logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन 17 सितंबर को जिलेभर में जलाए जाएंगे ‘आशीर्वाद के दीये डीसी उत्तम सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉड्यूलवार तैयारियों की समीक्षा की* *जिले के प्रमुख स्थानों पर होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ मॉड्यूल का आयोजन, विकास और सेवा के संकल्प के साथ रोशन होंगे प्रमुख स्थान* गुरुग्राम, 15 सितंबर।  सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक गतिविधियों की शुरुआत 17 सितंबर से की जाएगी। अभियान के पहले दिन ‘आशीर्वाद का दीया’ मॉड्यूल के तहत जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर दीया प्रज्ज्वलित कर सेवा, विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्प व्यक्त किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए गुरुग्राम, मानेसर, पटौदी, फर्रुखनगर तथा सोहना क्षेत्र में प्रमुख स्थानों का चयन किया गया है। डीसी उत्तम सिंह ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के सभी मॉड्यूल से संबंधित तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएं तथा कार्यक्रमों का प्रभावी एवं बेहतर समन्वय के साथ आयोजन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अभियान के विभिन्न मॉड्यूल, ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘रक्तदान’, ‘मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा—विकसित भारत का संकल्प’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग—राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट—इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ के तहत विभागीय स्तर पर की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों से मॉड्यूलवार तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *17 सितंबर को प्रमुख स्थानों पर जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये* डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ मॉड्यूल के तहत जिले के प्रमुख स्थानों पर दीया प्रज्ज्वलित किया जाएगा। पटौदी क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे, प्राचीन शिव मंदिर इच्छापुरी, गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल (मारुति प्लांट, मानेसर), निर्माणाधीन अमृत भारत स्टेशन, न्यू ग्रेन मार्केट जटौली मंडी तथा एसडीएम कार्यालय में दीया प्रज्ज्वलित किया जाएगा। वहीं सोहना क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, शिव कुंड तथा दमदमा टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी प्रकार गुरुग्राम में श्री माता शीतला देवी मंदिर, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, गुरुग्राम मेट्रो एक्सटेंशन, निर्माणाधीन अमृत भारत रेलवे स्टेशन, मल्टी स्टोरी पार्किंग सदर बाजार, मिनी सचिवालय, नेहरू स्टेडियम तथा ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया जाएगा। बादशाहपुर क्षेत्र में मातृ वन, गुरुग्राम विश्वविद्यालय, राजकीय कॉलेज सुल्तानपुर, एमसीजी कार्यालय, इंटरनेशनल सोलर अलायंस मुख्यालय तथा द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी दीया जलाकर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। *17 सितंबर को फर्रुखनगर व मानेसर में होंगे रक्तदान शिविर* डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन 17 सितंबर को फर्रुखनगर तथा मानेसर में रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने जिलावासियों से इन रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देने का आह्वान किया। डीसी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ना और जनभागीदारी के साथ सेवा एवं विकास की भावना को मजबूत करना है। बैठक में एडीसी सोनू भट्ट, जिला परिषद के सीईओ सुमित कुमार, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार, मानेसर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त दर्शन यादव, पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच, सोहना के एसडीएम अखिलेश यादव, सीटीएम ज्योति नागपाल, मानेसर के एसडीएम लोकेश यादव, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, डीईओ कैप्टन इंदु बोकन, डीडीपीओ नवनीत कौर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

