Shuru
Apke Nagar Ki App…
विजय रेटूदिया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शामगढ़ भारतीय किसान संघ के किसानों ने धरना समाप्त कियाअधिकारियो में दिलाया भरोसा भारतीय किसान संघ के किसानों द्वारा बीमा राशि नहीं मिलने पर धरना दिया गया था तीन दिन धरने पर बैठने के बाद अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें भरोसा दिलाया किसानों ने धरना समाप्त किया1
- MP उदय प्रताप सिंह ने दी कैबिनेट बैठक की जानकारी 80 वा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे पहली बार वंदे मातरम का गान होगा जिला स्तर बताया जाएगा सरकार किस तरह आगे बढ़ रही जन विश्वास अभियान की रिपोर्ट अच्छी आई है । स्थानीय स्तर की समस्याओं के लिए ये महत्वपूर्ण है 1000 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा 14 को विभाजन की विभीषिका होगा पुलिस विभाग 27500 से ज्यादा प्रमोशन हुए औद्योगिक सुरक्षा बल में सबसे पहला खंडवा में बनेगा पुलिस बटालियन बनेगी बलराम महोत्सव मनाया जा रहा.. 10 घंटे बिजली मिले, दुग्ध उत्पादन 12 से 20 प्रतिशत तक ले जाना है । ब्रिक्स से मप्र की पहचान अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। एविएशन इंडस्ट्री में आगे बढ़े आजादी के पहले और बाद में आमूलचूल परिवर्तन हुआ रीवा , सतना, दतिया एयरपोर्ट बना है । भोपाल को मेट्रोपॉलिटन बनाना है । 1757 करोड़ की परियोजना को स्वीकृत मिली है।भोपाल बायपास टोल अर्जित किया गया 77 करोड़ के हिसाब से टोल वसूला जाता है.. हर साल 5 वर्ष के लिए टोल बढ़ाने की स्वीकृत दी है। सोयाबीन उत्पादक के लिए रिसर्च यूनिट इछावर में लगेगी भूमि निः शुल्क दिए जाने का फैसला लिया है। वनोपज समितियों को लाभांश देते है काम करने आए सबको लाभ मिले लेकिन लाभांश स्थानीय को ही वितरित करने को लेकर आगे बढ़ रही । रानी दुर्गावती के लिए 2 लाख और रानी अवंतीबाई पुरस्कार 1 लाख देंगे देवास में पटाखा फैट्री के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जांच होगी। जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई रिटायर्ड जस्टिस होंगे जांच समिति में अभी विदिशा को 4 लेन किया जाएगा भोपाल मेट्रोपॉलिटन के लिए सरकार आगे बढ़ी है बारिश पर कहा - भगवान पर कृपा रही है। चार दिन पहले चुनौती थी अब वर्षा हुई है.. नरसिंहपुर में पर्याप्त व्यवस्था कर दी है बाँधो में संचय हुआ है पानी बिजली की भी व्यवस्था बनी टोल लेने के बाद भी मेंटेनेंस नहीं हो रहा ... के सवाल का जवाब मंत्री जी ने नहीं दिया बाइट ---------- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव1
- सत्यम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सत्यम सत्यम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सत्यम पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा सत्यम पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर महेश नगर एवं 80 फीट रोड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल देवानंद गुर्जर एवं जय हिंद सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुलदीप सिंह जी उपस्थित रहे। इसके साथ ही संगठन के अन्य पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। तिरंगा यात्रा के समापन पर विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।1
- झमाझम बारिश से नदी-नालों में बढ़ी पानी की आवक, हमजाखेड़ी बांध पर चली चादर1
- 🇮🇳🔥 रामपुरा में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा युवाओं का सैलाब, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर! 🇮🇳1
- सालमगढ़ के रामेश्वर महादेव मंदिर में ग्रामीणों द्वारा आयोजित सहस्र घट (1000 घट) महाअभिषेक एक अत्यंत भव्य और पवित्र धार्मिक आयोजन है। सालमगढ़ के रामेश्वर महादेव मंदिर में ग्रामीणों द्वारा आयोजित सहस्र घट (1000 घट) महाअभिषेक एक अत्यंत भव्य और पवित्र धार्मिक आयोजन है। ऐसे आयोजनों में सनातन परंपरा के अनुसार 1000 कलशों के माध्यम से भगवान शिव का जल, दूध, गंगाजल, पंचामृत और औषधीय द्रव्यों से जलाभिषेक व पूजन किया जाता है। आयोजन की मुख्य विशेषताएं (संभावित स्वरूप): जनसहयोग व भक्ति भावना: ग्रामीणों द्वारा एकजुट होकर किया गया यह महाअभिषेक सामूहिक सहभागिता और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। वैदिक मंत्रोच्चार: आचार्यों और पंडितों के सानिध्य में रुद्रसूक्त व रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों के साथ जलार्पण। अभिषेक के उपरांत महाआरती व प्रसाद का वितरण किया1
