राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दादरी में रोजगार मेले का हुआ आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दादरी में रोजगार मेले का हुआ आयोजन ग्रेटर नोएडा संवाददाता, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दादरी में 25 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 20 कंपनियों ने प्रतिभाग किया तथा रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की।जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि रोजगार मेले में 486 अभ्यर्थियों ने रोजगार हेतु पंजीकरण कराया। कंपनियों द्वारा आयोजित साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत 352 अभ्यर्थियों का रोजगार हेतु चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं कंपनियों की आवश्यकता के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने और रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दादरी में रोजगार मेले का हुआ आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दादरी में रोजगार मेले का हुआ आयोजन ग्रेटर नोएडा संवाददाता, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दादरी में 25 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 20 कंपनियों ने प्रतिभाग किया तथा रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की।जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि रोजगार मेले में 486 अभ्यर्थियों ने रोजगार हेतु पंजीकरण कराया। कंपनियों द्वारा आयोजित साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत 352 अभ्यर्थियों का रोजगार हेतु चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं कंपनियों की आवश्यकता के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने और रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
- रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा :: धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा :: धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर 4,125 रूपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़कर 6,400 रूपये प्रति वर्ग मीटर से अधिक मुआवजे की उम्मीद ग्रेटर नोएडा संवाददाता,जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसानों के लिए रक्षाबंधन का पर्व बड़ी सौगात लेकर आ सकता है। किसानों के मुआवजे, आबादी भूखंडों और अवशेष किसानों के 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे से जुड़े विषयों पर शासन एवं सरकार स्तर पर हुई सकारात्मक वार्ता के पश्चात अब शीघ्र महत्वपूर्ण नतीजे सामने आने की उम्मीद है।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किसानों के प्रति सकारात्मक, संवेदनशील और समाधानपरक दृष्टिकोण ही है कि जिन किसानों के लिए मुआवजे की दर लगभग 4,125 रूपये प्रति वर्ग मीटर थी उन्हें अब 6,400 रूपये प्रति वर्ग मीटर से भी अधिक की दर से मुआवजा मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के किसानों की समस्याओं को लगातार मुख्यमंत्री एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखा गया। सरकार का प्रयास है कि औद्योगिक और आधारभूत विकास के साथ-साथ उन किसानों के हितों की भी पूरी सुरक्षा हो, जिनकी जमीन इस विकास की बुनियाद बनी है।किसानों के लिए एक और महत्वपूर्ण पहल यह है कि भविष्य में जब भी किसी परियोजना के लिए किसानों से भूमि क्रय अथवा अर्जित की जाएगी, उसी प्रक्रिया के साथ किसानों को दिए जाने वाले आबादी भूखंडों के विकास की व्यवस्था भी साथ-साथ सुनिश्चित किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे किसानों को आबादी भूखंड प्राप्त करने के लिए वर्षों तक प्राधिकरण के चक्कर लगाने की समस्या से राहत मिलेगी।जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास ऐसी व्यवस्था स्थापित कराने का है, जिसमें किसान जमीन देने के बाद अपने अधिकारों के लिए भटकता न रहे। परियोजना विकसित हो तो किसान का आबादी भूखंड भी उसी के साथ विकसित हो।ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के उन अवशेष किसानों के विषय में भी शासन स्तर पर गंभीर मंथन चल रहा है जिन्हें अभी तक 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे का लाभ नहीं मिल पाया है। इस संबंध में भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय और घोषणा होने की उम्मीद है।जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों से जुड़े सभी लंबित विषयों को चरणबद्ध तरीके से समाधान तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में शेष किसानों को भी राहत मिलेगी।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा ग्रेटर नोएडा के किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने के लिए मैं क्षेत्र के किसानों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। 4,125 रूपये प्रति वर्ग मीटर से 6,400 रूपये प्रति वर्ग मीटर से अधिक मुआवजे की दिशा में बढ़ना केवल दरों में वृद्धि नहीं, बल्कि किसानों के त्याग और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान का सम्मान है।विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा किसानों के हितों से जुड़े विषय किसी एक व्यक्ति के नहीं बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों ने किसानों की आवाज को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने सांसद गौतमबुद्धनगर डॉ महेश शर्मा,दादरी विधायक तेजपाल नागर,नोएडा विधायक पंकज सिंह, एमएलसी नरेन्द्र भाटी और एमएलसी श्रीचंद शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया।1
