ब्रेकिंग - विलासपुर के सावरिया पेट्रोल पंप पर पानी मिला डीजल/पेट्रोल बेचने का आरोप, 100 लीटर भरवाने के बाद गाड़ी हुई है, ब्रेकिंग -जिला रामपुर विलासपुर के सावरिया पेट्रोल पंप पर पानी मिला डीजल/पेट्रोल बेचने का आरोप, 100 लीटर भरवाने के बाद गाड़ी हुई है विलासपुर क्षेत्र के कमारी रोड पर स्थित सावरिया पेट्रोल पंप पर पानी मिला हुआ तेल बेचने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित चालक के अनुसार उसने अपने वाहन में करीब *100 लीटर डीजल* भरवाया था। थोड़ी दूर चलते ही गाड़ी खराब हो गई। जांच करने पर पता चला कि तेल में पानी मिला हुआ था, मीटर में करीब 5 इंच तक पानी बताया जा रहा है। आरोप है कि टंकी में लगातार पानी बह रहा है। जब इसकी शिकायत पेट्रोल पंप संचालक से की गई तो पंप वाला कहता है कि "हमारा सब सही है"। पीड़ित ड्राइवर अहमद खान खुटार रोड ईदगाह मोहल्ला गोला जिला लखीमपुर खीरी ने बताया कि इस मिलावटी तेल से उसकी गाड़ी पूरी तरह खराब हो गई है और उसे हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। क्षेत्र के वाहन चालकों में इस घटना के बाद काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग से सावरिया पेट्रोल पंप की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
ब्रेकिंग - विलासपुर के सावरिया पेट्रोल पंप पर पानी मिला डीजल/पेट्रोल बेचने का आरोप, 100 लीटर भरवाने के बाद गाड़ी हुई है, ब्रेकिंग -जिला रामपुर विलासपुर के सावरिया पेट्रोल पंप पर पानी मिला डीजल/पेट्रोल बेचने का आरोप, 100 लीटर भरवाने के बाद गाड़ी हुई है विलासपुर क्षेत्र के कमारी रोड पर स्थित सावरिया पेट्रोल पंप पर पानी मिला हुआ तेल बेचने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित चालक के अनुसार उसने अपने वाहन में करीब *100 लीटर डीजल* भरवाया था। थोड़ी दूर चलते ही गाड़ी खराब हो गई। जांच करने पर पता चला कि तेल में पानी मिला हुआ था, मीटर में करीब 5 इंच
तक पानी बताया जा रहा है। आरोप है कि टंकी में लगातार पानी बह रहा है। जब इसकी शिकायत पेट्रोल पंप संचालक से की गई तो पंप वाला कहता है कि "हमारा सब सही है"। पीड़ित ड्राइवर अहमद खान खुटार रोड ईदगाह मोहल्ला गोला जिला लखीमपुर खीरी ने बताया कि इस मिलावटी तेल से उसकी गाड़ी पूरी तरह खराब हो गई है और उसे हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। क्षेत्र के वाहन चालकों में इस घटना के बाद काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग से सावरिया पेट्रोल पंप की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
- Sometimes the best moments need no words at all. What is your favorite way to spend a quiet afternoon outdoors? Let me know in the comments! #peacefulmoments #naturelovers #couplesgoals #RajatAi #RajatAiStudio1
- लखीमपुर खीरी: एक घंटे की बारिश में शहर जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था पर सवाल लखीमपुर खीरी: एक घंटे की बारिश में शहर जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था पर सवाल लखीमपुर शहर में करीब एक घंटे की बारिश में ही अस्पताल रोड, स्टेट बैंक सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। थरवरनगंज में भी हालात खराब रहे। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। नगर पालिका की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है, लेकिन सारा दोष सिर्फ नगर पालिका का भी नहीं है। शहर में तमाम जगह नालियों पर अतिक्रमण है, लोगों ने नालियों को पाटकर उनके रास्ते तक बंद कर रखे हैं। ऐसे में जल निकासी बाधित होने की समस्या में नगर पालिका के साथ-साथ अतिक्रमण करने वालों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।⤵️1
- लखीमपुर खीरी: एक घंटे की बारिश में शहर जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था पर सवाल लखीमपुर शहर में करीब एक घंटे की बारिश में ही अस्पताल रोड, स्टेट बैंक सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। थरवरनगंज में भी हालात खराब रहे। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। नगर पालिका की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है, लेकिन सारा दोष सिर्फ नगर पालिका का भी नहीं है। शहर में तमाम जगह नालियों पर अतिक्रमण है, लोगों ने नालियों को पाटकर उनके रास्ते तक बंद कर रखे हैं। ऐसे में जल निकासी बाधित होने की समस्या में नगर पालिका के साथ-साथ अतिक्रमण करने वालों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।1
- बरेली: तीन दोस्त बाइक समेत तेज धार नदी में बहे, तलाश जारी ASTv24 digital शाहिद लखाही उत्तर प्रदेश के बरेली में तेज बारिश के बीच अरिल नदी का जलस्तर बढ़ गया। तीन दोस्त बाइक से छोटा पुल पार कर रहे थे, तभी पुल के ऊपर करीब दो फीट पानी बहने के कारण तेज बहाव में बाइक बेकाबू होकर नदी में गिर गई। तीनों दोस्तों ने काफी देर तक तैरकर किनारे आने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सके। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है, जबकि तीनों युवकों की तलाश जारी है।1
- LRP में जलभराव से बदहाल स्थिति, शहर के एंट्री पॉइंट पर पानी में डूबी सड़कें लखीमपुर के LRP क्षेत्र में बारिश के चलते बेहद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट होने के बावजूद यहां चारों तरफ सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। खास बात यह है कि नगर पालिका द्वारा इसी स्थान पर बेहतरीन गेट और सुंदर पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब शहर के प्रवेश द्वार का यह हाल है, तो प्रस्तावित विकास कार्यों से पहले जलनिकासी की व्यवस्था पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा?1
