Shuru
Apke Nagar Ki App…
चोरों का गिरोह पुलिस गिरफ्त में, 3 वाहनों सहित 25 लाख रुपए का सामान जप्त। वारासिवनी व कटंगी पुलिस ने चोरों के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने वारासिवनी, कटंगी व रामपायली पुलिस थाने के विभिन्न ग्रामों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस की पूछताछ में इस गिरोह के 6 सदस्यों ने 10 चोरी की वारदात को कबूल किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 2 पिकअप वाहन, एक स्कॉर्पियो, धान, चावल, सोने के जेवरात बरामद किए हैं।
Aanand Verma
चोरों का गिरोह पुलिस गिरफ्त में, 3 वाहनों सहित 25 लाख रुपए का सामान जप्त। वारासिवनी व कटंगी पुलिस ने चोरों के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने वारासिवनी, कटंगी व रामपायली पुलिस थाने के विभिन्न ग्रामों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस की पूछताछ में इस गिरोह के 6 सदस्यों ने 10 चोरी की वारदात को कबूल किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 2 पिकअप वाहन, एक स्कॉर्पियो, धान, चावल, सोने के जेवरात बरामद किए हैं।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- *बाघ के शव मिलने से वन विभाग मे हड़कंप* *मामले में एक्शन लेते हुए वन विभाग ने 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार* *आरोपियों ने बाघ के चारों दांत निकालकर दांतों को झिल्ली में बांधकर फेंक दिया था कुएँ मे* *दो दिन पहले बैहर वन परिछेत्र के ग्राम जत्ता के जंगल मिला था बाघ का शव* *पकड़े गए सभी तीन आरोपी बैहर के ग्राम जत्ता के है निवासी* *दाँत गायब होने की PM रिपोर्ट मे पशु चिकत्सको ने की है पुष्टि* *वन विभाग ने आरोपियों को भेजा जेल*1
- सोमवार की शाम साढ़े 06 बजे सेरपार से नांदगांव सड़क मार्ग पर दो बाइक के बीच आमने-सामने भिंडत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी लाकर भर्ती करवाया गया। शराब के नशे में पति अस्पताल से फरार हो गया। मिली जानकारी अनुसार सड़क हादसे में घायल जितेंद्र नेवारे अपनी धर्मपत्नी अनिता नेवारे निवासी लखनवाड़ा वैवाहिक कार्यक्रम से लौटकर घर की तरफ आ रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात बाइक से उनके वाहन की टक्कर हो गई।1
- खरीदी केंद्र बंद, किसान बेहाल! महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा, भूख हड़ताल जारी,आत्मदाह की चेतावनी1
- मंडला जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, सोमवार को शाम 5:00 बजे जहां बम्हनी-बिछुआ मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेत में लगाई गई आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग करीब 3000 एकड़ क्षेत्र में फैल गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बम्हनी-बिछुआ मुख्य मार्ग के किनारे स्थित खेतों में अचानक आग भड़क उठी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगाई, जो तेज हवा के चलते तेजी से फैलती चली गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही घंटों में लगभग 3000 एकड़ क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया।घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।1
- Post by Salim khan1
- कान्हा टाइगर रिजर्व में मादा बाघ शावक की मौत. उमरपानी क्षेत्र में मिला शव, पीएम के बाद हुआ अंतिम संस्कार मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला के अंतर्गत परिक्षेत्र सरही के उमरपानी कक्ष क्रमांक 669(68) में एक मादा बाघ शावक की मृत्यु का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को सुरक्षित किया और हाथियों की मदद से गहन छानबीन की। उप संचालक के निर्देशानुसार, मृत मादा बाघ शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर भेजा गया था। रविवार, 26 अप्रैल को विशेषज्ञों की टीम, जिसमें डॉ. सोमेश मिश्रा और डॉ. निधि राजपूत शामिल थे, की उपस्थिति में पोस्टमार्टम संपन्न हुआ। निर्धारित एसओपी का पालन करते हुए मुख्य वन संरक्षक मसतराम बघेल, क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व और अन्य राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।1
- Post by Samarpit sahu1
- बालाघाट शहर के मोतीनगर वार्ड क्रमांक 25 में शराब दुकान के खिलाफ चल रहा महिलाओं का 20 दिनों का लंबा संघर्ष आखिरकार रंग लाया। रविवार की देर रात्री बालाघाट सांसद भारती पारधी ने आंदोलन स्थल पर पहुँचकर महिलाओं को खुशखबरी दी कि प्रस्तावित दुकान को यहाँ से हटाकर अब सिविल लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है। पिछले तीन हफ्तों से अपनी सुरक्षा और शांति के लिए डटी महिलाओं ने इस निर्णय के बाद राहत की सांस ली है और सांसद के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त करते हुए सांसद भारती पारधी,सत्ताधारी पार्टी की वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर सहित बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे का आभार व्यक्त किया है महिलाओं ने भावुक होते हुए कहा कि 20 दिनों के कड़े संघर्ष के बाद आज वे चैन की नींद सो सकेंगी और यह जीत क्षेत्र की मातृशक्ति की एकजुटता का प्रमाण है।1
- 17 किसानों के लंबित काम मौके पर ही निपटाए, योजनाओं से वंचित किसानों की भी सुनी गई समस्याएं1