logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरोहा के डिडौली पुलिस की मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार जनपद अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त जावेद गिरफ्तार किया गया है। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।मामला थाना डिडौली क्षेत्र का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त जावेद ग्राम जोजखेड़ा के जंगलों में आने वाला है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम चौबरिया चौराहे के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भागने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल फिसलने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी जावेद के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।पूछताछ में पुलिस ने आरोपी द्वारा 31 जुलाई 2026 की रात जोया क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में शामिल होने की बात बताए जाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अमरोहा और मथुरा में गोकशी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।फिलहाल मुठभेड़ के संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

8 hrs ago
user_Kapil kumar Chawla Amroha
Kapil kumar Chawla Amroha
Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
8 hrs ago

अमरोहा के डिडौली पुलिस की मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार जनपद अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त जावेद गिरफ्तार किया गया है। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।मामला थाना डिडौली क्षेत्र का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त जावेद ग्राम जोजखेड़ा के जंगलों में आने वाला है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम चौबरिया चौराहे के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा

किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भागने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल फिसलने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी जावेद के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।पूछताछ में पुलिस ने आरोपी द्वारा 31 जुलाई 2026 की रात जोया क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में शामिल होने की बात बताए जाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अमरोहा और मथुरा में गोकशी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।फिलहाल मुठभेड़ के संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नौगांव सादात की बूथ संख्या 269 पर रेडियो के माध्यम से सुनी मन की बात नौगांव सादात की बूथ संख्या 269 पर रेडियो के माध्यम से सुनी मन की बात आज दिनांक 27 सितंबर दिन रविवार को नौगांव सादात नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर की बूथ संख्या 269 पर नामित सभासद नौगांव नगर पंचायत पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के कैंप कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 138 व मन की बात कार्यक्रम रेडियो के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मन की बात कार्यक्रम का प्लेटफार्म देश की उपलब्धि रखने का होता है भारत की एक ऐसी ही उपलब्धि एक दिन बाद उसके 10 साल पूरे होने जा रहे हैं यह उपलब्धि हमारी सेना की उपलब्धि थी जिसमें सेना पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी एलओसी पर कुछ और जाकर हमारी सेवा ने चाहे वह बालाकोट एअर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त की थी आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ओर कोई भी आतंकवादी गतिविधि हमारी ओर आंख उठा कर देखेंगे तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा आगे पीएम ने कहा इन दिनों देश में बहुत बड़ी तस्वीर तैयार हो रही है जो है जनगणना में 32 करोड़ से ज्यादा जानकारी उपलब्ध की जा चुकी है जनगणना हम सब का राष्ट्रीय दायित्व है अपने मोबाइल से भी हम अपने परिवार की जानकारी एप पर डाउनलोड कर सकते हैं । इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सैनी,शक्ति केंद्र संयोजक इकराम सैफी,इरफान मलिक, ऋषभ कुमार,सुनील कुमार,मोनू सैनी, राजेंद्र सैनी आदि मौजूद है
    2
    नौगांव सादात की बूथ संख्या 269 पर रेडियो के माध्यम से सुनी मन की बात 
नौगांव सादात की बूथ संख्या 269 पर रेडियो के माध्यम से सुनी मन की बात 
आज दिनांक 27 सितंबर दिन रविवार को नौगांव सादात नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर की बूथ संख्या 269 पर नामित सभासद नौगांव नगर पंचायत पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के कैंप कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 138 व मन की बात कार्यक्रम रेडियो के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मन की बात कार्यक्रम का प्लेटफार्म देश की उपलब्धि रखने का होता है भारत की एक ऐसी ही उपलब्धि एक दिन बाद उसके 10 साल पूरे होने जा रहे हैं यह उपलब्धि हमारी सेना की उपलब्धि थी जिसमें सेना पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी एलओसी पर कुछ और जाकर हमारी सेवा ने चाहे वह बालाकोट एअर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त की थी आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ओर कोई भी आतंकवादी गतिविधि हमारी ओर आंख उठा कर देखेंगे तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा आगे पीएम ने कहा इन दिनों देश में बहुत बड़ी तस्वीर तैयार हो रही है जो है जनगणना में 32 करोड़ से ज्यादा जानकारी उपलब्ध की जा चुकी है जनगणना हम सब का राष्ट्रीय दायित्व है अपने मोबाइल से भी हम अपने परिवार की जानकारी एप पर डाउनलोड कर सकते हैं । इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सैनी,शक्ति केंद्र संयोजक इकराम सैफी,इरफान मलिक, ऋषभ कुमार,सुनील कुमार,मोनू सैनी, राजेंद्र सैनी आदि मौजूद है
