logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस लाइन में श्रद्धा से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती परिवहन शाखा व क्वार्टर गार्ड में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, पुलिसकर्मियों ने सुख-समृद्धि की कामना की एटा। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन एटा में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला। पुलिस लाइन परिसर स्थित परिवहन शाखा एवं क्वार्टर गार्ड में भगवान विश्वकर्मा जी की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह ने विधिवत पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के दौरान पुलिस विभाग में प्रयुक्त वाहनों, तकनीकी संसाधनों एवं उपकरणों के सुचारू और सुरक्षित संचालन के साथ-साथ एटा पुलिस परिवार के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए निर्माण, तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता के महत्व को रेखांकित किया। क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण, शिल्प एवं तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। आधुनिक पुलिसिंग में तकनीकी संसाधनों और उपकरणों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे आयोजन पुलिसकर्मियों को संसाधनों के सुरक्षित उपयोग के साथ अपने दायित्वों के प्रति समर्पण और तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम, उपनिरीक्षक परिवहन शाखा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एटा पुलिस परिवार ने जनपदवासियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

6 hrs ago
user_Manoj Kumar
Manoj Kumar
अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
08d8ed11-81f5-42ed-868c-581a0e9383e7

पुलिस लाइन में श्रद्धा से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती परिवहन शाखा व क्वार्टर गार्ड में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, पुलिसकर्मियों ने सुख-समृद्धि की कामना की एटा। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन एटा में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला। पुलिस लाइन परिसर स्थित परिवहन शाखा एवं क्वार्टर गार्ड में भगवान विश्वकर्मा जी की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह ने विधिवत पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के दौरान पुलिस विभाग में प्रयुक्त वाहनों, तकनीकी संसाधनों एवं उपकरणों के सुचारू और सुरक्षित संचालन के साथ-साथ एटा पुलिस परिवार के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने

b17401cd-8479-4f70-b85c-c994fa520dca

भगवान विश्वकर्मा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए निर्माण, तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता के महत्व को रेखांकित किया। क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण, शिल्प एवं तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। आधुनिक पुलिसिंग में तकनीकी संसाधनों और उपकरणों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे आयोजन पुलिसकर्मियों को संसाधनों के सुरक्षित उपयोग के साथ अपने दायित्वों के प्रति समर्पण और तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम, उपनिरीक्षक परिवहन शाखा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एटा पुलिस परिवार ने जनपदवासियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देव छठ मेले की सुरक्षा व्यवस्था का सीओ सिटी ने लिया जायजा एटा। देव छठ मेला के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने बुधवार को थाना बागवाला क्षेत्र स्थित परसोन मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान सीओ नगर ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने मेला स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि मेले के दौरान पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
    3
    देव छठ मेले की सुरक्षा व्यवस्था का सीओ सिटी ने लिया जायजा
एटा। देव छठ मेला के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने बुधवार को थाना बागवाला क्षेत्र स्थित परसोन मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान सीओ नगर ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने मेला स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि मेले के दौरान पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 2029 तक UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले- विविधता समझे बिना समानता कैसे आएगी? अमित शाह की 2029 वाली डेडलाइन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- देश की विविधता को समझे बिना समानता की बात अधूरी है! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 2029 से पहले एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी लागू करने के बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जारी एक वीडियो में बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी बार-बार समानता की बात करती है, लेकिन देश की विविधता को समझने में विफल रही है। ओवैसी ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता और रंगारंगी में है। उन्होंने तर्क दिया कि देश की अलग-अलग परंपराओं, संस्कृतियों और समुदायों को समझे बिना समानता की बात पूरी नहीं हो सकती। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ओवैसी ने लिखा कि हम हेडगेवार, गोलवलकर और सावरकर की विचारधारा नहीं, बल्कि भारतीय संविधान को मानने वाले हैं। यूसीसी को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच यह बहस अब केवल कानून तक सीमित नहीं, बल्कि संविधान, धार्मिक स्वतंत्रता और भारत की बहुलतावादी पहचान जैसे सवालों से भी जुड़ गई है। आपका क्या मानना है? क्या समान नागरिक संहिता देश में समानता लाएगी या भारत की विविधता को ध्यान में रखते हुए इस पर व्यापक सहमति जरूरी है? #UCC #UniformCivilCode #AsaduddinOwaisi #AmitShah #BJP #RSS #Constitution #India #HindNews247
    1
    2029 तक UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले- विविधता समझे बिना समानता कैसे आएगी?
