logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*डीएम की अध्यक्षता में नगर विकास के कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न* *राजस्व वसूली में लापरवाही पर सख्ती,लक्ष्यपूर्ति हेतु अभी से ठोस प्रयास करने के निर्देश* *दैनिक अयोध्या टाइम्स* बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नगर निकायों की कार्यप्रगति, राजस्व वसूली,स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण,तालाबों के संरक्षण एवं विभिन्न विकास योजनाओं की स्थिति पर गहन चर्चा की गई। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष कम प्राप्ति वाले निकायों यथा नगर पंचायत बंकी,देवा,जैदपुर व सतरिख पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु अभी से ठोस प्रयास प्रारंभ किए जाएं। साथ ही सभी नगर निकाय अपनी आय में वृद्धि हेतु नवीन स्रोत विकसित करने के लिए नवाचार अपनाएं। तालाबों के मत्स्य पालन हेतु आवंटन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की तथा शत-प्रतिशत तालाबों का आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए और उनके संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अतिक्रमण नियंत्रण के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक नगर निकाय में सप्ताह में एक दिन अतिक्रमण विरोधी अभियान अनिवार्य रूप से संचालित किया जाए तथा इसके साथ सतत प्रवर्तन भी सुनिश्चित किया जाए,जिससे सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न हो। स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी खाली प्लॉट या सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा एकत्रित न होने पाए। स्वच्छ सर्वेक्षण में जनपद की रैंकिंग सुधारने हेतु विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश भी दिए गए। आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी नगर निकायों में नालों की प्रथम चरण की सफाई मई माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाए। इस कार्य की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा आमजन से कार्य की गुणवत्ता का फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिशासी अधिकारी सप्ताह में एक दिन किसी एक वार्ड में जनचौपाल का आयोजन करें तथा संबंधित वार्ड की जनता को पूर्व सूचना दी जाए, जिससे स्थानीय समस्याओं का मौके पर ही प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। जिन नगर निकायों में कल्याण मंडप का निर्माण नहीं हो रहा है,वे तत्काल प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करें। साथ ही सभी नगर पंचायतों को सीवर लाइन से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना एवं शहरी आजीविका मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट तेजस के0,डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मधुमिता सिंह,नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। *डीएम की अध्यक्षता में नगर विकास के कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न* *राजस्व वसूली में लापरवाही पर सख्ती,लक्ष्यपूर्ति हेतु अभी से ठोस प्रयास करने के निर्देश* बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नगर निकायों की कार्यप्रगति, राजस्व वसूली,स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण,तालाबों के संरक्षण एवं विभिन्न विकास योजनाओं की स्थिति पर गहन चर्चा की गई। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष कम प्राप्ति वाले निकायों यथा नगर पंचायत बंकी,देवा,जैदपुर व सतरिख पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु अभी से ठोस प्रयास प्रारंभ किए जाएं। साथ ही सभी नगर निकाय अपनी आय में वृद्धि हेतु नवीन स्रोत विकसित करने के लिए नवाचार अपनाएं। तालाबों के मत्स्य पालन हेतु आवंटन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की तथा शत-प्रतिशत तालाबों का आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए और उनके संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अतिक्रमण नियंत्रण के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक नगर निकाय में सप्ताह में एक दिन अतिक्रमण विरोधी अभियान अनिवार्य रूप से संचालित किया जाए तथा इसके साथ सतत प्रवर्तन भी सुनिश्चित किया जाए,जिससे सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न हो। स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी खाली प्लॉट या सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा एकत्रित न होने पाए। स्वच्छ सर्वेक्षण में जनपद की रैंकिंग सुधारने हेतु विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश भी दिए गए। आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी