थाना गंज पुलिस द्वारा जुआ खेलते 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार* *थाना गंज पुलिस द्वारा जुआ खेलते 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों (अवैध शराब, सट्टा, जुआ, गुंडा निगरानी, स्थायी वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटी) के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जाc रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना गंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। 🔹*घटना का विवरण* दिनांक 29.03.2026 को थाना गंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हमलापुर, गंज बैतूल स्थित ईंट भट्ठे के पास छिंद के पेड़ के नीचे कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* कार्यवाही के दौरान निम्नलिखित आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया— 1. रोहित सेन, पिता शिवकुमार सेन, उम्र 25 वर्ष, निवासी हमलापुर, बैतूल. 2. अशोक ठाकुर, पिता स्व. ओमप्रकाश ठाकुर, उम्र 40 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी, गंज. 3. बबलु सूर्यवंशी, पिता शांतिलाल सूर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी हमलापुर. 4. हैदर शेख, पिता मोहम्मद शेख, उम्र 30 वर्ष, निवासी भरगुढ़ाना, गंज. 5. शाहिद शेख, पिता शंखचांद, उम्र 35 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, गंज. 6. राजकुमार प्रजापति, पिता सुरेश प्रजापति, उम्र 45 वर्ष, निवासी हमलापुर. 🔹*जब्त सामग्री* आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 11,510/- रुपये जप्त किए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गंज नीरज पाल, सउनि राज पहाड़े, सउनि किशोरीलाल सल्लाम, प्रधान आरक्षक चन्द्रकिशोर, प्रधान आरक्षक नीलेश, प्रधान आरक्षक मंतराम, प्रधान आरक्षक आशीष, प्रधान आरक्षक मयूर, आरक्षक प्रताप, आरक्षक नवीन, आरक्षक गजानंद, आरक्षक उत्कर्ष, आरक्षक रवि कौशल एवं सैनिक नितिन साहू की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* b * पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों जैसे जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। * जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियां न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि सामाजिक एवं पारिवारिक व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं। बैतूल पुलिस ऐसे अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है। * आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।
थाना गंज पुलिस द्वारा जुआ खेलते 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार* *थाना गंज पुलिस द्वारा जुआ खेलते 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों (अवैध शराब, सट्टा, जुआ, गुंडा निगरानी, स्थायी वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटी) के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जाc रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना गंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। 🔹*घटना का विवरण* दिनांक 29.03.2026 को थाना गंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हमलापुर, गंज बैतूल स्थित ईंट भट्ठे के पास छिंद के पेड़ के नीचे कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर
रेड कार्यवाही की गई। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* कार्यवाही के दौरान निम्नलिखित आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया— 1. रोहित सेन, पिता शिवकुमार सेन, उम्र 25 वर्ष, निवासी हमलापुर, बैतूल. 2. अशोक ठाकुर, पिता स्व. ओमप्रकाश ठाकुर, उम्र 40 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी, गंज. 3. बबलु सूर्यवंशी, पिता शांतिलाल सूर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी हमलापुर. 4. हैदर शेख, पिता मोहम्मद शेख, उम्र 30 वर्ष, निवासी भरगुढ़ाना, गंज. 5. शाहिद शेख, पिता शंखचांद, उम्र 35 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, गंज. 6. राजकुमार प्रजापति, पिता सुरेश प्रजापति, उम्र 45 वर्ष, निवासी हमलापुर. 🔹*जब्त सामग्री* आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 11,510/- रुपये जप्त किए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गंज नीरज पाल, सउनि राज पहाड़े, सउनि किशोरीलाल सल्लाम, प्रधान आरक्षक चन्द्रकिशोर, प्रधान आरक्षक नीलेश,
प्रधान आरक्षक मंतराम, प्रधान आरक्षक आशीष, प्रधान आरक्षक मयूर, आरक्षक प्रताप, आरक्षक नवीन, आरक्षक गजानंद, आरक्षक उत्कर्ष, आरक्षक रवि कौशल एवं सैनिक नितिन साहू की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* b * पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों जैसे जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। * जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियां न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि सामाजिक एवं पारिवारिक व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं। बैतूल पुलिस ऐसे अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है। * आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।
- भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने खेड़ी रामोसी मामले में निष्पक्ष जांच का दिया ज्ञापन2
- Post by AMLA NEWS1
- BRC पीसी बोस ने बताया सेंट फ्रांसिस सारणी, लिटिल फ्लावर पाथाखेड़ा, एमजीएम बागडोना के स्कूलों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत नहीं हो पा रहा एडमिशन का कारण1
- Post by पवन जीत मनवर PRESS1
