Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामनगर में मास्टर की शर्मनाक हरकत, दो मासूम बच्चों के सिर आपस में टकराए, वीडियो हुआ वायरल स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक की अमानवीय हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला देवदहा बरगाही टोला प्राथमिक विद्यालय का है
Neeraj Ravi
रामनगर में मास्टर की शर्मनाक हरकत, दो मासूम बच्चों के सिर आपस में टकराए, वीडियो हुआ वायरल स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक की अमानवीय हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला देवदहा बरगाही टोला प्राथमिक विद्यालय का है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के काफिले के चलते रोपवे में दर्शनार्थी घंटो तक हुए परेशान। मध्य प्रदेश राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजय वर्गी अपने काफिले के साथ मा शारदा के दर्शन करने पहुचे। इस बीच अपने प्रिय नेता के साथ मा शारदा के दर्शन करने भाजपा के नेताओ का हूजूम पहुचा।जिस वजह से रोपवे में करीब 1 घंटे तक अव्यस्थाओ का आलम व्याप्त रहा है।एक ओर जहा विपक्ष के साथ पत्रकार एव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ अन्य संगठन के लोगो को आधिकारियो से मैसेज के बल भी ही व्हीआईपी दर्शन होते है।लेकिन भाजपा के नेताओ के लिए यह नियम हुए दरकिनार पुरा जिला प्रशासन तमाशबीन बना रहा और दर्शनार्थी घंटो तक हुए परेशान।1
- Post by Neeraj Ravi2
- Post by Unchehra news1
- हूटर पर सियासत: नियमों की धज्जियां, प्रशासन खामोश” “VIP कल्चर की वापसी? मैहर में कानून बनाम प्रभाव” मैहर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय पदाधिकारी पर नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, मैहर में भाजपा के जिला महामंत्री द्वारा निजी वाहन पर अवैध रूप से हूटर (सायरन) का उपयोग किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन माना जा रहा है। नियमों के अनुसार, हूटर और लाल/नीली बत्ती का उपयोग केवल आपातकालीन सेवाओं—जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अधिकृत शासकीय अधिकारियों—के लिए ही वैध है। इसके बावजूद किसी निजी या राजनीतिक पदाधिकारी द्वारा इसका प्रयोग करना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला Motor Vehicles Act 1988 की धारा 177 (सामान्य उल्लंघन पर दंड) और धारा 184 (खतरनाक ड्राइविंग) के तहत कार्रवाई योग्य हो सकता है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना, लाइसेंस पर कार्रवाई और वाहन जब्ती जैसी सख्त कार्यवाही का प्रावधान है। साथ ही, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वीआईपी कल्चर पर रोक के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इस पूरे मामले में मैहर प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आम जनता द्वारा ऐसे उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन जब मामला राजनीतिक पदाधिकारियों से जुड़ा हो, तो प्रशासन की निष्क्रियता चिंता का विषय बन जाती है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश सचिव उमेश चौधरी ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे “गूंगी-बहरी पार्टी” बताया और कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम जनता के बीच गलत संदेश भी देती हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित किया जाएगा या नहीं।1
- मैहर में भाजपा का नया कारनामा सरेआम नियमों की अनदेखी जिला महामंत्री ने लगा रखा है हूटर मैहर प्रशासन क्यों है मौन? मैहर में भाजपा का नया कारनामा सरेआम नियमों की अनदेखी #sntnewspinch #bjp #mpbjp #hooter #sdm1
- वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से बदसलूकी, रिटायर्ड DSP और पत्नी पर FIR मध्य प्रदेश के पन्ना में कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। NH-39 पर मड़ला थाना पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान मैहर निवासी रिटायर्ड DSP भारत सिंह चौहान और उनकी पत्नी राजश्री चौहान ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ अभद्रता की। आरोप है कि रोके जाने पर दंपती ने न केवल सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।1
- मैहर, मध्य प्रदेश रिपोर्टर: राहुल सोनी (मध्य भारत न्यूज़) मैहर। जिले में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने नशीली वस्तुओं के अवैध भंडारण और व्यापार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में माल जब्त किया है। कंदवारी गांव में पुलिस का छापा थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कंदवारी गांव के एक संदिग्ध मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 8 पेटी अवैध शराब और 255 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की गई है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 91 हजार रुपये आंकी गई है। महिला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पति फरार पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो इस अवैध कारोबार में संलिप्त थी। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही मुख्य आरोपी (महिला का पति) मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस की चेतावनी थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अपने नजदीकी पुलिस थाने में दें। मध्य भारत न्यूज़ - निष्पक्ष और सटीक खबरें।1
