logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूसीसी शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांच, रघुनाथपुर व शशी इलेवन सेमीफाइनल में हसनपुरा/सीवान | प्रखंड के उसरी खुर्द स्थित खेल मैदान में आयोजित यूसीसी शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। जहां मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में दो लीग और दो क्वार्टर फाइनल मैचों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जहां पहले लीग मुकाबले में छपरा और रघुनाथपुर की टीम आमने-सामने हुई, जिसमें रघुनाथपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं दूसरे लीग मैच में पतेजी और पंजवार के बीच मुकाबला हुआ, जहां पंजवार की टीम विजयी रही। इसके बाद खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रतियोगिता और भी रोमांचक हो गई। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में रघुनाथपुर ने मंदरौली को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में शशि इलेवन उसरी और पंजवार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जहां पंजवार की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। वही शशि इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 88 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी पंजवार की टीम 70 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शशि इलेवन के खिलाड़ी प्रिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिनमें से अब चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इनमें रघुनाथपुर, शशि इलेवन उसरी, संदीप इलेवन और हरिहांस की टीम शामिल हैं। टूर्नामेंट के सफल संचालन में फिरोज, आमिर, जलाल अहमद की अहम भूमिका रही। वहीं स्कोरर की जिम्मेदारी शोएब ने निभाई। जबकि अंपायर के रूप में मोहम्मद दानिश और सरफराज मौजूद रहे। मैच का रोमांचक कमेंट्री अयूब, अरमान, साजिद और मोहम्मद यूसुफ ने किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए सैकड़ों दर्शक मैदान में उपस्थित थे।

3 hrs ago
user_महाबीर कुमार
महाबीर कुमार
पत्रकार, 7050053339 हसनपुरा, सीवान, बिहार•
3 hrs ago

यूसीसी शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांच, रघुनाथपुर व शशी इलेवन सेमीफाइनल में हसनपुरा/सीवान | प्रखंड के उसरी खुर्द स्थित खेल मैदान में आयोजित यूसीसी शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। जहां मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में दो लीग और दो क्वार्टर फाइनल मैचों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जहां पहले लीग मुकाबले में छपरा और रघुनाथपुर की टीम आमने-सामने हुई, जिसमें रघुनाथपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं दूसरे लीग मैच में पतेजी और पंजवार के बीच मुकाबला हुआ, जहां पंजवार की टीम विजयी रही। इसके बाद खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रतियोगिता और भी रोमांचक हो गई। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में रघुनाथपुर ने मंदरौली को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में शशि इलेवन उसरी और पंजवार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जहां पंजवार की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। वही शशि इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 88 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी पंजवार की टीम 70 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शशि इलेवन के खिलाड़ी प्रिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिनमें से अब चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इनमें रघुनाथपुर, शशि इलेवन उसरी, संदीप इलेवन और हरिहांस की टीम शामिल हैं। टूर्नामेंट के सफल संचालन में फिरोज, आमिर, जलाल अहमद की अहम भूमिका रही। वहीं स्कोरर की जिम्मेदारी शोएब ने निभाई। जबकि अंपायर के रूप में मोहम्मद दानिश और सरफराज मौजूद रहे। मैच का रोमांचक कमेंट्री अयूब, अरमान, साजिद और मोहम्मद यूसुफ ने किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए सैकड़ों दर्शक मैदान में उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • shivaji nagar noukari ke name par mahila se paise liye mahila ne paise wapas mange to berahmi se ki pitai
    1
    shivaji nagar 
noukari ke name par mahila se paise liye mahila ne paise wapas mange to berahmi se ki pitai
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    6 hrs ago
  • “सिवान में गरीबों के लिए वरदान! 😢 दर्द लेकर आते हैं, मुस्कान लेकर जाते हैं – दवाई के दाम में ऑपरेशन”
    1
    “सिवान में गरीबों के लिए वरदान! 😢 दर्द लेकर आते हैं, मुस्कान लेकर जाते हैं – दवाई के दाम में ऑपरेशन”
    user_AGS live
    AGS live
    Local News Reporter बरौली, गोपालगंज, बिहार•
    11 hrs ago
  • देवरिया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विगत रात्रि में रामनाथ देवरिया से कतरारी मार्ग से 01 अभियुक्त रामप्रवेश कुमार पुत्र स्व0 सुदर्शन प्रसाद निवासी रामनाथ देवरिया पश्चिम मुहल्ला थाना कोतवाली जनपद देवरिया को 1.165 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 204/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    देवरिया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विगत रात्रि में रामनाथ देवरिया से कतरारी मार्ग से 01 अभियुक्त रामप्रवेश कुमार पुत्र स्व0 सुदर्शन प्रसाद निवासी रामनाथ देवरिया पश्चिम मुहल्ला थाना कोतवाली जनपद देवरिया को 1.165 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 204/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Rajnish Bharti
    Rajnish Bharti
    भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मंगलवार रात सलेमपुर के रेलवे स्टेशन रोड पर भीषण अग्निकांड हुआ। विनोद कुमार और रमेश कुमार की दुकानों में लगी आग से लाखों का नुकसान। दमकल की गाड़ियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझाई आग। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें। लोकेशन टैग: सलेमपुर, उत्तर प्रदेश #Salempur #BreakingNews #FireAccident #UPNews #LocalNews #सलेमपुर #आग
    1
    मंगलवार रात सलेमपुर के रेलवे स्टेशन रोड पर भीषण अग्निकांड हुआ। विनोद कुमार और रमेश कुमार की दुकानों में लगी आग से लाखों का नुकसान। दमकल की गाड़ियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझाई आग। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।
लोकेशन टैग: सलेमपुर, उत्तर प्रदेश
