Shuru
Apke Nagar Ki App…
योगी कैबिनेट का फैसला* UP News:-60 वर्ष के ऊपर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा प्रस्ताव को मंजूरी *योगी कैबिनेट का फैसला* UP News:-60 वर्ष के ऊपर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा प्रस्ताव को मंजूरी। *CM कल इस योजना की शुरुवात करेंगे* 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा के लिए अनुमन्य होंगी। करीब एक करोड़ से ऊपर की महिलाओं को मिलेगा लाभ,वोटर आईडी कार्ड,आधार कार्ड दिखाकर यात्रा कर सकेंगे। *रक्षाबंधन के पूर्व महिलाओं को सरकार का उपहार*
AdvPrateek Mishra
योगी कैबिनेट का फैसला* UP News:-60 वर्ष के ऊपर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा प्रस्ताव को मंजूरी *योगी कैबिनेट का फैसला* UP News:-60 वर्ष के ऊपर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा प्रस्ताव को मंजूरी। *CM कल इस योजना की शुरुवात करेंगे* 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा के लिए अनुमन्य होंगी। करीब एक करोड़ से ऊपर की महिलाओं को मिलेगा लाभ,वोटर आईडी कार्ड,आधार कार्ड दिखाकर यात्रा कर सकेंगे। *रक्षाबंधन के पूर्व महिलाओं को सरकार का उपहार*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चांदा में युवक पर हमला गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर खबर सोशल मीडिया पर वायरल फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार अज्ञात लोगों ने रोककर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक चांदा बाजार से अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।1
- सुल्तानपुर में दीवार ढहने से व्यक्ति की मौत;बारिश के कारण हादसा, पत्नी गंभीर रूप से घायल सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना अंतर्गत अकारीपुर गांव में बुधवार तड़के हुई भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक मकान की कच्ची दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। यह घटना धम्मौर थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव की है। पीड़ित अमरजीत कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब 3 बजे के बाद हुआ, जब उनके माता-पिता घर के अंदर सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अमरजीत के पिता संतराम (70वर्ष) पुत्र हेलई की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी माताजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अमरजीत के अनुसार, उनकी मां के सिर, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। घायल महिला को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उन्हें भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।1
- *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइटः-*1
- *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा* लम्भुआ, सुल्तानपुर। चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है? ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है। विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।3
- कामतागंज से निकली कांवड़ यात्रा, जनवारीनाथ धाम पहुंचकर हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक* *कामतागंज से निकली कांवड़ यात्रा, जनवारीनाथ धाम पहुंचकर हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक* कामतागंज से शुरू हुई कांवड़ यात्रा अध्यक्ष सूरज सिंह की अगुआई में आदिगंगा गोमती तट स्थित बभंनगवाँ घाट पहुंची। यहां कांवड़ियों ने प्राचीन मंदिर में जल भरकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिवभक्त कामतागंज, शम्भूगंज और चौकिया होते हुए जनवारीनाथ धाम पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर 190 विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी नेता चौधरी विकास वर्मा भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दीं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।यथा शक्ति श्रद्धालुओं को नाश्ते पानी की व्यवस्था जगह-जगह भक्तों ने की थी वही सावन का आखिरी सोमवार से के दौरान भगवान इंद्र ने भी अच्छी भली कृपा की कहीं फुहार तो कहीं बारिश के साथ संपन्न हुआ जनवारीनाथ धाम का जलाभिषेक कार्यक्रम4
- बौराजगदीशपुर में भव्य रूद्राभिषेक से गूंजा भक्ति मय माहौल ओम नमः शिवाय से गुंजायमान सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर में श्रद्धा और भक्ति के बीच रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आचार्य ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन में विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन कराया गया। रुद्राभिषेक के दौरान मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बना।1
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी, की बाइट सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक घटना सामने आई जहां पर एक ट्रक चालक ने ट्रक पर लटक कर आत्महत्या कर ली है, जिसकी पहचान आधार कार्ड के मुताबिक जम्मू कश्मीर का बताया जा रहा है क्षेत्राधिकारी की ,बाइट1