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • चांदपुर में JE से मारपीट मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार बिजनौर के चांदपुर में बिजली विभाग के जेई सुदीप कुमार शर्मा से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी उपकार सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
    1
    चांदपुर में JE से मारपीट मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर के चांदपुर में बिजली विभाग के जेई सुदीप कुमार शर्मा से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी उपकार सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
    user_Sikandar saifi
    Sikandar saifi
    Local News Reporter चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • किसने की फसल बारिश और आंधियों को के कारण नष्ट होने वाली फसलों का मुआवजा सरकार देने जा रही है इसीलिए अपने नजदीकी पोस्ट या किसी कर्मचारी से मिलकर अपने फसल के बारे में बताएं
    1
    किसने की फसल बारिश और आंधियों को के कारण नष्ट होने वाली
फसलों का मुआवजा सरकार देने जा रही है इसीलिए अपने नजदीकी पोस्ट या किसी कर्मचारी से मिलकर अपने फसल के बारे में बताएं
    user_Shiv sharma
    Shiv sharma
    Court reporter संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल संभल में एक जर्जर मकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मकान की खराब हालत को लेकर परिवार की परेशानी सामने आई है। परिवार का कहना है कि मकान की छत से पानी टपक रहा है और छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं। ऐसे में परिवार को मकान की छत गिरने का डर सता रहा है। मामला संभल का है, जहां एक परिवार ने जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल से मदद की गुहार लगाई है। परिवार के मुताबिक, मकान की छत जर्जर हो चुकी है और बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है। छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं, जिससे परिवार की परेशानी बढ़ गई है। परिवार ने प्रशासन से मकान की स्थिति का जायजा लेकर जल्द से जल्द मदद दिलाने की अपील की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    1
    DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
संभल में एक जर्जर मकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मकान की खराब हालत को लेकर परिवार की परेशानी सामने आई है। परिवार का कहना है कि मकान की छत से पानी टपक रहा है और छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं। ऐसे में परिवार को मकान की छत गिरने का डर सता रहा है।
मामला संभल का है, जहां एक परिवार ने जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल से मदद की गुहार लगाई है। परिवार के मुताबिक, मकान की छत जर्जर हो चुकी है और बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है। छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं, जिससे परिवार की परेशानी बढ़ गई है।
परिवार ने प्रशासन से मकान की स्थिति का जायजा लेकर जल्द से जल्द मदद दिलाने की अपील की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बरसात से कारण स्कूल की छुट्टी कहाँ कहाँ हुई पढ़िए?
    1
    उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बरसात से कारण स्कूल की छुट्टी कहाँ कहाँ हुई पढ़िए?
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • बरसात में किसान के घर की कच्ची छत गिरी, परिवार के सामने रहने का संकट बरसात में किसान के घर की कच्ची छत गिरी, परिवार के सामने रहने का संकट स्वार (रामपुर) तहसील क्षेत्र के ग्राम खौद कला में लगातार हुई बरसात के चलते एक किसान के घर की कच्ची छत अचानक गिर गई। हादसे के बाद किसान और उसका परिवार परेशान है और उन्हें घर में रहने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी राजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय बृजलाल मौर्य के अनुसार, बारिश के कारण उनके मकान की कच्ची छत गिर गई। छत गिरने से घर में रखा सामान भी प्रभावित हुआ और करीब एक से डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। पीड़ित किसान का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को भी दी, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। छत गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। राजीव कुमार ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने तथा आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में परिवार को सुरक्षित रहने की व्यवस्था मिल सके। रिपोटर सुधांशु मासवासी स्वार रामपुर)
    2
    बरसात में किसान के घर की कच्ची छत गिरी, परिवार के सामने रहने का संकट
बरसात में किसान के घर की कच्ची छत गिरी, परिवार के सामने रहने का संकट
स्वार (रामपुर) तहसील क्षेत्र के ग्राम खौद कला में लगातार हुई बरसात के चलते एक किसान के घर की कच्ची छत अचानक गिर गई। हादसे के बाद किसान और उसका परिवार परेशान है और उन्हें घर में रहने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव निवासी राजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय बृजलाल मौर्य के अनुसार, बारिश के कारण उनके मकान की कच्ची छत गिर गई। छत गिरने से घर में रखा सामान भी प्रभावित हुआ और करीब एक से डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है।
पीड़ित किसान का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को भी दी, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। छत गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
राजीव कुमार ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने तथा आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में परिवार को सुरक्षित रहने की व्यवस्था मिल सके।
रिपोटर सुधांशु मासवासी स्वार रामपुर)
    user_Shrma Impekt Bharat News Jejender
    Shrma Impekt Bharat News Jejender
    Reporter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मुरादाबाद यूपी मुरादाबाद में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बारिश और जलभराव के बीच सड़क पर खड़े एक ई-रिक्शा को पीछे से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। आरोपी थार चालक पहले घायल को गाड़ी में डालकर सीएचसी बिलारी अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही शव वहीं छोड़कर गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस अस्पताल के बाहर खींची गई थार की फोटो और CCTV फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।
