logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली: चौहान हॉस्पिटल में किशोरी की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप,,, ऊंचाहार (रायबरेली): ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित चौहान हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका साक्षी (13 वर्ष) चंद्रकला पिपराहा मजरे ऊंचाहार देहात गांव निवासी रामभवन यादव की पुत्री थी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही और समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण किशोरी ने अस्पताल के शौचालय में दम तोड़ दिया। मामले की लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और ऊंचाहार कोतवाली पुलिस से की गई है। परिजनों के गंभीर आरोप परिजनों के अनुसार साक्षी को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। हालत में सुधार न होने पर गुरुवार को उसकी मां आरती देवी उसे चौहान हॉस्पिटल लेकर पहुंचीं। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर सुनील सिंह चौहान पूरी रात अपने कमरे से बाहर नहीं निकले और किशोरी दर्द व बुखार से तड़पती रही। आरोप यह भी है कि मरीज की देखरेख अस्पताल के अप्रशिक्षित स्टाफ के हवाले छोड़ दी गई थी। शुक्रवार सुबह जब किशोरी शौचालय गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई, तो अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर साक्षी अचेत अवस्था में पड़ी थी। परिजनों का कहना है कि किशोरी की मौत होने के बाद भी डॉक्टर उसे रेफर करने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे। डॉक्टर सुनील सिंह चौहान का बयान अस्पताल संचालक डॉ. सुनील सिंह चौहान ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए अपनी सफाई में कहा: "लड़की को कल दोपहर में हमारे पास लाया गया था। उसे 5-7 दिनों से बुखार आ रहा था और सांस लेने में काफी दिक्कत थी। उसका इलाज पहले लोकल में झोलाछाप डॉक्टरों से कराया जा रहा था। जब वह हमारे पास आई तो उसकी हालत बहुत खराब थी। एक्स-रे कराने पर बायलेटरल निमोनिया निकला और ऑक्सीजन का सेचुरेशन गिरकर 61% रह गया था। हमने तुरंत परिजनों से कहा कि हालत गंभीर है, इसे एम्स लेकर जाएं। लेकिन उनके आग्रह पर हमने ऑक्सीजन और एंटीबायोटिक का प्राथमिक इलाज शुरू किया। मरीज को आराम न मिलने पर हमने रेफर कर दिया था। परिजन गाड़ी की व्यवस्था कर ही रहे थे कि इस बीच बच्ची बाथरूम गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। दरवाजा तोड़ने पर वह अंदर मृत अवस्था में मिली। मरीज को पहले ही रेफर किया जा चुका था और हालत बेहद गंभीर होने के बावजूद हमने बचाने की पूरी कोशिश की।" पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही ऊंचाहार कोतवाल ओमप्रकाश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतका साक्षी के पिता रामभवन यादव रोजी-रोटी के सिलसिले में महाराष्ट्र के नाशिक में मजदूरी करते हैं। साक्षी अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और उसका छोटा भाई अंतेश मात्र 10 वर्ष का है। घर की बड़ी बेटी की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

3 hrs ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
3 hrs ago
c3d5bd4f-6210-4d15-bbfe-fb4e34081675

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी श्री बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी वीडियो बाइट । *प्रयागराज मंडल प्रभारी रामप्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट* दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी श्री बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी वीडियो बाइट । *प्रयागराज मंडल प्रभारी रामप्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट*
    1
    दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी श्री बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व  क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी वीडियो बाइट ।

*प्रयागराज मंडल प्रभारी रामप्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट* 

