“बांकीपुर से BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा को हिंदी पढ़ने में हुई परेशानी? वीडियो देखकर जनता भी रह गई हैरान! आखिर क्या है पूरा मामला?” 📝 डिस्क्रिप्शन: बांकीपुर विधानसभा से BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में हिंदी पढ़ने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर इस वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है? आप भी वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। “बांकीपुर से BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा को हिंदी पढ़ने में हुई परेशानी? वीडियो देखकर जनता भी रह गई हैरान! आखिर क्या है पूरा मामला?” 📝 डिस्क्रिप्शन: बांकीपुर विधानसभा से BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में हिंदी पढ़ने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर इस वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है? आप भी वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
“बांकीपुर से BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा को हिंदी पढ़ने में हुई परेशानी? वीडियो देखकर जनता भी रह गई हैरान! आखिर क्या है पूरा मामला?” 📝 डिस्क्रिप्शन: बांकीपुर विधानसभा से BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में हिंदी पढ़ने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर इस वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है? आप भी वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। “बांकीपुर से BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा को हिंदी पढ़ने में हुई परेशानी? वीडियो देखकर जनता भी रह गई हैरान! आखिर क्या है पूरा मामला?” 📝 डिस्क्रिप्शन: बांकीपुर विधानसभा से BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में हिंदी पढ़ने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर इस वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है? आप भी वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
- *थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* कुशीनगर*थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* दिनांक 27.07.2026 को थाना कुबेरस्थान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पचरुखिया टोला धनटोली के निकट गंडक नहर की कच्ची पटरी पर हीरालाल पुत्र स्व. घरभरन (उम्र 32 वर्ष) की धारदार हथियार से चोट पहुंचकर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना कुबेरस्थान में मु0अ0सं0 152/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। आज दिनांक 28.07.2026 थाना कुबेरस्थान पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त शहजाद उर्फ सज्जाद पुत्र अहमद मियां निवासी रतनचक थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज राज्य बिहार को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का विवरण:-* मृतक हीरालाल की पत्नी ममता देवी का अभियुक्त शहजाद उर्फ सज्जाद के साथ अवैध संबंध था। मृतक को इसकी जानकारी होने पर उसने पत्नी को संबंध समाप्त करने को कहा। अभियुक्त द्वारा मृतक के पत्नी को आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किए जाने की बात सामने आई। मृतक ने पत्नी के माध्यम से अभियुक्त को बुलवाकर उसके मोबाइल से वीडियो डिलीट कराने की योजना बनाई। उक्त योजना के तहत अभियुक्त को पचरुखिया बुलाया गया, जहां अभियुक्त मृतक के साथियों के साथ नहर क्षेत्र में पहुंचा। वहां सुनसान जगह पर अभियुक्त ने कमर में छिपाकर रखे चाकू से हीरालाल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बचाव के लिए आगे बढ़े चन्दन पर भी हमला किया गया। अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। *पंजीकृत अभियोग* मु0अ0सं0 152/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर *गिरफ्तार अभियुक्त-* शहजाद उर्फ सज्जाद पुत्र अहमद मियां निवासी रतनचक थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज राज्य बिहार *बरामदी का विवरण-* आलाकत्ल एक अदद चाकू व एक अदद मोबाइल फोन रेड मी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री हर्षवर्धन सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 2. उ0नि0 उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 3. उ0नि0 महेश कुमार चौबे थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 4. का0 लव कुमार थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 5. का0 चन्दन भारती थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 6. रि0का0 नीरज पाल थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 7. रि0का0 रजनीश कुमार -2 थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर1
