logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी, नामजद तहरीर सीसीटीवी कैमरे में दिखा संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा नगर की नई बस्ती क्षेत्र में एक महिला के घर का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी उजमा पत्नी रिजवान ने थाना ठाकुरद्वारा में दी तहरीर में बताया कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 को वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। जब वह वापस घर लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए, जिनमें टीका, झुमके, चैन, पायल सहित अन्य जेवर शामिल हैं। सोने का अनुमानित वजन लगभग सात तोला बताया गया है। पीड़िता ने तहरीर में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए बताया कि घटना के समय एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में घर के पास से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तथा चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ठाकुरद्वारा — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष

6 hrs ago
user_Pankaj Daksh
Pankaj Daksh
धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
a7979b26-7696-48ad-8071-1332fa95dd2f

घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी, नामजद तहरीर सीसीटीवी कैमरे में दिखा संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा नगर की नई बस्ती क्षेत्र में एक महिला के घर का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में नामजद तहरीर

fe407fe1-fb8a-4d24-a7a1-c6dd3181ca21

देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी उजमा पत्नी रिजवान ने थाना ठाकुरद्वारा में दी तहरीर में बताया कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 को वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। जब वह वापस घर लौटी तो घर का

73dd0fa5-8756-4a98-a9b7-b7ad9ffddd61

ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए, जिनमें टीका, झुमके, चैन, पायल सहित अन्य जेवर शामिल हैं। सोने का अनुमानित वजन लगभग सात तोला बताया गया है। पीड़िता ने तहरीर में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए बताया

