सक्ती में फिर जानलेवा बना वॉटरफॉल: नगरदा झरने से फिसलकर 19 वर्षीय युवक की मौत, हादसे का वीडियो वायरल सक्ती में फिर जानलेवा बना वॉटरफॉल: नगरदा झरने से फिसलकर 19 वर्षीय युवक की मौत, हादसे का वीडियो वायरल बारिश के मौसम में सक्ती जिले के वॉटरफॉल एक बार फिर जानलेवा साबित हुए हैं। नगरदा झरने में फिसलकर 19 वर्षीय युवक राहुल पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक के झरने के ऊपर से फिसलकर नीचे पत्थरों पर गिरने की घटना दिखाई दे रही है। यह दृश्य संवेदनशील दर्शकों को विचलित कर सकता है। नगरदा थाना प्रभारी कमल महतो ने बताया कि देवरमाल गांव निवासी राहुल पटेल अपने दोस्तों के साथ झरना घूमने गया था। लगातार बारिश के कारण पत्थरों पर काई जम गई थी, जिससे पैर फिसलने पर वह गहरी खाई की ओर गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। दोस्त तत्काल उसे अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले 28 जून को दमाऊधारा झरने में भी एक युवक की गिरने से मौत हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि बारिश के दौरान वॉटरफॉल और फिसलन भरे पत्थरों पर जरा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। बारिश के मौसम में झरनों और नदी-नालों के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतें। फिसलन वाले पत्थरों पर जाने से बचें और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

- जम्मू कश्मीर के आतंकी हमले में मृतक दीपक रात्रे के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद1
- जांजगीर-चांपा: 48 घंटे में मंदिर चोरी का महाखुलासा; 3 गिरफ्तार, ₹16.60 लाख का माल बरामद, कर्ज चुकाने के लिए मन्दिर मे चोरी: 100 CCTV कैमरों की मदद से 3 शातिर चोर और 1 नाबालिग गिरफ्तार1
- रायगढ़ जिले में 'वीबी जी राम जी' प्रशिक्षण शुरू,पंचायतों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।1
- आयुक्त से विवाद के बाद घिरे व्यापारी दीपक धामेचा, पार्षदों ने खोला मोर्चा; जिला बदर की उठी मांग1
- कलेक्ट्रेट मे सजा "बिहान राखी बाजार " एक दिन मे 13 हजार की रखी बिकी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित राखियों का विशेष स्टॉल लगाया गया। जिले के 9 स्व-सहायता समूहों ने आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल राखियों का प्रदर्शन किया। पहले ही दिन स्टॉल से ₹13,420 की राखियों की बिक्री हुई। स्टॉल में पारंपरिक राखियों के साथ सीड राखी और विभिन्न आकर्षक डिजाइनों की राखियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी कर महिला समूहों का हौसला बढ़ाया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्वयं स्टॉल पहुंचकर राखियां खरीदीं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्व-सहायता समूहों के उत्पाद खरीदने से महिलाओं की आय बढ़ेगी और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी राखियां खरीदकर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, पीएचई और पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी खरीदारी में भाग लिया। महिला समूहों ने बताया कि हस्तनिर्मित राखियों की बिक्री से उन्हें बेहतर आय का अवसर मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।1
- पीडी कामर्स कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम सपन्न,कुलसचिव ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह।1
- नाबालिग को डरा-धमकाकर 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 और आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने नाबालिग बच्ची को डरा-धमकाकर करीब 14 लाख 50 हजार रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अवैध रूप से सोने के जेवर खरीदने वाले दो खरीदार भी शामिल हैं। इससे पहले 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। अब इस मामले में एक महिला सहित कुल 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों से भयादोहन में हासिल सोने के जेवर और नगद राशि भी बरामद कर ली है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। सरकंडा पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।1