छितरी में अवैध शराब पर कार्रवाई, 22 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त छिंदवाड़ा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रावनवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) परासिया श्री जितेन्द्र जाट के मार्गदर्शन में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छितरी में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छितरी मार्ग पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी संजू धुर्वे, निवासी छितरी को मौके से पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 22 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 10,720 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में सउनि बालकृष्ण तिवारी, प्रधान आरक्षक वैदेही पटेल, आरक्षक अनिल विश्वकर्मा, शरद चौहान, मोहन शर्मा एवं हर्षित कोल्हे की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

- छिंदवाड़ा mp गरीब की थाली पर संकट, समय पर नहीं मिल रहा राशन एंकर - सरकारी योजनाओं के बड़े-बड़े दावों के बीच छिंदवाड़ा में गरीबों की थाली खाली नजर आ रही है। शहर में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है, जहां कई उपभोक्ता पिछले दो महीने से राशन के लिए दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। हितग्राहियों का कहना है कि हर बार “कल आना” कहकर वापस भेज दिया जाता है। मजबूरी में गरीब परिवार अब बाजार से महंगा राशन खरीदने को मजबूर हैं। वहीं राशन दुकान संचालक का कहना है कि इस बार शासन से कम आवंटन मिला है, जबकि “वन नेशन वन कार्ड” योजना के तहत कार्डधारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मामले की जानकारी खाद्य विभाग को भी दे दी गई है। बाइट - विनोद संचालक बाइट -उपभोक्ता छिंदवाड़ा mp गरीब की थाली पर संकट, समय पर नहीं मिल रहा राशन एंकर - सरकारी योजनाओं के बड़े-बड़े दावों के बीच छिंदवाड़ा में गरीबों की थाली खाली नजर आ रही है। शहर में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है, जहां कई उपभोक्ता पिछले दो महीने से राशन के लिए दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। हितग्राहियों का कहना है कि हर बार “कल आना” कहकर वापस भेज दिया जाता है। मजबूरी में गरीब परिवार अब बाजार से महंगा राशन खरीदने को मजबूर हैं। वहीं राशन दुकान संचालक का कहना है कि इस बार शासन से कम आवंटन मिला है, जबकि “वन नेशन वन कार्ड” योजना के तहत कार्डधारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मामले की जानकारी खाद्य विभाग को भी दे दी गई है। बाइट - विनोद संचालक बाइट -उपभोक्ता1
- परासिया धर्ममय आयोजन,, नौ सत चंडी महायज्ञ, श्री विंध्यवासिनी खेड़ापति मंदिर वार्ड क्रमांक १३🙏 बहुत बहुत श्री विंध्यवासिनी खेड़ापति मंदिर वार्ड क्रमांक १३ में १ जून से ९ जून तक नौ सत चंडी महायज्ञ प्रारंभ होने जा रहा है,आप सभी श्रद्धालु भक्तों का श्री खेड़ापति मंदिर समिति परासिया हार्दिक अभिनंदन करता है,सभी श्रद्धालु भक्त आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें जीवन को धन्य बनाएं, जय माता दी 🚩2
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कन्हरगांव डैम का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। 500 से ज्यादा किसानों पर मोटर पंप से अवैध सिंचाई का आरोप है, जिससे शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।1
- छिंदवाड़ा में एक युवक अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था, लेकिन गंगा नदी में नहाने के दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में मातम छा गया है।1
- छिंदवाड़ा के बिछुआ गाँव में गंभीर जल संकट है, जहाँ लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से री-बोरिंग और मोटर लगाकर नल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- सिवनी कुरई _खवासा में पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा वन विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें जल संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन एवं वन विकास कार्यों पर विस्तृत मंथन हुआ। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख शुभरंजन सेन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न वनवृत्तों के अधिकारियों ने नवाचारों और कार्य योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, बाघों की बढ़ती मौजूदगी, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम, वृक्षारोपण, तेन्दूपत्ता संग्रहण और स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई।1
- बजरंग दल ने मंडला में 22 मई से होने वाले 6 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के लिए सिवनी में एक बैठक की। इसमें युवाओं को आत्मरक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई।1