1 day ago
user_Yogesh jangar
Yogesh jangar
Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
1 day ago
7b1fc2ba-48a2-409a-a015-2f63e6e6bbb4

More news from हरियाणा and nearby areas
  • “Zindagi mein problem bahut hain… par hum bhi free mein comedy nahi chhodenge 😂🤣” “Zindagi mein problem bahut hain… par hum bhi free mein comedy nahi chhodenge 😂🤣” #Comedy #FunnyVideo #DesiComedy #FunnyReels #ViralReels #Masti #DesiMeme #LOL #ReelsIndia #Trending #Funniest #ViralVideo
    1
    “Zindagi mein problem bahut hain… par hum bhi free mein comedy nahi chhodenge 😂🤣”
“Zindagi mein problem bahut hain… par hum bhi free mein comedy nahi chhodenge 😂🤣”
#Comedy #FunnyVideo #DesiComedy #FunnyReels #ViralReels #Masti #DesiMeme #LOL #ReelsIndia #Trending #Funniest #ViralVideo
    user_Vxvishu vlgos
    Vxvishu vlgos
    गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    1 hr ago
  • रेखा गुप्ता दिल्ली सरकार से नाराज़ है डीटीसी ड्राइवर्स, अपने वेतन को लेकर अपनी मांगों को लेकर सड़को पर उतर आए हैं सभी ड्राइवर्स!! इनकी मांग है sarkar इनकी सैलरी बढ़ाए, और इनकी सेफ्टी की जिम्मेदारी ले! #dtc #viralreels #rekhagupta #delhitransportcorporation #delhigovernment
    1
    रेखा गुप्ता दिल्ली सरकार से नाराज़ है डीटीसी ड्राइवर्स, अपने वेतन को लेकर अपनी मांगों को लेकर सड़को पर उतर आए हैं सभी ड्राइवर्स!! 

इनकी मांग है sarkar इनकी सैलरी बढ़ाए, और इनकी सेफ्टी की जिम्मेदारी ले! 

#dtc #viralreels #rekhagupta #delhitransportcorporation #delhigovernment
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Court reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    39 min ago
  • कैबिनेट में देश और इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है। कैबिनेट में देश और इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है। ▪️ #Cabinet ने EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने को मंजूरी दी। ▪️इससे करीब 51 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जो ₹15,000 से ₹25,000 की सैलरी वाले बैंड में थे। ▪️ इससे सरकार पर हर साल करीब ₹11,339 करोड़ का अतिरिक्त खर्च होने का अनुमान है।
    1
    कैबिनेट में देश और इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है।
कैबिनेट में देश और इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है।
▪️ #Cabinet ने EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने को मंजूरी दी।
▪️इससे करीब 51 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जो ₹15,000 से ₹25,000 की सैलरी वाले बैंड में थे। 
▪️ इससे सरकार पर हर साल करीब ₹11,339 करोड़ का अतिरिक्त खर्च होने का अनुमान है।
    user_अपना इंडिया न्यूज
    अपना इंडिया न्यूज
