logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लाखों फूंकने के बाद भी नागेपुर पानी-पानी, मंदिर से तहसील रोड तक डूबा सकलडीहा /चंदौली विकास खंड सकलडीहा अंतर्गत आने वाले नागेपुर ग्राम सभा में विकास दावों की पोल खुल गई है। ग्राम सभा में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए गए, लेकिन जमीनी हकीकत जस की तस बनी हुई है। आलम यह है कि हल्के से मौसम में भी पूरा इलाका टापू में तब्दील हो जाता है। नागेपुर ग्राम सभा के मुख्य मार्गों से लेकर समय माता मंदिर तहसील रोड तथा कॉलेज रोड व सार्वजनिक स्थलों तक इस समय केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है। वही समय माता मंदिर में जल जमा होने से समस्याएं उत्पन्न हो रही है जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में भारी परेशानी हो रही है। यही नहीं, क्षेत्र की लाइफलाइन कही जाने वाली तहसील रोड पर भी कई फीट तक पानी जमा है। इस मुख्य मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में फरियादी, अधिवक्ता और अधिकारी गुजरते हैं, जिन्हें इस गंदे पानी के बीच से होकर जाना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पूर्व में भी विगत वर्ष पूर्व ग्राम सभा ग्राम सभा में इसी प्रकार का जल जमा हुआ था जिसको लेकर शान द्वारा लाखों रुपए भी निर्गत किए गए थे जिससे नाली की समस्या का निदान हो सके वह कुछ दिनों बाद समस्याएं बढ़ाने पर दूसरी बार भी धन स्वीकृत की गई थी लेकिन सारे कार्य किस प्रकार से संपन्न कराए गए हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2 दिन के बारिश में ही पूरा परिसर रोड जलमग्न हो गया है ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ग्राम प्रधान और संबंधित विभाग द्वारा जल निकासी के नाम पर नालियों का निर्माण तो कराया गया, लेकिन बिना किसी सही ढलान और प्लानिंग के। लाखों रुपये का बजट ठिकाने लगाने के बाद भी पानी की निकासी का कोई मुकम्मल जरिया नहीं तलाशा गया। नालियां कचरे से पटी पड़ी हैं, जिससे बैकफ्लो होकर पानी सड़कों और लोगों के घरों के सामने जमा हो रहा है। सड़कों और मंदिर परिसर में सड़ रहे इस गंदे पानी के कारण पूरे इलाके में भीषण बदबू फैलने व मच्छरों का प्रकोप बढ़ने किया आशंका है। स्थानीय लोगों में डेंगू, मलेरिया और टायफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन और खंड विकास अधिकारी BDO से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आक्रोशित जनता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो वे तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

8 hrs ago
user_Uday Kumar Ray
Uday Kumar Ray
Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
94da9cd1-4516-4628-bf2f-a6f90c287a45

लाखों फूंकने के बाद भी नागेपुर पानी-पानी, मंदिर से तहसील रोड तक डूबा सकलडीहा /चंदौली विकास खंड सकलडीहा अंतर्गत आने वाले नागेपुर ग्राम सभा में विकास दावों की पोल खुल गई है। ग्राम सभा में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए गए, लेकिन जमीनी हकीकत जस की तस बनी हुई है। आलम यह है कि हल्के से मौसम में भी पूरा इलाका टापू में तब्दील हो जाता है। नागेपुर ग्राम सभा के मुख्य मार्गों से लेकर समय माता मंदिर तहसील रोड तथा कॉलेज रोड व सार्वजनिक स्थलों तक इस समय केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है। वही समय माता मंदिर में जल जमा होने से समस्याएं उत्पन्न हो रही है जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में भारी परेशानी हो रही है। यही नहीं, क्षेत्र की लाइफलाइन कही जाने वाली तहसील रोड पर भी कई फीट तक पानी जमा है। इस मुख्य मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में फरियादी, अधिवक्ता और अधिकारी गुजरते हैं, जिन्हें इस गंदे पानी के बीच से होकर जाना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पूर्व में भी विगत वर्ष पूर्व ग्राम सभा ग्राम सभा में इसी प्रकार का जल जमा हुआ था जिसको लेकर शान द्वारा लाखों रुपए भी निर्गत किए गए थे जिससे नाली की समस्या का निदान हो सके वह कुछ दिनों बाद समस्याएं बढ़ाने पर दूसरी बार भी धन स्वीकृत की गई थी लेकिन सारे कार्य किस प्रकार से संपन्न कराए गए हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2 दिन के बारिश में ही पूरा परिसर रोड जलमग्न हो गया है ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ग्राम प्रधान और संबंधित विभाग द्वारा जल निकासी के नाम पर नालियों का निर्माण तो कराया गया, लेकिन बिना किसी सही ढलान और प्लानिंग के। लाखों रुपये का बजट ठिकाने लगाने के बाद भी पानी की निकासी का कोई मुकम्मल जरिया नहीं तलाशा गया। नालियां कचरे से पटी पड़ी हैं, जिससे बैकफ्लो होकर पानी सड़कों और लोगों के घरों के सामने जमा हो रहा है। सड़कों और मंदिर परिसर में सड़ रहे इस गंदे पानी के कारण पूरे इलाके में भीषण बदबू फैलने व मच्छरों का प्रकोप बढ़ने किया आशंका है। स्थानीय लोगों में डेंगू, मलेरिया और टायफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन और खंड विकास अधिकारी BDO से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आक्रोशित जनता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो वे तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

More news from Chandauli and nearby areas
  • सैयदराजा में उमड़ा बहनों का सैलाब! 4000+ महिलाओं ने बांधी राखी, मनोज सिंह डब्लू ने लिया बड़ा संकल्प 🔥 सैयदराजा में 4 हजार से अधिक महिलाओं ने बांधी राखी, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने लिया सुरक्षा का संकल्प सैयदराजा, चंदौली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सैयदराजा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 4 हजार से अधिक महिलाओं ने पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू’ को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण रहा।कार्यक्रम में महिलाओं ने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राखी के इस पवित्र बंधन के अवसर पर मनोज सिंह डब्लू ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहनों का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। समाज में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिलना जरूरी है तथा उनके हितों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचीं। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समर्थक मौजूद रहे।
    1
    सैयदराजा में उमड़ा बहनों का सैलाब! 4000+ महिलाओं ने बांधी राखी, मनोज सिंह डब्लू ने लिया बड़ा संकल्प 🔥
सैयदराजा में 4 हजार से अधिक महिलाओं ने बांधी राखी, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने लिया सुरक्षा का संकल्प
सैयदराजा, चंदौली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सैयदराजा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 4 हजार से अधिक महिलाओं ने पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू’ को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण रहा।कार्यक्रम में महिलाओं ने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राखी के इस पवित्र बंधन के अवसर पर मनोज सिंह डब्लू ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहनों का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। समाज में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिलना जरूरी है तथा उनके हितों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचीं। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समर्थक मौजूद रहे।
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist Sakaldiha, Chandauli•
    8 hrs ago
  • सपेरा ने नाग नागिन के जोड़े को किया रेस्कीयू , घर में बहुत दिनों से रहते थे लोग दहशत में दिखाई देते थे धानापुर l थाना क्षेत्र के सीता पोखरी गांव स्थित एक व्यक्ति के गौ शाला के समीप एक टिन सेड में रखे उपले के ढेर में विगत कई दिनों से डेरा जमाये नाग नागिन के जोड़े को सपेरा ने मंगलवार कोदर्जनो ग्रामीणों के भीड़ के बीच रेस्कीयू किया l मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सीता पोखरी ( धराँव ) निवासी किसान सागर यादव के गौ शाला परिसर के पास बने टिन सेड में उपला रखा गया था l जिसमे कुछ दिनों पूर्व से नाग नागिन के जोड़ा ने अपना डेरा जमा रखा था l लगभग एक सप्ताह पूर्व घर की एक महिला खाना बनाने के लिएउपले निकलने के लिए जैसे ही