अमित शाह की 2029 वाली डेडलाइन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- देश की विविधता को समझे बिना समानता की बात अधूरी है!
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 2029 से पहले एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी लागू करने के बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है।
एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जारी एक वीडियो में बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी बार-बार समानता की बात करती है, लेकिन देश की विविधता को समझने में विफल रही है।
ओवैसी ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता और रंगारंगी में है। उन्होंने तर्क दिया कि देश की अलग-अलग परंपराओं, संस्कृतियों और समुदायों को समझे बिना समानता की बात पूरी नहीं हो सकती।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ओवैसी ने लिखा कि हम हेडगेवार, गोलवलकर और सावरकर की विचारधारा नहीं, बल्कि भारतीय संविधान को मानने वाले हैं।
यूसीसी को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच यह बहस अब केवल कानून तक सीमित नहीं, बल्कि संविधान, धार्मिक स्वतंत्रता और भारत की बहुलतावादी पहचान जैसे सवालों से भी जुड़ गई है।
आपका क्या मानना है?
क्या समान नागरिक संहिता देश में समानता लाएगी या भारत की विविधता को ध्यान में रखते हुए इस पर व्यापक सहमति जरूरी है?
#UCC #UniformCivilCode #AsaduddinOwaisi #AmitShah #BJP #RSS #Constitution #India #HindNews247
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • महोबा में पत्नी के मायके वालों पर घर में घुसकर हमला का आरोप... पति और मां को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा? वायरल VIDEO उत्तर प्रदेश के महोबा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में एक पारिवारिक विवाद के हिंसक रूप लेने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित युवक फहीम का आरोप है कि उसकी पत्नी के मायके पक्ष के कई लोग उसके घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। उसका यह भी कहना है कि बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। पीड़ित के मुताबिक, विवाद की शुरुआत वैवाहिक मतभेदों से हुई। उसका दावा है कि शादी के बाद उसकी पत्नी कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद मायके चली जाती थी और इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ता गया। इसके बाद कथित तौर पर घर में घुसकर हमला किया गया, कपड़े फाड़े गए और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इतना ही नहीं, शिकायत में करीब ₹2.5 लाख नकद और सोने के जेवर लेकर जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। इस वीडियो में हम आपको पूरे घटनाक्रम को क्रमवार और आसान भाषा में समझा रहे हैं। इस वीडियो में जानिए: - महोबा की वायरल घटना का पूरा सच। - पति और उसकी मां पर हमला करने के आरोप। - कपड़े फाड़ने और मारपीट के दावे। - ढाई लाख रुपये और जेवर को लेकर लगाए गए आरोप। - पुलिस अब तक क्या कार्रवाई कर रही है। महत्वपूर्ण सूचना: इस मामले में प्रस्तुत कई बातें पीड़ित पक्ष के आरोपों पर आधारित हैं। इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है और दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया इस वीडियो में उपलब्ध नहीं है। अगर आपको ऐसी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की तथ्य आधारित जानकारी पसंद आती है, तो वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें। कमेंट करके अपनी राय भी बताइए।
    1
    महोबा में पत्नी के मायके वालों पर घर में घुसकर हमला का आरोप... पति और मां को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा? वायरल VIDEO
उत्तर प्रदेश के महोबा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में एक पारिवारिक विवाद के हिंसक रूप लेने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित युवक फहीम का आरोप है कि उसकी पत्नी के मायके पक्ष के कई लोग उसके घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। उसका यह भी कहना है कि बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई।
पीड़ित के मुताबिक, विवाद की शुरुआत वैवाहिक मतभेदों से हुई। उसका दावा है कि शादी के बाद उसकी पत्नी कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद मायके चली जाती थी और इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ता गया। इसके बाद कथित तौर पर घर में घुसकर हमला किया गया, कपड़े फाड़े गए और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