- बारिश से प्रभावित पंडित संजय शर्मा जी की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। 🙏 🤝 इंसानियत की मिसाल—मुश्किल वक्त में मदद का हाथ बारिश से प्रभावित पंडित संजय शर्मा जी की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। 🙏 जिला पंचायत प्रत्याशी कैलाश कुमार उर्फ कलवा हलवाई, वार्ड नंबर 51 ने आर्थिक सहयोग देकर पंडित संजय शर्मा जी की मदद की। वहीं अभिषेक गौतम, जो पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं, उन्होंने भी अपनी मेहनत की कमाई में से सहयोग देकर दरियादिली और इंसानियत की मिसाल पेश की। ❤️ मुश्किल समय में किसी जरूरतमंद का साथ देना ही सच्ची इंसानियत है। आपका छोटा सा सहयोग किसी परिवार के लिए बड़ी उम्मीद बन सकता है। 🙏 ✍️ पत्रकार समीर चौधरी परवाना #पंडितसंजयशर्मा #मदद #इंसानियत #कैलाशकुमार #कलवाहलवाई #अभिषेकगौतम #जिलापंचायत #वार्ड51 #बुलंदशहर #उत्तरप्रदेश #मानवतासबसेपहले1
- बुलन्दशहर: हिन्दुओं के धार्मिक स्थल पूजनीय कुएं पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष। ग्रामीणों का दावा- गैर समुदाय के दबंग कर रहे हैं सरकारी भूमि में बने धार्मिक स्थल पर कब्जे का प्रयास। दबंगों ने सरकारी भूमि पर की अपनी बाउंड्री, ग्रामीणों ने जताया कब्जे का विरोध, सीएम से की शिकायत। दबंगों पर शिकायतकर्ता को धमकी देने का भी आरोप, ग्रामीणों की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त की मांग। क्षेत्रीय विधायक, डीएम, और एसडीएम से शिकायत कर चुके ग्रामीण, दबंग लगातार कर रहे हैं निर्माण कार्य। ग्रामीणों की मांग- प्रशासन अवैध कब्जा रोके, जाँच उपरांत खाली हो सरकारी भूमि, दबंगों पर हो कार्रवाई। बुलन्दशहर सदर तहसील क्षेत्र में गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महावतपुर गढ़ी का पूरा मामला। रिपोर्ट: मनोज गिरि, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- *बुलंदशहर* 🚨 *कचहरी परिसर में दो पक्षों में मारपीट* लड़की के भाई को लड़के पक्ष ने पीटा बीच-बचाव को आई पीड़िता, मां को पीटा सरेआम मारपीट करने का वीडियो वायरल2
- आरक्षण समीक्षा के आंदोलन से सभी राजनेता/ किसान नेताओं ने बनाई दूरी। मास्टर श्यौराज1
- सीमापुरी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा गाजियाबाद/सीमापुरी। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आज सीमापुरी क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साह और अकीदत के साथ भाग लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। जुलूस को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में सहयोग किया। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशभर में धार्मिक कार्यक्रम और जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं। आकाशवाणी के अनुसार, इस अवसर पर पैगंबर हजरत मुहम्मद के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हुए मिलाद महफिलें, सीरत सम्मेलन और जुलूस आयोजित किए गए। इस अवसर पर शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिलाद-उन-नबी पर बधाई देते हुए एकता, खुशी, दया और समाजसेवा की भावना को मजबूत करने की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देते हैं। संवाददाता रेनू पुरी5
- फर्जी Paytm/UPI स्क्रीनशॉट से दुकानदारों को ठगने वाले गिरोह का साइबर नॉर्थ पुलिस ने किया पर्दाफाश मोबाइल और यूपीआई की जानकारी हासिल कर खातों से उड़ाते थे रकम, 30.81 लाख से ज्यादा की ठगी ट्रेस, देखिये डीसीपी नॉर्थ निहारिका भट्ट ने क्या कहा?2
- आपकी छोटी-सी सहायता भी इस परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत बन सकती है। 🙏 मदद की अपील | इंसानियत के लिए आगे आएं 🤝 🌧️ बारिश ने छीन लिया आशियाना… अब मदद की जरूरत है। गांव परवाना, जिला बुलंदशहर निवासी पंडित संजय शर्मा जी का मकान बारिश के कारण गिर गया है। इस हादसे के बाद उनका परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है और उन्हें इस समय समाज के सहयोग की आवश्यकता है। 🙏 ऐसे मुश्किल वक्त में आम जनता, समाजसेवियों और मददगार लोगों से विनम्र अपील है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार पंडित संजय शर्मा जी और उनके परिवार की मदद के लिए आगे आएं। 💰 आपकी छोटी-सी सहायता भी इस परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत बन सकती है। 📍 स्थान: गांव परवाना, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश 📞 मदद के लिए संपर्क: 9193014929 जो भी व्यक्ति सहायता करना चाहते हैं, वे इस नंबर पर सीधे पंडित संजय शर्मा जी से संपर्क कर सकते हैं। ❤️ याद रखिए—मुश्किल वक्त में दिया गया साथ ही सच्ची इंसानियत है। 🤝 आइए, मिलकर एक जरूरतमंद परिवार का सहारा बनें। ✍️ पत्रकार समीर चौधरी परवाना #मददकीअपील #पंडितसंजयशर्मा #गांवपरवाना #बुलंदशहर #उत्तरप्रदेश #बारिश #मकानगिरा #जनसहयोग #मानवता #समाजसेवा #मददकरें #इंसानियत #जरूरतमंदकीमदद #समीरचौधरीपरवाना #Bulandshahr #UttarPradesh #Humanity #HelpAppeal1