टिन सेड में पहुंची तो सांप के जोड़े उपले से निकलकर कुछ दुरी पर जमीन पर कुंडली जमाकर बैठे मिले यह नजारा देखते ही उक्त महिला डर कर भाग ख़डी हुईं औऱ घर जाकर परिजनों से सांप के बारे में बताई ज़ब तक लोग मौके पर पहुँचते उसके पहले दोनों सांप उपले में घुस चुके थे l उसके बाद से अक्सर सांप के जोड़े गौ शाला परिसर के आस पास इधर उधर घूमते दिख जाते थे औऱ जैसे ही उनके सामने कोई व्यक्ति पड़ता तो फूफकारते हुए भागकर उपले की ढेर में छुप जाते रहे l भुक्तभोगी शिव बदन यादव ने बताया कि नाग पंचमी के त्योंवहार से पहले से ही नागदेवता अपने नागिन के साथ दिखाई पड़ रहे थे मगर हमलोग सोच रहे थे इन्हे छेड़ना उचित नहीं है अपने आप निकल कर कहीं चले जायेगे मगर ज़ब बार बार दिखाई पड़ने लगे तो घर के सभी के सभी लोग सतर्क होकर आते जाते रहे l इसके बाद मंगलवार को मजबूरन खतरा से बचने के लिए प्रसहटा गांव केएक सपेरा को बुलाकर आस पास के ग्रामीण लोगो के मौजूदगी में उपले के ढेर से सांप के जोड़े के साथ उपले क़ी ढेर में छिपी एक गुमी सांप भी मिली l जिसे काफ़ी मशक्कत के बाद निकाला गया उसके बाद सपेरा ने रेसस्क्यू करके एक मिट्टी क़ी हांडी में भरकर सांप के जोड़े को किसी अन्यत्र जगह छोड़ने को लें गया तब जाकर परिजनों ने राहत क़ी सांस लिए l
    1
    सपेरा ने नाग नागिन के जोड़े को किया रेस्कीयू , घर में बहुत दिनों से रहते थे लोग दहशत में दिखाई देते थे

धानापुर l थाना क्षेत्र के सीता पोखरी गांव स्थित एक व्यक्ति के गौ शाला के समीप एक टिन सेड में रखे उपले के ढेर में विगत कई दिनों से डेरा जमाये नाग नागिन के जोड़े को सपेरा ने मंगलवार कोदर्जनो ग्रामीणों के भीड़ के बीच रेस्कीयू किया l
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सीता पोखरी ( धराँव ) निवासी किसान सागर यादव के  गौ शाला परिसर के पास बने टिन सेड में उपला रखा गया था l जिसमे  कुछ दिनों पूर्व से नाग नागिन के जोड़ा ने  अपना डेरा जमा रखा था l लगभग एक सप्ताह पूर्व घर की एक महिला खाना बनाने के लिएउपले निकलने के लिए जैसे ही टिन सेड में पहुंची तो  सांप के जोड़े उपले से निकलकर कुछ दुरी पर जमीन पर कुंडली जमाकर बैठे मिले यह नजारा देखते ही उक्त महिला डर कर भाग ख़डी हुईं औऱ घर जाकर परिजनों से सांप के बारे में बताई ज़ब तक लोग मौके पर पहुँचते उसके पहले दोनों सांप उपले में घुस चुके थे l उसके बाद से अक्सर सांप के जोड़े गौ शाला परिसर के आस पास इधर उधर घूमते दिख जाते थे औऱ  जैसे ही उनके सामने कोई व्यक्ति पड़ता तो फूफकारते हुए भागकर उपले की ढेर में छुप जाते रहे l  भुक्तभोगी शिव बदन यादव ने बताया कि  नाग पंचमी के त्योंवहार से पहले से ही नागदेवता अपने नागिन के साथ दिखाई पड़ रहे थे मगर हमलोग सोच रहे थे इन्हे छेड़ना उचित नहीं है अपने आप निकल कर कहीं चले जायेगे मगर ज़ब बार बार दिखाई पड़ने लगे तो  घर के सभी के सभी लोग  सतर्क होकर आते जाते  रहे  l इसके बाद मंगलवार को मजबूरन खतरा से बचने के लिए प्रसहटा गांव केएक सपेरा को बुलाकर  आस पास के ग्रामीण लोगो के मौजूदगी में उपले के ढेर से सांप के जोड़े के साथ उपले क़ी ढेर में छिपी  एक गुमी सांप भी मिली  l जिसे काफ़ी मशक्कत के बाद निकाला गया उसके बाद  सपेरा ने रेसस्क्यू करके एक मिट्टी क़ी हांडी में भरकर सांप के जोड़े को किसी अन्यत्र जगह छोड़ने को लें गया तब जाकर परिजनों ने राहत क़ी सांस लिए l
    user_ABUL KAISH
    ABUL KAISH
    Advertising Photographer सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *आदमपुर में अकीदत के साथ मनाया गया* *जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी, नातों से गूंजा शहर* *वाराणसी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर आदमपुर थाना क्षेत्र में जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया।इस मुबारक मौके पर आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा जनता की भीड़ को देख थाने में मौजूद दर्जनों महिला पुलिस और महिला दरोगा भारी पुलिस फोर्स को सूरक्षा के दृष्टि से कज्जाकपुरा तिराहा, नन्दी तिराहा , नेशनल चौराहा, पीली कोठी क्षेत्र के रोड पर खड़े होकर जूलूस में सामील वाहनों को भीड़ से सूरक्षीत आगे निकालने में सहयोग करते नजर आ रहे हैं। जूलूस लाल खां चौहट्टा, भदऊं, पठानी टोला, कोयला बाजार, छित्तनपुरा, हनुमान फाटक, बहेलिया टोला, कोनिया, सरैया, जलालीपुरा, बड़ी बाजार, काजी सादुल्लापुरा, छोहरा समेत दर्जनों मोहल्लों के हजारों नौजवान एकजुट हुए। हाथों में इस्लामी झंडे लिए और लाउडस्पीकर पर नात-ए-पाक पढ़ते हुए सभी ने जुलूस निकाला।