Shuru
Apke Nagar Ki App…
कैम्पियरगंज में सपा प्रत्याशी साधु यादव के काफिले को रोका टोल प्लाजा पर पुलिस-समर्थकों के बीच धक्कामुक्की पुलिस पर समर्थकों को पीटने का आरोप पुलिस ने कई ट्रैक्टरों को पकड़ा #समाजवादी #gorakhpurpost #Gorakhpur #uppolice #gorakhpurvoice #sspgorakhpur #GorakhpurNews #uttarpradesh
Abc Hindustan
कैम्पियरगंज में सपा प्रत्याशी साधु यादव के काफिले को रोका टोल प्लाजा पर पुलिस-समर्थकों के बीच धक्कामुक्की पुलिस पर समर्थकों को पीटने का आरोप पुलिस ने कई ट्रैक्टरों को पकड़ा #समाजवादी #gorakhpurpost #Gorakhpur #uppolice #gorakhpurvoice #sspgorakhpur #GorakhpurNews #uttarpradesh
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- राप्ती किनारे गोरक्षघाट पर चबूतरा ढहा,मलबे में दबे 2 अधिवक्ता; 1 की मौत, जिला अस्पताल के बाहर अधिवक्ताओं का हंगामा गोरखपुर के राप्ती नदी किनारे स्थित गोरक्षघाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया।घाट पर बने चबूतरे (गुंबद) का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर जाने से अंतिम संस्कार में गए दो अधिवक्ता मलबे के नीचे दब गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।वहां उपस्थित लोगों ने बिना देर किए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मलबे को हटाकर दोनों अधिवक्ताओं को बाहर निकाला गया हादसे में एक अधिवक्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के जिला अस्पताल लाया गया।जहा उनकी दुखद मृत्यु हो गई,जबकि दूसरे अधिवक्ता को भी गम्भीर चोटें आई हैं।जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चबूतरे का ढांचा पहले से ही कमजोर और जर्जर स्थिति में था।हालांकि,इसकी आधिकारिक पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।दूसरी तरफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए,बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अधिवक्ताओ ने जिला अस्पताल गेट पर जमकर हंगामा करने लगे।अधिवक्ताओं ने बताया कि घटना के बाद एंबुलेंस आने में काफी समय लग गया और समय से इलाज नही मिलने के कारण हमारे साथी अधिवक्ता की दुःखद मृत्यु हो गई।यह घोर लापरवाही है। इसलिए हम सीएमओ के अलावा दो भी दोषी है।उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की मांग करते है। बाइट-नीरज शाही वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट गोरखपुर1
- गोरखपुर में गोरक्षनाथ घाट का गुंबद भरभराकर गिरा, दो की मौत; CMO व कर्मचारियों पर केस गोरखपुर के राजघाट स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के दौरान लाल पत्थर का गुंबद भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जिला अस्पताल में कथित लापरवाही को लेकर CMO और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhnathGhat #GorakhpurBreaking #UPNews #UttarPradesh #GorakhpurAccident #BreakingNews #GorakhpurLatestNews #Rajghat1
- गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ घाट पर हादसा,गुंबदनुमा छज्जा भरभराकर नीचे गिरा,मलबे में दबे 2 अधिवक्ताओं की मौत एंबुलेंस देरी और अस्पताल पर भी सवाल.... #गोरखपुर #गुरुगोरखनाथघाट #घाटहादसा #अधिवक्ता #आलोकअस्थाना #संजयसिंह #राप्तीनदी #गोरखपुरन्यूज़ #एंबुलेंस #जिलाअस्पताल #उत्तरप्रदेश #ABCहिंदुस्तान1
- राजघाट हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, 7 दिन में आएगी रिपोर्ट | Gorakhpur News1
- देश में एक बार फिर से बयानों की सियासत ,पीएम मोदी के बयान से जुड़ी बहस,कांग्रेस का पलटवार देश में एक बार फिर से बयानों की सियासत ,पीएम मोदी के बयान से जुड़ी बहस,कांग्रेस का पलटवार1
- गोरखपुर के बैकुंठ धाम में वज्रपात से ढहा गुंबद, एक अधिवक्ता की मौत... दूसरा गंभीर रविवार सुबह राजघाट के गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों पर उस समय हड़कंप मच गया जब घाट पर बने गुंबद पर वज्रपात हो गया। वज्रपात के बाद गुंबद भरभराकर ढह गया इसके नीचे बैठे दो अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां एक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल पहुंच गए और घायलों के उपचार को लेकर हंगामा करने लगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा व एसपी सिटी निमिष पाटील ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। गंभीर रुप से घायल दूसरे अधिवक्ता काे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता विनोद की माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके परिचित और अन्य लोग पहुंचे थे। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए अंतिम संस्कार में शामिल लोग गुंबद के नीचे चले गए। इसी दौरान वज्रपात हुआ और गुंबद भरभराकर नीचे आ गया। गुंबद गिरते ही घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। राप्तीनगर निवासी अधिवक्ता आलोक अस्थाना और शक्तिनगर निवासी संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां आलोक अस्थाना की मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल संजय सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद डीएम और एसपी सिटी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। हंगामा को देखते हुए जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कालेज में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।1
- बिग़ ब्रेकिंग न्यूज़... गोरखपुर जिले के राजघाट पर बने हुये गुंबद के भीतर बैठे दो लोगों पर अचानक गिर पड़ा गुंबद, गुंबद के नीचे दब गये दोनों लोग को पहुंचाया गया जिला अस्पताल, दोनों दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, प्रत्यक्ष दर्शनों के अनुसार बिजली गिरने से हुई है यह घटना.1
- गोरखपुर में आकाशीय बिजली का कहर! गुंबद गिरने से अधिवक्ता आलोक अस्थाना की मौत, वकीलों का हंगामा1