नगर निकायों में नालों की प्रथम चरण की सफाई मई माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाए। इस कार्य की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा आमजन से कार्य की गुणवत्ता का फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिशासी अधिकारी सप्ताह में एक दिन किसी एक वार्ड में जनचौपाल का आयोजन करें तथा संबंधित वार्ड की जनता को पूर्व सूचना दी जाए, जिससे स्थानीय समस्याओं का मौके पर ही प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। जिन नगर निकायों में कल्याण मंडप का निर्माण नहीं हो रहा है,वे तत्काल प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करें। साथ ही सभी नगर पंचायतों को सीवर लाइन से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना एवं शहरी आजीविका मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट तेजस के0,डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मधुमिता सिंह,नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
5ce76205-78b6-4efa-b1cd-3c207f1bc0d2

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा एंटी रोमियो चेकिंग व नारी सुरक्षा अभियान चलाकर बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 .0 द्वितीय चरण महिला सशक्तिकरण अभियान /साइबर जागरूकता /यातायात जागरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व मंडी चौकी इंचार्ज शशांक पांडे मिशन शक्ति टीम महिला उप निरीक्षक किरण देवी, महिला आरक्षी प्रीती तिवारी आरक्षी आनंद, कमलेश कुमार के द्वारा पल्हरी थाना को0 नगर बाराबंकी में एंटी रोमियो चेकिंग एवं नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा नारी सम्मान व नारी स्वालंबन हेतु -घरेलू हिंसा,बाल विवाह, पास्को एक्ट साइबर क्राइम संबंधी अपराधो के बारे में जानकारी दी गई
    1
    मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा एंटी रोमियो चेकिंग व नारी सुरक्षा अभियान चलाकर बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 .0 द्वितीय चरण महिला सशक्तिकरण अभियान /साइबर जागरूकता /यातायात जागरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व मंडी चौकी इंचार्ज शशांक पांडे मिशन शक्ति  टीम  महिला उप निरीक्षक  किरण देवी, महिला आरक्षी प्रीती तिवारी आरक्षी आनंद, कमलेश कुमार के द्वारा पल्हरी थाना को0 नगर बाराबंकी में एंटी रोमियो चेकिंग एवं नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान  चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी  सुरक्षा नारी सम्मान व नारी स्वालंबन हेतु -घरेलू हिंसा,बाल विवाह, पास्को एक्ट साइबर क्राइम  संबंधी अपराधो के बारे में जानकारी दी गई
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • 📍 दर्दनाक हादसा | आंध्र प्रदेश Alluri Sitarama Raju District के मुल्लुंगुम्मी वॉटरफॉल में स्कूल की छुट्टियों के दौरान घूमने गई तीन नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी सहेलियां मिलकर वॉटरफॉल पर एन्जॉय कर रही थीं और रील्स बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से हादसा हो गया। डूबते समय का वीडियो भी सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 🕯️ मृतक छात्राओं की पहचान: ▪️ ट्रिशा (17 वर्ष) ▪️ रत्ना कुमारी (16 वर्ष) ▪️ पवित्रा (16 वर्ष) घटना के वक्त साथ में मौजूद उनकी दो सहेलियां सुरक्षित हैं। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि प्राकृतिक जलस्रोतों पर जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 🙏 ईश्वर दिवंगत बेटियों की आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। #Accident #WaterFall #AndhraPradesh #SafetyFirst
    1
    📍 दर्दनाक हादसा | आंध्र प्रदेश
Alluri Sitarama Raju District के मुल्लुंगुम्मी वॉटरफॉल में स्कूल की छुट्टियों के दौरान घूमने गई तीन नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सभी सहेलियां मिलकर वॉटरफॉल पर एन्जॉय कर रही थीं और रील्स बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से हादसा हो गया। डूबते समय का वीडियो भी सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
🕯️ मृतक छात्राओं की पहचान:
▪️ ट्रिशा (17 वर्ष)
▪️ रत्ना कुमारी (16 वर्ष)
▪️ पवित्रा (16 वर्ष)
घटना के वक्त साथ में मौजूद उनकी दो सहेलियां सुरक्षित हैं।
यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि प्राकृतिक जलस्रोतों पर जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
🙏 ईश्वर दिवंगत बेटियों की आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
#Accident #WaterFall #AndhraPradesh #SafetyFirst