अकीदतमंदों का यह काफिला अपने-अपने क्षेत्रों से होते हुए जैतपुरा थाना क्षेत्र के राजापुरा मोहल्ले में पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। पूरे रास्ते "मरहबा या मुस्तफा" की सदाओं से माहौल रूहानी बना रहा। *आदमपुर में अकीदत के साथ मनाया गया* *जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी, नातों से गूंजा शहर* *वाराणसी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर आदमपुर थाना क्षेत्र में जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया।इस मुबारक मौके पर आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा जनता की भीड़ को देख थाने में मौजूद दर्जनों महिला पुलिस और महिला दरोगा भारी पुलिस फोर्स को सूरक्षा के दृष्टि से कज्जाकपुरा तिराहा, नन्दी तिराहा , नेशनल चौराहा, पीली कोठी क्षेत्र के रोड पर खड़े होकर जूलूस में सामील वाहनों को भीड़ से सूरक्षीत आगे निकालने में सहयोग करते नजर आ रहे हैं। जूलूस लाल खां चौहट्टा, भदऊं, पठानी टोला, कोयला बाजार, छित्तनपुरा, हनुमान फाटक, बहेलिया टोला, कोनिया, सरैया, जलालीपुरा, बड़ी बाजार, काजी सादुल्लापुरा, छोहरा समेत दर्जनों मोहल्लों के हजारों नौजवान एकजुट हुए। हाथों में इस्लामी झंडे लिए और लाउडस्पीकर पर नात-ए-पाक पढ़ते हुए सभी ने जुलूस निकाला।अकीदतमंदों का यह काफिला अपने-अपने क्षेत्रों से होते हुए जैतपुरा थाना क्षेत्र के राजापुरा मोहल्ले में पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। पूरे रास्ते "मरहबा या मुस्तफा" की सदाओं से माहौल रूहानी बना रहा।
    2
    *आदमपुर में अकीदत के साथ मनाया गया*
*जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी, नातों से गूंजा शहर*

*वाराणसी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर आदमपुर थाना क्षेत्र में जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया।इस  मुबारक मौके पर आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा जनता की भीड़ को देख थाने में मौजूद दर्जनों महिला पुलिस और महिला दरोगा भारी पुलिस फोर्स को सूरक्षा के दृष्टि से कज्जाकपुरा तिराहा, नन्दी तिराहा , नेशनल चौराहा, पीली कोठी क्षेत्र के रोड पर खड़े होकर जूलूस में सामील वाहनों को भीड़ से सूरक्षीत आगे निकालने में सहयोग करते नजर आ रहे हैं। जूलूस लाल खां चौहट्टा, भदऊं, पठानी टोला, कोयला बाजार, छित्तनपुरा, हनुमान फाटक, बहेलिया टोला, कोनिया, सरैया, जलालीपुरा, बड़ी बाजार, काजी सादुल्लापुरा, छोहरा समेत दर्जनों मोहल्लों के हजारों नौजवान एकजुट हुए। हाथों में इस्लामी झंडे लिए और लाउडस्पीकर पर नात-ए-पाक पढ़ते हुए सभी ने जुलूस निकाला।अकीदतमंदों का यह काफिला अपने-अपने क्षेत्रों से होते हुए जैतपुरा थाना क्षेत्र के राजापुरा मोहल्ले में पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। पूरे रास्ते "मरहबा या मुस्तफा" की सदाओं से माहौल रूहानी बना रहा।
*आदमपुर में अकीदत के साथ मनाया गया*
*जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी, नातों से गूंजा शहर*
*वाराणसी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर आदमपुर थाना क्षेत्र में जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया।इस  मुबारक मौके पर आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा जनता की भीड़ को देख थाने में मौजूद दर्जनों महिला पुलिस और महिला दरोगा भारी पुलिस फोर्स को सूरक्षा के दृष्टि से कज्जाकपुरा तिराहा, नन्दी तिराहा , नेशनल चौराहा, पीली कोठी क्षेत्र के रोड पर खड़े होकर जूलूस में सामील वाहनों को भीड़ से सूरक्षीत आगे निकालने में सहयोग करते नजर आ रहे हैं। जूलूस लाल खां चौहट्टा, भदऊं, पठानी टोला, कोयला बाजार, छित्तनपुरा, हनुमान फाटक, बहेलिया टोला, कोनिया, सरैया, जलालीपुरा, बड़ी बाजार, काजी सादुल्लापुरा, छोहरा समेत दर्जनों मोहल्लों के हजारों नौजवान एकजुट हुए। हाथों में इस्लामी झंडे लिए और लाउडस्पीकर पर नात-ए-पाक पढ़ते हुए सभी ने जुलूस निकाला।