#Salempur #BreakingNews #FireAccident #UPNews #LocalNews #सलेमपुर #आग
    user_Rajesh K Socialist
    Rajesh K Socialist
    Social worker सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • एक चौंकाने वाली घटना में Google के एक कर्मचारी उत्कर्ष गौतम पर एयरपोर्ट के रनवे पर सिगरेट पीने और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगा है। सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले रनवे एरिया में इस तरह का व्यवहार न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब एयरपोर्ट स्टाफ ने कर्मचारी को ऐसा करने से रोका, तो उसने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और बहस करने लगा। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना किस एयरपोर्ट पर हुई, लेकिन इस घटना ने एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक यात्री, जिसे Google कर्मचारी बताया जा रहा है, एयरपोर्ट के रनवे पर सिगरेट पीता नजर आया। बताया जा रहा है कि जब उसे रोका गया तो उसने स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके सामने धुआं फूंक दिया।
    1
    एक चौंकाने वाली घटना में Google के एक कर्मचारी उत्कर्ष गौतम पर एयरपोर्ट के रनवे पर सिगरेट पीने और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगा है। सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले रनवे एरिया में इस तरह का व्यवहार न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा माना जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब एयरपोर्ट स्टाफ ने कर्मचारी को ऐसा करने से रोका, तो उसने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और बहस करने लगा। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना किस एयरपोर्ट पर हुई, लेकिन इस घटना ने एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक यात्री, जिसे Google कर्मचारी बताया जा रहा है, एयरपोर्ट के रनवे पर सिगरेट पीता नजर आया।
बताया जा रहा है कि जब उसे रोका गया तो उसने स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके सामने धुआं फूंक दिया।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज पुलिस ने नमकीन व्यवसायी कृष्णा सिंह हत्याकांड का खूलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्या की साजिश 20 करोड़ रुपए की सुपारी देकर रची गई थी, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों को महज 500 रुपये का भुगतान किया गया। इस मामले में मुख्य शूटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मूख्य शूटर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल एक देसी कट्टा कारतूस, एक बाइक और पांच मोबाइल फोन जब्त किया है। यह सफलता सीसीटीवी फटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से मिली, जिससे अपराधियों के भागने का रास्ता और उनकी पहचान सुनिश्चित हो सकी।नमकीन व्यवसायी कृष्णा सिंह की हत्या 21 मार्च को हथुआ-कुसौंधी मार्ग पर म्ड़ा गांव के पास एक ईट भट्ठे के समीप गोली मारकर की गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में तनाव फैल गया था पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे करोडो रुपये की डील तय हुई थी। मास्टरमाइंड ने शू्टरों को 20करोड रुपये का लालच दिया था,लेकिन वारदात के बाद उन्हें केवल 500 रुपये ही दिए गए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे के मुख्य उद्देश्य और शेष आरोपियों को भी जल्द ही बेनकाब किया जाएगा। एसपी ने जानकारी दी कि आरोपियों ने आपसी संपर्क के जरिए शूटरों का इंतजाम किया और घटना के दिन रेकी करने के बाद हत्या को अंजाम दिया। गिरफ्तार अपराधियों में शमशाद अली, सूनील सिंह, मुकेश कुमार शर्मा (शूटर), जयप्रकाश राम एवं अजीत कुमार गुप्ता शामिल हैं...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  :  गोपालगंज पुलिस ने नमकीन व्यवसायी कृष्णा सिंह हत्याकांड का खूलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्या की साजिश 20 करोड़ रुपए की सुपारी देकर रची गई थी, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों को महज 500 रुपये का भुगतान किया गया। इस मामले में मुख्य शूटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मूख्य शूटर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल एक देसी कट्टा कारतूस, एक बाइक और पांच मोबाइल फोन जब्त किया है। यह सफलता सीसीटीवी फटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से मिली, जिससे अपराधियों के भागने का रास्ता और उनकी पहचान सुनिश्चित हो सकी।नमकीन व्यवसायी कृष्णा सिंह की हत्या 21 मार्च को हथुआ-कुसौंधी मार्ग पर म्ड़ा गांव के पास एक ईट भट्ठे के समीप गोली मारकर की गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में तनाव फैल गया था
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे करोडो रुपये की डील तय हुई थी। मास्टरमाइंड ने शू्टरों को 20करोड रुपये का लालच दिया था,लेकिन वारदात के बाद उन्हें केवल 500 रुपये ही दिए गए।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे के मुख्य उद्देश्य और शेष आरोपियों को भी जल्द ही बेनकाब किया जाएगा। एसपी ने जानकारी दी कि आरोपियों ने आपसी संपर्क के जरिए शूटरों का इंतजाम किया और घटना के दिन रेकी करने के बाद हत्या को अंजाम दिया। गिरफ्तार अपराधियों में शमशाद अली, सूनील सिंह, मुकेश कुमार शर्मा (शूटर), जयप्रकाश राम एवं अजीत कुमार गुप्ता शामिल हैं...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    15 hrs ago
  • train me do ladkiyon ke bich mahasangram tu sher to mai sawa sher
    1
    train me do ladkiyon ke bich mahasangram
tu sher to mai sawa sher
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    9 hrs ago
  • मोबाइल बनाना सीखे अब गोपालगंज में मनीष कश्यप #siwan #Gopalganj #drmobail #bhojpuri
    1
    मोबाइल बनाना सीखे अब गोपालगंज में मनीष कश्यप #siwan #Gopalganj #drmobail #bhojpuri
    user_AGS live
    AGS live
    Local News Reporter बरौली, गोपालगंज, बिहार•
    12 hrs ago
  • राहुल सर के द्वारा क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रारंभ कर दिया गया है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ सुबह 7:00 बजे 9110991281
    1
    राहुल सर के द्वारा क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रारंभ कर दिया गया है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ सुबह 7:00 बजे 9110991281
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.