- ईरान और इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच बड़े गैस सिलेंडर के दामों मंहगाई के खिलाफ ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर और ब्लांक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर भाजपा सरकार को घेरा इस दौरान विगत दिनों खेड़ी रामोसी में जमीन को लेकर आदिवासियों के साथ हुएं विवाद और आठनेर नगर में पेयजल आपूर्ति में बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ थाना प्रभारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन काल में 400 रूपए में गैस सिलेंडर के दाम थे वर्तमान में दुगना हो गये जिसे कम करना चाहिए। बढती मंहगाई से गरीब और मध्य वर्ग के लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि आठनेर नगर में पेयजल पानी को शुद्ध करने वाले पानी में क्लोरीन गैस का उपयोग नहीं किया जाता नगरवासियों के साथ खिलवाड़ हो रहा है वहीं खेड़ी रामोसी में आदिवासी पर हुई एफआईआर जल्द वापस लेने की मांग की ।1
- 🔹जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 🔹दिनांक 28.03.2026 को चौकी दुनावा, थाना मुलताई में *आवेदिका श्रीमती चमेली बाई पति जी.एस. रघुवंशी निवासी कालापाठा बैतूल* द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उनके निर्माणाधीन मकान (आदित्य TVS के सामने, दुनावा) से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हेवेल्स कंपनी के बिजली वायर के 28 बंडल (कीमती लगभग 98,000/- रुपये) चोरी कर लिए गए हैं। 🔹आवेदन की जांच के दौरान उपलब्ध CCTV फुटेज, खरीदी बिल एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी किया जाना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया। 🔹 इस पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 331(3), 305(ए)* भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग* 🔹जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिनांक 22.03.2026 को दो व्यक्ति स्कूटी से आकर मकान का ताला तोड़कर वायर चोरी करते हुए दिखाई दिए। 🔹आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मुलताई श्री नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा विशेष टीम गठित की गई। 🔹*आरोपी गिरफ्तार* पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर *आरोपी नितिन विश्वकर्मा पिता दिलीप विश्वकर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी भारत भारती, थाना कोतवाली, जिला बैतूल* को दिनांक 28.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। 🔹एक अन्य *आरोपी सूरज उर्फ एलियन भावसार* फरार है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। 🔹 *जब्ती* आरोपी से चोरी गए 28 मंडलों में से 26 केबल वायर के बंडल जप्त किए गए हैं। अनुमानित कीमत 95000/– 🔹*सराहनीय भूमिका* इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक श्री नरेंद्र सिंह परिहार, चौकी प्रभारी दुनावा श्री नेपाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुनील पांड्रम, आरक्षक अभिषेक वाडीवा एवं आरक्षक नरेश तुमराम, आरक्षक सोनू भारती, सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक की अपील* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों एवं निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें, जैसे CCTV कैमरे, मजबूत ताले एवं नियमित निगरानी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 100 पर दें। 🔹उन्होंने यह भी कहा कि बैतूल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयास जारी रहेंगे।1
- श्रद्धालुओं ने की संत नागा दादा की झांकी दर्शन भैंसदेही पूर्णा नगरी भैंसदेही स्थित चमत्कारिक संत श्रीश्री 1008 त्रिवेणी भारती नागा दादा संस्थान से तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। संत नागा दादा की पुण्यतिथि पर प्रथम दिवस संस्थान से निकाली गई विशाल शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए और संत श्री के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की। नागझीरी से प्रारंभ हुई आकर्षक शोभायात्रा नागझीरी संस्थान से आकर्षक सज्जा के साथ संत श्री नागा दादा की सुंदर झांकी निकाली गई। सुंदर सजे घोड़े शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण बने रहे। झांकी नगर के प्रमुख मार्गों—प्राचीन शिवालय, मरही माता चौक, करार मोहल्ला, मस्जिद चौक, मंगलवारी मोहल्ला, सुधार मोहल्ला—से होकर धर्माल मोहल्ला चौक पहुंची। देर रात संस्थान लौटने पर संत नागा दादा का पूजन कर वार्षिक उत्सव के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया। मार्गभर श्रद्धालुओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन शोभायात्रा के मार्ग में उमड़ी भक्तों की भीड़ ने संत श्री की झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। ढोल-ताशे की थिरकती धुनों पर दादा नाम संकीर्तन गाते युवा झूमते नजर आए। सभी ने 'नागा दादा' के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्ति रस से परिपूर्ण हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने फूल, चंदन और दीप अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। उत्सव प्रबंधन में सक्रिय रहे पदाधिकारी संस्था के अध्यक्ष कृष्णा झाड़े सहित राजू जोशी, प्रकाश घानेकर, धनराज धाकड़, संजू मोहने, सदानंद सराफ, भाऊराव भाऊ, गोदंयाभाऊ, हेमंत सावरकर, वीरेंद्र मालवीय, रामापानकर, दीपक शुक्ला, उग्रसेन नरवरे, गुड्डू मालवीय और नागा दादा के चरण सेवक मनोहर राजूरकर ने शोभायात्रा की पूरी व्यवस्था संभाली। इनकी मेहनत से कार्यक्रम बिना किसी विघ्न के सफल रहा। अगले दो दिनों4
- मुलताई। आज सुबह लगभग 10:26 बजे भगतसिंह वार्ड में डॉ. रामदास गडेकर के मकान में किराए से रह रहे वीरेंद्र वर्मा के घर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि किचन में लगे वॉटर डिस्पेंसर के फटने से आग भड़क उठी, जिससे किचन में रखा घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया। घटना के दौरान किचन में रखा गैस सिलेंडर भी चालू हालत में पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई थी। मौके पर पहुंची फायर टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले सिलेंडर का मेन वाल्व बंद किया और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पानी के प्रेशर से ठंडा किया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और आग पर भी काबू पा लिया गया। इस दौरान फायर टीम में ड्राइवर धनराज पवार, गिरीश पिपले, सुमित पुरी एवं भूपेंद्र राठौर की अहम भूमिका रही।2