बगीना में उप स्वास्थ्य केंद्र की भूमि अतिक्रमण मुक्त, राजस्व टीम ने जेसीबी से हटाया कब्जा चौथ का बरवाड़ा। सरकारी भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में तहसील क्षेत्र के बगीना गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवंटित जमीन को बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह भूमि करीब एक वर्ष से कब्जे में थी, जिससे स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का रास्ता अटका हुआ था। तहसीलदार नीरज सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से कार्रवाई करते हुए लगभग एक बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई से पहले गिरदावर विकास कुमार जैन, पटवारी सुनील चौधरी एवं पटवारी रामहेत ने भूमि का सीमांकन कर कब्जे को चिन्हित किया, इसके बाद टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।प्रशासन ने बताया कि सार्वजनिक उपयोग की सरकारी जमीनों को सुरक्षित रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
बगीना में उप स्वास्थ्य केंद्र की भूमि अतिक्रमण मुक्त, राजस्व टीम ने जेसीबी से हटाया कब्जा चौथ का बरवाड़ा। सरकारी भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में तहसील क्षेत्र के बगीना गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवंटित जमीन को बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह भूमि करीब एक वर्ष से कब्जे में थी, जिससे स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का रास्ता अटका हुआ था। तहसीलदार नीरज सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से कार्रवाई करते हुए लगभग एक बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई से पहले गिरदावर विकास कुमार जैन, पटवारी सुनील चौधरी एवं पटवारी रामहेत ने भूमि का सीमांकन कर कब्जे को चिन्हित किया, इसके बाद टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।प्रशासन ने बताया कि सार्वजनिक उपयोग की सरकारी जमीनों को सुरक्षित रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
- प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में 76 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित सवाई माधोपुर, 6 मई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 9 एवं 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियों के संबंध में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला परीक्षा समन्वयक सुदर्शन सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 9 मई को जिला मुख्यालय के 27 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा, जिसमें कुल 8 हजार 376 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। वहीं 10 मई को आयोजित प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 जिला मुख्यालय के 30 तथा उपखण्ड मुख्यालय गंगापुर सिटी के 19 परीक्षा केन्द्रों सहित कुल 49 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में जिला मुख्यालय पर 9 हजार 120 तथा गंगापुर सिटी में 6 हजार 120 परीक्षार्थी सहित कुल 15 हजार 240 अभ्यर्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 9 मई को आयोजित परीक्षा हेतु 20 निजी एवं 7 राजकीय परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं 10 मई को जिला मुख्यालय पर 21 निजी एवं 9 राजकीय तथा गंगापुर सिटी में 14 निजी एवं 5 राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा संचालन के लिए प्रत्येक दो परीक्षा केन्द्रों पर एक उपसमन्वयक नियुक्त किया गया है। सभी निजी परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि निजी परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो एवं राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी बोर्ड के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। बैठक में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब एवं अतिरिक्त समय संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान नियंत्रण कक्ष सक्रिय रूप से कार्यरत रहेगा। परीक्षा से संबंधित सूचना एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07462-220323 निर्धारित किया गया है। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गोपनीयता एवं सुरक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं परीक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।1
- अतिरिक्त चार्ज के भरोसे चल रही चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतें स्थायी ग्राम विकास अधिकारियों की कमी से ग्रामीण परेशान, योजनाओं के काम अटके चौथ का बरवाड़ा. पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारियों के रिक्त पद अब ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हैं। पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों में से कई पंचायतें स्थायी अधिकारी के अभाव में अतिरिक्त चार्ज के सहारे संचालित हो रही हैं। इसका सीधा असर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन के दैनिक प्रशासनिक कार्यों पर पड़ रहा है। क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा में ही स्थायी ग्राम विकास अधिकारी नहीं होना सबसे चिंताजनक स्थिति मानी जा रही है। यहां ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनवाने, पेंशन, मनरेगा भुगतान, आवास योजना और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए बार-बार पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई बार अधिकारी दूसरे पंचायत क्षेत्र में होने के कारण लोगों को बिना काम के ही लौटना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि एक छोटे से दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाने के लिए भी कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। इसके साथ सरकारी योजनाओं की क्रियान्वयन भी समय पर नहीं हो पा रही हैं। जानकारी के अनुसार झोपड़ा पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी आशीष जैन को पांवडेरा ग्राम पंचायत का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। कुस्तला पंचायत में पदस्थ मुकेश गुर्जर चौथ का बरवाड़ा का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। इसी तरह चिरंजी लाल को खिजूरी के साथ रवाजना चौड़, अंगद को मूई के साथ भगवतगढ़ तथा अनिरुद्ध को सारसोंप के साथ महापुरा पंचायत का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। एक अधिकारी पर दो-दो पंचायतों की जिम्मेदारी होने से समय पर कार्य निष्पादन करना चुनौती बन गया है।महिलाओं और बुजुर्गों की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। कई महिलाएं बताती हैं कि वे दिनभर काम छोड़कर पंचायत पहुंचती हैं, लेकिन अधिकारी उपलब्ध नहीं होने से निराश होकर लौटना पड़ता है। बुजुर्गों को पेंशन से जुड़े कार्यों के लिए कई बार आना-जाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी ग्राम विकास अधिकारियों की नियुक्ति की मांग की है। स्थाई ग्राम विकास अधिकारी लगाने की मांग - ग्राम विकास अधिकारी संगठन के कोषाध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि ग्राम पंचायतों का ग्राम विकास अधिकारियों के पास अतिरिक्त चार्ज होने के कारण लोगों के काम समय पर नहीं हो पाते हैं।ऐसे में उन्होंने संगठन के माध्यम से जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारी नहीं है।वहां ग्राम विकास अधिकारी लगाया जाएं।1
- *#TamilNadu Election : तमिलनाडु में #Vijay की भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू | Oath Ceremony | #TVK*1
- सवाई माधोपुर के खंडर क्षेत्र में 'जय श्रीराम' के जोरदार जयकारे लगाए गए। इससे पूरे इलाके में भक्ति और उत्साह का माहौल छा गया।1
- सवाई माधोपुर के लहसोड़ा गांव में पिछले दो साल से एक बोरिंग खराब पड़ा है। इसके चलते बैरवा बस्ती और नाथ योगी समाज के करीब 20-25 घरों को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरपंच की अनदेखी बताते हुए सरकार से जल्द मरम्मत की गुहार लगाई है।1
- टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी ने ककोड गाँव में साढ़े चार घंटे लंबी 'रात्रि चौपाल' आयोजित कर जनसुनवाई का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस मैराथन बैठक में 90 फरियादियों की पेयजल संकट और अवैध खनन जैसी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। एक मजेदार क्षण में बंदरों को पकड़ने के लिए 'दाना-पानी' खिलाने की शर्त पर कलेक्टर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।1
- बूँदी के इंद्रगढ़ में एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित ट्रेलर अचानक पलट गया। चालक की सतर्कता और सूझबूझ से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।4
- ग्राम रथ अभियान-2026 ग्राम रथों ने बुधवार को जिले की 20 ग्राम पंचायतों में पहुंच ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक सवाई माधोपुर, 6 मई। राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से “ग्राम विकास रथ” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को 13 विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और उन्हें इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि बुधवार को ग्राम रथों के माध्यम से सवाई माधोपुर जिले की ग्राम पंचायत श्यामोली, सांकड़ा, ऐबरा, मकसूदनपुरा, मुई, नीमली कलां-जुवाड़, रवांजना डूंगर, रवांजना चौड़, खिजूरी, पांचोलास, उदेई खुर्द, महानंदपुर, पिलोदा, कमालपुर, डाबर, सिरसाली, चांदनहोली, बिछौछ, बरनाला, सुन्दरी सहित 20 ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया। रथों में सुझाव पेटिका भी लगाई गई है, जिससे आमजन अपने सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। सरल व रोचक तरीके से मिल रही योजनाओं की जानकारी:- कला जत्थे के कलाकार स्थानीय भाषा और लोक गीतों के जरिए राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल व रोचक तरीके से ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं। ग्राम रथ गुरूवार को इन ग्राम पंचायतों में करेंगे प्रचार-प्रसार:- ग्राम रथ गुरूवार, 7 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत पीलवा नदी, बिच्छीदौना, दोनायचा, चकबिलोली, माणोली, खण्डार की कुस्तला, डेकवा, जोना, आदलवाड़ा कलां, भगवतगढ़, गंगापुर सिटी की बगलाई, शिवाला, भालपुर, रेण्डायल गुर्जर, बामनवास की जस्टाना, पीपलदा, गालद कलां, कोड्याई, मामडोली में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार करेंगे। इन पंचायता में होगी संध्या चौपाल:- कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को माणोली, भगवतगढ़, रेण्डायल गुर्जर एवं मामडोली में संध्या चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता सहित 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध करवाई गई। इन चौपालों में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।1