कि घटना के समय एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में घर के पास से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तथा चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ठाकुरद्वारा — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #दरबारश्रीकैड़ेवालेबाबाजीकादरबार, स्योहारा रोड, धामपुर मौहड़ा श्रीकैड़े वाले बाबा, पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह जी के द्बारा भंडारा एवं डॉ भूपेन्द्र सिंह चौहान नसीरपुर बनवारी वाले जी ने भी भंडारा कराया, आज रविवार 5 अप्रैल 2026 को
    1
    #दरबारश्रीकैड़ेवालेबाबाजीकादरबार, स्योहारा रोड, धामपुर मौहड़ा श्रीकैड़े वाले बाबा, पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह जी के द्बारा भंडारा एवं डॉ भूपेन्द्र सिंह चौहान नसीरपुर बनवारी वाले जी ने भी भंडारा कराया, आज रविवार 5 अप्रैल 2026 को
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by वीरेन्द्र अग्रवाल
    1
    Post by वीरेन्द्र अग्रवाल
    user_वीरेन्द्र अग्रवाल
    वीरेन्द्र अग्रवाल
    Car and Motor Insurance Agency धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नजीबाबाद रोड पर डीपीएस स्कूल के पास भीषण हादसा दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर। टक्कर के बाद एक गाड़ी में लगी आग मौके पर मची अफरा-तफरी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही।
    1
    नजीबाबाद रोड पर डीपीएस 
स्कूल के पास भीषण हादसा
दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर।
टक्कर के बाद एक गाड़ी में लगी  आग मौके पर मची अफरा-तफरी।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया
घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर।
दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही।
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बिजनौर के जजी चौराहे पर चालान काटने को लेकर युवक ने किया जमकर हंगामा। ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर लगाए गंभीर आरोप। हंगामे को देखते हुए लोगों की लगी भीड़। हंगामें का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
    1
    बिजनौर के जजी चौराहे पर चालान काटने को लेकर युवक ने किया जमकर हंगामा।
ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर लगाए गंभीर आरोप। 
हंगामे को देखते हुए लोगों की लगी भीड़।
हंगामें का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
    user_Saleem Ahmad Journalist
    Saleem Ahmad Journalist
    पत्रकार बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अमरोहा। जनपद की मंडी धनौरा थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मंडी धनौरा थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रामगंगा नहर की पटरी के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की तीन ई-रिक्शा, वारदात में इस्तेमाल की गई एक ईको कार, 12 बैटरियां और अन्य पुर्जे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करते थे और बाद में उनके पुर्जे अलग-अलग कर कबाड़ियों को बेच देते थे। गिरोह का एक सदस्य पिन्टू अपनी कबाड़ी की दुकान की आड़ में चोरी का माल खपाने का काम करता था। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ई-रिक्शा की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर भी मिटा देते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम और नाजिर निवासी बिजनौर तथा पिन्टू निवासी अमरोहा के रूप में की है। तीनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है। वहीं गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
    4
    अमरोहा। जनपद की मंडी धनौरा थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार मंडी धनौरा थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रामगंगा नहर की पटरी के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की तीन ई-रिक्शा, वारदात में इस्तेमाल की गई एक ईको कार, 12 बैटरियां और अन्य पुर्जे बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करते थे और बाद में उनके पुर्जे अलग-अलग कर कबाड़ियों को बेच देते थे। गिरोह का एक सदस्य पिन्टू अपनी कबाड़ी की दुकान की आड़ में चोरी का माल खपाने का काम करता था। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ई-रिक्शा की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर भी मिटा देते थे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम और नाजिर निवासी बिजनौर तथा पिन्टू निवासी अमरोहा के रूप में की है। तीनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है। वहीं गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by India News
    1
    Post by India News
    user_India News
    India News
    Video Creator अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by वीरेन्द्र अग्रवाल
    1
    Post by वीरेन्द्र अग्रवाल
    user_वीरेन्द्र अग्रवाल
    वीरेन्द्र अग्रवाल
    Car and Motor Insurance Agency धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ओवरलोड डबल ट्राली ट्रैक्टर पर कार्रवाई, खनन परिवहन पर उठे बड़े सवाल धामपुर धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष नगर क्षेत्र में मिट्टी खनन एवं उसके परिवहन को लेकर शुक्रवार सायंकाल बड़ी कार्रवाई सामने आई। आरएसएम तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मिट्टी से भरी डबल ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर जांच की। जांच में ट्रैक्टर चालक वैध ट्रांसपोर्ट परमिशन/रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका और ट्राली ओवरलोड पाई गई, जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान कर दिया। मौके पर चालक ने बताया कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर ट्रालियां एक ही स्थान से मिट्टी उठाकर एक ही स्थान पर डंप कर रही हैं। वहीं जानकारी यह भी मिली कि खुदाई जेसीबी मशीन से की जा रही है और मिट्टी डालने का कार्य भी मशीनों से कराया जा रहा है। ट्रैफिक टीआई दरोगा ने चालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ट्रैक्टर ट्राली दोबारा इसी प्रकार ओवरलोड या बिना रवन्ना के चलती मिली तो वाहन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। खनन अनुमति का विवरण (प्राप्त दस्तावेज़ के आधार पर) खनन का प्रकार: मिट्टी स्वीकृत मात्रा: लगभग 100 घन मीटर अनुमति अवधि: 15 दिन प्रारंभ तिथि: 30-03-2026 समाप्ति तिथि: 13-04-2026 स्थान: धामपुर क्षेत्र का निर्धारित गाटा महत्वपूर्ण बात: प्रस्तुत दस्तावेज़ में परिवहन से संबंधित विवरण जैसे MM-11/ ई-रवन्ना या वाहनों का स्पष्ट उल्लेख नहीं पाया गया। फिलहाल यह मामला जांच का विषय बन गया है कि खनन अनुमति की शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं। संबंधित विभागों द्वारा आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    2
    ओवरलोड डबल ट्राली ट्रैक्टर पर कार्रवाई, खनन परिवहन पर उठे बड़े सवाल धामपुर 
धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
नगर क्षेत्र में मिट्टी खनन एवं उसके परिवहन को लेकर शुक्रवार सायंकाल बड़ी कार्रवाई सामने आई। आरएसएम तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मिट्टी से भरी डबल ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर जांच की। जांच में ट्रैक्टर चालक वैध ट्रांसपोर्ट परमिशन/रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका और ट्राली ओवरलोड पाई गई, जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान कर दिया।
मौके पर चालक ने बताया कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर ट्रालियां एक ही स्थान से मिट्टी उठाकर एक ही स्थान पर डंप कर रही हैं। वहीं जानकारी यह भी मिली कि खुदाई जेसीबी मशीन से की जा रही है और मिट्टी डालने का कार्य भी मशीनों से कराया जा रहा है।
ट्रैफिक टीआई दरोगा ने चालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ट्रैक्टर ट्राली दोबारा इसी प्रकार ओवरलोड या बिना रवन्ना के चलती मिली तो वाहन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
खनन अनुमति का विवरण (प्राप्त दस्तावेज़ के आधार पर)
खनन का प्रकार: मिट्टी
स्वीकृत मात्रा: लगभग 100 घन मीटर
अनुमति अवधि: 15 दिन
प्रारंभ तिथि: 30-03-2026
समाप्ति तिथि: 13-04-2026
स्थान: धामपुर क्षेत्र का निर्धारित गाटा
महत्वपूर्ण बात: प्रस्तुत दस्तावेज़ में परिवहन से संबंधित विवरण जैसे MM-11/ ई-रवन्ना या वाहनों का स्पष्ट उल्लेख नहीं पाया गया।
फिलहाल यह मामला जांच का विषय बन गया है कि खनन अनुमति की शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं। संबंधित विभागों द्वारा आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • डिलरा चौराहे पर भीषण लगा जाम पुलिस ने मशक्कत करके खुलवाया जिला मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र में डिलरा चौराहे पर रविवार 5 अप्रैल को भीषण जाम लग गया। जाम लगने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर थाना डिलारी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि डीलरा चौक पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, खासकर बाजार और भीड़भाड़ के समय। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
    1
    डिलरा चौराहे पर भीषण लगा जाम पुलिस ने मशक्कत करके
खुलवाया जिला मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र में डिलरा चौराहे
पर रविवार 5 अप्रैल को भीषण जाम लग गया। जाम लगने के
कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का
सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं,
जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर
थाना डिलारी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के
बाद जाम को खुलवाया गया। जिसके बाद स्थिति सामान्य हो
सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि डीलरा चौक पर अक्सर
जाम की समस्या बनी रहती है, खासकर बाजार और भीड़भाड़ के
समय। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की
मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    42 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.