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • भारतीय युद्धपोत से टक्कर मारने पर पाकिस्तान को भारत की सख्त फटकार, PNS हुनैन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/उत्तरी अरब सागर: 15 सितंबर 2026 की शाम उत्तरी अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना के युद्धपोत PNS हुनैन (F-273) ने भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन वॉरशिप को टक्कर मार दी। यह घटना ओमान तट से करीब 220 किलोमीटर पूर्व में हुई। भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर तैनात था। घटना कैसे हुई? सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी जहाज ने भारतीय युद्धपोत का पीछा करना शुरू किया। भारतीय नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संचार चैनल (Channel 16) पर कई बार चेतावनी दी, लेकिन पाकिस्तानी जहाज ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद PNS हुनैन ने अचानक तेज रफ्तार बढ़ाई और स्टारबोर्ड (दाईं) तरफ से आकर भारतीय जहाज के आगे (बो) को काटते हुए गुजरने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों जहाजों में टक्कर हो गई। भारतीय पक्ष का कहना है कि पाकिस्तानी जहाज ने “गैर-पेशेवर और असुरक्षित” तरीके से मैन्यूवर किया। जहाज के लॉग्स से यह भी साफ हो गया है कि PNS हुनैन में कोई मैकेनिकल फेल्योर या स्टीयरिंग की खराबी नहीं थी। यह एक जानबूझकर किया गया उच्च गति वाला बॉउ-कट माना जा रहा है। नुकसान की स्थिति भारतीय युद्धपोत को कोई बड़ा या संरचनात्मक नुकसान नहीं हुआ। कोई घायल नहीं हुआ और जहाज ने अपना मिशन जारी रखा। भारतीय कमांडर ने अत्यधिक संयम दिखाते हुए बड़ी दुर्घटना को टाला। PNS हुनैन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और उसे तुरंत अपने बंदरगाह लौटना पड़ा। भारत की कड़ी प्रतिक्रिया 16 सितंबर को भारत सरकार ने पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी’अफेयर्स साद अहमद वराइच को विदेश मंत्रालय में तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया: “पाकिस्तानी नौसेना इकाइयों के अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण भारतीय नौसेना की एक इकाई से टक्कर हुई। यह घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तानी जहाज का व्यवहार अप्रैल 1991 के भारत-पाकिस्तान सैन्य अभ्यास, मैन्यूवर और सैनिक आवाजाही की अग्रिम सूचना संबंधी समझौते के अनुच्छेद-10 का सीधा उल्लंघन है।” अनुच्छेद-10 के अनुसार दोनों देशों के नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक-दूसरे से कम से कम तीन नॉटिकल माइल (लगभग 5.56 किलोमीटर) की दूरी बनाए रखनी होती है ताकि दुर्घटनाएं न हों। भारत ने इस्लामाबाद में अपने चार्ज डी’अफेयर्स को भी निर्देश दिए हैं कि वे पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में इसी तरह का विरोध दर्ज कराएं। पाकिस्तानी राजनयिक को सलाह दी गई कि वे संबंधित अधिकारियों को यह संदेश पहुंचाएं कि सभी सैन्य इकाइयां द्विपक्षीय समझौतों का सम्मान करें ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। PNS हुनैन क्या है? PNS हुनैन पाकिस्तान नौसेना का यारमूक-क्लास (Yarmook-class) ऑफशोर पेट्रोल वेसल/कॉर्वेट है। इसे रोमानिया के गलाती में डच कंपनी डामेन शिपयार्ड्स ने बनाया। जुलाई 2024 में इसे कमीशन किया गया था। यह बहु-भूमिका वाला जहाज है जो तटीय सुरक्षा, गश्त और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए इस्तेमाल होता है। यह घटना दोनों देशों के बीच पिछले साल के सैन्य तनाव के बाद पहली सीधी नौसैनिक टक्कर है। 2011 में भी इसी तरह की एक घटना हो चुकी थी। भारत ने इसे ग्रे-जोन टैक्टिक्स का उदाहरण बताया है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    भारतीय युद्धपोत से टक्कर मारने पर पाकिस्तान को भारत की सख्त फटकार, PNS हुनैन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/उत्तरी अरब सागर: 15 सितंबर 2026 की शाम उत्तरी अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना के युद्धपोत PNS हुनैन (F-273) ने भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन वॉरशिप को टक्कर मार दी। यह घटना ओमान तट से करीब 220 किलोमीटर पूर्व में हुई। भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर तैनात था।
घटना कैसे हुई?