- सीएचओ के वेतन पर कैंची, भुगतान अटका तो भड़का आक्रोश मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के खिलाफ मोर्चा, 24 घंटे के धरने के बाद अब मुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री के घेराव की चेतावनी लखीमपुर खीरी। जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के वेतन में कथित अनुचित कटौती और विभिन्न भुगतान लंबित होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सीएचओ यूनियन, उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप और कटे हुए वेतन सहित अन्य लंबित भुगतान तत्काल जारी कराने की मांग की है। यूनियन का आरोप है कि सीएमओ कार्यालय द्वारा सीएचओ के वेतन में अनुचित रूप से कटौती की गई, जबकि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है। यूनियन के मुताबिक कटे हुए वेतन और अन्य लंबित भुगतान को लेकर सीएचओ लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई स्पष्ट एवं ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इसी को लेकर सीएचओ में भारी रोष और असंतोष व्याप्त है। यूनियन का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि जनपद के समस्त सीएचओ द्वारा 3 सितंबर 2026 से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया जा रहा है। यूनियन के अनुसार आंदोलन की सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को विभिन्न तिथियों में पत्र के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद मांगों का समाधान न होने पर सीएचओ ने 7 सितंबर से 24 घंटे का धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सीएचओ यूनियन ने जिलाधिकारी से पूरे मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो समस्त सीएचओ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री अथवा उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का घेराव करने के लिए विवश होंगे। यूनियन ने इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होने की बात कही है। वेतन कटौती और लंबित भुगतानों को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अब स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। सीएचओ यूनियन के पदाधिकारियों ने साफ कर दिया है कि केवल आश्वासन से मामला शांत होने वाला नहीं है और जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन पर जिला अध्यक्ष सोहन सिंह, जिला महिला अध्यक्ष अनुपम राजवंशी और जिला महामंत्री विश्वजीत यादव समेत यूनियन के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखीमपुर खीरी को भी भेजी गई है।4
- महिला पत्रकारों से कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला, निष्पक्ष जांच की मांग लखीमपुर खीरी। स्वतंत्र महिला पत्रकार शाहीना खान एवं नफीसा खान के साथ कथित मारपीट एवं अभद्र व्यवहार के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) के जिला अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने राष्ट्रपति एवं संबंधित जिला प्रशासन को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पत्र के अनुसार, दोनों महिला पत्रकार एक अस्पताल में आयोजित नए विंग के शुभारंभ कार्यक्रम की कवरेज कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों पत्रकारों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की गई। आरोप यह भी है कि उन्हें जबरन पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले जाया गया, जहां भी उनके साथ कथित मारपीट की गई। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज के सामने वास्तविक घटनाओं को रखने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार अथवा हिंसा चिंता का विषय है। संगठन ने मांग की है कि पूरे प्रकरण का निष्पक्ष एवं गंभीरता से जांच कराई जाए। जांच में यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्र पत्रकारिता के अधिकारों पर लोगों का भरोसा कायम रहे। अब बड़ा सवाल यह है कि महिला पत्रकारों द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कब तक पूरी होगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई की जाएगी?3
- लखीमपुर खीरी गांधी नगर-सुभाष नगर में जलभराव से हाहाकार, वर्षों से नहीं मिला स्थायी समाधान। बंद पुलियों और नाले की अवरुद्ध निकासी को लेकर डीएम से शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग। बारिश में घरों तक पहुंचता है पानी जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। लखीमपुर खीरी गांधी नगर-सुभाष नगर में जलभराव से हाहाकार, वर्षों से नहीं मिला स्थायी समाधान। बंद पुलियों और नाले की अवरुद्ध निकासी को लेकर डीएम से शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग। बारिश में घरों तक पहुंचता है पानी जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।1
- जिला लखीमपुर खीरी के क्षेत्र में थाना सिंगाही में दुष्कर्म घटना थाना सिंगाही क्षेत्र में चार साल बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना है 60 साल का खलील अहमद ने किया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया1