हापुड़ रामपुर रोड पर अवैध फैक्ट्रीया बूचड़ खाने, हड्डी मिल चलाने के लगे गम्भीर आरोप हापुड़ में रामपुर रोड, वार्ड नंबर 24 के श्मशान घाट की स्थिति दयनीय, भड़के आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारी हापुड़ जिलाध्यक्ष वह जिला उपाध्यक्ष सुरेश कोरी और विधानसभा अध्यक्ष सूरज अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे, सभासद और नगर पालिका EO को लगाई फटकार -रविवार तक समाधान नहीं तो सोमवार को नगर पालिका पर प्रदर्शन हापुड़ के रामपुर रोड स्थित वार्ड नंबर 24 के श्मशान घाट की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। गंदगी, जलभराव और रखरखाव न होने से अंतिम संस्कार करने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने वहां पर चल रही अवैध फैक्ट्रियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं जो की समरसेबल चलाकर पानी छोड़ देते हैं स्थानीय लोगों की मांग की इन फैक्ट्री की भी जांच कर इन पर भी कार्रवाई की जाए श्मशान घाट की दुर्दशा देखकर आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत वार्ड के सभासद को फोन मिलाकर नाराजगी जताई और घाट की सफाई व मरम्मत की मांग की। जिलाध्यक्ष सचिन रावल ने भी नगर पालिका परिषद हापुड़ के EO को फोन मिलाया और मौके की स्थिति से अवगत कराया। सचिन रावल ने चेतावनी दी है कि यदि रविवार तक श्मशान घाट की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो सोमवार को आजाद अधिकार सेना द्वारा नगर पालिका हापुड़ पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। श्मशान घाट जैसे पवित्र स्थल की अनदेखी नगर पालिका की लापरवाही को उजागर करती है।
हापुड़ रामपुर रोड पर अवैध फैक्ट्रीया बूचड़ खाने, हड्डी मिल चलाने के लगे गम्भीर आरोप हापुड़ में रामपुर रोड, वार्ड नंबर 24 के श्मशान घाट की स्थिति दयनीय, भड़के आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारी हापुड़ जिलाध्यक्ष वह जिला उपाध्यक्ष सुरेश कोरी और विधानसभा अध्यक्ष सूरज अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे, सभासद और नगर पालिका EO को लगाई फटकार -रविवार तक समाधान नहीं तो सोमवार को नगर पालिका पर प्रदर्शन हापुड़ के रामपुर रोड स्थित वार्ड नंबर 24 के श्मशान घाट की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। गंदगी, जलभराव और रखरखाव न होने से अंतिम संस्कार करने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने वहां पर चल रही अवैध फैक्ट्रियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं जो की समरसेबल चलाकर पानी छोड़ देते हैं स्थानीय लोगों की मांग की इन फैक्ट्री की भी जांच कर इन पर भी कार्रवाई की जाए श्मशान घाट की दुर्दशा देखकर आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत वार्ड के सभासद को फोन मिलाकर नाराजगी जताई और घाट की सफाई व मरम्मत की मांग की। जिलाध्यक्ष सचिन रावल ने भी नगर पालिका परिषद हापुड़ के EO को फोन मिलाया और मौके की स्थिति से अवगत कराया। सचिन रावल ने चेतावनी दी है कि यदि रविवार तक श्मशान घाट की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो सोमवार को आजाद अधिकार सेना द्वारा नगर पालिका हापुड़ पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। श्मशान घाट जैसे पवित्र स्थल की अनदेखी नगर पालिका की लापरवाही को उजागर करती है।
- 🚀 ISRO की बड़ी कामयाबी: EOS-05 सैटेलाइट सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में लॉन्च भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। गुरुवार देर रात 2:55 बजे श्रीहरिकोटा से GSLV-F17 रॉकेट के जरिए EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया गया। उड़ान भरने के करीब 18 मिनट बाद सैटेलाइट को सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया गया। करीब 2,367 किलोग्राम वजनी EOS-05 सैटेलाइट भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह लगभग 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से भारत के बड़े हिस्से की तस्वीरें लेने में सक्षम होगा। इसके जरिए पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं सहित कई संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। यह सैटेलाइट प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी और राहत कार्यों में भी अहम भूमिका निभाएगा। बाढ़, चक्रवात और अन्य आपदाओं के दौरान मिलने वाली तस्वीरें और जानकारी प्रशासन के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। करीब आठ महीने बाद इसरो ने कोई मिशन लॉन्च किया है। हाल के कुछ असफल प्रक्षेपणों के बाद इस मिशन की सफलता को इसरो के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। #ISRO #EOS05 #GSLV #Viral1
- एचएनजे इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अमरोहा/मेरठ। आसिफाबाद समसपुर स्थित एचएनजे इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित मनमोहक एवं आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, राधा-कृष्ण की लीलाओं तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र नागर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के प्रति रुचि पैदा करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।एचएनजे इंटरनेशनल स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई। विद्यालय में समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय पहल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, सचिन शर्मा, एकता, गार्गी, कंचन, शालिनी, संजय, राजू, अंजलि नागर, बीना चौधरी, डॉ. संदीप कुमार, एडवोकेट योगेश्वर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1
- संदिग्ध परिस्थिति में बंद फैक्ट्री के अंदर मिला चौकीदार का शव सन्दिग्ध परिस्थिति में बन्द फेक्ट्री के चोकीदार की मौत। जोया संवाददाता। कोतवाली डिडौली क्षेत्र के हटटुआ गाँव मे बन्द पड़ी फैक्ट्री के चौकीदार की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी पूर्व चोकीदारा की सूचना पर पुलिस युवक को कस्बे के सरकारी अस्पताल ले कर आई जहाँ चिकित्सक ने मृत घोसित कर दिया सूचना पर स्वजन भी अस्पताल पहुँच गए थे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हटटुआ गाँव मे बुहारन आर्ट एंड गिलास की फैक्ट्री काफी समय से बंद है जिसमे अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गजाना निवासी भूपेंद्र चौहान पुत्र रामचन्द्र चौकीदारी करता है एक साल पहले डिडौली के गाँव सेतली निवासी मुशाहिद अली चोकीदार थे मुशाहिद अली के मुताविक बुधबार को भूपेंद्र ने फोन कर बुलाया और तबियत खराब होने का हवाला दिया जिस पर उन्होंने जोया के निजी चिकित्सक से साथ आ कर दवाई दिला दी गुरुबार को फिर भूपेंद्र का फोन आया और तबियत खराब बताई मुशाहिद सुबह 11 बजे जब फेक्ट्री पहुँचे तो भूपेंद्र चौहान अचेत पड़ा था पूर्व चोकीदारा ने 112 पुलिस को फोन कर सूचना दी मोके पर पहुँची पुलिस ने चौकीदार को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया म्रतक के माता पिता व दूसरे भाई की पहले ही मौत हो चुकी है सूचना पर चचरे भाई अस्पताल पहुँच गए थे पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।2
- भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान और 24 सितंबर के धरने को लेकर बनी रणनीति* *भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान और 24 सितंबर के धरने को लेकर बनी रणनीति* *अमरोहा।* आज दिनांक 03/09/2026 को भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संघ कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने विस्तारपूर्वक बताया कि ब्लॉक वार किसानों की समस्याओं का समाधान किस प्रकार कराया जा सकता है। साथ ही 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाले सदस्यता अभियान को किस प्रकार सफल बनाया जाए, ताकि अमरोहा जिला पूरे प्रदेश में सबसे अधिक सदस्यता करने वाला जिला बन सके। बैठक में 24 सितंबर को जिले में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर होने वाले धरने को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सभी छह ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक मंत्रियों से ग्राम पालकों की लिस्ट जमा कराई गई। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने सभी को सदस्यता अभियान के बारे में समझाते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री को अधिक से अधिक सदस्यता करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील, प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी, प्रांतीय गन्ना प्रमुख महिपाल सिंह, जिला मंत्री आलोक कुमार, जिला कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष शिवचरन सैनी, जिला युवा प्रमुख विपिन चौधरी, जिला विद्युत प्रमुख यशवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर ओमवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जोया दशरथ सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गजरौला देवेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी दिव्यांशु यादव, ब्लॉक मंत्री अमरोहा अनुज चौहान, तारा सिंह, मधुकर, तेजा, विपिन चौधरी, उषा चौधरी आदि मौजूद रहे।1