अकीदतमंदों का यह काफिला अपने-अपने क्षेत्रों से होते हुए जैतपुरा थाना क्षेत्र के राजापुरा मोहल्ले में पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। पूरे रास्ते "मरहबा या मुस्तफा" की सदाओं से माहौल रूहानी बना रहा।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चौबेपुर: खुटहना-खेतलपुर में आकाशीय बिजली का कहर कोटेदार का मकान क्षतिग्रस्त पशुओं का चारा-भूसा नष्ट खाक लेखपाल पर अभद्रता का आरोप न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी क्षेत्र चौबेपुर के खुटहना ग्राम सभा खेतलपुर में बीती रात मंगलवार को 11 बजे आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा* हो गया। कोटेदार सर्वजीत यादव के मकान पर गिरी बिजली ने मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया भारी नुकसान बिजली गिरने से मकान में रखे पशुओं का चारा व भूसा का भारी नुकसान हो गया गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी लेखपाल पर आरोप वहीं सर्वजीत यादव ने बताया कि जांच करने आए लेखपाल ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चले गए जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है। पीड़ित ने उचित मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है
    1
    चौबेपुर: खुटहना-खेतलपुर में आकाशीय बिजली का कहर कोटेदार का मकान क्षतिग्रस्त पशुओं का चारा-भूसा नष्ट खाक लेखपाल पर अभद्रता का आरोप

न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट 
वाराणसी क्षेत्र चौबेपुर के खुटहना ग्राम सभा खेतलपुर में बीती रात मंगलवार को 11 बजे आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा* हो गया। कोटेदार सर्वजीत यादव के मकान पर गिरी बिजली ने मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया भारी नुकसान  
बिजली गिरने से मकान में रखे पशुओं का चारा व भूसा का भारी नुकसान हो गया गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी लेखपाल पर आरोप वहीं सर्वजीत यादव ने बताया कि जांच करने आए लेखपाल ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चले गए जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है। पीड़ित ने उचित मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कलम की तेज धार से अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार विनय सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, SGPGI लखनऊ में भर्ती, कल होगा ऑपरेशन अयोध्या/लखनऊ। अयोध्या के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विनय सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ने से पत्रकार जगत में चिंता की लहर है। गंभीर बीमारी के चलते उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) में भर्ती कराया गया है। रेडियोलॉजी वार्ड में चल रहा है इलाज जानकारी के अनुसार विनय सिन्हा इस समय SGPGI के रेडियोलॉजी वार्ड में डॉक्टर अनिल सिंह, रेडियोलॉजिस्ट की विशेष देखरेख में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आज उनका जरूरी मेडिकल प्रोसीजर पूरा किया जा रहा है और सब कुछ ठीक रहा तो कल ऑपरेशन किए जाने की संभावना है। पत्रकारों में चिंता, जल्द स्वस्थ होने की कामना विनय सिन्हा अयोध्या के तेज-तर्रार और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उनके अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही अयोध्या सहित लखनऊ के पत्रकारों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। कलम की धार परिवार भी उनके जल्द स्वस्थ होकर पत्रकारिता के मैदान में वापसी की ईश्वर से प्रार्थना करता है।
    2
    कलम की तेज धार से
अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार विनय सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, SGPGI लखनऊ में भर्ती, कल होगा ऑपरेशन
अयोध्या/लखनऊ। 
अयोध्या के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विनय सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ने से पत्रकार जगत में चिंता की लहर है। गंभीर बीमारी के चलते उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) में भर्ती कराया गया है।
रेडियोलॉजी वार्ड में चल रहा है इलाज
