logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सी एम हेल्पलाइन में शिकायत के दावे खोखले साबित हो रहे 15 दिन बाद भी नहीं हटा नाली निर्माण का मलबा बजरंग दल नेता ने *राजपुर* - बलरामपुर जिले के बजरंग दल के जिला सह संयोजक रुद्र ठाकुर ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से आरोप लगाया है कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के 15 दिन बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रुद्र ठाकुर के अनुसार, राजपुर नगर के वार्ड क्रमांक 4 में मुख्य मार्ग किनारे एनएच विभाग द्वारा कराए गए नाली निर्माण का मलबा पिछले चार माह से उनकी दुकान के सामने पड़ा हुआ है। इसके कारण जलभराव, दुर्गंध और आवागमन में परेशानी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की गई तथा सीएम हेल्पलाइन में भी मामला दर्ज कराया गया, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक मलबा हटाने या समस्या के निराकरण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। रुद्र ठाकुर का कहना है कि लंबे समय से मलबा पड़े रहने के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर मलबा हटाने की मांग की हैं

22 hrs ago
user_Umesh Singh
Umesh Singh
Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
22 hrs ago
59175422-d2de-4e35-9455-fb1690537881

सी एम हेल्पलाइन में शिकायत के दावे खोखले साबित हो रहे 15 दिन बाद भी नहीं हटा नाली निर्माण का मलबा बजरंग दल नेता ने *राजपुर* - बलरामपुर जिले के बजरंग दल के जिला सह संयोजक रुद्र ठाकुर ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से आरोप लगाया है कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के 15 दिन बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रुद्र ठाकुर के अनुसार, राजपुर नगर के वार्ड क्रमांक 4 में मुख्य मार्ग किनारे एनएच विभाग द्वारा कराए गए नाली निर्माण का मलबा पिछले चार माह से उनकी दुकान के सामने पड़ा हुआ

b64bbf8c-9188-43ca-b9de-3414e55b2fc7

है। इसके कारण जलभराव, दुर्गंध और आवागमन में परेशानी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की गई तथा सीएम हेल्पलाइन में भी मामला दर्ज कराया गया, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक मलबा हटाने या समस्या के निराकरण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। रुद्र ठाकुर का कहना है कि लंबे समय से मलबा पड़े रहने के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर मलबा हटाने की मांग की हैं

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
    1
    *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰*

अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
*✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰*
अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • कोंडागांव: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, कोण्डागांव में काउंसिलिंग संपन्न कोण्डागांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल जिले में बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    1
    कोंडागांव: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, कोण्डागांव में काउंसिलिंग संपन्न
कोण्डागांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल जिले में बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज* *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज* *एंकर...*        कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर मे स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब ढाई महीने गुजर जाने के बाद अब पुलिस ने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। यह कार्रवाई पीड़िता के पति की शिकायत और जांच के आधार पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को प्रसव के लिए एक गर्भवती महिला को भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी। मामले में पीड़िता के पति ने भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने गौतम अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की विस्तृत विवेचना कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। *1. बाईट... शेर बहादुर सिंह ठाकुर ( SDOP भानुप्रतापपुर)*
    2
    *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज*
*डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज*
*एंकर...*       
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर मे स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब ढाई महीने गुजर जाने के बाद अब पुलिस ने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। यह कार्रवाई पीड़िता के पति की शिकायत और जांच के आधार पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को प्रसव के लिए एक गर्भवती महिला को भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी। मामले में पीड़िता के पति ने भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने गौतम अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की विस्तृत विवेचना कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*1. बाईट... शेर बहादुर सिंह ठाकुर ( SDOP भानुप्रतापपुर)*
    user_रोशन मिश्र
    रोशन मिश्र
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा *श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा* नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    1
    *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
*श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा*
नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में  आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • problem pani bahut din se nikal raha h koi samadhan nai hua h
    4
    problem pani bahut din se nikal raha h koi samadhan nai hua h
    user_Ram ji
    Ram ji
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* खरोरा। तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्य मार्ग कोटा रोड पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण बीएनबी हाई स्कूल से लेकर नेवरा तालाब तक का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है। चौहान ने नगर पालिका प्रशासन से बीएनबी हाई स्कूल से नेवरा तालाब तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पांच गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं तथा रात के समय मवेशी भी सड़क किनारे और आसपास बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को समय पर उनका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। इस मामले पर ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास एवं रखरखाव के कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अधूरे कार्य कराने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, स्थानीय जनता इस स्थिति को भेदभावपूर्ण नजरिए से भी देख रही है। चौहान ने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन को शहर की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    2
    एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 
*एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका*
खरोरा।
तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्य मार्ग कोटा रोड पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण बीएनबी हाई स्कूल से लेकर नेवरा तालाब तक का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है।
चौहान ने नगर पालिका प्रशासन से बीएनबी हाई स्कूल से नेवरा तालाब तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पांच गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं तथा रात के समय मवेशी भी सड़क किनारे और आसपास बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को समय पर उनका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।
इस मामले पर ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास एवं रखरखाव के कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अधूरे कार्य कराने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, स्थानीय जनता इस स्थिति को भेदभावपूर्ण नजरिए से भी देख रही है।
चौहान ने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन को शहर की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • *✰छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के लिए सम्पर्क सूत्र :✰* 7747945862, 9992600299, 9992600922, 7000503680, 9992600923, 9992600924 *✰छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के लिए सम्पर्क सूत्र :✰* 7747945862, 9992600299, 9992600922, 7000503680, 9992600923, 9992600924
    1
    *✰छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के लिए सम्पर्क सूत्र :✰*
7747945862, 9992600299, 9992600922,
7000503680, 9992600923, 9992600924
*✰छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के लिए सम्पर्क सूत्र :✰*
7747945862, 9992600299, 9992600922,
7000503680, 9992600923, 9992600924
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • कोपाबेड़ा जलाशय के निर्माणाधीन नाले में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, सुरक्षा इंतजामों के अभाव पर उठे सवाल कोण्डागांव नगर के कोपाबेड़ा जलाशय के सौंदर्याकरण कार्य के दौरान निर्माणाधीन नाले में सुरक्षा व्यवस्था के अभाव ने एक बार फिर मासूम की जान ले ली। आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे नहरपारा निवासी चांदनी नाग (6 वर्ष), पिता मानसिंह नाग, घर से लगे निर्माणाधीन नाले के पानी में फिसलकर गिर गई। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची के शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
    1
    कोपाबेड़ा जलाशय के निर्माणाधीन नाले में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, सुरक्षा इंतजामों के अभाव पर उठे सवाल
कोण्डागांव नगर के कोपाबेड़ा जलाशय के सौंदर्याकरण कार्य के दौरान निर्माणाधीन नाले में सुरक्षा व्यवस्था के अभाव ने एक बार फिर मासूम की जान ले ली। आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे नहरपारा निवासी चांदनी नाग (6 वर्ष), पिता मानसिंह नाग, घर से लगे निर्माणाधीन नाले के पानी में फिसलकर गिर गई। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची के शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
    user_बंकिम साना
    बंकिम साना
    Local News Reporter कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.