दुर्गूकोदल वनपरिक्षेत्र में वन संरक्षण को लेकर विशेष अभियान, 34 फायर वाचर कर रहे दिन-रात निगरानी जंगलों को आग से बचाने के लिए अलर्ट वन विभाग, सतीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चल रहा जनजागरूकता अभियान वन संपदा की सुरक्षा के लिए दुर्गूकोदल में सख्ती, आग लगने पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दुर्गूकोदल, कांकेर, छत्तीसगढ़। भानुप्रतापपुर मंडल अंतर्गत वनमंडलाधिकारी भानुप्रतापपुर के निर्देशन में वनपरिक्षेत्र दुर्गूकोदल में इन दिनों वन संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गर्मी के मौसम को देखते हुए जंगलों में आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए वन विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जंगलों को सुरक्षित रखने के लिए विभाग का पूरा अमला सक्रिय होकर कार्य कर रहा है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वनपरिक्षेत्र दुर्गूकोदल के अंतर्गत कुल 34 बीट तथा 9 परिक्षेत्र आते हैं। इन सभी क्षेत्रों में वन संपदा की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। उनके नेतृत्व में वन विभाग का समस्त स्टाफ दिन और रात लगातार गश्त कर रहा है तथा किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरत रहा है। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में यदि कहीं भी आग लगने की सूचना मिलती है तो वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई करती है। त्वरित कार्रवाई के माध्यम से जंगलों में फैलने वाली आग को समय रहते नियंत्रित किया जा रहा है, जिससे वन संपदा और वन्यजीवों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। वनपरिक्षेत्र दुर्गूकोदल के अंतर्गत कुल 34 फायर वाचर एवं अग्नि पहरी तैनात किए गए हैं, जो दिन-रात जंगलों में निगरानी कर रहे हैं। इनका मुख्य कार्य जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकना तथा किसी भी प्रकार की आग की स्थिति में तुरंत सूचना देकर आग बुझाने में सहयोग करना है। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि लोग जंगलों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें। वनपरिक्षेत्र अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी जंगल में आग लगती दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें। उन्होंने कहा कि जंगल केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। “मां वन” की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से जंगलों में आग लगाने या लापरवाही बरतने से बचने की भी अपील की और कहा कि सभी के सहयोग से ही वन संपदा को सुरक्षित रखा जा सकता है।
दुर्गूकोदल वनपरिक्षेत्र में वन संरक्षण को लेकर विशेष अभियान, 34 फायर वाचर कर रहे दिन-रात निगरानी जंगलों को आग से बचाने के लिए अलर्ट वन विभाग, सतीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चल रहा जनजागरूकता अभियान वन संपदा की सुरक्षा के लिए दुर्गूकोदल में सख्ती, आग लगने पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दुर्गूकोदल, कांकेर, छत्तीसगढ़। भानुप्रतापपुर मंडल अंतर्गत वनमंडलाधिकारी भानुप्रतापपुर के निर्देशन में वनपरिक्षेत्र दुर्गूकोदल में इन दिनों वन संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गर्मी के मौसम को देखते हुए जंगलों में आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए वन विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जंगलों को सुरक्षित
रखने के लिए विभाग का पूरा अमला सक्रिय होकर कार्य कर रहा है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वनपरिक्षेत्र दुर्गूकोदल के अंतर्गत कुल 34 बीट तथा 9 परिक्षेत्र आते हैं। इन सभी क्षेत्रों में वन संपदा की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। उनके नेतृत्व में वन विभाग का समस्त स्टाफ दिन और रात लगातार गश्त कर रहा है तथा किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरत रहा है। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में यदि कहीं भी आग लगने की सूचना मिलती है तो वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर
पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई करती है। त्वरित कार्रवाई के माध्यम से जंगलों में फैलने वाली आग को समय रहते नियंत्रित किया जा रहा है, जिससे वन संपदा और वन्यजीवों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। वनपरिक्षेत्र दुर्गूकोदल के अंतर्गत कुल 34 फायर वाचर एवं अग्नि पहरी तैनात किए गए हैं, जो दिन-रात जंगलों में निगरानी कर रहे हैं। इनका मुख्य कार्य जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकना तथा किसी भी प्रकार की आग की स्थिति में तुरंत सूचना देकर आग बुझाने में सहयोग करना है। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है,
ताकि लोग जंगलों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें। वनपरिक्षेत्र अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी जंगल में आग लगती दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें। उन्होंने कहा कि जंगल केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। “मां वन” की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से जंगलों में आग लगाने या लापरवाही बरतने से बचने की भी अपील की और कहा कि सभी के सहयोग से ही वन संपदा को सुरक्षित रखा जा सकता है।
- अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- Post by SAHIL Bhagat1
- धमधा मे सड़क हादसा, टमाटर से भरी ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत हेमंत उमरे/ धमधा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार धमधा से दुर्ग मार्ग पर एच पी पेट्रोल पंप के आगे खान ढाबा के पास सड़क हादसा हुआ। टमाटर से भरें ट्रक क्रमांक CG 04-H0504 जो जाताघर्रा से टमाटर लेकर आ रहा था जिसकी चपेट में आने से घायल हो गया।घायल व्यक्ति को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से धमधा के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नरसिंह यादव, निवासी ग्राम सहगांव के रूप में हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस मामले में धमधा थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- TARGET 🎯 10K 🙏🇮🇳🪖 VLOG 🙌❤️🩹1
- राष्ट्रपति जैसे पद का अपमान करने वाली ममता बनर्जी का भाजपा अजजा मोर्चा के द्वारा पुतला फूंका गया। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा कोण्डागांव जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में पुतला जलाया गया ।1
- Post by "HASTE RAHO"1
- Post by Kuldeep sharma Kuldeep sharma1
- Post by SAHIL Bhagat1