logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय सदर 1 बेतिया का किया निरीक्षण। पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा आज 30 मार्च सोमवार शाम करीब 7 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 बेतिया कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लुट, गिरोह, डकैती, फिरौती हेतु अपहरण, त्रुटि एवं अपराध अनुक्रमणी समेत अन्य पंजीयों का अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में संचालित ऑनलाइन पोर्टल जैसे DARPAN, CCTNS, NETGRID आदि की प्रविष्टियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में लंबित कांडों की भी समीक्षा की गई और लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस कर्मी निरीक्षण में उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
7 hrs ago

पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय सदर 1 बेतिया का किया निरीक्षण। पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा आज 30 मार्च सोमवार शाम करीब 7 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 बेतिया कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लुट, गिरोह, डकैती, फिरौती हेतु अपहरण, त्रुटि एवं अपराध अनुक्रमणी समेत अन्य पंजीयों का अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में संचालित ऑनलाइन पोर्टल जैसे DARPAN, CCTNS, NETGRID आदि की प्रविष्टियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में लंबित कांडों की भी समीक्षा की गई और लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस कर्मी निरीक्षण में उपस्थित रहे।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • आज 30 मार्च सोमवार शाम करीब 7 बजे पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा यातायात थाना का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, मालखाना, वायरलेस और विभिन्न पंजीयां जैसे सिग्नल/सीसीटीवी, स्टैटिक रडार गन, यातायात उपस्कर, ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना प्रवण क्षेत्र तख्ती, ट्रॉमा केयर एम्बुलेंस/अस्पताल तख्ती, यातायात संचालन एवं नियंत्रण ड्यूटी पंजी, सड़क दुर्घटना अनुसंधान एवं दावा भुगतान निगरानी पंजी, वाहन चालक अनुज्ञप्ति निलंबन/निरस्तीकरण पंजी का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की गई और लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष यातायात थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।
    1
    आज 30 मार्च सोमवार शाम करीब 7 बजे पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा यातायात थाना का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, मालखाना, वायरलेस और विभिन्न पंजीयां जैसे सिग्नल/सीसीटीवी, स्टैटिक रडार गन, यातायात उपस्कर, ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना प्रवण क्षेत्र तख्ती, ट्रॉमा केयर एम्बुलेंस/अस्पताल तख्ती, यातायात संचालन एवं नियंत्रण ड्यूटी पंजी, सड़क दुर्घटना अनुसंधान एवं दावा भुगतान निगरानी पंजी, वाहन चालक अनुज्ञप्ति निलंबन/निरस्तीकरण पंजी का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की गई और लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष यातायात थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    7 hrs ago
  • Post by RAJHANSH VERMA
    1
    Post by RAJHANSH VERMA
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    8 hrs ago
  • पहली बार इतनी सौम्य और पढ़ी-लिखी महिला को महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में देखा गया था… लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि “बाबा कनेक्शन” ही भारी पड़ गया 🤬 ये हैं रूपाली चाकणकर—MBA डिग्री, बिना किसी बड़े राजनीतिक बैकग्राउंड के अपनी पहचान बनाने वाली। इरादा था सीधा और साफ रास्ते से आगे बढ़ने का… लेकिन बीच में “ज्योतिष वाला शॉर्टकट” आ गया, और किस्मत सीधा कुर्सी तक पहुंचा गई 🤡 कहते हैं सही मार्गदर्शन इंसान को आगे बढ़ाता है… पर यहाँ “मार्गदर्शक” ही गलत निकला 😳 जैसे ही बाबा का कांड सामने आया— ना सिर्फ इमेज हिली, बल्कि कुर्सी भी हाथ से निकल गई! और जो करियर ग्राफ ऊपर जा रहा था, वो अचानक नीचे आ गया 📉 अब सिचुएशन ये है— जिस “कृपा” से एंट्री मिली थी, वही आज सबसे बड़ी मुसीबत बन गई 😶 सीख क्या है? Shortcut हमेशा छोटा नहीं होता… कभी-कभी सीधा नीचे भी ले जाता है 😏 #RealityCheck #PowerGame #ViralIndia #PoliticalDrama #Expose #SocialAwareness
    1
    पहली बार इतनी सौम्य और पढ़ी-लिखी महिला को महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में देखा गया था…
लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि “बाबा कनेक्शन” ही भारी पड़ गया 🤬
ये हैं रूपाली चाकणकर—MBA डिग्री, बिना किसी बड़े राजनीतिक बैकग्राउंड के अपनी पहचान बनाने वाली।
इरादा था सीधा और साफ रास्ते से आगे बढ़ने का…
लेकिन बीच में “ज्योतिष वाला शॉर्टकट” आ गया, और किस्मत सीधा कुर्सी तक पहुंचा गई 🤡
कहते हैं सही मार्गदर्शन इंसान को आगे बढ़ाता है…
पर यहाँ “मार्गदर्शक” ही गलत निकला 😳
जैसे ही बाबा का कांड सामने आया—
ना सिर्फ इमेज हिली, बल्कि कुर्सी भी हाथ से निकल गई!