- गरीब सेना ने कमिश्वर को हटाने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन सतना। गरीब सेना ने नगर पालिक निगम सतना के कमिष्नर शेर सिंह मीणा को तत्काल प्रभाव से हटाकर उनके कार्यावधि में हुए भ्रष्टाचार एवं अनियमितता की जाॅंच कराने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री को ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। गरीब सेना ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान में नगर पालिक निगम सतना में पदस्थ कमिष्नर शेर सिंह मीणा शहर की जनता की समस्याओं एवं शहर में पनप रही जनसमस्याओं के प्रति गंभीर नही हैं। कमिष्नर आमजनता से मिलना पसंद नही करते है, शहर के पीड़ित नागरिक प्रतीक्षा हाल में घंटों बैठें रहते हैं, अन्त में थक-हार कर वापस चले जाते है। आमजनता सामूहिक रूप से जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन देने जाते है तो कमिष्नर द्वारा ज्ञापन पत्र लेने से इनकार किया जाता है। दूरभाष में बातचीत करते है तो उनका जबाव होता है कि आवक-जावक में देकर चले जाओ, मुझे क्यों दोगें? अथवा स्टेनो के द्वारा कहलवा दिया जाता है कि आवक-जावक में जमा करवा दें। कमिष्नर की निष्क्रियता के चलते निगम का अधिकारी-कर्मचारी वेलगाम हो गया है। अधिकारी-कर्मचारी वर्ग करदाता या पीड़ितजनता के साथ गुण्डागर्दी, गाली-गलौज, मारपीट करने पर उतारू हो जाते है और काम में बाधा डालने का एफ.आई.आर. दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। पूर्व पार्षद महिंद वर्धन पप्पू ने कहा कि नगर पालिक निगम सतना में जब से कमिष्नर शेर सिंह मीणा पदस्थ हुए हैं तो सतना को स्मार्ट सिटी तो नही बना पाए लेकिन शहर को धूल का शहर अवष्य बना दिया है। नगर पालिक निगम सतना में व्याप्त मूलभूत समस्यायें इस प्रकार हैं:- (1) शहर मंे डाली गई सीवर लाइन गुणवत्ताविहीन है। (2) बनाई गई सीसी सड़कें गुणवत्ता विहीन है। सड़को का दो से तीन माह में उखड़ना शुरू हो जाता है। इसी प्रकार सीसी नाले-नालियों का भी हाल है। (3) शहर को साफ शुद्ध नियमित पेयजल नही प्रदाय कर पाए। शहर की जनता दूषित पेयजल पीने के लिए मजबूर है। (4) इनके कार्यावधि में भ्रष्टाचार चरम पर है एवं विभागों में व्यापक पैमाने पर अनियमितता हो रही है, उनकी जाॅंच करा कर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। (5) एक विभाग के अयोग्य कर्मचारियों की नियुक्ति दूसरे विभाग में कर दी जाती है जिससे जनता के कामकाज प्रभावित होते है ऐसी नियुक्तियों की जाॅंच कराकर एवं उनके द्वारा की गई अनियमितता में संलिप्त दोषी अधिकारी/कर्मचारी को निलंबित किया जाए। एक विभाग से दूसरे विभाग में नियुक्त किए गए अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में वापस भेजा जाए। (6) अनुपम पाण्डेय जोन क्रमांक 04 में सहायक प्रभारी राजस्व निरीक्षक पदस्थ है, इनका वाद-व्यवहार आमजनता व जनप्रतिनिधियों के प्रति ठीक नही है, गाली-गलौज, वाद-विवाद करता है, इन मूल विभाग सफाई विभाग है जिसमें उप स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर हैं। इन कार्य व्यवहार से आमजनमानस को बहुत परेषानी हो रही है। इनके द्वारा कोई भी कार्य वैध तरीके से नही किया जाता है, ये इस पद के योग्य नही है। अतः इन्हें राजस्व विभाग से हटाकर इनके मूल विभाग में वापस भेजा जाए। (7) महापौर-आयुक्त विवाद की जाॅंच कराई जाए, इनके विवाद से शहर की जनता असमंजस्य में है। विवाद से शहर की पीड़ित आमजनता के काम-काज प्रभावित हो रहे है। (8) आयुक्त प्रतीक्षा हाल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की गहन जाॅंच कराई जाए। (9) इनके कार्यावधि में आमजनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए आवेदन एवं षिकायत पत्रों का कितने प्रतिषत निदान किया गया, उसकी जाॅंच कराई जाए। (10) पुराने नगर निगम मार्तण्ड काम्पलेक्स की स्थाई सफाई कार्य कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व पार्षद महिंद वर्धन सिद्धार्थ पप्पू, एड केपी पाल, पूर्व जनपद सदस्य सुदामा प्रजापति, आशुतोष मिश्रा, विनोद सोनी दयाराम चैधरी केपी दाहिया रजुकमार दाहिया, एड पंकज नारायण कुशवाहा ,पूर्व जनपद सदस्य एड०प्रमोद कुशवाहा, जुगुल किशोर बागरी, सीमा बागरी सुरेश प्रजापति ,आर बी मिश्रा, सुरेश सेन ,संजय बुनकर सुनील गुप्ता,शैलेंद्र गुप्ता, एड० पृथ्वी राज सूर्यवंशी, मुंगेरी प्रजापति, आनंद कुमार महाजन, एड० दिनेश विश्वकर्मा आदि प्रमुख शामिल है। भवदीय महिन्द वर्धन सिद्धार्थ - पूर्व पार्षद, न.पा.नि. सतना, मित्र गरीब सेना1