ग्राम पंचायत ऊमरी की यह सराहनीय पहल केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प है। 🌳 एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ पिता के नाम 🌳 ग्राम पंचायत ऊमरी की यह सराहनीय पहल केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प है कनावर रोड स्थित शांतिधाम परिसर में लगाए गए पौधे आने वाले समय में इस क्षेत्र को हराभरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। यदि इन पौधों की नियमित देखभाल की गई, तो एक वर्ष में हरियाली का प्रभाव दिखने लगेगा और दो वर्ष बाद इसके बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस प्रेरणादायक अभियान के लिए ग्राम पंचायत ऊमरी एवं सरपंच श्री वीरेंद्र सिंह यादव 'पुनु' बधाई के पात्र हैं। आइए, हम भी संकल्प लें— 🌱 एक पेड़ माँ के नाम, 🌳 एक पेड़ पिता के नाम। #EkPedMaaKeNaam #EkPedPitaKeNaam #Umari #Shantidham #GreenUmari #Bhind #MadhyaPradesh

- मुरैना जिले मे सड़क नहीं होगी तो बेटी स्कूल कैसे जाएगी?" — नन्हीं बच्ची का सवाल बना ग्रामीणों की आवाज़1
- चेहल्लुम पर अम्बाह शहर में निकले ताजिए, नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे अम्बाह। चेहल्लुम के अवसर पर गुरुवार को अम्बाह शहर में अकीदत और श्रद्धा के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। नगर के विभिन्न मोहल्लों से निकले ताजिए पारंपरिक मार्गों से होते हुए नगर के प्रमुख रास्तों का भ्रमण कर कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक रस्में अदा की गईं। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हज़रत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस के दौरान मातमी अंजुमनों द्वारा नौहाखानी और मातम किया गया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों एवं नागरिकों ने शर्बत और पेयजल की व्यवस्था कर अकीदतमंदों की सेवा की। पूरे जुलूस के दौरान भाईचारे, शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। चेहल्लुम के जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पूरे समय मुस्तैद रहे। नगर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। अंत में कर्बला पहुंचकर धार्मिक परंपराओं के अनुसार रस्में अदा की गईं और देश-प्रदेश में अमन, चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी गई।1
- दतिया उपचुनाव में हार के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे आशुतोष तिवारी फिर भीतरघात पर दिया बड़ा बयान । दतिया उपचुनाव में हार के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे आशुतोष तिवारी फिर भीतरघात पर दिया बड़ा बयान ।1
- एक तरफ सरकार का 'हरियाली मिशन', दूसरी तरफ दबंगों का 'ट्रैक्टर मिशन'! खेल मैदान उजाड़ा, पौधे उखाड़े, जाली तोड़ी... आखिर कब होगी कार्रवाई?1
- रात में घर के बाहर रायफल से हवाई फायर, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप रात में घर के बाहर रायफल से हवाई फायर, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप ग्राम भदावली में बुधवार देर रात एक युवक के घर के बाहर कथित रूप से रायफल से हवाई फायर किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने थाना नगरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार फरियादी प्रशांत पुत्र छिद्दी सिंह तोमर (28 वर्ष) निवासी ग्राम भदावली ने बताया कि 5 अगस्त 2026 की रात करीब 12 बजे वह अपने पिता छिद्दी सिंह तोमर एवं चाची प्रतिमा तोमर के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान गांव का भूपेन्द्र तोमर कथित रूप से अपने पिता की 12 बोर रायफल लेकर उनके घर के बाहर पहुंचा और छिद्दी सिंह का नाम लेकर अश्लील गालियां देने लगा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने कहा कि "तू हमारी शिकायत करेगा, तुझे जान से खत्म कर दूंगा" और इसके बाद घर के बाहर खड़े होकर रायफल से हवाई फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज से परिवार के लोग घबरा गए और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। फरियादी ने बताया कि रात होने और भय के कारण वे तत्काल थाने नहीं पहुंच सके। अगले दिन थाना नगरा पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1