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी जहाज ने भारतीय युद्धपोत का पीछा करना शुरू किया। भारतीय नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संचार चैनल (Channel 16) पर कई बार चेतावनी दी, लेकिन पाकिस्तानी जहाज ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद PNS हुनैन ने अचानक तेज रफ्तार बढ़ाई और स्टारबोर्ड (दाईं) तरफ से आकर भारतीय जहाज के आगे (बो) को काटते हुए गुजरने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों जहाजों में टक्कर हो गई।
भारतीय पक्ष का कहना है कि पाकिस्तानी जहाज ने “गैर-पेशेवर और असुरक्षित” तरीके से मैन्यूवर किया। जहाज के लॉग्स से यह भी साफ हो गया है कि PNS हुनैन में कोई मैकेनिकल फेल्योर या स्टीयरिंग की खराबी नहीं थी। यह एक जानबूझकर किया गया उच्च गति वाला बॉउ-कट माना जा रहा है।
नुकसान की स्थिति
भारतीय युद्धपोत को कोई बड़ा या संरचनात्मक नुकसान नहीं हुआ। कोई घायल नहीं हुआ और जहाज ने अपना मिशन जारी रखा। भारतीय कमांडर ने अत्यधिक संयम दिखाते हुए बड़ी दुर्घटना को टाला।
PNS हुनैन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और उसे तुरंत अपने बंदरगाह लौटना पड़ा।
भारत की कड़ी प्रतिक्रिया
16 सितंबर को भारत सरकार ने पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी’अफेयर्स साद अहमद वराइच को विदेश मंत्रालय में तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया:
“पाकिस्तानी नौसेना इकाइयों के अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण भारतीय नौसेना की एक इकाई से टक्कर हुई। यह घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तानी जहाज का व्यवहार अप्रैल 1991 के भारत-पाकिस्तान सैन्य अभ्यास, मैन्यूवर और सैनिक आवाजाही की अग्रिम सूचना संबंधी समझौते के अनुच्छेद-10 का सीधा उल्लंघन है।”
अनुच्छेद-10 के अनुसार दोनों देशों के नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक-दूसरे से कम से कम तीन नॉटिकल माइल (लगभग 5.56 किलोमीटर) की दूरी बनाए रखनी होती है ताकि दुर्घटनाएं न हों।
भारत ने इस्लामाबाद में अपने चार्ज डी’अफेयर्स को भी निर्देश दिए हैं कि वे पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में इसी तरह का विरोध दर्ज कराएं। पाकिस्तानी राजनयिक को सलाह दी गई कि वे संबंधित अधिकारियों को यह संदेश पहुंचाएं कि सभी सैन्य इकाइयां द्विपक्षीय समझौतों का सम्मान करें ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
PNS हुनैन क्या है?
PNS हुनैन पाकिस्तान नौसेना का यारमूक-क्लास (Yarmook-class) ऑफशोर पेट्रोल वेसल/कॉर्वेट है। इसे रोमानिया के गलाती में डच कंपनी डामेन शिपयार्ड्स ने बनाया। जुलाई 2024 में इसे कमीशन किया गया था। यह बहु-भूमिका वाला जहाज है जो तटीय सुरक्षा, गश्त और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए इस्तेमाल होता है।
यह घटना दोनों देशों के बीच पिछले साल के सैन्य तनाव के बाद पहली सीधी नौसैनिक टक्कर है। 2011 में भी इसी तरह की एक घटना हो चुकी थी। भारत ने इसे ग्रे-जोन टैक्टिक्स का उदाहरण बताया है।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_"HASTE RAHO"
    "HASTE RAHO"
    Smile वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • गुलाबी बाग थाने की टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए ब्लेड दिखा कर चोरी करने वाले अपराधी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस @DcpNorthDelhi के गुलाबी बाग थाने की टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए ब्लेड दिखा कर चोरी करने वाले अपराधी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार। अपराधी के पास से पूर्व में चोरी किए गए 5 मोबाइल फ़ोन व 1 स्कूटी बरामद। सोशल मीडिया पर वारदात की वीडियो डालने वाले नागरिक ने पुलिस टीम के फास्ट एक्शन की सराहना की
    1
    गुलाबी बाग थाने की टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए ब्लेड दिखा कर चोरी करने वाले अपराधी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।
दिल्ली पुलिस @DcpNorthDelhi के गुलाबी बाग थाने की टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए ब्लेड दिखा कर चोरी करने वाले अपराधी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।