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाराबंकी, 10 अप्रैल। इस अवसर पर स्व० मोहसिना किदवई जी के चित्र पर पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया एवं सांसद श्री तनुज पुनिया ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद श्री तनुज पुनिया ने कहा कि स्व० मोहसिना किदवई जी भारत की एक अत्यंत प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ थीं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं और उन्होंने केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार बड़ी कुशलता से संभाला। आज उनकी कमी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया ने उन्हें नमन करते हुए उनके जीवन और कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों में मंत्री के रूप में कार्य किया। स्व० राजीव गांधी जी के कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन तथा शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनसे भारतीय राजनीति में उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व उभरकर सामने आया। वर्ष 1978 में आजमगढ़ से उपचुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत ने कांग्रेस और देश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहम्मद मोहसिन ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि जनपद बाराबंकी में स्व० रफी अहमद किदवई जी के बाद यदि किसी ने कांग्रेस और देश में बाराबंकी की पहचान को निरंतर बनाए रखने का कार्य किया है, तो वह स्व० मोहसिना किदवई जी हैं। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम कांग्रेसजनों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगी और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए हम सभी कांग्रेसजन संकल्पबद्ध हैं। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पुष्प अर्पित करने वालों में पूर्व सांसद ए०पी० गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव शिव शंकर शुक्ला, पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, के०सी० श्रीवास्तव, मोहम्मद जीशान, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबनम वारसी, इरफान कुरैशी, अजीत वर्मा, एड० मोहम्मद इजहार, एड० वीरेंद्र यादव, शिव बहादुर वर्मा, मोइनुद्दीन अंसारी, फरहान किदवई, राहमहरख रावत, संजीव मिश्र, एड० राकेश तिवारी, रमेश कश्यप, आर०डी० रावत, सुशील वर्मा, सुरेश यादव, आमिर किदवई, अनुराग यादव, गोपी कनौजिया, मोहम्मद शीबू, एड० राजेश पाठक, एड० साईस्ता अख्तर, जितेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    3
    बाराबंकी, 10 अप्रैल।
इस अवसर पर स्व० मोहसिना किदवई जी के चित्र पर पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया एवं सांसद श्री तनुज पुनिया ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद श्री तनुज पुनिया ने कहा कि स्व० मोहसिना किदवई जी भारत की एक अत्यंत प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ थीं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं और उन्होंने केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार बड़ी कुशलता से संभाला। आज उनकी कमी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया ने उन्हें नमन करते हुए उनके जीवन और कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों में मंत्री के रूप में कार्य किया। स्व० राजीव गांधी जी के कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन तथा शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनसे भारतीय राजनीति में उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व उभरकर सामने आया। वर्ष 1978 में आजमगढ़ से उपचुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत ने कांग्रेस और देश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहम्मद मोहसिन ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि जनपद बाराबंकी में स्व० रफी अहमद किदवई जी के बाद यदि किसी ने कांग्रेस और देश में बाराबंकी की पहचान को निरंतर बनाए रखने का कार्य किया है, तो वह स्व० मोहसिना किदवई जी हैं। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम कांग्रेसजनों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगी और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए हम सभी कांग्रेसजन संकल्पबद्ध हैं।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पुष्प अर्पित करने वालों में पूर्व सांसद ए०पी० गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव शिव शंकर शुक्ला, पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, के०सी० श्रीवास्तव, मोहम्मद जीशान, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबनम वारसी, इरफान कुरैशी, अजीत वर्मा, एड० मोहम्मद इजहार, एड० वीरेंद्र यादव, शिव बहादुर वर्मा, मोइनुद्दीन अंसारी, फरहान किदवई, राहमहरख रावत, संजीव मिश्र, एड० राकेश तिवारी, रमेश कश्यप, आर०डी० रावत, सुशील वर्मा, सुरेश यादव, आमिर किदवई, अनुराग यादव, गोपी कनौजिया, मोहम्मद शीबू, एड० राजेश पाठक, एड० साईस्ता अख्तर, जितेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भेदुवा बंब्राह्मण जिला बाराबंकी रामसनेहीघाट बिटिया चौराहा
