logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली के रोहिणी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ | स्पेशल सेल ने टिल्लू गैंग के शूटर रॉबिन को दबोचा दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एक कुख्यात गैंग के शूटर के बीच मंगलवार देर रात को मुठभेड़ हो गई. यह मुठभेड़ बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना अंतर्गत रोहिणी सेक्टर-36 में हुआ, जहां पुलिस की स्पेशल सेल की टीम पहले से ही इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. दरअसल स्पेशल सेल के डीसीपी नर्रा चैतन्या ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल सेल की टीम लगातार हार्डकोर क्रिमिनल और गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रही है. इसी फेहरिस्त में एसीपी पुरन पंत के सुपरविजन में इंस्पेक्टर संदीप डबास के नेतृत्व वाली टीम को एक सूचना मिली थी कि टिल्लू ताजपुरिया गैंग का एक सक्रिय शूटर रोहिणी सेक्टर 36 की ओर आने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदिग्ध की पहचान होते ही उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ओर से करीब आधा दर्जन राउंड गोलियां चलीं।. घायल शूटर की पहचान रॉबिन के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी रॉबिन पहले से हत्या के मामले में सजा काट रहा था, लेकिन वह पेरोल जंप कर फरार हो गया था. इसके बाद से ही पुलिस को लगातार इसकी तलाश थी. मुठभेड़ के बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है. इस कार्रवाई को दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे इलाके में सक्रिय गैंग नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ सकता है.

9 hrs ago
user_Hamwaran TV
Hamwaran TV
Local News Reporter रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
9 hrs ago

दिल्ली के रोहिणी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ | स्पेशल सेल ने टिल्लू गैंग के शूटर रॉबिन को दबोचा दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एक कुख्यात गैंग के शूटर के बीच मंगलवार देर रात को मुठभेड़ हो गई. यह मुठभेड़ बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना अंतर्गत रोहिणी सेक्टर-36 में हुआ, जहां पुलिस की स्पेशल सेल की टीम पहले से ही इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. दरअसल स्पेशल सेल के डीसीपी नर्रा चैतन्या ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल सेल की टीम लगातार हार्डकोर क्रिमिनल और गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रही है. इसी फेहरिस्त में एसीपी पुरन पंत के सुपरविजन में इंस्पेक्टर संदीप डबास के नेतृत्व वाली टीम को एक सूचना मिली थी कि टिल्लू ताजपुरिया गैंग का एक सक्रिय शूटर रोहिणी सेक्टर 36 की ओर आने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदिग्ध की पहचान होते ही उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ओर से करीब आधा दर्जन राउंड गोलियां चलीं।. घायल शूटर की पहचान रॉबिन के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी रॉबिन पहले से हत्या के मामले में सजा काट रहा था, लेकिन वह पेरोल जंप कर फरार हो गया था. इसके बाद से ही पुलिस को लगातार इसकी तलाश थी. मुठभेड़ के बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है. इस कार्रवाई को दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे इलाके में सक्रिय गैंग नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ सकता है.

More news from दिल्ली and nearby areas
  • उत्तराखंड: इस साल 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे बद्रीनाथ धाम के पवित्र कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। भव्य उद्घाटन समारोह की तैयारियां ज़ोरों पर हैं और मंदिर परिसर को बेहद खूबसूरती से सजाया जा रहा है। इस बार मंदिर को खास तौर पर विदेश से मंगाए गए फूलों से सजाया जा रहा है, जो उम्मीद है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।
    1
    उत्तराखंड: इस साल 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे बद्रीनाथ धाम के पवित्र कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। भव्य उद्घाटन समारोह की तैयारियां ज़ोरों पर हैं और मंदिर परिसर को बेहद खूबसूरती से सजाया जा रहा है। इस बार मंदिर को खास तौर पर विदेश से मंगाए गए फूलों से सजाया जा रहा है, जो उम्मीद है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    10 hrs ago