इतना ही नहीं, शिकायत में करीब ₹2.5 लाख नकद और सोने के जेवर लेकर जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। इस वीडियो में हम आपको पूरे घटनाक्रम को क्रमवार और आसान भाषा में समझा रहे हैं।
इस वीडियो में जानिए:
- महोबा की वायरल घटना का पूरा सच।
- पति और उसकी मां पर हमला करने के आरोप।
- कपड़े फाड़ने और मारपीट के दावे।
- ढाई लाख रुपये और जेवर को लेकर लगाए गए आरोप।
- पुलिस अब तक क्या कार्रवाई कर रही है।
महत्वपूर्ण सूचना: इस मामले में प्रस्तुत कई बातें पीड़ित पक्ष के आरोपों पर आधारित हैं। इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है और दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया इस वीडियो में उपलब्ध नहीं है।
अगर आपको ऐसी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की तथ्य आधारित जानकारी पसंद आती है, तो वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें। कमेंट करके अपनी राय भी बताइए।
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • CITY NEWS:डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अनुपस्थित डॉक्टर कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
    1
    CITY NEWS:डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अनुपस्थित डॉक्टर कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद गुम हुए मोबाइल की तलाश बरामद फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, 151 गुमशुदा मोबाइल बरामद गुम हुए मोबाइल की तलाश में जुटी पुलिस ने कई परिवारों की लौटाई मुस्कान। फर्रुखाबाद पुलिस के सर्विलांस सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी आरती सिंह ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे, तो मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। पुलिस के इस अभियान की आमजन के बीच भी सराहना की जा रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद गुम हुए मोबाइल की तलाश बरामद 
फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, 151 गुमशुदा मोबाइल बरामद
गुम हुए मोबाइल की तलाश में जुटी पुलिस ने कई परिवारों की लौटाई मुस्कान।
फर्रुखाबाद पुलिस के सर्विलांस सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी आरती सिंह ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे, तो मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। पुलिस के इस अभियान की आमजन के बीच भी सराहना की जा रही है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट लोहिया अस्पताल में गुरुवार को जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया।
    1
    फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट लोहिया अस्पताल में गुरुवार को जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • आज एटा शहर के पटियाली गेट पर श्री गणेशाय की पूजा करते हुए अरुन तथा वालमीकि समाज के पदधिकारी श्री देवेंद्र कुमार रौकी पत्रकार एटा शहरPREES
    2
    आज एटा शहर के पटियाली गेट पर श्री गणेशाय की पूजा करते हुए अरुन तथा वालमीकि समाज के पदधिकारी श्री देवेंद्र कुमार    रौकी पत्रकार एटा शहरPREES
    user_Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai
    Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai
    Photographer Aliganj, Etah•
    23 hrs ago
  • वर्दी में 'अस्सलाम वालेकुम' बोलना पड़ा भारी? IPS बुशरा बानो के ट्रांसफर पर सियासी घमासान! पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी बुशरा बानो के 'अस्सलाम वालेकुम' और 'इंशाअल्लाह' कहने वाले वीडियो पर विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने IPS एसोसिएशन से मामले में हस्तक्षेप की अपील की है, जबकि TMC विधायक कुणाल घोष ने बुशरा बानो का समर्थन किया है। मामला तब शुरू हुआ जब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए बनाए गए एक वीडियो में IPS बुशरा बानो ने पुलिस की वर्दी में 'अस्सलाम वालेकुम' से अपनी बात शुरू की और 'इंशाअल्लाह' कहकर समाप्त किया। हिंदू लीगल फंड समेत कुछ संगठनों ने वर्दी में धार्मिक अभिवादन और संबोधन पर आपत्ति जताई। इसके बाद 14 सितंबर को पश्चिम बंगाल सरकार ने उनका ट्रांसफर कर दिया। बुशरा बानो को स्टेट आर्म्ड पुलिस की चौथी बटालियन में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस की वर्दी पहनने वाला कोई अधिकारी धार्मिक या सांस्कृतिक अभिवादन नहीं कर सकता? क्या पुलिस मैनुअल में वर्दीधारी अधिकारियों के लिए धार्मिक अभिव्यक्ति को लेकर कोई स्पष्ट नियम हैं? यह विवाद सिर्फ एक अधिकारी के ट्रांसफर का नहीं, बल्कि वर्दी, व्यक्तिगत आस्था और संवैधानिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन का भी सवाल खड़ा करता है। आपकी राय क्या है?
