सीबीगंज में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद पूछताछ में खोला राज बरेली के सीबीगंज पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित 23 वर्षीय आरोपी चीपू उर्फ सुरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी 21 सितंबर को अटरिया फाटक के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। आरोपी के खिलाफ सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज था और वह वांछित चल रहा था। पूछताछ में पुलिस का दावा है कि आरोपी ने बताया कि 9 जुलाई को उसने रवि पर जान से मारने की नीयत से इसी तमंचे से फायर किया था। फायरिंग के बाद वह मौके से फरार हो गया और तमंचा अपने पास रखे रहा। पुलिस ने बरामद हथियार के आधार पर मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई हैं। आरोपी को न्यायालय के सामने पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सीबीगंज में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद पूछताछ में खोला राज बरेली के सीबीगंज पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित 23 वर्षीय आरोपी चीपू उर्फ सुरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी 21 सितंबर को अटरिया फाटक के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। आरोपी के खिलाफ सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज था और वह वांछित चल रहा था। पूछताछ में पुलिस का दावा है कि आरोपी ने बताया कि 9 जुलाई को उसने रवि पर जान से मारने की नीयत से इसी तमंचे से फायर किया था। फायरिंग के बाद वह मौके से फरार हो गया और तमंचा अपने पास रखे रहा। पुलिस ने बरामद हथियार के आधार पर मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई हैं। आरोपी को न्यायालय के सामने पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- बरेली में 20 हजार वेतन की मांग, पंप ऑपरेटरों ने डीएम को दिया प्रार्थना पत्र बरेली में ग्रामीण जल जीवन मिशन में काम कर रहे पंप ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। ऑपरेटरों का कहना है कि वह गांवों में पानी की टंकियों और पेयजल योजनाओं को चलाने का काम कर रहे हैं और रोजाना पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी संभालते हैं। पंप ऑपरेटरों ने मांग की है कि सभी मौजूदा ऑपरेटरों को आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किया जाए और उनका वेतन 20 हजार रुपये महीना किया जाए। इसके साथ ही पीएफ और ईएसआई की सुविधा भी देने की मांग की गई है। ऑपरेटरों ने दुर्घटना बीमा, साप्ताहिक छुट्टी, जरूरी सुरक्षा उपकरण और पहचान पत्र देने की भी मांग रखी है। उनका कहना है कि पेयजल व्यवस्था में उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्हें भी उचित वेतन और सुविधाएं मिलनी चाहिए। ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी से मांगों पर जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है। पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 2 बजे दी गई जानकारी1
- Bareilly GRS shikayaton Ka Kya Hai Sach Pura aaiae janiye/ shikayat karne ke bad koi bhi masala HAL Nahin hua/ youvak dwara bataya Gaya Kya kuchh hua uske sath atyachar/ Bareilly Ke is Gaon Mein khula prashasnik laparvahi ka mudda/ Bareilly GRS shikayaton Ka Kya Hai Sach Pura aaiae janiye/ shikayat karne ke bad koi bhi masala HAL Nahin hua/ youvak dwara bataya Gaya Kya kuchh hua uske sath atyachar/ Bareilly Ke is Gaon Mein khula prashasnik laparvahi ka mudda/1
- बरेली- त्रिबटी नाथ मंदिर के पास गणेश चतुर्थी से स्थापित गणेश प्रतिमा की आज पूजा अर्चना की गई इसके बाद प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया और फिर रामगंगा में गणेश प्रतिमा को किया विसर्जित1
- नाव पलटने से तालाब में डूबे 55 वर्षीय किसान की मौत, नाती को कंधे पर बैठाकर बचाने की कोशिश नाव पलटने से तालाब में डूबे 55 वर्षीय किसान की मौत, नाती को कंधे पर बैठाकर बचाने की कोशिश भोजीपुरा (बरेली)। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मैमोर में सोमवार को सिंघाड़े की बेल पर दवा का छिड़काव करने तालाब पर गए 55 वर्षीय बेनीराम कश्यप की नाव पलटने से पानी में डूबकर मौत हो गई। हादसे के दौरान नाव में उनका 11 वर्षीय नाती देव भी सवार था। बेनीराम ने नाती की जान बचाने के लिए उसे कंधे पर बैठा लिया, लेकिन वह खुद पानी में डूब गए। परिजनों के अनुसार बेनीराम कश्यप पुत्र लालता प्रसाद सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे तालाब में सिंघाड़े की बेल पर दवा का छिड़काव करने गए थे। इसी दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पानी में पलट गई। नाव में बेनीराम के साथ उनका 11 वर्षीय नाती देव भी मौजूद था। नाव पलटते ही बेनीराम ने अपने नाती को बचाने के लिए उसे गोद में लिया और बाद में कंधे पर बैठाकर पानी से बाहर निकलने का प्रयास किया। बताया गया कि कंधे पर बैठे बच्चे देव के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नाती देव को पानी से बाहर निकाल लिया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और बेनीराम पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।2