    1
    मुरादाबाद यूपी 
मुरादाबाद में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बारिश और जलभराव के बीच सड़क पर खड़े एक ई-रिक्शा को पीछे से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। आरोपी थार चालक पहले घायल को गाड़ी में डालकर सीएचसी बिलारी अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही शव वहीं छोड़कर गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस अस्पताल के बाहर खींची गई थार की फोटो और CCTV फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • गागन नदी का पानी खेतों में घुसा, गन्ना-धान की फसल डूबी, किसानों में हड़कंप - नौगांवा सादात *गागन नदी का पानी खेतों में घुसा, गन्ना-धान की फसल डूबी, किसानों में हड़कंप - नौगांवा सादात* *नौगांवा सादात/अमरोहा।* लगातार हो रही बारिश के बाद गागन नदी उफान पर है। नदी का पानी तटबंध तोड़कर किसानों के खेतों में घुस गया है, जिससे सैकड़ों बीघा गन्ना और धान की फसल जलमग्न हो गई है। तहसील क्षेत्र के *ग्राम आलमपुरी, कुमखिया आदि गांवों* में सबसे ज्यादा नुकसान देखा जा रहा है। खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है, वहीं गन्ने की फसल भी पानी में घिरी हुई है। *आज रविवार को किसानों ने बताया* कि अगर जल्द पानी नहीं उतरा तो धान की फसल सड़ जाएगी और गन्ने में भी जड़ सड़न का खतरा बढ़ जाएगा। पूरे साल की मेहनत पर पानी फिरने से किसानों में भारी चिंता बनी हुई है। किसानों ने प्रशासन से खेतों का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है।
    1
    गागन नदी का पानी खेतों में घुसा, गन्ना-धान की फसल डूबी, किसानों में हड़कंप - नौगांवा सादात
*गागन नदी का पानी खेतों में घुसा, गन्ना-धान की फसल डूबी, किसानों में हड़कंप - नौगांवा सादात*
*नौगांवा सादात/अमरोहा।* लगातार हो रही बारिश के बाद गागन नदी उफान पर है। नदी का पानी तटबंध तोड़कर किसानों के खेतों में घुस गया है, जिससे सैकड़ों बीघा गन्ना और धान की फसल जलमग्न हो गई है।
तहसील क्षेत्र के *ग्राम आलमपुरी, कुमखिया आदि गांवों* में सबसे ज्यादा नुकसान देखा जा रहा है। खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है, वहीं गन्ने की फसल भी पानी में घिरी हुई है।
*आज रविवार को किसानों ने बताया* कि अगर जल्द पानी नहीं उतरा तो धान की फसल सड़ जाएगी और गन्ने में भी जड़ सड़न का खतरा बढ़ जाएगा। पूरे साल की मेहनत पर पानी फिरने से किसानों में भारी चिंता बनी हुई है।
किसानों ने प्रशासन से खेतों का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • संभल में भारी बारिश से फसलों को नुकसान, DM ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा संभल में लगातार हो रही भारी बारिश संभल में भारी बारिश से फसलों को नुकसान, DM ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा संभल में लगातार हो रही भारी बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसल क्षति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने गुन्नौर तहसील के भागनगर उधरनपुर गांव पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और नुकसान का सही आकलन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने धान समेत बाजरा और अन्य फसलों में हुए नुकसान का मौके पर जायजा लिया। फसल क्षति के सर्वे के लिए विकास, राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने उप कृषि निदेशक को कृषि विभाग के एटीएम, बीटीएम और एडीओ को लेखपालों के साथ समन्वय कर प्रभावित क्षेत्रों में लगाने के निर्देश दिए, ताकि फसलों के नुकसान का स्थलीय सत्यापन किया जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे में पारदर्शिता बरती जाए और पात्र किसानों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार फसल बीमा या प्राकृतिक आपदा के तहत मुआवजा और अनुमन्य राहत समय से दिलाई जाए। वहीं, ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय तक जाने वाले मार्ग का भी स्थलीय निरीक्षण कर एस्टिमेट तैयार कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसानों को बीज और उर्वरक निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं और ओवररेटिंग या अनावश्यक टैगिंग न हो।
    1
    संभल में भारी बारिश से फसलों को नुकसान, DM ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

संभल में लगातार हो रही भारी बारिश
संभल में भारी बारिश से फसलों को नुकसान, DM ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा
संभल में लगातार हो रही भारी बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसल क्षति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने गुन्नौर तहसील के भागनगर उधरनपुर गांव पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और नुकसान का सही आकलन कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने धान समेत बाजरा और अन्य फसलों में हुए नुकसान का मौके पर जायजा लिया। फसल क्षति के सर्वे के लिए विकास, राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने उप कृषि निदेशक को कृषि विभाग के एटीएम, बीटीएम और एडीओ को लेखपालों के साथ समन्वय कर प्रभावित क्षेत्रों में लगाने के निर्देश दिए, ताकि फसलों के नुकसान का स्थलीय सत्यापन किया जा सके।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे में पारदर्शिता बरती जाए और पात्र किसानों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार फसल बीमा या प्राकृतिक आपदा के तहत मुआवजा और अनुमन्य राहत समय से दिलाई जाए।
वहीं, ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय तक जाने वाले मार्ग का भी स्थलीय निरीक्षण कर एस्टिमेट तैयार कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसानों को बीज और उर्वरक निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं और ओवररेटिंग या अनावश्यक टैगिंग न हो।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.