अपराधी के पास से पूर्व में चोरी किए गए 5 मोबाइल फ़ोन व 1 स्कूटी बरामद।
सोशल मीडिया पर वारदात की वीडियो डालने वाले नागरिक ने पुलिस टीम के फास्ट एक्शन की सराहना की
    user_Dehli Voice
    Dehli Voice
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • दिल्ली में आज सभी बसों के ड्राईवर कंडक्टर हड़ताल पर है DTC की बसें रोज 60 लाख यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक छोड़ते है आज दिल्ली में चक्का जाम हो चुका है दिल्ली में आज सभी बसों के ड्राईवर कंडक्टर हड़ताल पर है DTC की बसें रोज 60 लाख यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक छोड़ते है आज दिल्ली में चक्का जाम हो चुका है 👉 दिल्ली सरकार को इस पर तुरंत संज्ञान लेना होगा और ड्राईवर कंडक्टर की सैलरी समान काम का समान वेतन, मेडिकल सुविधा, सारे हॉलिडे CL EL, बोनस, कर्मचारियों का इंश्योरेंस इत्यादि सुविधा तुरंत लागू करें, 👉 दिल्ली में चारों तरफ सवारियां सड़कों पर त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है सड़कों पर बसें नही है और यात्री परेशान हो चुके
    1
    दिल्ली में आज सभी बसों के ड्राईवर कंडक्टर हड़ताल पर है DTC की बसें रोज 60 लाख यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक छोड़ते है आज दिल्ली में चक्का जाम हो चुका है
दिल्ली में आज सभी बसों के ड्राईवर कंडक्टर हड़ताल पर है DTC की बसें रोज 60 लाख यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक छोड़ते है आज दिल्ली में चक्का जाम हो चुका है 
👉 दिल्ली सरकार को इस पर तुरंत संज्ञान लेना होगा और ड्राईवर कंडक्टर की सैलरी समान काम का समान वेतन, मेडिकल सुविधा, सारे हॉलिडे CL EL, बोनस, कर्मचारियों का इंश्योरेंस इत्यादि सुविधा तुरंत लागू करें,
👉 दिल्ली में चारों तरफ सवारियां सड़कों पर त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है सड़कों पर बसें नही है और यात्री परेशान हो चुके
    user_हिंदी मंच ख़बर
    हिंदी मंच ख़बर
    वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • दिल्ली द्वारका जो भी डीटीसी बस ड्राईवर सड़कों पर बस को निकाल रहा है उसका सड़कों पर मुंह काला किया जा रहा है ऐसा नही करना चाहिए, शांति बनाएं रखें,
    1
    दिल्ली द्वारका जो भी डीटीसी बस ड्राईवर सड़कों पर बस को निकाल रहा है उसका सड़कों पर मुंह काला किया जा रहा है ऐसा नही करना चाहिए, शांति बनाएं रखें,
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Court reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • गुरुग्राम मे लेडी बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार हरियाणा के गुरुग्राम में लेडिजबाइकर को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित कल्याण फैसला को राजस्थान के दोष से गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दे आरोपी के साथ-साथ उसके एक दोस्त को भी गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कल्याण बैसला किसान परिवार से ताल्लुक रखता है और उसके पिता पहले नंबरदार रह चुके हैं इसके अलावा कल्याण फैसला केबीटी के नाम से गुरुग्राम में एक जिम भी चलाता है जो कि अब किराया न चुका पाने की वजह से बंद पड़ी है। और उसे अब 17 सितंबर से दोबारा चालू किया जाएगा जिसका रिनोवेशन का कार्य अभी जारी है।
    1
    गुरुग्राम मे लेडी बाइकर को टक्कर मारने वाला  आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार 
हरियाणा के गुरुग्राम में लेडिजबाइकर को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित कल्याण फैसला को राजस्थान के दोष से गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दे आरोपी के साथ-साथ उसके एक दोस्त को भी गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कल्याण बैसला किसान परिवार से ताल्लुक रखता है और उसके पिता पहले नंबरदार रह चुके हैं इसके अलावा कल्याण फैसला केबीटी के नाम से गुरुग्राम में एक जिम भी चलाता है जो कि अब किराया न चुका पाने की वजह से बंद पड़ी है। और उसे अब 17 सितंबर से दोबारा चालू किया जाएगा जिसका रिनोवेशन का कार्य अभी जारी है।
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.