- बेतिया में युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 31 जुलाई को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, दर्जनों कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती पश्चिम चम्पारण के युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं या अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए किसी अच्छे अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो 31 जुलाई आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन साबित हो सकता है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा 31 जुलाई 2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला स्थानीय सरकारी आईटीआई परिसर के छात्रावास के बगल वाले खुले मैदान, चेक पोस्ट, बेतिया में आयोजित होगा, जहां जिले के हजारों रोजगार इच्छुक युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे जुड़ने और रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस नियोजन मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को उनकी योग्यता, अनुभव और कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही ऐसे युवाओं को व्यवसायिक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, जो अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं या निजी क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं तलाश रहे हैं। विभाग की कोशिश है कि जिले के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर भटकना न पड़े, बल्कि उन्हें अपने ही जिले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। इस रोजगार मेले में कई नामी निजी कंपनियों ने भाग लेने की सहमति दे दी है। इनमें हरिनगर शुगर मिल्स, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, एपी सिक्यूरिटास प्राइवेट लिमिटेड, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस, एलआईसी ऑफ इंडिया, शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, उमोजा मार्केटप्लेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और आरएसजी सेल्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जैसी संस्थाएं शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि मेले तक अन्य कई निजी नियोजक भी इसमें शामिल होंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और अधिक बढ़ जाएंगे। रोजगार मेले में आने वाले अभ्यर्थियों को न केवल विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलेंगे, बल्कि उन्हें करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, रोजगार की वर्तमान संभावनाएं, आवश्यक कौशल, साक्षात्कार की तैयारी तथा भविष्य की रोजगार योजनाओं के संबंध में भी विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। इससे युवाओं को अपने करियर की सही दिशा तय करने में काफी मदद मिलेगी। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और नियोजन मेले में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसलिए सभी योग्य अभ्यर्थी अपने आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बायोडाटा तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ मेले में पहुंचें, ताकि कंपनियों द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकें। प्रशासन का मानना है कि यदि इस रोजगार मेले की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचेगी, तो बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियां इसका लाभ उठा सकेंगे। इसी उद्देश्य से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। ऐसे में यदि आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो 31 जुलाई को आयोजित होने वाला यह जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आपके करियर की नई शुरुआत का माध्यम बन सकता है। इसलिए इस अवसर को बिल्कुल भी न गंवाएं और समय पर पहुंचकर अपने बेहतर भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएं।1
- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मे घूसखोरी का आरोप डीएम को लिखित शिकायत News script कुशीनगर Reportor, अजित कुमार Mob-9517108149 Slug-: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मे घूसखोरी का आरोप डीएम को लिखित शिकायत Anchor -: भारत के प्रधानमंत्री ने शहरी आवास योजना की शुरुआत इस लिए की ताकि गरीबो को छत मिल सके और लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलती रहे लेकिन यह योजना भरस्टाचार की भेंट चढ़ रही है लाभार्थी लिखित प्रार्थना पत्र लेकर डीएम कार्यालय तो जाते है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। Vio- मामला कही और का नहीं खड्डा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत छीतौनी का है 1- जहाँ के निवासी मुन्ना गोंड पुत्र राम चंदर वार्ड नंबर 7 नगर पंचायत छीतौनी ने कुशीनगर जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है और कहा की गरीब आदमी हूं झोपडी और कच्चे दीवाल मे निवास करता हूं उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे वार्ड के सभाषद द्वारा आवास ऑनलाइन होने के बाद उनके द्वारा पास कराने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे है 10 हजार देने के बाद जाँच प्रक्रिया पूरी हुई और फिर 5 हजार रुपया की और मांग की गई है। 