हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत* कानपुरदेहात,भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर अहरौली शेख गांव मोड़ के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को बेहोशी की हालत में सीएचसी पुखरायां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया अहरौली शेख गांव निवासी मोहम्मद सैफ ने बताया कि उनके पिता जलील हुसैन (50) पुत्र अमीर बरकत मंगलवार को किसी काम से पुखरायां आए थे। वापस गांव जाने के लिए वह ऑटो में सवार होकर अहरौली शेख गांव के सामने उतरे और हाइवे पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पुखरायां पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आरती सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया सूचना मिलने पर कस्बा चौकी प्रभारी अमरेन्द्र प्रताप सिंह सीएचसी पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी अनीशा बेगम समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत* कानपुरदेहात,भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर अहरौली शेख गांव मोड़ के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को बेहोशी की हालत में सीएचसी पुखरायां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया अहरौली शेख गांव निवासी मोहम्मद सैफ ने बताया कि उनके पिता जलील हुसैन (50) पुत्र अमीर बरकत मंगलवार को किसी काम से पुखरायां आए थे। वापस गांव जाने के लिए वह ऑटो में सवार होकर अहरौली शेख गांव के सामने उतरे और हाइवे पार
कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पुखरायां पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आरती सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया सूचना मिलने पर कस्बा चौकी प्रभारी अमरेन्द्र प्रताप सिंह सीएचसी पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी अनीशा बेगम समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया सिकंदरा गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। भैंसों के लिए चारा लेने खेत जा रहे किसान को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गढ़िया सिकंदरा गांव निवासी रविन्द्र सिंह बुधवार को करीब 2 बजे बाइक से खेतों की ओर भैंसों के लिए चारा लेने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से बाहर निकले, तभी हवासपुर स्थित अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रविन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर ले गए, जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी साधना देवी, पुत्र शिवा, शिवम, विशाल और पुत्री आंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।1
- सेंगुर नदी में नहाते समय दो युवक लापता, देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। देर रात तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर निवासी रवि गुप्ता और अभिषेक मंगलवार शाम करीब चार बजे मांवर पुल के नीचे सेंगुर नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी एसआई अतेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। काफी देर तक तलाश के बाद भी दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचते ही नदी में सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी युवक के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ2
- Post by V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात4
- औरैया। देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘ई विटारा की लॉन्चिंग की गई मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह (सी ओ सिटी) औरैया एवं विशिष्ट अतिथि राज कुमार (सदर कोतवाल ),अनिल यादव (प्रभारी ),औरैया के कर कमलो द्वारा लॉन्च की गई| इसके साथ ही नेक्सा ने इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में दमदार एंट्री की है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (बेस मॉडल) रखी है, जो इसे आम ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है। कुलदीप मोटर्स नेक्सा के अधिष्ठाता तरन पाल सिंह ने बताया कि ‘ई विटारा’बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल के तहत भी उपलब्ध है। इस योजना के अंतर्गत ग्राहकों को वाहन की बैटरी के उपयोग के लिए मात्र 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर अलग से भुगतान करना होगा। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 49 केडब्ल्यूएच और 61 केडब्ल्यूएच के दो बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह वाहन लगभग 550 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए उपयुक्त है। ग्राहकों के लिए कंपनी 50 हजार रुपये मूल्य का होम चार्जर मुफ्त दे रही है। इसके साथ ही एक वर्ष की पब्लिक चार्जिंग सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। वाहन पर 8 वर्ष की बैटरी वारंटी दी जा रही है। साथ ही, 3 वर्ष बाद 60 प्रतिशत सुनिश्चित बायबैक का ऑफर भी शामिल है। इस मुख्य अवसर पर जर्नल मैनेजर रंजीत यादव, शोरूम मैनेजर विवेक सक्सेना , सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर सुधाकर द्विवेदी & सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर प्रखर एवं रिलेशनशिप मैनेजर विकास पोरवाल, अंकित राजपूत और अन्य ने आये हुए सभी सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत किया और गाड़ी के सभी फीचर समझाए।1
- क़स्बा फफूँद एआइएमआइएम के नगर अध्यक्ष इकराम खा सदस्यता अभियान चलाया मोहल्ला भराव से लेकर चमनगंज मोहल्ला तिवारीयान बाबा सहित मोहल्लों मे युवाओं को पार्टी से जोड़ा इस दौरान श्री खान ने कहा कि 27 की तैयारी को लेकर जगह-जगह सदस्य अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बड़े पैमाने पर युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा 👇🏻3
- कंचौसी औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर पूजा करने वाले पुजारी मोहन दास और हाकिम दास, तुलसी दास के बीते 4 मार्च को जमौली निवासी शिवम यादव पुत्र रविन्द्र यादव एवं एक अज्ञात ने पुजारियों के साथ जमकर मारपीट की और जेब में रखे 3200 रुपए नकद निकाल लिए थे, पीड़ित पुजारी मोहन दास ने बताया उक्त लोग 4 मार्च की रात्रि तेज गति से चार पहिया वाहन से मंदिर के पास निकले उन्होंने एक कुत्ते को कुचल दिया, जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया तो उक्त दबंग गाली गलौज करने लगे और पुजारियों के साथ मारपीट शुरू कर पुजारी मोहनदास एवं हाकिम दास को घायल कर दिया और जेब में रखे रुपए भी ले गए, इसकी सूचना मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक महेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को पचास शैय्या अस्पताल दिबियापुर में भर्ती करवाया। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने दिबियापुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाया। इसके बाद घर लौट रहे पदाधिकारियों को रास्ते में उक्त दबंगों द्वारा पीछा कर गाली गलौज की,पुलिस ने उक्त दबंगों का 151 में चालान कर दिया लेकिन लुट का मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। इसी को लेकर बुधवार को सभी पुजारियों के साथ मंदिर ट्रस्ट और जमौली गांव के निवासियों ने बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर लूट का मुकदमा लिखे जाने को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया इसके बाद मौके पर कंचौसी चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को समझाने का प्रयास किया लेकिन पीड़ित नहीं माने इसके बाद मौके पर पहुंचे दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी ने पीड़ितों को 8 दिनों के अंदर उक्त आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ितों को दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया लूट जैसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।मामले की जांच की जा रही है, नामदर्ज आरोपियों का शांति भंग में चालान कर जेल भेजा गया था।3
- राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में सुशीला और उनके पति अनिल कुमार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक दंपति राजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पैलावर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दंपति के बेटे नितिन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1