  • मीडिया के जमीर से जनता का सवाल: "हम किसके रक्षक और काहे के पत्रकार, जब अपनों की चोट पर ही हम लाचार?" ​कुरुक्षेत्र की चौपालों से गूंजा कड़वा सच— "जो पत्रकार अपनों के साथ नहीं खड़ा, वो जनता की लड़ाई क्या लड़ेगा?" ​कुरुक्षेत्र (India News 9 Live): आज कुरुक्षेत्र की जागरूक जनता ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया को वह आईना दिखाया है जिसमें चेहरा देखना शायद हर पत्रकार के लिए मुश्किल होगा। जनता ने किसी राजनेता से नहीं, बल्कि सीधा पत्रकारों की बिरादरी से पूछा है कि आप किसका प्रचार कर रहे हैं और किसकी ढाल बन रहे हैं? ​आईने के सामने खड़े मीडिया से जनता के सीधे सवाल: ​लाचार पत्रकार या सरकारी प्रचारक? जनता पूछ रही है कि जब सच दिखाने वाले एक पत्रकार के परिवार को निशाना बनाया जाता है, उसे डराया-धमकाया जाता है, तो बाकी पत्रकार चुप क्यों रहते हैं? क्या हम वाकई जनता की आवाज़ हैं या सिर्फ सत्ता के गुणगान का जरिया बन कर रह गए हैं? ​अपनों की बेरुखी और जनता का अविश्वास: ग्रामीणों का कहना है कि जब पत्रकार ही पत्रकार के अधिकार के लिए साथ खड़ा नहीं होता, तो आम आदमी किस पर भरोसा करे? " काहे की भ्रष्टाचार विरोधी सरकार और काहे के फिर पत्रकार, जब हम ही हैं लाचार"—यह जुमला आज हर उस शख्स की ज़ुबान पर है जो मीडिया को उम्मीद की नज़रों से देखता था। ​भ्रष्टाचार पर मौन क्यों? फैमिली आईडी की गड़बड़ी से डेढ़ साल तक तड़पते गरीब और कटे हुए राशन कार्डों पर मीडिया का एक बड़ा हिस्सा खामोश क्यों है? क्या अधिकारियों के गैर-जिम्मेदार रवैये को उजागर करना अब पत्रकारों के एजेंडे में नहीं रहा? ​रक्षक या भक्षक की मंशा? जो लोग चौथे स्तंभ को टारगेट कर रहे हैं, वे हमारे बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। जनता पूछ रही है कि क्या मीडिया इन 'क्रिमिनल माइंडसेट' वाले लोगों के खिलाफ खड़ा होने का साहस दिखाएगा? ​निष्कर्ष: जनता की खरी-खरी अब वक्त आ गया है कि मीडिया अपनी भूमिका को फिर से पहचाने। जनता का साफ संदेश है—वोट मांगने वाले चेहरे पुराने हो सकते हैं, लेकिन अगर उन्हें आइना दिखाने वाला पत्रकार ही डर गया या बिक गया, तो लोकतंत्र का भविष्य क्या होगा? ​मीडिया के आत्ममंथन की एक रिपोर्ट— विशाल शर्मा (Freelancer Journalist Researcher) जनता की आवाज
    1
    मीडिया के जमीर से जनता का सवाल: "हम किसके रक्षक और काहे के पत्रकार, जब अपनों की चोट पर ही हम लाचार?"
​कुरुक्षेत्र की चौपालों से गूंजा कड़वा सच— "जो पत्रकार अपनों के साथ नहीं खड़ा, वो जनता की लड़ाई क्या लड़ेगा?"
​कुरुक्षेत्र (India News 9 Live): आज कुरुक्षेत्र की जागरूक जनता ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया को वह आईना दिखाया है जिसमें चेहरा देखना शायद हर पत्रकार के लिए मुश्किल होगा। जनता ने किसी राजनेता से नहीं, बल्कि सीधा पत्रकारों की बिरादरी से पूछा है कि आप किसका प्रचार कर रहे हैं और किसकी ढाल बन रहे हैं?
​आईने के सामने खड़े मीडिया से जनता के सीधे सवाल:
​लाचार पत्रकार या सरकारी प्रचारक? जनता पूछ रही है कि जब सच दिखाने वाले एक पत्रकार के परिवार को निशाना बनाया जाता है, उसे डराया-धमकाया जाता है, तो बाकी पत्रकार चुप क्यों रहते हैं? क्या हम वाकई जनता की आवाज़ हैं या सिर्फ सत्ता के गुणगान का जरिया बन कर रह गए हैं?
​अपनों की बेरुखी और जनता का अविश्वास: ग्रामीणों का कहना है कि जब पत्रकार ही पत्रकार के अधिकार के लिए साथ खड़ा नहीं होता, तो आम आदमी किस पर भरोसा करे? " काहे की भ्रष्टाचार विरोधी सरकार और काहे के फिर पत्रकार, जब हम ही हैं
लाचार"—यह जुमला आज हर उस शख्स की ज़ुबान पर है जो मीडिया को उम्मीद की नज़रों से देखता था।
​भ्रष्टाचार पर मौन क्यों? फैमिली आईडी की गड़बड़ी से डेढ़ साल तक तड़पते गरीब और कटे हुए राशन कार्डों पर मीडिया का एक बड़ा हिस्सा खामोश क्यों है? क्या अधिकारियों के गैर-जिम्मेदार रवैये को उजागर करना अब पत्रकारों के एजेंडे में नहीं रहा?
​रक्षक या भक्षक की मंशा? जो लोग चौथे स्तंभ को टारगेट कर रहे हैं, वे हमारे बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। जनता पूछ रही है कि क्या मीडिया इन 'क्रिमिनल माइंडसेट' वाले लोगों के खिलाफ खड़ा होने का साहस दिखाएगा?
