Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूरनपुर डिवीजन कार्यालय बैठक में व्यस्त रहे अधीक्षण अभियंता, बिजली चोरी का वीडियो वायरल
Pankaj gupta
पूरनपुर डिवीजन कार्यालय बैठक में व्यस्त रहे अधीक्षण अभियंता, बिजली चोरी का वीडियो वायरल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महिला का गेहूं के खेत में संदिग्ध हालत में मिला शव ,इलाके में मचा हड़कंप बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव खटैली में उस समय हड़कंप मच गया, जब गेहूं के खेत में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव खटैली में रविंद्र सिंह के खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। शव देखने में लगभग तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान गंगा देवी (55 वर्ष) निवासी ग्राम मिलक गौटिया, थाना भुता के रूप में हुई1
- Post by यूपी समाचार1
- Post by अशोक सरकार1
- Post by Prashant mishra1
- Post by न्यूज21न्यूज चैनल पीलीभीत1
- ब्रह्मदेव स्थल पर रामनवमी मेला शुरूः तीन दिवसीय आयोजन में रासलीला और रामलीला का मंचन ग्राम पंचायत के डांडिया नवाजिश अली स्थित ब्रह्मदेव स्थल पर रामनवमी के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला 25 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को समाप्त होगा। यह मेला ब्रह्मदेव स्थल पर रामनवमी मेले के नाम से प्रसिद्ध है। यह डांडिया नवाजिश अली गांव में बीसलपुर-बरेली मार्ग पर प्रीति कॉलेज के समीप गन्ना सेंटर स्थान पर लगता है। दूर-दराज से भक्तजन यहां आकर ब्रह्मदेव स्थल पर प्रसाद चढ़ाते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। मेले में रासलीला और रामलीला का मंचन भी किया जाता है। इसे देखने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस मेले का आयोजन ग्राम प्रधान कालीचरण की अध्यक्षता में एक कमेटी द्वारा किया जाता है। कमेटी में कालीचरण, धर्मपाल, रामसनेही, राम सिंह कोटेदार, पुष्पेंद्र गंगवार, गुड्डू, रामनिवास, राजू, दीनानाथ, रामवीर, भूपराम और कौशल कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहता है।4
- 2 महिलाओं और बच्चों सहित 16 लोगों की मौत का जिक्र था, लेकिन ढाका से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 23 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बस में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे. बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग ईद की छुट्टियां मनाकर ढाका लौट रहे थे, तभी यह दुखद हादसा हो गया. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, और कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. यह घटना बुधवार शाम करीब 5:15 बजे हुई.1
- बांग्लादेश में बड़ा हादसा, गहरी नदी में गिरी 40 यात्रियों से भरी बस, 23 की मौत, कई लापता बस परिवहन नौका पर चढ़ने की कोशिश करते समय नदी में जा गिरी. इस हादसे में 2 महिलाओं और बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हो गई. लापता यात्रियों को ढूढने की कोशिश जारी है. ढाका: बांग्लादेश में एक बड़ा हादसा हो गया. एक बस गहरी नदी में गिरने से 23 यात्रियों की मौत हो गई. ये बस करीब 40 लोगों को लेकर जा रही थी, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे. जानकारी के मुताबिक, बस सवार लोग ईद की छुट्टियां मनाकर ढाका वापस लौट रहे थे. उसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. कई लोग अब तक लापता बताए जा रहे हैं. मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. ये हादसा बुधवार शाम लगभग 5.15 बजे के आसपास हुआ.1
- बरेली। "नर सेवा ही नारायण सेवा है" इस ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए पंजाबी महासभा, बरेली एवं उनके सहयोगियों ने समाज के प्रति अपनी अटूट जिम्मेदारी और एकजुटता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। हाल ही में समाज के एक सक्रिय परिवार के मुखिया के असमय और अल्पायु में निधन से उपजे संकट के बीच, पंजाबी महासभा एक ढाल बनकर खड़ी हुई और पीड़ित परिवार के अंधेरे जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई। गुरुवार को श्री बांके बिहारी मंदिर के पावन प्रांगण में आयोजित एक अत्यंत भावुक कार्यक्रम के दौरान, दिवंगत सदस्य की पत्नी और उनकी दो मासूम बच्चियों को 2 लाख की आर्थिक सहायता राशि भेंट की गई। परिवार की मुखिया की पत्नी स्वयं पंजाबी महासभा की सदस्य हैं, और उनकी इस कठिन परिस्थिति को देखते हुए समस्त सदस्यों ने स्वेच्छा से यह सहयोग राशि एकत्रित की। महासभा का सहयोग केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहा। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से संस्था ने दोनों छोटी बच्चियों की संपूर्ण शिक्षा का खर्च उठाने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही, पीड़ित महिला को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए उनके रोजगार (नौकरी) हेतु भी प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वह आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। यह सहायता पंजाबी महासभा के उन अनगिनत सेवा कार्यों की कड़ी है जो वर्षों से निरंतर जारी है जैसे विधवा पेंशन योजना: पिछले 12 वर्षों से असहाय महिलाओं के लिए यह योजना सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। बेटियों का कन्यादान: अब तक लगभग 92 निर्धन कन्याओं के विवाह में महासभा ने बढ़-चढ़कर आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग किया है। संकट में साथ: कुछ समय पूर्व ही कपूर परिवार के साथ हुई दुखद घटना (मर्डर) के बाद, महासभा ने उन्हें ₹5 लाख की तत्काल सहायता प्रदान की थी। इन सेवादारों का रहा विशेष सहयोग इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में संजय आनंद, देवराज चंडोक, गुलशन आनंद, अमित अरोड़ा,यतिन भाटिया मनजीत सिंह बिट्टू प्रिंस सोढ़ी जगदीप अरोड़ा राम अरोड़ा मंटू सूरी नेहा साहनी, सिम्मी आनंद, संजीव सोही, संजीव गुलाटी, नीतू सेठी, आरती पूरी हनी आनंद मन्नू बक्शी, चरणजीत भल्ला, जूही आनंद तिलक राज दुसेजा संजीव सोही रोमी सेठी ज्ञानी काला सिंह आदि ने अग्रणी भूमिका निभाई। सभी उपस्थित सदस्यों ने नम आंखों से बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। "अपनों के जाने का गम तो हम कम नहीं कर सकते, पर उनके पीछे छूटे मासूमों के आंसू हम पोंछ सकते हैं।" अंत में महासभा के पदाधिकारियों ने संकल्प दोहराया कि समाज का कोई भी परिवार खुद को बेसहारा न समझे, पंजाबी महासभा सदैव उनके सुख-दुख में एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ी रहेगी। संचालन महानगर अध्यक्ष संजय आनंद ने किया।1