- पुलिस का शिकंजा, गजरौला पुलिस ने 4 अभियुक्तों को दबोचा अमरोहा। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के अभियान के तहत गजरौला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजली कटारिया के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गजरौला मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गुलफाम पुत्र अख्तर, फरजन्द पुत्र फिरोज खां और फुरकान पुत्र मोबीन खां, निवासीगण ग्राम शाहपुर उर्फ साहबपुर, थाना गजरौला, जबकि चौथा अभियुक्त यशस्वी सारस्वत पुत्र योगेश कुमार, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर, थाना रजबपुर, जनपद अमरोहा बताया गया है। चारों अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन भाटी, कांस्टेबल नरेन्द्र रावत और कांस्टेबल राहुल कश्यप शामिल रहे।1
- सिखेड़ा गांव में बारिश बनी मुसीबत! जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किल हापुड़/पिलखुवा के ग्राम पंचायत सिखेड़ा में बारिश के बाद रास्ते पर जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी जमा होने के कारण राहगीरों और खासकर स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। यह खबर स्थानीय ग्रामीणों की बताई स्थिति पर आधारित है। संबंधित विभाग का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।1
- एचएनजे इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अमरोहा/मेरठ। आसिफाबाद समसपुर स्थित एचएनजे इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित मनमोहक एवं आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, राधा-कृष्ण की लीलाओं तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र नागर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के प्रति रुचि पैदा करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंएचएनजे इंटरनेशनल स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई। विद्यालय में समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय पहल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, सचिन शर्मा, एकता, गार्गी, कंचन, शालिनी, संजय, राजू, अंजलि नागर, बीना चौधरी, डॉ. संदीप कुमार, एडवोकेट योगेश्वर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।2
- 🚨 BREAKING NEWS: अमरोहा में जट बाजार के पास अफ्फान कुरैशी की गोली मारकर हत्या, 5 आरोपी नामजद #Amroha #BreakingNews #AmrohaNews #AfaanQureshi #CrimeNews #UttarPradeshNews #BARAHBASTITV1
- दुष्कर्म के आरोपों पर पुलिस का शिकंजा घर पर चश्पा हुआ कुर्की का नोटिस दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, घर पर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस जोया। संवाददाता विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी के खिलाफ डिडौली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश के तहत धारा 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपी के परिजनों और आसपास के लोगों में हलचल मच गई। मामला डिडौली थाना क्षेत्र के असगरीपुर गांव से जुड़ा है। सिनौरा जलालाबाद निवासी विवाहिता सना परवीन ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि करीब दो वर्ष पहले उसका निकाह असगरीपुर निवासी मिसरेयाब से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका देवर मौ. जैद उस पर गलत नजर रखता था। पीड़िता के मुताबिक नौ अप्रैल 2026 की रात उसका पति शादी में गया हुआ था। इसी दौरान देवर ने कथित तौर पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। आरोप है कि इसके बाद वह बदहवास हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होश आने पर उसने आरोपी को अपने कमरे में पाया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने गला पकड़कर घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी पति और ससुराल पक्ष के लोगों को देने की बात भी कही, लेकिन आरोप है कि उसे चुप रहने के लिए कहा गया। बाद में वह मायके पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार फरार चल रहा है। न्यायालय की प्रक्रिया के तहत पुलिस ने उसके मकान पर धारा 82 का नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ ही आरोपी को निर्धारित समय में न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के उपस्थित न होने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।4