2-वही वार्ड नम्बर -7- आजाद नगर निवासिनी वृद्ध महिला हसीना पत्नी हमीद ने डीएम को दिए गए लिखित पत्र मे आरोप लगाया की मेरे सभाषद द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ दिलाने के पर पहले ही 10 हजार रुपया ले लिया गया और बोला गया की ये पैसा लेखपाल से लगायत सबको देना होता है पहली किस्त तो मिल गया लेकिन दूसरी किस्त के लिए फिर 10 हजार रूपये की मांग की जा रही है धमकी दिया गया की नहीं दोगी तो दूसरे किस्त के लिए जाँच और भुकतान नही होगा। 3- वही महेन्द्र पुत्र घुरा ने भी वार्ड मेंबर पर आरोप लगाते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिए है लेकिन लाभार्थी तो जिम्मेदारो को क्षेत्र की समस्या और घूसखोरी को लेकर प्रार्थना पत्र और आवाज तो उठाये जाते है लेकिन कार्रवाई के नाम हाथ कुछ नहीं लगता। सवाल ये है की कुशीनगर जिले के तेज तर्रार जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने इस मामले मे बैठक के माध्यम से सभी अधिकारियो और लोगो को घुस न लेने और देने को लेकर सख्त आदेश दिए गए थे लेकिन उसके बाद भी उन आदेशों का जमीनी स्तर पर पालन नहीं हुआ आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे और कार्रवाई कब तय होंगी। बाईट.. हसीना शिकायतकर्ता बाईट.. महेन्दर शिकायतकर्ता4
- कुशीनगर। कुशीनगर जिले के विकास खंड पडरौना क्षेत्र स्थित मैला नगरी इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए। निरीक्षण के समय विद्यालय में प्रधानाचार्य कहकसा एवं सहायक अध्यापक सुनील कुमार मिश्र तथा आशिया खातून के नाम दर्ज पाए गए, लेकिन मौके पर केवल दो कर्मचारी ही उपस्थित मिले। बताया गया कि एक अध्यापक जिला स्तरीय बैठक में शामिल होने गए थे। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने विद्यालय में मौजूद बच्चों से विद्यालय का नाम और अपने शिक्षकों के नाम पूछे, लेकिन अधिकांश बच्चे इसका सही उत्तर नहीं दे सके। इस स्थिति ने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की शैक्षणिक तैयारी पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया। मामले में जब खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालयों में केवल नामांकन और उपस्थिति बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना भी उतना ही आवश्यक है। अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।4
- पडरौना में भीषण गर्मी के बीच हुई रिमझिम बारिश, मौसम सुहावना। #kuahinagar #news #padrauna1
- नेपाल बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 92.693 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 37 लाख की खेप और वैगनआर जब्त पश्चिम चंपारण में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 92 किलो 693 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की वैगनआर कार भी जब्त कर ली गई है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 37 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नेपाल बॉर्डर के रास्ते संचालित तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के समीप विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया। रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध सफेद वैगनआर कार को रोककर उसकी गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार में विशेष तरीके से छिपाकर रखा गया 92 किलो 693 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के निमुईया गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को नेपाल से जुड़े तस्करी नेटवर्क, गांजे की खरीद-बिक्री और आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह बड़ी खेप किस स्थान तक पहुंचाई जानी थी और इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्कर कौन हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई, सघन वाहन जांच और पेशेवर तरीके से की गई इस सफलता को पश्चिम चंपारण पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि ऐसे संगठित गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।1
- कुशीनगर में मार्ग दुर्घटना में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने विधायक कुशीनगर में मार्ग दुर्घटना में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने विधायक - घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से भेजवाया अस्तपाल - काफिले के साथ क्षेत्र में जा रहे थे बीजेपी विधायक पीएन पाठक - सड़क पर गिरे व्यक्ति पर पड़ी नजर तो रोका काफिला - घायल को ख़ुद अपनी गाड़ी में लादकर भेजा अस्पताल - NH 28 पर फाजिलनगर के पास हुई थी दुर्घटना1
- Justin Greaves Pakistan ke khilaf test match mein itihaas rach Diya1
- आज की 3 बड़ी खबरें: बिहार से यूपी तक हादसों और विवादों का दिन: बेतिया में मगरमच्छ के खौफ पर चचरी पुल भारी, स्कूल के हंगामे में जांच शुरू और बलिया में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत : नौरंगिया में ग्रामीणों ने रातों-रात बनाया चचरी पुल, नरकटियागंज स्कूल विवाद में कार्रवाई की तैयारी और NH-31 पर भीषण सड़क हादसा 3 बेतिया में जनसहयोग से बना चचरी पुल, नरकटियागंज के प्राथमिक विद्यालय में हंगामे के बाद जांच और बलिया में गिट्टी लदे ट्रकों की टक्कर से चालक गंभीर1