और जो करियर ग्राफ ऊपर जा रहा था, वो अचानक नीचे आ गया 📉
अब सिचुएशन ये है—
जिस “कृपा” से एंट्री मिली थी, वही आज सबसे बड़ी मुसीबत बन गई 😶
सीख क्या है?
Shortcut हमेशा छोटा नहीं होता…
कभी-कभी सीधा नीचे भी ले जाता है 😏
#RealityCheck #PowerGame #ViralIndia #PoliticalDrama #Expose #SocialAwareness
    user_Dhruv Muskan
    Dhruv Muskan
    Singer तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नाबालिग अपहरण मामला 9 नामजद व 90 अज्ञात पर FIR, चार गिरफ्तार, युवती बरामद बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह करीब 6 बजे हुई नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 नामजद और 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं अपहृत नाबालिग को बेतिया से सकुशल बरामद कर लिया गया है। सोमवार के साम करीब 6 बजे सदर एसडीपीओ-2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना मिली थी कि फतुछापर गांव में एक युवक को ग्रामीणों ने बंधक बना रखा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हस्तक्षेप कर बंधक युवक को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने फतुछापर निवासी सतीश कुमार, राधेश्याम कुमार, राहुल कुमार और श्रीकांत कुमार को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    1
    नाबालिग अपहरण मामला 9 नामजद व 90 अज्ञात पर FIR, चार गिरफ्तार, युवती बरामद
बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह करीब 6 बजे हुई नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 नामजद और 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं अपहृत नाबालिग को बेतिया से सकुशल बरामद कर लिया गया है। सोमवार के साम करीब 6 बजे सदर एसडीपीओ-2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना मिली थी कि फतुछापर गांव में एक युवक को ग्रामीणों ने बंधक बना रखा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हस्तक्षेप कर बंधक युवक को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस पर हमला कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने फतुछापर निवासी सतीश कुमार, राधेश्याम कुमार, राहुल कुमार और श्रीकांत कुमार को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • रिक्शा चालक के बेटे शमशेर ने जिले में छठा स्थान पाकर रचा इतिहास बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। मेहनत ही सफलता की असली कुंजी होती है—इसे मैथमेटिक्स कोचिंग सेंटर के छात्र शमशेर आलम ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिखाया है। साधारण परिवार से आने वाले शमशेर के पिता आसीन मियां रिक्शा चालक हैं, जबकि मां अनवरी खातून गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद शमशेर ने कभी हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते रहे। कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर शमशेर ने मैट्रिक परीक्षा में 478 अंक हासिल कर जिले में छठा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षक और पूरे क्षेत्र में खुशी व गर्व का माहौल है। हर कोई उनके संघर्ष और लगन की सराहना कर रहा है। शमशेर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और सहयोग को दिया। साथ ही उन्होंने अपने शिक्षक वासुदेव कुमार के मार्गदर्शन को भी बेहद अहम बताया। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। इस सफलता के बाद शमशेर के पिता आसीन मियां ने जिला प्रशासन से अपने बेटे की आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की है, ताकि वह आगे भी सफलता के नए आयाम स्थापित कर सके। मैथमेटिक्स कोचिंग सेंटर के अन्य छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। रतन माला पंचायत के छौरहिया वार्ड 14 निवासी अभय कुमार सिंह के पुत्र संजीव कुमार ने 455 अंक प्राप्त किए। कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर वासुदेव कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे वर्ष 2011 से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। उन्होंने प्रेरणादायक शब्दों में कहा, “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा।” उन्होंने छात्रों को सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए—नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली पहचान है।
    1
    रिक्शा चालक के बेटे शमशेर ने जिले में छठा स्थान पाकर रचा इतिहास
बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बेतिया। मेहनत ही सफलता की असली कुंजी होती है—इसे मैथमेटिक्स कोचिंग सेंटर के छात्र शमशेर आलम ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिखाया है। साधारण परिवार से आने वाले शमशेर के पिता आसीन मियां रिक्शा चालक हैं, जबकि मां अनवरी खातून गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद शमशेर ने कभी हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते रहे।
कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर शमशेर ने मैट्रिक परीक्षा में 478 अंक हासिल कर जिले में छठा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षक और पूरे क्षेत्र में खुशी व गर्व का माहौल है। हर कोई उनके संघर्ष और लगन की सराहना कर रहा है।
