फूलपुर में ईद मिलन समारोह में हिन्दू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश ******************************** खुरासन रोड। आजमगढ़ जिले के फूलपुर कस्बा स्थित अंसारी मोहल्ला में बुधवार की रात सूफियान अहमद और रानू जायसवाल की तरफ से हफीजुर्रहमान पप्पू की अध्यक्षता में अमन-चैन और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस सामाजिक मिलन में एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने पर जोर दिया गया। संचालन कर रहे उर्दू के मशहूर शायर नसीम साज ने कहा कि मजहब नहीं सिखाता हमें आपस मे बैर रखना। हिंदू मुसलमान इस सृष्टि की दो आंखें हैं जिसमे एक भी खराब हो जाने पर उसका दर्द महसूस किया जा सकता है। रफीक फूलपुरी ने कहा कि ईद और दीवाली एक जैसे त्योहार हैं। दोनों त्यौहार हमे खुशियां बांटते हैं। उन्होंने मुस्लिम भाइयों से आह्वान किया कि काश ऐसा होता कि हिंदू अगर ईद मिलन समारोह कराए तो मुस्लिम भी आगे बढ़कर दिवाली व होली जैसे पर्वो पर हिंदू मुस्लिम मिलन समारोह कराता तो समाज बंटने के बजाय दोनों समाज के बीच की खाई पट जाती। मैकश फूलपुरी ने अपने नज़्म के माध्यम से कहा कि आज जाति,धर्म, मजहब के नाम पर लोगों को बांटकर जो खेल खेला जा रहा है यह समाज के लिए घातक है। इस दौरान मिमिक्री कलाकार मनोज कुमार ने विभिन्न प्रकार की आवाज का जादू सुनकर लोगो का दिल जीत लिया। इस दौरान कवियों और शायरों ने अपने कलाम सुनाकर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर समाज सेवी राजेश कुमार चुटूर, सभासद आबिद, सूफियान अहमद, प्रांजल जायसवाल, आरिफ, सभासद अरशद अहमद, मुंशी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
फूलपुर में ईद मिलन समारोह में हिन्दू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश ******************************** खुरासन रोड। आजमगढ़ जिले के फूलपुर कस्बा स्थित अंसारी मोहल्ला में बुधवार की रात सूफियान अहमद और रानू जायसवाल की तरफ से हफीजुर्रहमान पप्पू की अध्यक्षता में अमन-चैन और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस सामाजिक मिलन में एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने पर जोर दिया गया। संचालन कर रहे उर्दू के मशहूर शायर नसीम साज ने कहा कि मजहब नहीं सिखाता हमें आपस मे बैर रखना। हिंदू मुसलमान इस सृष्टि की दो आंखें हैं जिसमे एक भी खराब हो जाने पर उसका दर्द महसूस किया जा सकता है। रफीक फूलपुरी ने कहा कि ईद और दीवाली एक जैसे त्योहार हैं। दोनों
त्यौहार हमे खुशियां बांटते हैं। उन्होंने मुस्लिम भाइयों से आह्वान किया कि काश ऐसा होता कि हिंदू अगर ईद मिलन समारोह कराए तो मुस्लिम भी आगे बढ़कर दिवाली व होली जैसे पर्वो पर हिंदू मुस्लिम मिलन समारोह कराता तो समाज बंटने के बजाय दोनों समाज के बीच की खाई पट जाती। मैकश फूलपुरी ने अपने नज़्म के माध्यम से कहा कि आज जाति,धर्म, मजहब के नाम पर लोगों को बांटकर जो खेल खेला जा रहा है यह समाज के लिए घातक है। इस दौरान मिमिक्री कलाकार मनोज कुमार ने विभिन्न प्रकार की आवाज का जादू सुनकर लोगो का दिल जीत लिया। इस दौरान कवियों और शायरों ने अपने कलाम सुनाकर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर समाज सेवी राजेश कुमार चुटूर, सभासद आबिद, सूफियान अहमद, प्रांजल जायसवाल, आरिफ, सभासद अरशद अहमद, मुंशी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
- Post by Alok kumar4
- आप सभी को हनुमान जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई हो1
- इस मासूम पीले ने एक बच्चे को खेल खेल गिरा दिया1
- Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *सिपाही राहुल सिंह पर महिलाओं ने लगाया आरोप* *पीड़ित महिला ने बताया रात 12.30 बजे सिपाही राहुल सिंह नशे की हालत में घर में घुस गए और जबरन दो लोगों को उठाकर ले जा रहते जब महिला ने विरोध किया तो सिपाही ने उन्हें पीट दिया, जिससे उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं।* *महिलाओं का आरोप है कि सिपाही ने गौकशी के मामले में अरशद और एहतशाम को उठाया था, लेकिन कुछ घंटे बाद छोड़ दिया गया।* *सुल्तानपुर के बन्धुआ कलाँ के हसनपुर चटिया मोहल्ला में हुई इस घटना पर स्थानीय महिलाओं में आक्रोश है।*1
- Post by Anil Kumar2
- In a shocking incident a state transport bus rammed into people standing on a platform inside the central bus stand in Haveri, leaving atleast one dead many others seriously injured. According to preliminary information, the non-stop bus traveling from Haveri to Lakshmeshwar entered the bus stand and the driver allegedly lost control and drove onto the platform, crashing into the passengers who were waiting.1
- Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma1