Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर - डबल मर्डर से सनसनी: घर में मिला बुजुर्ग दंपति का गला कटा शव, इलाके में दहशत साइखेड़ा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बमोरी खुर्द में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग दंपति का उनके ही घर के भीतर रक्तरंजित शव बरामद हुआ। अज्ञात हमलावरों ने दंपति की गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।सूचना मिलते ही साइखेड़ा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम,डॉग स्क्वायड को भी बुलाया है।
SATISH DUBEY
नरसिंहपुर - डबल मर्डर से सनसनी: घर में मिला बुजुर्ग दंपति का गला कटा शव, इलाके में दहशत साइखेड़ा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बमोरी खुर्द में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग दंपति का उनके ही घर के भीतर रक्तरंजित शव बरामद हुआ। अज्ञात हमलावरों ने दंपति की गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।सूचना मिलते ही साइखेड़ा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम,डॉग स्क्वायड को भी बुलाया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- साईंखेड़ा में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम मौके पर, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच साईंखेड़ा। थाना साईंखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बम्होरी में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या की वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई इस दोहरे हत्याकांड की घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बम्होरी निवासी लगभग 65 से 70 वर्षीय छुटई अहिरवार और उनकी पत्नी जेराबाई अहिरवार की बीती रात अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। सोमवार सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना साईंखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ जिले के अन्य थानों के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़ा बेटा पहलवान अहिरवार दिल्ली में निवास करता है, जिसने साईंखेड़ा क्षेत्र में एक पक्का मकान बनवाया था। उसी मकान में यह बुजुर्ग दंपति निवास कर रहे थे। वहीं छोटा बेटा ओमजी अहिरवार करीब 30 किलोमीटर दूर इमलिया पिपरिया में रहता है। ग्रामीणों के अनुसार दंपति पिछले दो से तीन वर्षों से यहां रह रहे थे और वृद्धा पेंशन व मजदूरी के सहारे अपना जीवनयापन कर रहे थे। घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी निर्मम वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। (जारी जांच – पुलिस जुटी सुराग तलाशने में) दोहरे हत्याकांड की इस गंभीर वारदात के बाद पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कई संभावित पहलुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है। आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा मृतक दंपति के परिजनों तथा परिचितों से भी बातचीत कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किसी से कोई पुराना विवाद तो नहीं था या फिर घटना के पीछे चोरी, रंजिश अथवा अन्य कोई कारण तो नहीं है। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा गया है, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।4
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1
- Post by सन्तोष1
- उदयपुरा 😎 टाईल्स फिटिंग 2+4 स्कोर फीट 15 स्केटिंग रनिंग फिट 15 ठेका होने से पहले सभी बात होनी जरूरी हैं।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।. mo.7067058754.............................................................1
- घंसौर: ग्राम कुदवारी में निकली भव्य कलश यात्रा, शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा घंसौर तहसील अंतर्गत ग्राम कुदवारी में 10 मार्च 2026 से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु और क्षेत्रवासी शामिल हुए। कलश यात्रा पूरे गांव में निकाली गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कथा का वाचन पं. श्री रामचरण जी महाराज (दिल्ली वाले) द्वारा किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से आयोजित की जा रही है, जिसमें श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति का लाभ ले रहे हैं1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- साईंखेड़ा में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी साईंखेड़ा। थाना साईंखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बम्होरी में बुजुर्ग दंपति की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 65 से 70 वर्ष आयु के दंपति छुटई अहिरवार एवं उनकी पत्नी जेराबाई अहिरवार की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि यह वारदात बीती रात की है। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी लगी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही साईंखेड़ा थाना पुलिस सहित जिले के पुलिस अधिक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा तथा आसपास के थानों के थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की गंभीरता से जांच शुरू की गई। घटना की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- 📍जबलपुर के ग्वारीघाट पर हर शाम एक अनोखा दृश्य देखने को मिलता है। यहां दिनभर दुकान चलाने वाले बच्चे नर्मदा आरती के बाद घाट की सीढ़ियों पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। - 🔻 शाम करीब 7 बजे आरती खत्म होते ही घाट पर “भारत माता की जय” के नारे गूंजते हैं और करीब 200 से ज्यादा बच्चे सीढ़ियों पर बैठकर पढ़ाई शुरू कर देते हैं। - 🔻 इन बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं पराग दीवान। उन्होंने साल 2016 में अपनी मां के निधन के बाद जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने का फैसला किया था। शुरुआत सिर्फ 5 बच्चों से हुई थी, जो आज बढ़कर 200 से ज्यादा हो गई है। - 📚 पढ़ाई की खास बातें ▪ घाट पर डिजिटल बोर्ड और साउंड सिस्टम लगाया जाता है ▪ बच्चे दिनभर काम करने के बाद शाम को पढ़ने आते हैं ▪ मैथ्स और इंग्लिश समेत कई विषय पढ़ाए जाते हैं - 👨🏫 कई लोग मदद के लिए आगे आए ▪ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने डिजिटल बोर्ड दिलवाया ▪ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने 60 बच्चों को टैबलेट दिए - 💡 दिनभर काम, शाम को पढ़ाई इन बच्चों के परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। कई बच्चे फूल-प्रसाद, खिलौने या नाव चलाने वाले परिवारों से आते हैं। कुछ बच्चे खुद दुकान चलाते हैं और शाम को पढ़ने पहुंचते हैं। - 📍 स्थान: ग्वारीघाट, जबलपुर (मध्यप्रदेश) - 🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ - Follow करें Instagram: @sachtakpatrikanews Instagram: @deepak_vishwakarma_891