Shuru
Apke Nagar Ki App…
अभी-अभी: क्लस्टर बमों से लैस एक ईरानी मिसाइल ने तेल अवीव पर हमला किया है; आज इससे पहले शहर के कई अन्य हिस्सों में भी मिसाइल गिरने की खबरें मिली हैं। अभी-अभी: क्लस्टर बमों से लैस एक ईरानी मिसाइल ने तेल अवीव पर हमला किया है; आज इससे पहले शहर के कई अन्य हिस्सों में भी मिसाइल गिरने की खबरें मिली हैं।
MAKKI TV
अभी-अभी: क्लस्टर बमों से लैस एक ईरानी मिसाइल ने तेल अवीव पर हमला किया है; आज इससे पहले शहर के कई अन्य हिस्सों में भी मिसाइल गिरने की खबरें मिली हैं। अभी-अभी: क्लस्टर बमों से लैस एक ईरानी मिसाइल ने तेल अवीव पर हमला किया है; आज इससे पहले शहर के कई अन्य हिस्सों में भी मिसाइल गिरने की खबरें मिली हैं।
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- रामल्लाह शहर में अल-अमारी शरणार्थी शिविर में कल रात से जारी घुसपैठ के दौरान, इज़रायली कब्ज़ाधारी सैनिक घरों पर छापे मार रहे हैं और निवासियों को आतंकित कर रहे हैं।1
- Post by Media Prabhari1
- कानपुर में बिधनू थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम बकरी चराने गई 11 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को खेत मे गाड़ दिया परिजन पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जता रहे है मजदूर पिता के मुताबिक उनकी 11 वर्षीय बेटी पांचवी की छात्रा है वह सोमवार शाम बकरी चराने खेत गई देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ खोजबीन शुरू कर दी देर रात खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली मंगलवार तड़के परिजनों ने दोबारा खोजबीन शुरू की। घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गेंहू के खेत मे हाल ही कि मिट्टी खुदी हुई देख परिजनों ने खोद कर देख तो बच्ची का शव दिखा इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर शव को बाहर निकलवाया बच्ची बिलकुल निर्वस्त्र थी शव की हालत देख परिवार में कोहराम मच गया परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को गाड़ने का आरोप लगाया है पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई1
- उन्नाव अचलगंज थाना क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही और अवैध मौरंग मंडी का खामियाजा एक युवक को अपनी जिंदगी से चुकाना पड़ा। सोमवार को बदरका चौकी क्षेत्र के आजाद मार्ग चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का एक पैर कटकर अलग हो गया और वह सड़क पर तड़पता रहा। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे। सूचना मिलने पर बदरका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने में जुटे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग दहल उठे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आजाद मार्ग चौराहे के आसपास लंबे समय से अवैध मौरंग मंडी खुलेआम संचालित हो रही है। दिन-रात भारी ट्रकों की आवाजाही से यहां जाम और हादसे आम हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध मौरंग मंडी पर कार्रवाई होती तो शायद यह दर्दनाक हादसा नहीं होता। ग्रामीणों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक अवैध कारोबार की वजह से आम लोगों की जान जोखिम में डाली जाती रहेगी। लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल अवैध मौरंग मंडी बंद कराने और चौराहे पर सख्त यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि आगे किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।1
- कानपुर__ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत। मौत से पहले व्हाट्सप्प पर स्टेटस लगाया,"हम जो फैसले करते है,खुलेआम करते है"। बेडरूम के बेड में औंधे मुंह पड़ा मिला विवाहिता का शव। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। डीसीपी साउथ ने पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ तफ़्तीश की। तहरीर के आधार पर केस दर्ज़ किया जाएगा-डीसीपी साउथ पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी-डीसीपी बर्रा थानाक्षेत्र के बर्रा विश्वबैंक इलाके का मामला। बाइट__दीपेंद्रनाथ चौधरी(डीसीपी साउथ) #crimenews #updatekhaber #kanpurnews #publicall #breakingnews #publicshurunews publicshuru1
- “अपनी ही शवयात्रा निकालकर देख लिया… कौन सच में अपना है और कौन सिर्फ नाम का!” 😄 बिहार के गया जिले से एक अनोखी और थोड़ी मजेदार, लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी सामने आई है। 74 साल के वायुसेना से रिटायर्ड मोहन लाल जी ने अपने गांव में करीब 6 लाख रुपये की लागत से एक मुक्तिधाम बनवाया। वजह साफ थी—बरसात के समय गांव वालों को अंतिम संस्कार में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई… मोहनलाल जी ने सोचा कि “काम किया है तो लोगों तक पहुंचे भी!” बस फिर क्या था—उन्होंने अपनी ही नकली शवयात्रा निकलवा दी! गांव में खबर फैली कि मोहनलाल जी नहीं रहे… लोग धीरे-धीरे इकट्ठा होने लगे। कोई सच में दुखी था, कोई हैरान, तो कोई मन ही मन सोच रहा था—“अरे, ये तो अभी कल ही दिखे थे!” 😅 और उधर मोहनलाल जी दूर खड़े होकर पूरा सीन देख रहे थे—कौन आया, किसकी आंखें नम हुईं, और कौन सिर्फ रस्म निभाने आया। जब सच्चाई सामने आई, तो लोग पहले चौंके, फिर हंसे… और आखिर में उनके इस अनोखे अंदाज को सलाम किया। इस ‘ड्रामे’ ने ना सिर्फ उनका प्यार दिखाया, बल्कि उनके बनवाए मुक्तिधाम का भी अच्छा खासा प्रचार हो गया। सीख सीधी है— अच्छे काम का असर भी होना चाहिए… और कभी-कभी थोड़ा हटकर तरीका ही लोगों का ध्यान खींचता है! ❤️ #biharnews #viralnews #funnynews #uniqueidea #indiastory1
- जिलाधिकारी के निर्देशन में भूमाफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सजेती थाना क्षेत्र स्थित नवेली पावर प्लांट के सामने कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर स्थित चारागाह की बेशकीमती जमीन को बुलडोजर चलाकर कब्जामुक्त करा दिया। करीब 56 बिस्वा (0.5600 हेक्टेयर) पशुचर भूमि, जिसकी बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है, को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। कार्रवाई उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। शिकायत थी कि कोयला नगर निवासी राजवीर सिंह पुत्र संतोष सिंह और उनके परिवार के लोगों ने चारागाह की भूमि के करीब 56 बिस्वा हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया था। कब्जेदारों ने यहां कालिंदी होटल के नाम से भवन बनाकर होटल लॉन, सड़क और अन्य जनसुविधाएं विकसित कर दी थीं। जिसे पुलिस की सहायता से राजस्व टीम ने बुलडोजर के सहारे ध्वस्त कर दिया।1
- गुजरात में मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज गांधीनगर एलपीजी से लदा शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करके आया शिवालिक जहाज। शिवालिक 45 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आया, एलपीजी कैरियर जहाज को मुंद्रा पोर्ट पर प्राथमिकता।2