    1
    भेदुवा बंब्राह्मण जिला बाराबंकी रामसनेहीघाट बिटिया चौराहा
    user_Shiv Kumar
    Shiv Kumar
    रामसनेहीघाट, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाराबंकी बाराबंकी जिले तहसील नवाबगंज के दाउदपुर गांव में किसान बलराम यादव की साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल शुक्रवार करीब11 बजे जलकर राख हो गई। यह घटना सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिससे किसान परिवार पर आजीविका का संकट गहरा गया है। आग लगने का कारण कथित तौर पर बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, राम नारायण के पुत्र बलराम यादव की यह पूरी फसल नष्ट हो गई। यह फसल उनके आठ सदस्यीय परिवार के जीवन यापन का मुख्य साधन थी। फसल के साथ-साथ इससे मिलने वाला भूसा भी जल गया, जो उनके चार भैंसों के लिए लगभग छह माह तक चारे का प्रमुख स्रोत था।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय हल्का लेखपाल भानुप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।वहीं, इस संबंध में जब बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी अनुभव श्रीवास्तव को अवगत कराया गया, तो उन्होंने भी जेई को मौके पर भेजकर जांच कराने की बात कही है।
    1
    बाराबंकी
बाराबंकी जिले तहसील नवाबगंज के दाउदपुर गांव में किसान बलराम यादव की साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल शुक्रवार करीब11 बजे जलकर राख हो गई। यह घटना सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिससे किसान परिवार पर आजीविका का संकट गहरा गया है। आग लगने का कारण कथित तौर पर बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, राम नारायण के पुत्र बलराम यादव की यह पूरी फसल नष्ट हो गई। यह फसल उनके आठ सदस्यीय परिवार के जीवन यापन का मुख्य साधन थी। फसल के साथ-साथ इससे मिलने वाला भूसा भी जल गया, जो उनके चार भैंसों के लिए लगभग छह माह तक चारे का प्रमुख स्रोत था।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय हल्का लेखपाल भानुप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।वहीं, इस संबंध में जब बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी अनुभव श्रीवास्तव को अवगत कराया गया, तो उन्होंने भी जेई को मौके पर भेजकर जांच कराने की बात कही है।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील में चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पीछे वन विभाग की जमीन पर आग लग गई। आग लगने का मुख्य कारण बिजली के तारों को जलाकर धातु निकालने का प्रयास बताया जा रहा है। वन विभाग की जमीन के पास स्थित खेत के मालिक रामनरेश यादव ने धुआं उठते देखा। उन्होंने तत्काल वन विभाग और पुलिस हेल्पलाइन 112 को सूचना दी। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी। हालांकि, सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझाए जाने से क्षेत्र में लाखों बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलने से बच गई। मौके पर मौजूद वन दरोगा रोली अवस्थी ने भी आग लगने का कारण बिजली के तारों को जलाना बताया। पुलिस और वन विभाग इस घटना के लिए जिम्मेदार आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
    3
    बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील में चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पीछे वन विभाग की जमीन पर आग लग गई। आग लगने का मुख्य कारण बिजली के तारों को जलाकर धातु निकालने का प्रयास बताया जा रहा है।
वन विभाग की जमीन के पास स्थित खेत के मालिक रामनरेश यादव ने धुआं उठते देखा। उन्होंने तत्काल वन विभाग और पुलिस हेल्पलाइन 112 को सूचना दी।
तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी। हालांकि, सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
समय रहते आग बुझाए जाने से क्षेत्र में लाखों बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलने से बच गई। मौके पर मौजूद वन दरोगा रोली अवस्थी ने भी आग लगने का कारण बिजली के तारों को जलाना बताया।
पुलिस और वन विभाग इस घटना के लिए जिम्मेदार आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
    1
    बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.