शमशेर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और सहयोग को दिया। साथ ही उन्होंने अपने शिक्षक वासुदेव कुमार के मार्गदर्शन को भी बेहद अहम बताया। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।
इस सफलता के बाद शमशेर के पिता आसीन मियां ने जिला प्रशासन से अपने बेटे की आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की है, ताकि वह आगे भी सफलता के नए आयाम स्थापित कर सके।
मैथमेटिक्स कोचिंग सेंटर के अन्य छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। रतन माला पंचायत के छौरहिया वार्ड 14 निवासी अभय कुमार सिंह के पुत्र संजीव कुमार ने 455 अंक प्राप्त किए।
कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर वासुदेव कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे वर्ष 2011 से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। उन्होंने प्रेरणादायक शब्दों में कहा, “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा।”
उन्होंने छात्रों को सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए—नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली पहचान है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग - कुशीनगर • डिप्टी सी एम बृजेश पाठक ने किया फाजिलनगर सी एच सी का किया निरीक्षण •निरीक्षण के दौरान भवनों रखरखाव और साफ सफाई पर जताई नाराजगी •रोगी कल्याण के मद में आए रुपयों को खर्च करने की दी नसीहत •सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के कमी की मानी बात ,समीक्षा बैठक कर शीघ्र भरे जायेंगे चिकित्सकों के पद •जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की मांगी लिस्ट,कार्यवाही करने का दिया भरोसा • बंगाल चुनाव में बह रही बदलाव की बयार, चुनाव में ममता दीदी की बिदाई तय,मोदी जी के कार्यों से बंगाल की जनता है खुश
    1
    ब्रेकिंग - कुशीनगर 
• डिप्टी सी एम बृजेश पाठक ने किया फाजिलनगर सी एच सी का किया निरीक्षण
•निरीक्षण के दौरान भवनों रखरखाव और साफ सफाई पर  जताई नाराजगी 
•रोगी कल्याण के मद में आए रुपयों को खर्च करने की दी नसीहत
•सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के कमी की मानी बात ,समीक्षा बैठक कर शीघ्र भरे जायेंगे चिकित्सकों के पद
•जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की मांगी लिस्ट,कार्यवाही करने का दिया भरोसा
• बंगाल चुनाव में बह रही बदलाव की बयार, चुनाव में ममता दीदी की बिदाई तय,मोदी जी के कार्यों से बंगाल की जनता है खुश
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें मेयर से संबंधित होटल भोला इनको छापेमारी का सामना करना पड़ा जहां 80 सिलेंडर बरामद किए गए होटल के मालिक से इन सिलेंडरों के कागजात मांगे गए जिसके लिए होटल के मालिक ने 2 घंटे का समय मांगा कागजात न मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई की बात की वीडियो में पूरा सच
    1
    बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें मेयर से संबंधित होटल भोला इनको छापेमारी का सामना करना पड़ा जहां 80 सिलेंडर बरामद किए गए होटल के मालिक से इन सिलेंडरों के कागजात मांगे गए जिसके लिए होटल के मालिक ने 2 घंटे का समय मांगा कागजात न मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई की बात की वीडियो में पूरा सच
    user_Neeraj kumar mishra
    Neeraj kumar mishra
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • आज 30 मार्च, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बेतिया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पदाधिकारी के समक्ष विशाल धरना दिया। प्रदर्शन में गरीब, भूमिहीन, मजदूर, किसान और फुटपाथी दुकानदार शामिल थे। उन्होंने जमीन का मालिकाना हक देने, घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने, फुटपाथी दुकानदारों को स्थायी व्यवस्था देने, बिजली बिल बढ़ोतरी वापस लेने, सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण, विधवाओं व वृद्धों को पेंशन, किसानों के कर्ज माफी और रोजगार की गारंटी जैसी मांगें उठाईं। भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने भ्रष्टाचार, सरकारी मनमानी और गरीबों के हक पर हो रहे अन्याय के खिलाफ चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने का संदेश दिया।
    1
    आज 30 मार्च, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बेतिया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पदाधिकारी के समक्ष विशाल धरना दिया। प्रदर्शन में गरीब, भूमिहीन, मजदूर, किसान और फुटपाथी दुकानदार शामिल थे। उन्होंने जमीन का मालिकाना हक देने, घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने, फुटपाथी दुकानदारों को स्थायी व्यवस्था देने, बिजली बिल बढ़ोतरी वापस लेने, सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण, विधवाओं व वृद्धों को पेंशन, किसानों के कर्ज माफी और रोजगार की गारंटी जैसी मांगें उठाईं। भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने भ्रष्टाचार, सरकारी मनमानी और गरीबों के हक पर हो रहे अन्याय के खिलाफ चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने का संदेश दिया।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.