सिलावट समाज ने किया हैदर अली का अभिनंदन, पदोन्नति पर जताई खुशी मकराना(नागौर )राजस्थानी परंपरा, उत्साह और गौरव के बीच मकराना के मेड़तिया सिलावट समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूसरी में कार्यरत हैदर अली के वरिष्ठ सहायक पद से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल मजीद खिलजी द्वारा किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह के दौरान हैदर अली और इकबाल भाई का राजस्थानी आन-बान और शान के प्रतीक 'रंग-बिरंगी साफे' पहनाकर और फूलों की बड़ी मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों में भारी उत्साह का माहौल रहा। वक्ताओं ने हैदर अली की कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों और मित्रों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी का इजहार किया। समारोह में समाज के बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से अब्दुल मजीद खिलजी, अब्दुल हमीद टांक, मोहम्मद आरिफ मंसूरी, सैय्यद मोहम्मद आरिफ, शकील अहमद चना फरोश, गय्यूर अहमद बलखी, अब्दुल रशीद सोलंकी, अब्दुल वहीद, मोहम्मद सलीम, सैय्यद हबिबुर्रहमान, ज़ाकिर हुसैन खिलजी, मोहम्मद मोहसीन खिलजी, अब्दुल हमीद खिलजी, मोहम्मद अरफ़ान चौधरी सहित अन्य समाज के गणमान्य लोग व मित्रजन उपस्थित रहें। "मैं वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुआ हूँ, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मेरे परिवार और समाज ने जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए मैं तहे दिल से आभारी हूँ। भविष्य में भी मैं पद की गरिमा बनाए रखते हुए जनहित और समाज सेवा के कार्यों में अपना सहयोग देता रहूँगा।" — हैदर अली, नवनियुक्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी
सिलावट समाज ने किया हैदर अली का अभिनंदन, पदोन्नति पर जताई खुशी मकराना(नागौर )राजस्थानी परंपरा, उत्साह और गौरव के बीच मकराना के मेड़तिया सिलावट समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूसरी में कार्यरत हैदर अली के वरिष्ठ सहायक पद से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल मजीद खिलजी द्वारा किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह के दौरान हैदर अली और इकबाल भाई का राजस्थानी आन-बान और
शान के प्रतीक 'रंग-बिरंगी साफे' पहनाकर और फूलों की बड़ी मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों में भारी उत्साह का माहौल रहा। वक्ताओं ने हैदर अली की कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों और मित्रों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी का इजहार किया। समारोह में समाज के बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से अब्दुल मजीद खिलजी, अब्दुल हमीद टांक, मोहम्मद आरिफ मंसूरी, सैय्यद मोहम्मद आरिफ, शकील अहमद चना
फरोश, गय्यूर अहमद बलखी, अब्दुल रशीद सोलंकी, अब्दुल वहीद, मोहम्मद सलीम, सैय्यद हबिबुर्रहमान, ज़ाकिर हुसैन खिलजी, मोहम्मद मोहसीन खिलजी, अब्दुल हमीद खिलजी, मोहम्मद अरफ़ान चौधरी सहित अन्य समाज के गणमान्य लोग व मित्रजन उपस्थित रहें। "मैं वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुआ हूँ, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मेरे परिवार और समाज ने जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए मैं तहे दिल से आभारी हूँ। भविष्य में भी मैं पद की गरिमा बनाए रखते हुए जनहित और समाज सेवा के कार्यों में अपना सहयोग देता रहूँगा।" — हैदर अली, नवनियुक्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी
- *कामां के वन संरिक्षत पहाड़ बौलखेडा और हजारीबास के जंगल में लगी आग*1
- Post by Budraj Nayak1
- Post by JP GUPTA1
- * ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर अभियान क तहत बड़ी कार्रवाई, श्री रोशन मीना, SP नागौर के निर्देशन मे नागौर पुलिस का सख्त एक्शन । नशा बेचकर अर्जित संपत्ति (धारा 68F NDPS एक्ट) पर लगातार प्रहार। अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई गई रकम से निर्मित आलीशान मकान को किया गया फ्रीज । प्लॉट सहित मकान की बाजार कीमत लगभग 50-60 लाख रुपये आंकी गई। थाना पादूकलां के फ्रीजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली द्वारा किया गया कन्फर्म । आरोपी के खिलाफ थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर (जिला श्रीगंगानगर) में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने पहचान छिपाकर कस्बा रियांबड़ी में मकान बनाया था, जिस पर अब पुलिस ने कार्रवाई की है। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरुद्ध नागौर पुलिस की कार्रवाई आग भी जारी रहेगी। थाना पादूकलां पुलिस टीम की शानदार कार्यवाही।1
- श्री रोशन मीना, SP नागौर के निर्देशन में नागौर पुलिस का सख्त एक्शन। नशा बेचकर अर्जित संपत्ति (धारा 68F NDPS एक्ट) पर लगातार प्रहार। अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई गई रकम से निर्मित आलीशान मकान को किया गया फ्रीज। प्लॉट सहित मकान की बाजार कीमत लगभग 50-60 लाख रुपये आंकी गई। थाना पादूकलां के फ्रीजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली द्वारा किया गया कन्फर्म। आरोपी के खिलाफ थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर (जिला श्रीगंगानगर) में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने पहचान छिपाकर कस्बा रियांबड़ी में मकान बनाया था, जिस पर अब पुलिस ने कार्रवाई की है। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरुद्ध नागौर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 👏 थाना पादूकलां पुलिस टीम की शानदार कार्यवाही।4
- Bengal news today #news #bjp1
- पादुकलां (नागौर),,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन ऑपरेशन संकल्प- नशा मुक्त नागौर अभियान की कड़ी में नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही।अपराधियों द्वारा नशा बेचकर अर्जित सम्पत्ति (धारा 68 एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट) पर जिला पुलिस द्वारा लगातार वज्र प्रहार। अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी से अर्जित आय से निर्मित आलीशान मकान को किया फ्रिज। फ्रिज किये गये आलीशान मकान की बाजार कीमत प्लाॅट सहित लगभग 50-60 लाख रूपये है। थानाधिकारी पादूकलां के फ्रिजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा कन्फर्म किया गया।आरोपी के विरूद्ध थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर जिला श्रीगंगानगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण हैं।आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशा बेचकर प्राप्त आय से कस्बा रियांबडी में आलीशान मकान बना रखा है, जिस पर नागौर पुलिस द्वारा फ्रिजींग की कार्यवाही की गई।नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।थाना पादूकलां पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।4
- # indian railway1
- जसनगर क्षेत्र में करीब 70 वर्ष पुरानी रपट (पुलिया/सड़क संरचना) को तोड़ने की तैयारी को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रपट उनके लिए महत्वपूर्ण है और इसे तोड़ने का विरोध किया जाएगा।अगर प्रशासन ने निर्णय वापस नहीं लिया, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।2