    1
    वर्दी में 'अस्सलाम वालेकुम' बोलना पड़ा भारी? IPS बुशरा बानो के ट्रांसफर पर सियासी घमासान!
पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी बुशरा बानो के 'अस्सलाम वालेकुम' और 'इंशाअल्लाह' कहने वाले वीडियो पर विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है।
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने IPS एसोसिएशन से मामले में हस्तक्षेप की अपील की है, जबकि TMC विधायक कुणाल घोष ने बुशरा बानो का समर्थन किया है।
मामला तब शुरू हुआ जब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए बनाए गए एक वीडियो में IPS बुशरा बानो ने पुलिस की वर्दी में 'अस्सलाम वालेकुम' से अपनी बात शुरू की और 'इंशाअल्लाह' कहकर समाप्त किया।
हिंदू लीगल फंड समेत कुछ संगठनों ने वर्दी में धार्मिक अभिवादन और संबोधन पर आपत्ति जताई। इसके बाद 14 सितंबर को पश्चिम बंगाल सरकार ने उनका ट्रांसफर कर दिया। बुशरा बानो को स्टेट आर्म्ड पुलिस की चौथी बटालियन में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस की वर्दी पहनने वाला कोई अधिकारी धार्मिक या सांस्कृतिक अभिवादन नहीं कर सकता?
क्या पुलिस मैनुअल में वर्दीधारी अधिकारियों के लिए धार्मिक अभिव्यक्ति को लेकर कोई स्पष्ट नियम हैं?
यह विवाद सिर्फ एक अधिकारी के ट्रांसफर का नहीं, बल्कि वर्दी, व्यक्तिगत आस्था और संवैधानिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन का भी सवाल खड़ा करता है।
आपकी राय क्या है?
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • यूपी चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा एक्शन! मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार... कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल? यूपी चुनाव से पहले दिल्ली की सियासत में हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा पूरी कर ली है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस रिपोर्ट कार्ड के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। इस वीडियो में जानिए कि मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा कैसे हुई, संगठन से मिले फीडबैक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई और चुनावी राज्यों को ध्यान में रखते हुए सरकार और संगठन में किन बड़े बदलावों की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, जिन मंत्रालयों में लंबे समय से बदलाव की चर्चा चल रही है और जहां इस्तीफों के बाद पद खाली हैं, वहां नए फैसले लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही भाजपा संगठन में केंद्रीय संसदीय बोर्ड, केंद्रीय चुनाव समिति और विभिन्न राज्यों के लिए नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि समीक्षा पूरी होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अंतिम फैसला राजनीतिक परिस्थितियों और रणनीतिक समय को देखते हुए लिया जाएगा। ऐसे में अब सभी की नजर मोदी सरकार के अगले बड़े फैसले पर टिकी हुई है। अगर आपको राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज और देश की बड़ी अपडेट सबसे पहले चाहिए, तो वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें। GD NEWS NETWORK
    1
    यूपी चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा एक्शन! मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार... कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल?
यूपी चुनाव से पहले दिल्ली की सियासत में हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा पूरी कर ली है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस रिपोर्ट कार्ड के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा।
इस वीडियो में जानिए कि मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा कैसे हुई, संगठन से मिले फीडबैक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई और चुनावी राज्यों को ध्यान में रखते हुए सरकार और संगठन में किन बड़े बदलावों की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, जिन मंत्रालयों में लंबे समय से बदलाव की चर्चा चल रही है और जहां इस्तीफों के बाद पद खाली हैं, वहां नए फैसले लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही भाजपा संगठन में केंद्रीय संसदीय बोर्ड, केंद्रीय चुनाव समिति और विभिन्न राज्यों के लिए नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
हालांकि समीक्षा पूरी होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अंतिम फैसला राजनीतिक परिस्थितियों और रणनीतिक समय को देखते हुए लिया जाएगा। ऐसे में अब सभी की नजर मोदी सरकार के अगले बड़े फैसले पर टिकी हुई है।
अगर आपको राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज और देश की बड़ी अपडेट सबसे पहले चाहिए, तो वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
GD NEWS NETWORK
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.