    user_M.D.A CRIME NEWS
    M.D.A CRIME NEWS
    News Anchor सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी श्री बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी वीडियो बाइट ।
    1
    दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी श्री बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व  क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी वीडियो बाइट ।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • फतेहपुर। जहां स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा शान से लहराया गया, वहीं उसी जगह पर दबंगों ने जमकर बवाल काट दिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। फतेहपुर में तिरंगा स्थल पर दबंगई! मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी घमासान
    1
    फतेहपुर। जहां स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा शान से लहराया गया, वहीं उसी जगह पर दबंगों ने जमकर बवाल काट दिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
फतेहपुर में तिरंगा स्थल पर दबंगई! मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी घमासान
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • योग शिविर में गूंजी रक्षाबंधन की खुशियां, बहन शिवांशी ने बांधी राखी मातृभूमि सेवा मिशन ने दिया सामाजिक एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश रायबरेली मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई की ओर से शहीद स्मारक प्रांगण में संचालित दैनिक नि:शुल्क योग शिविर में रक्षाबंधन का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। योगाभ्यास के उपरांत बहन शिवांशी पांडे ने सभी योग साधकों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। बहन शिवांशी पांडे मिशन के योग शिविर में नियमित रूप से योगाभ्यास भी कराती हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उनके द्वारा सभी योग साधकों को राखी बांधना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान, अपनत्व और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। मिशन के महामंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव को दूर कर प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। संयोजक प्रदीप पांडे ने कहा, “रक्षाबंधन हमें यह संदेश देता है कि रिश्ते केवल परिवार तक सीमित नहीं होते। प्रेम, सम्मान और अपनत्व से पूरा समाज एक परिवार बन सकता है। सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करना ही इस पवित्र पर्व की सच्ची भावना है।” उन्होंने कहा कि मातृभूमि सेवा मिशन निरंतर ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनसे समाज में एकता, सद्भाव, सेवा और मानवता की भावना मजबूत हो। रक्षाबंधन का पवित्र सूत्र समाज को आपसी प्रेम और विश्वास से जोड़ने का संदेश देता है। कार्यक्रम में मुख्य योग शिक्षक अनुज शर्मा, सहयोगी शिक्षक सचिन पटेल, कोषाध्यक्ष राकेश, अनुराधा, अरविंद, केके, रश्मि पाण्डेय, सत्येंद्र सहित बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर हर्ष और उल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और सामाजिक एकता व सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    2
    योग शिविर में गूंजी रक्षाबंधन की खुशियां, बहन शिवांशी ने बांधी राखी 
मातृभूमि सेवा मिशन ने दिया सामाजिक एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश 
रायबरेली  
मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई की ओर से शहीद स्मारक प्रांगण में संचालित दैनिक नि:शुल्क योग शिविर में रक्षाबंधन का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। योगाभ्यास के उपरांत बहन शिवांशी पांडे ने सभी योग साधकों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
बहन शिवांशी पांडे मिशन के योग शिविर में नियमित रूप से योगाभ्यास भी कराती हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उनके द्वारा सभी योग साधकों को राखी बांधना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान, अपनत्व और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
मिशन के महामंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव को दूर कर प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
संयोजक प्रदीप पांडे ने कहा, “रक्षाबंधन हमें यह संदेश देता है कि रिश्ते केवल परिवार तक सीमित नहीं होते। प्रेम, सम्मान और अपनत्व से पूरा समाज एक परिवार बन सकता है। सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करना ही इस पवित्र पर्व की सच्ची भावना है।”
उन्होंने कहा कि मातृभूमि सेवा मिशन निरंतर ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनसे समाज में एकता, सद्भाव, सेवा और मानवता की भावना मजबूत हो। रक्षाबंधन का पवित्र सूत्र समाज को आपसी प्रेम और विश्वास से जोड़ने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में मुख्य योग शिक्षक अनुज शर्मा, सहयोगी शिक्षक सचिन पटेल, कोषाध्यक्ष राकेश, अनुराधा, अरविंद, केके, रश्मि पाण्डेय, सत्येंद्र सहित बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर हर्ष और उल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और सामाजिक एकता व सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • रायबरेली जिला कारागार में रक्षाबंधन पर्व पर भावुक नजारा देखने को मिला। सलाखों के पीछे बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ी। रायबरेली जिला कारागार में रक्षाबंधन पर्व पर भावुक नजारा देखने को मिला। सलाखों के पीछे बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ी। जेल प्रशासन ने दूर-दराज से आने वाली बहनों के लिए जलपान, पेयजल और छाया की विशेष व्यवस्था की। भीड़ और गर्मी को देखते हुए मेडिकल कैंप भी लगाया गया। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह और जेलर हिमांशु रौतेला ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बहनों का हालचाल जाना। भाइयों की कलाई पर राखी बांधते समय कई बहनें भावुक नजर आईं। पूरे परिसर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली। प्रभात सिंह जेल अधीक्षक
    2
    रायबरेली जिला कारागार में रक्षाबंधन पर्व पर भावुक नजारा देखने को मिला। सलाखों के पीछे बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ी। 
रायबरेली जिला कारागार में रक्षाबंधन पर्व पर भावुक नजारा देखने को मिला। सलाखों के पीछे बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ी। जेल प्रशासन ने दूर-दराज से आने वाली बहनों के लिए जलपान, पेयजल और छाया की विशेष व्यवस्था की। भीड़ और गर्मी को देखते हुए मेडिकल कैंप भी लगाया गया। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह और जेलर हिमांशु रौतेला ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बहनों का हालचाल जाना। भाइयों की कलाई पर राखी बांधते समय कई बहनें भावुक नजर आईं। पूरे परिसर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली। प्रभात सिंह 
जेल अधीक्षक
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जय जगजीवन जय सत्यनाम, आप सभी देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित भाई बहन के असीम प्रेम एवं समर्पण, रक्षा करने का संकल्प रक्षा बंधन के पुनीत पावन अवसर पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। पराग प्रसाद रावत महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    1
    जय जगजीवन जय सत्यनाम,
आप सभी देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित भाई बहन के असीम प्रेम एवं समर्पण, रक्षा करने का संकल्प रक्षा बंधन के पुनीत पावन अवसर पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
पराग प्रसाद रावत
महासचिव
अखिल भारतीय राजीव गांधी
 विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकियां गंगा घाट पर भक्तों की दिखाई दी भीड़ भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकियां गंगा घाट पर भक्तों की दिखाई दी भीड़ रायबरेली के डलमऊ गंगा घाट पर भक्तों की भीड़ श्रद्धालुओं ने सावन माह की पूर्णिमा पर लगाई डुबकियां
    2
    भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकियां गंगा घाट पर भक्तों की दिखाई दी भीड़
भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकियां गंगा घाट पर भक्तों की दिखाई दी भीड़ रायबरेली के डलमऊ गंगा घाट पर भक्तों की भीड़ श्रद्धालुओं ने सावन माह की पूर्णिमा पर लगाई डुबकियां
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चीन का यही ग्लेशियर फटने के बाद नेपाल में आई है भयानक त्रासदी,देखे वीडियो
    1
    चीन का यही ग्लेशियर फटने के बाद नेपाल में आई है भयानक त्रासदी,देखे वीडियो
    user_महुआ न्यूज़ लखनऊ
    महुआ न्यूज़ लखनऊ
    Media house सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव में गुरुवार को 21 वर्षीय युवती लक्ष्मी देवी उर्फ छोटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव पड़ोस में रहने वाली एक वृद्ध महिला के घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक। ऐसी
    1
    कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव में गुरुवार को 21 वर्षीय युवती लक्ष्मी देवी उर्फ छोटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव पड़ोस में रहने वाली एक वृद्ध महिला के घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है।
युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक। ऐसी
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.