- डॉ. अनीस बेग की पहल पर पीडीए पंचायत, एकजुटता के साथ चीनी, सुरक्षा, चिकित्सा, रोजगार और महंगाई के मुद्दे उठे बरेली। होटल किंग हेरिटेज में डॉ. अनीस बेग की पहल और नेतृत्व में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे पंचायत को संबोधित करते हुए डॉ. अनीस बेग ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि जनता से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाना भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी के सामने रोजगार, महंगाई, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। इन मुद्दों पर लगातार जनता के बीच संवाद करने और उनकी समस्याओं को समझने की जरूरत है डॉ. अनीस बेग ने चीनी की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आम परिवार की रसोई पर बढ़ती कीमतों का सीधा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुएं उचित कीमत पर उपलब्ध हों, इसके बीच संतुलन जरूरी है। मौजूदा समय में चीनी की कीमतों में उतार-चढ़ाव को लेकर सरकार ने भी उपलब्धता और कीमतों की निगरानी के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। महंगाई का असर मध्यम वर्ग, गरीब और मजदूर परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ता है। ऐसे में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी निगरानी की आवश्यकता है चिकित्सा व्यवस्था पर बोलते हुए डॉ. अनीस बेग ने कहा कि आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाने की आवश्यकता है उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कहा कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी लोगों की समस्याओं को सुनने और उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाने की अपील की। पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुभलेश यादव ने कहा कि पीडीए समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने, उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय को जरूरी बताया वहीं महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील की पंचायत के दौरान डॉ. अनीस बेग ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केवल बैठकों तक सीमित न रहकर लगातार जनता के बीच जाना चाहिए और स्थानीय स्तर की समस्याओं को सामने लाना चाहिए। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष प्रभारी कैंट राजेश मौर्य ने सामाजिक भाईचारे, संगठन की मजबूती, रोजगार, चिकित्सा, सुरक्षा, महंगाई तथा आम जनता से जुड़े अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया अंत में डॉ. अनीस बेग ने पंचायत में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया तथा संगठन को मजबूत करने और समाज के बीच लगातार संवाद बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही कार्यक्रम में सुरेंद्र सोनकर ,प्रमोद विष्ट, गजल अंसारी, हुरिया रहमान ,ओमपाल प्रजापति, स्मिता यादव,धीरज मधुकर, प्रशांत बाल्मीकि,सिंपल कन्नोजिया, शीवा नाज़, मनीषा सक्सेना,पंकज बाल्मीकि, कुलदीप बाल्मीकि,नीरज,ऊषा करण सागर,मोहित सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।1
- गणपति विसर्जन पर भाईचारे की मिसाल मुस्लिम भाइयों ने की पुष्पवर्षा फल-जल वितरण कर किया स्वागत बड़ा बाजार, बरेली बरेली। बड़ा बाजार स्थित रामजीमल की दुकान के पास पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से गणपति विसर्जन को लेकर विशाल कैंप लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल ने की। मुस्लिम समाज के लोगों ने गणपति विसर्जन यात्रा पर पुष्पवर्षा कर फल और जल का वितरण किया, वहीं सनातनी भाइयों ने आपसी भाईचारे के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. शहाबुद्दीन, मोनू खान, नासिर अली, अली हसन, इमरान, बृजेश, कमल किशोर रस्तोगी, खुशनुमा खान, मोहम्मद इरफान, आशुतोष अग्रवाल, मोहम्मद हनीफ मंसूरी, रचित रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, पिंकू रस्तोगी, विक्की सहित पीस कमेटी के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर 7, शहाबुद्दीन के साथ।1
- पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में निकली लोधी जागृति रथ एवं तिरंगा यात्रा पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में निकली लोधी जागृति रथ एवं तिरंगा यात्रा बरेली। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी और अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की स्मृति में रविवार को अवंती बाई लोधी महासभा जिला बरेली की ओर से लोधी जागृति रथ यात्रा एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत सांसद, विधायक, जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और समाज के लोग मौजूद रहे।1
- यूपीआई पर 0.4% MDR के खिलाफ व्यापारी लामबंद, बरेली में चार दिन चलेगा जागरूकता अभियान बरेली में यूपीआई से होने वाले कुछ व्यापारी लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर लगाए जाने के विरोध में बरेली के व्यापारी मैदान में उतर आए हैं। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आलमगीरीगंज से चार दिवसीय जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। व्यापारी बाजारों में पंपलेट बांटकर लोगों को एमडीआर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। संगठन का कहना है कि पहले से मंदी और ऑनलाइन कारोबार की चुनौती झेल रहे व्यापारियों पर यह अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि अभियान के दौरान सर्राफा बाजार, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट, बांसमंडी हार्डवेयर मार्केट, सिविल लाइंस और सुभाष नगर समेत कई बाजारों में व्यापारियों को जानकारी दी जाएगी। व्यापारियों ने सांसद के माध्यम से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन भेजकर एमडीआर व्यवस्था पर दोबारा विचार करने की मांग की है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि 0.4 प्रतिशत शुल्क सभी यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा। यह केवल 2 हजार रुपये से अधिक के निर्धारित व्यापारी भुगतान पर लागू होगा। व्यक्ति से व्यक्ति होने वाले यूपीआई भुगतान और 2 हजार रुपये तक के व्यापारी भुगतान इससे बाहर रहेंगे। पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग शाम के 4 बजे दी गई जानकारी1