खाकी शर्मसार! कानपुर की छात्रा से दोस्ती कर किया यौन शोषण, UP Police का सिपाही सलाखों के पीछे उत्तर प्रदेश के कानपुर में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक प्रशिक्षु सिपाही को एक प्रतियोगी छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सिपाही ने छात्रा से दोस्ती की और उसे शादी व अच्छी नौकरी दिलवाने का लालच देकर यौन शोषण किया। प्रतियोगी छात्रा का यौन शोषण करने के आरोपित प्रशिक्षु सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपित अलीगढ़ के खैर क्षेत्र का रहने वाला है और यहां रिजर्व पुलिस लाइन के भर्ती प्रशिक्षण केंद्र में था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। गुरुवार को उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए जा सकते हैं। यशोदा नगर की युवती के मुताबिक, वह काकादेव क्षेत्र के एक गर्ल्स हास्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। 19 जनवरी 2026 को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से आगरा परीक्षा देने ट्रेन से जा रही थी। ट्रेन में ही अलीगढ़ के खैर क्षेत्र निवासी प्रशिक्षु सिपाही योगेन्द्र सिंह मिला। बातचीत के दौरान उसने उसकी नौकरी लगवाने की बात कही। इस दौरान एक दूसरे ने मोबाइल नंबर ले लिया। बातचीत का सिलसिला शुरू और 22 फरवरी की रात उसने रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक के पीछे बुलाया, जहां उसने जबरन यौन शोषण किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो-फोटो बना लिए और ब्लैकमेल कर कई बार यौन शोषण करने लगा। आठ अप्रैल को आखिरी बार बुलाकर संबंध बनाए और उसके बाद कहा कि वह उससे न शादी करेगा और न नौकरी लगवाएगा। कोई कार्रवाई की तो जिंदगी बर्बाद कर देगा। प्रकरण की जांच प्रभारी डीसीपी लाइन शिवा सिंह ने जांच करते हुए पीड़िता और आरोपित सिपाही के बयान दर्ज किए। प्राथमिक जांच में सिपाही दोषी मिला। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर देर रात कोतवाली में झूठे वादे का यौन शोषण करने व धमकाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को एक युवती ने प्रार्थना पत्र दिया था। उसने रिजर्व पुलिस लाइन के प्रशिक्षु आरक्षी पर शादी और नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। - शिवा सिंह, प्रभारी, डीसीपी लाइन

- Post by Media Prabhari1
- Post by KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS1
- DOMS LONG WAX CRAYONS 12 SHADES bachho ke liye sbse best colour1
- *🚨 पाकिस्तान : BLA के बलूच फ्रीडम फाइटर्स ने अपनी समुद्री विंग «बलूचिस्तान लिबरेशन नेवी टाइम डिफेंस फोर्स» के ग्वादर में पाकिस्तानी ऑक्यूपेशनल फोर्सेज के खिलाफ किए गए ऑपरेशन का एक वीडियो जारी किया है।* *📍BLA के इस हमले में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड के 3 सैनिक मारे गए हैं।*1
- अंबेडकर जयंती पर हाई अलर्ट! DCP पश्चिम का सख्त निरीक्षणक्षसुरक्षा में कोई ढील नहीं! आज 14 अप्रैल 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने अरौल क्षेत्र की मकनपुर चौकी का औचक निरीक्षण किया जहां हर व्यवस्था को बारीकी से परखा गया! अंबेडकर जयंती के मौके पर निकलने वाली शोभा यात्राओं को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण पर खास नजर संवेदनशील इलाकों में कड़ी चौकसी के निर्देश जारी! प्रशासन ने साफ कर दिया हैशांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है। आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके!3
- नगर में विकास की दुहाई देने वाले लोग ज़रूर देखे , नगर पालिका उन्नाव सें लगभग 1 कि मि. कि दुरी पर भूरी देवी हजीरा रोड का हाल ये हैं कि लोगो का आना जाना मुसीबत बना हुआ है सम्बंधित अधिकारियो को दिखाई भी नहीं देता4
- ब्रेकिंग...कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश चकेरी थाना क्षेत्र के लालबंगला के काजी खेड़ा क्षेत्र में खुलेआम बेची जा रही है स्मैक काजीखेड़ा का साहिल उर्फ गंजू का खुलेआम स्मैक बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल साहिल उर्फ गंजू खुलेआम बिकवा रहा है स्मैक साहिल के खिलाफ आधा दर्जन से भी ज्यादा गंभीर धाराओं में मुकदमे है दर्ज क्षेत्रीय लोगों का कहना पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में खुलेआम बेची जा रही है स्मैक चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला के काजीखेड़ा मोहल्ले का मामला1
- Post by Media Prabhari1
- कानपुर में किडनी कांड का किंगपिन गिरफ्तार! 12वीं पास निकला फर्जी डॉक्टर, 30 ऑपरेशन का चौंकाने वाला खुलासा! कानपुर के रावतपुर इलाके से एक बड़े किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है! पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी रोहित तिवारी को दबोच लिया है, जो इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। हैरानी की बात सिर्फ 12वीं पास रोहित खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को फंसाता था! मेरठ की टीम के साथ मिलकर प्राइवेट अस्पतालों में 30 से ज्यादा अवैध ऑपरेशन कराने का खुलासा हुआ है। मुख्य सहयोगी शिवम अग्रवाल समेत कई आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है और बड़े खुलासों की उम्मीद!1