जानकारी के अनुसार विनय सिन्हा इस समय SGPGI के रेडियोलॉजी वार्ड में डॉक्टर अनिल सिंह, रेडियोलॉजिस्ट की विशेष देखरेख में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
आज उनका जरूरी मेडिकल प्रोसीजर पूरा किया जा रहा है और सब कुछ ठीक रहा तो कल ऑपरेशन किए जाने की संभावना है।
पत्रकारों में चिंता, जल्द स्वस्थ होने की कामना
विनय सिन्हा अयोध्या के तेज-तर्रार और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उनके अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही अयोध्या सहित लखनऊ के पत्रकारों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
कलम की धार परिवार भी उनके जल्द स्वस्थ होकर पत्रकारिता के मैदान में वापसी की ईश्वर से प्रार्थना करता है।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • ईद-ए-मिलादुन्नबी पर कौवापुर में निकला जुलूस, गूंजे नारे
    1
    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर कौवापुर में निकला जुलूस, गूंजे नारे
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चौबेपुर: बनकट गांव में धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी क्षेत्र चौबेपुर के ग्राम सभा बनकट गांव में 12 रबीउल अव्वल ईद मिलादुन्नबी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मस्जिद में नात-ए-पाक छोटे-छोटे बच्चों ने पहले मस्जिद में 12 रबीउल अव्वल पर नात-ए-शरीफ पेश की। इस मौके पर मौलाना एखलाक ने बच्चों के साथ सभी के घरों पर बच्चों के साथ मुलाकात के लिए पहुंचे सभी ने बच्चों को बिस्किट व चॉकलेट देकर खुशियां बांटी गांव में निकला जुलूस वहीं गांव के लड़कों ने बनकट आजाद चौराहा चौबेपुर होते हुए डुबकियां बाजार तक जुलूस निकाला और वहां से वापस बनकट गांव में लौटे पूरे रास्ते में नारे गूंजते रहे और खुशी का माहौल बना रहा ग्रामीणों ने अमन-चैन की दुआ की।
    1
    चौबेपुर: बनकट गांव में धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट 
वाराणसी क्षेत्र चौबेपुर के ग्राम सभा बनकट गांव में 12 रबीउल अव्वल ईद मिलादुन्नबी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मस्जिद में नात-ए-पाक छोटे-छोटे बच्चों ने पहले मस्जिद में 12 रबीउल अव्वल पर नात-ए-शरीफ पेश की। इस मौके पर मौलाना एखलाक ने बच्चों के साथ सभी के घरों पर बच्चों के साथ मुलाकात के लिए पहुंचे सभी ने बच्चों को बिस्किट व चॉकलेट देकर खुशियां बांटी गांव में निकला जुलूस वहीं गांव के लड़कों ने बनकट आजाद चौराहा चौबेपुर होते हुए डुबकियां बाजार तक जुलूस निकाला और वहां से वापस बनकट गांव में लौटे पूरे रास्ते में नारे गूंजते रहे और खुशी का माहौल बना रहा ग्रामीणों ने अमन-चैन की दुआ की।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बजरडीहा में ईद मिलादुन्नबी की रौनक,रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया उठा इलाका न्यूज़ टु इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर वाराणसी के बजरडीहा क्षेत्र में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। पूरे क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हर गली,हर मोहल्ला रंग-बिरंगी लाइटों,झालरों और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा है।बजरडीहा की तंग गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक की गई लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।देर रात तक बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ सजावट देखने के लिए पहुंच रहे हैं। मदीना शरीफ के मॉडल ने मोहा मन,इस बार का विशेष आकर्षण कोल्हुआ शरीफ में देखने को मिला।यहाँ गुलशन-ए-बगदाद कमेटी की ओर से मदीना शरीफ का भव्य और खूबसूरत मॉडल तैयार किया गया है।इस मॉडल की भव्यता को देखने के लिए दूर-दराज से लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। इन इलाकों में है विशेष सजावट,तेलियाना चौराहा,अराफात नगर, बजरडीहा पुलिस चौकी,गौसिया मदरसा, कोल्हुआ शरीफ और औलिया मस्जिद तक के पूरे क्षेत्र को शानदार तरीके से सजाया गया है। स्थानीय निवासी मोहम्मद वसीम ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी पूरे बजरडीहा को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है। सजावट ने पूरे माहौल को उत्सवी बना दिया है।