​निष्कर्ष: जनता की खरी-खरी
अब वक्त आ गया है कि मीडिया अपनी भूमिका को फिर से पहचाने। जनता का साफ संदेश है—वोट मांगने वाले चेहरे पुराने हो सकते हैं, लेकिन अगर उन्हें आइना दिखाने वाला पत्रकार ही डर गया या बिक गया, तो लोकतंत्र का भविष्य क्या होगा?
​मीडिया के आत्ममंथन की एक रिपोर्ट—
विशाल शर्मा (Freelancer Journalist Researcher) जनता की आवाज
    user_IndiaNews 9Live
    IndiaNews 9Live
    Media company Rohini, North West Delhi•
    11 hrs ago
  • नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत विपक्ष पर जमकर बरसीं, नजफगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद कमलजीत सहरावत ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों पर बिल को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका हक देने की पहल को रोकना महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। सहरावत ने यह भी कहा कि मातृशक्ति जल्द ही विपक्ष को इसका जवाब देगी कमलजीत सहरावत ने दावा किया कि देशभर की महिलाओं में विपक्ष के खिलाफ भारी रोष है।
    1
    नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत विपक्ष पर जमकर बरसीं,
नजफगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद कमलजीत सहरावत ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों पर बिल को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका हक देने की पहल को रोकना महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। सहरावत ने यह भी कहा कि मातृशक्ति जल्द ही विपक्ष को इसका जवाब देगी
कमलजीत सहरावत ने दावा किया कि देशभर की महिलाओं में विपक्ष के खिलाफ भारी रोष है।
    user_The Fast News No 1
    The Fast News No 1
    Local News Reporter रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    12 hrs ago
  • मुरैना के सदर बाजार में सौंदर्य करण चड्ढा भ्रष्टाचार की भेंट मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा कार्य घटिया निर्माण कार्य से व्यापारी और ग्राहक हो रहे परेशान जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
    1
    मुरैना के सदर बाजार में सौंदर्य करण चड्ढा भ्रष्टाचार की भेंट 
मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा कार्य घटिया निर्माण कार्य से व्यापारी और ग्राहक हो रहे परेशान जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
    user_Manoj upadhyay
    Manoj upadhyay
    सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    13 hrs ago
  • किशनगंज || अवैध शराब को लेकर महिलाओं का एसडीएम को ज्ञापन
    1
    किशनगंज || अवैध शराब को लेकर महिलाओं का एसडीएम को ज्ञापन
    user_THE VOICE OF JUSTICE
    THE VOICE OF JUSTICE
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    13 hrs ago
  • *तीन गांवों में आग का कहर: भारी नुकसान की संभावना* MAIHAR :- तीन गांवों में फैलती भयंकर आग ने मड़ई, धनवाही, और उमरी फीफरी के निवासियों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर दिया है। आग का स्रोत अभी तक अज्ञात है, लेकिन इसने स्थानीय समुदाय में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दी गई थी, परंतु फायर ब्रिगेड की टीम समय पर नहीं पहुंच सकी। इस वजह से, आग बुझाने के प्रयासों में देरी हुई है, जिससे संभावित नुकसान की आशंका और बढ़ गई है। गांव प्रभावित: मड़ई, धनवाही, उमरी फीफरी समस्या आग का स्रोत अज्ञात, फायर ब्रिगेड की देरी निवासियों और सम्पत्ति को गंभीर नुकसान स्थानीय प्रशासन से निवेदन है कि वे जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाएं ताकि आग को नियंत्रित किया जा सके और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    1
    *तीन गांवों में आग का कहर: भारी नुकसान की संभावना*
MAIHAR :- तीन गांवों में फैलती भयंकर आग ने मड़ई, धनवाही, और उमरी फीफरी के निवासियों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर दिया है। आग का स्रोत अभी तक अज्ञात है, लेकिन इसने स्थानीय समुदाय में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दी गई थी, परंतु फायर ब्रिगेड की टीम समय पर नहीं पहुंच सकी। इस वजह से, आग बुझाने के प्रयासों में देरी हुई है, जिससे संभावित नुकसान की आशंका और बढ़ गई है।
गांव प्रभावित: मड़ई, धनवाही, उमरी फीफरी
समस्या आग का स्रोत अज्ञात, फायर ब्रिगेड की देरी  निवासियों और सम्पत्ति को गंभीर नुकसान
स्थानीय प्रशासन से निवेदन है कि वे जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाएं ताकि आग को नियंत्रित किया जा सके और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_Bheem Singh
    Bheem Singh
    Local News Reporter सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    13 hrs ago
  • Post by ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು
    1
    Post by ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು
    user_ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು
    ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    9 hrs ago
  • हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में इन दिनों एक गाना जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है—“LOAD TAMANCHA”। 20 अप्रैल को रिलीज़ हुआ यह बहुप्रतीक्षित गाना आते ही दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है। SVD Entertainment के सहयोग से PTC Chakde और PTC Punjabi पर प्रसारित इस गाने को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह तेजी से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। इस गाने की सबसे बड़ी ताकत हैं इसके लीड स्टार वीर दहिया, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट में न सिर्फ अभिनय किया है, बल्कि गीत लेखन, गायन और संगीत की जिम्मेदारी भी खुद संभाली है। उनकी बहुआयामी प्रतिभा इस गाने को खास बनाती है। गाना सिर्फ मनोरंजन नहीं करता, बल्कि समाज में बढ़ती नकारात्मक सोच और बदमाशी के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देता है। वहीं, प्रोड्यूसर प्रकाश की दूरदर्शी सोच और शानदार प्रोडक्शन वैल्यू इस प्रोजेक्ट को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इस तरह की प्रस्तुति हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है। गाने की स्टार कास्ट भी इसकी बड़ी खासियत है। वीर दहिया के साथ सहर, मनोज बक्शी और हनी महाजन ने दमदार अभिनय किया है। खासकर हनी महाजन की स्क्रीन प्रेजेंस और स्टाइल को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। चंडीगढ़ के खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माया गया यह गाना अपने बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी, शानदार विजुअल्स और फिल्मी ट्रीटमेंट के कारण एक म्यूज़िक वीडियो से बढ़कर एक शॉर्ट फिल्म जैसा अनुभव देता है। एक्शन, ड्रामा और इमोशन का बेहतरीन मेल दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। रिलीज़ के साथ ही “LOAD TAMANCHA” सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो चुका है। कुल मिलाकर, दमदार कहानी, शानदार म्यूज़िक, मजबूत अभिनय और हाई-क्वालिटी प्रेजेंटेशन के साथ “LOAD TAMANCHA” हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड सेट करता नजर आ रहा है।
    1
    हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में इन दिनों एक गाना जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है—“LOAD TAMANCHA”। 20 अप्रैल को रिलीज़ हुआ यह बहुप्रतीक्षित गाना आते ही दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है। SVD Entertainment के सहयोग से PTC Chakde और PTC Punjabi पर प्रसारित इस गाने को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह तेजी से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है।
इस गाने की सबसे बड़ी ताकत हैं इसके लीड स्टार वीर दहिया, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट में न सिर्फ अभिनय किया है, बल्कि गीत लेखन, गायन और संगीत की जिम्मेदारी भी खुद संभाली है। उनकी बहुआयामी प्रतिभा इस गाने को खास बनाती है। गाना सिर्फ मनोरंजन नहीं करता, बल्कि समाज में बढ़ती नकारात्मक सोच और बदमाशी के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देता है।
वहीं, प्रोड्यूसर प्रकाश की दूरदर्शी सोच और शानदार प्रोडक्शन वैल्यू इस प्रोजेक्ट को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इस तरह की प्रस्तुति हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है।
गाने की स्टार कास्ट भी इसकी बड़ी खासियत है। वीर दहिया के साथ सहर, मनोज बक्शी और हनी महाजन ने दमदार अभिनय किया है। खासकर हनी महाजन की स्क्रीन प्रेजेंस और स्टाइल को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है।
चंडीगढ़ के खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माया गया यह गाना अपने बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी, शानदार विजुअल्स और फिल्मी ट्रीटमेंट के कारण एक म्यूज़िक वीडियो से बढ़कर एक शॉर्ट फिल्म जैसा अनुभव देता है। एक्शन, ड्रामा और इमोशन का बेहतरीन मेल दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।
रिलीज़ के साथ ही “LOAD TAMANCHA” सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो चुका है।
कुल मिलाकर, दमदार कहानी, शानदार म्यूज़िक, मजबूत अभिनय और हाई-क्वालिटी प्रेजेंटेशन के साथ “LOAD TAMANCHA” हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड सेट करता नजर आ रहा है।
    user_The Fast News No 1
    The Fast News No 1
    Local News Reporter रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    13 hrs ago
  • हमारे क्षेत्र मे कई प्रकार के नशे खुलेआम बिक रहे है गांजा, इंजेक्शन, स्मैक आदि! लेकिन पुलिस ओर विधायक साहब इस विषय पर चुप्पी साधे हुए है। थाना प्रेम नगर किराड़ी विधानसभा
    1
    हमारे क्षेत्र मे कई प्रकार के नशे खुलेआम बिक रहे है गांजा, इंजेक्शन, स्मैक आदि! लेकिन पुलिस ओर विधायक साहब इस विषय पर चुप्पी साधे हुए है। 
थाना प्रेम नगर 
किराड़ी विधानसभा
    user_Rebal Kunal
    Rebal Kunal
    रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.