नाली के लिए इतराते ग्रामीण, प्रशासन की अनदेखी शीतलपुर खेसरा की दर्दनाक कहानी, गंदगी और दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर, जिला प्रशासन की नजरों से दूर! निचलौल - महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के निचलौल ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा शीतलपुर खेसरा गांव में नाली निर्माण की समस्या वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीण बाबूलाल गुप्ता के घर से पानी की टंकी तक नाली बनने की आस वर्षों से लगाए बैठे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। फोटो में दिखाई दे रही गंदगी: शीतलपुर खेसरा में नाली के अभाव में गंदगी और कूड़ा-कचरा फैला हुआ है, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्या जिला प्रशासन शीतलपुर खेसरा के ग्रामीणों की समस्या को सुनेगा? कब तक ग्रामीण नाली बनने की आस लगाए बैठे रहेंगे? नाली के अभाव में ग्रामीणों का जीवन हुआ नरक! ग्रामीणों का कहना है कि इस नाली के न होने से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और दुर्गंध के कारण गम्भीर बीमारियां फैल रही हैं। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। जिला प्रशासन से निवेदन है कि एक नजर शीतलपुर खेसरा की तरफ देख लें, ताकि ग्रामीणों की यह समस्या जल्द से जल्द हल हो सके।

- महराजगंज जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा 14 व 15 मार्च को प्रस्तावित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों के लिए बने जांच स्थल आदि को देखा। जिलाधिकारी महोदय ने परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर क्लॉक रूम, पेयजल, सुविधाजनक फर्नीचर, स्वच्छ शौचालय आदि को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को तय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम को भी देखा। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन हो इसको केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों के केंद्र पर प्रवेश और जांच को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में सम्पन्न होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। कुल 18240 प्रतिभाग करेंगे। जनपद में कुल 12 केंद्र स्थापित हैं, जहां पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज डॉ. अजय मिश्रा, प्रधानाचार्य जीएसवीएस धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।3
- आज माननीयपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल जी को और उनके जो भी मंत्री विधायक राजसभा सांसद थे सबको कोर्ट बड़ी कर दिया सच की जीत होगया है1
- महराजगंज: फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के बरातगाड़ा में प्रसिद्ध बुढ़िया माई के मन्दिर परिसर में बना पिंक शौचालय महज दो ही महीने में हुआ क्षतिग्रस्त, निर्माण में अनियमितता की शिकायत, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप, और मरम्मत का किया मांग, इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत राधे श्याम सिंह ने कहा कि मामले की मौके पर जांचकर की जाएगी उचित कार्यवाही |1
- महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के तीन युवकों से रूस भेजने के नाम पर करीब 4 लाख 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताकर टिकट और वीजा देने का झांसा दिया, लेकिन बाद में यात्रा कैंसिल करा दी। परेशान पीड़ितों ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। . #Maharajganj #FraudCase #RussiaVisaFraud #MaharajganjNews #VisaScam1
- Post by Harikesh Sahani2
- कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम खड्डा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया, जबकि पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग निवासी दीनदयाल यादव के घर सोमवार को उनकी बहन की बारात आई थी। इसी दौरान उनकी पत्नी नीतू (23 वर्ष) को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई। परिजनों के पूछने पर अस्पताल संचालक ने मरीज को बेहोश बताते हुए इलाज का बहाना बनाकर घंटों तक रोके रखा। परिजनों के दबाव बनाने पर अस्पताल संचालक ने झटका लगने की बात कहकर अपने निजी वाहन से प्रसूता को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रसूता को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रख लिया। मंगलवार सुबह जब परिजन कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल पहुंचे और नवजात के शव की मांग करने लगे तो हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल का ताला खुलवाकर जांच की तो नवजात का शव जनरेटर के पीछे कागज के गत्ते में रखा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह के साथ एडिशनल सीएमओ और एमआईसी रजनीश श्रीवास्तव ने अस्पताल का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया और पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण प्रजापति ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- कुशीनगर खड्डा पडरौना मार्ग के बीच मठिया के पास छड़ लदा ट्रैक्टर टाली पलटने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से हुए घायल घायल व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के सहारे घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल भेजा गया है डॉक्टर ने हालात खराब देते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है ज1
- महराजगंज: जनपद के फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र अन्तर्गत बरातगाड़ा में स्थित एचपी गैस एजेन्सी पर सिलेंडर के लिए लम्बी लाइन देखने को मिली, जहाँ लोग अपने अपने सिलेंडर को एक रस्सी के माध्यम से जोड़ कर लाइन से रखकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गये, और एजेन्सी पर गाँव के कुछ लोगों द्वारा आम जनता की मदद करते हुए भी देखा गया | जैसा कि इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर तरह तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं ऐसे में यहाँ बड़े ही सुव्यवस्थित ढंग से वितरण हो रहा है|1