- भानपुरा के छोटे बड़े महादेव को लेकर अद्भुत नजारा देखने को मिला औषधि से परिपक्व यह स्थान है1
- NEWS:- लव जिहाद : दोषियों को सीधे फांसी दो थाने में गूंजी हनुमान चालीसा: फूटा बजरंगदल का आक्रोश। मनासा।जिहादी मानसिकता पर भड़का विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल: मन्दसौर-नीमच में लव जिहाद धोखाधड़ी और जबरन धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर भारी रोष; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम सौंपा आक्रोश पत्र। मालवा अंचल में लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण और हिंदू युवतियों के शोषण की बढ़ती घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मनसा थाने का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरा थाना परिसर 'जय श्री राम' के नारों और श्री हनुमान चालीसा के पाठ से गूंज उठा। प्रदर्शन के बाद संगठन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक तीखा ज्ञापन स्थानीय थाना प्रभारी निलेश अवस्थी को सौंपा, जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यजुर्वेदी, प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा,बजरंगदल प्रखंड संयोजक अनिल कुशवाह ने तीखे तेवर में कहा कि मंदसौर और नीमच जिले के नारायणगढ़, गरोठ समेत कई इलाकों में पहचान छिपाकर, नाम बदलकर और धोखाधड़ी के जरिए हिंदू बेटियों को जाल में फंसाने की साजिशें लगातार पैर पसार रही हैं। विहिप नेताओं ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने दोटूक कहा कि समय पर उचित और सख्त कार्रवाई न होने के कारण ही इन धर्म विरोधियों और जिहादी मानसिकता के लोगों के हौसले बुलंद हैं, जिससे पूरे हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। नाम और पहचान छिपाकर हिंदू बहनों को बहलाने-फुसलाने वाले विधर्मियों के मंसूबों को मालवा की धरती पर कतई कामयाब नहीं होने दिया जाएगा! संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में स्पष्ट मांग की है कि ऐसे संवेदनशील मामलों की जांच निष्पक्ष और फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए त्वरित गति से कराई जाए। साथ ही, दोष सिद्ध होने पर ऐसे घिनौने कृत्यों में शामिल अपराधियों को सीधे फांसी की सजा देने का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा करने से पहले 10 बार सोचे। विहिप बजरंगदल ने मांग की है कि प्रदेश में लागू जबरन व धोखाधड़ी से धर्मांतरण विरोधी कानूनों का जमीन पर कड़ाई से पालन कराया जाए। आक्रोश पत्र की प्रमुख मांगें:- फांसी की सजा: - लव जिहाद और धोखाधड़ी से धर्मांतरण कराने वाले दोषियों को सीधे मृत्युदंड मिले। त्वरित जांच: - नारायणगढ़, मंदसौर और गरोठ में हाल में हुई घटनाओं की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच हो। सुरक्षा और सहायता: - पीड़ित महिलाओं को तत्काल कानूनी मदद, सुरक्षा और उचित परामर्श मुहैया कराया जाए। साइबर जागरूकता: - युवाओं को डिजिटल धोखाधड़ी और कानूनी अधिकारों के प्रति सतर्क करने के लिए विशेष अभियान चले। अफवाहों पर लगाम: - सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक व झूठी सूचनाओं की कड़ाई से जांच हो, ताकि किसी निर्दोष का उत्पीड़न न हो। प्रशासन को अल्टीमेटम:- विहिप और बजरंग दल ने उम्मीद जताई है कि डॉ. मोहन यादव की सरकार महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून का राज स्थापित करेगी। यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए,तो बजरंगदल सर्व हिंदू समाज के साथ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उक्त ज्ञापन में प्रखंड कार्यकारिणी, मनासा खंड टोली,प्रखंड में निवासरत जिला दायित्ववान ओर मातृशक्ति बहने उपस्थित रही।।।1