    1
    बजरडीहा में ईद मिलादुन्नबी की रौनक,रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया उठा इलाका
न्यूज़ टु इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट
वाराणसी। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर वाराणसी के बजरडीहा क्षेत्र में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। पूरे क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हर गली,हर मोहल्ला रंग-बिरंगी लाइटों,झालरों और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा है।बजरडीहा की तंग गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक की गई लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।देर रात तक बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ सजावट देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
मदीना शरीफ के मॉडल ने मोहा मन,इस बार का विशेष आकर्षण कोल्हुआ शरीफ में देखने को मिला।यहाँ गुलशन-ए-बगदाद कमेटी की ओर से मदीना शरीफ का भव्य और खूबसूरत मॉडल तैयार किया गया है।इस मॉडल की भव्यता को देखने के लिए दूर-दराज से लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। इन इलाकों में है विशेष सजावट,तेलियाना चौराहा,अराफात नगर, बजरडीहा पुलिस चौकी,गौसिया मदरसा, कोल्हुआ शरीफ और औलिया मस्जिद तक के पूरे क्षेत्र को शानदार तरीके से सजाया गया है।
स्थानीय निवासी मोहम्मद वसीम ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी पूरे बजरडीहा को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है। सजावट ने पूरे माहौल को उत्सवी बना दिया है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कलम की धार तेज धार से परशुरामपुर के हैदराबाद में हर्षोल्लास से निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल परशुरामपुर, बस्ती। जिला बस्ती के परशुरामपुर विकास खंड के ग्राम हैदराबाद में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ निकाला गया। खास बात यह रही कि इस जुलूस में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों ने मिलकर भाग लिया। ग्राम हैदराबाद से शुरू हुआ यह जुलूस गांव की गलियों से होते हुए फैजुल्ला शाह की मजार तक पहुंचा, जहां हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के बीच खुशी-खुशी इसका समापन किया गया। इस दौरान पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा। बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं सभी जुलूस में शामिल हुए। इन गांवों के लोग हुए शामिल इस जुलूस में हैदराबाद के अलावा रिधौरा, जोगापुर आदि ग्रामों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस का नेतृत्व सईद अहमद, इम्तियाज बेग, सिराज बेग ने किया। इस मौके पर हैदराबाद के प्रधान पद प्रत्याशी और वरिष्ठ पत्रकार रविकांत आर्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब मजबूत होती है।
    4
    कलम की धार तेज धार से
परशुरामपुर के हैदराबाद में हर्षोल्लास से निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
परशुरामपुर, बस्ती। 
जिला बस्ती के परशुरामपुर विकास खंड के ग्राम हैदराबाद में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ निकाला गया। खास बात यह रही कि इस जुलूस में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों ने मिलकर भाग लिया।
ग्राम हैदराबाद से शुरू हुआ यह जुलूस गांव की गलियों से होते हुए फैजुल्ला शाह की मजार तक पहुंचा, जहां हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के बीच खुशी-खुशी इसका समापन किया गया। इस दौरान पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा। बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं सभी जुलूस में शामिल हुए।
इन गांवों के लोग हुए शामिल
इस जुलूस में हैदराबाद के अलावा रिधौरा, जोगापुर आदि ग्रामों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस का नेतृत्व सईद अहमद, इम्तियाज बेग, सिराज बेग ने किया। इस मौके पर हैदराबाद के प्रधान पद प्रत्याशी और वरिष्ठ पत्रकार रविकांत आर्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब मजबूत होती है।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.