बेलारी उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी आयोजित प्रवेश से प्रगति तक स्कूल व अभिभावक साथ साथ थीम पर संगोष्ठी में हुई चर्चा कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक स्कूल बेलारी में सोमवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एचएम अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य रूप से छात्रों के स्कूल प्रवेश से प्रगति तक स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों के समन्वय और साथ साथ रहकर बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के थीम पर चर्चा हुई। शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों का विभिन्न वर्गों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने, बच्चों को सीखने की स्थिति से अवगत कराने, स्कूल व अभिभावक के बीच सार्थक संवाद स्थापित करने, बच्चों के संपूर्ण विकास को गति देने, छात्र-छात्राओं का वार्षिक परिणाम साझा करने, नामांकन अभियान की जानकारी साझा करने, वार्षिक परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने वाले छात्रों की पहचान करने, नवाचार और टीएल एम की जानकारी साझा करने, सरकार द्वारा उपलब्ध योजना एवं संसाधनों के उपयोग पर चर्चा की गई। विद्यालय प्रधान ने कहा कि संगोष्ठी में अभिभावक की सहभागिता को प्रोत्साहित व सम्मान करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल से वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए उसका नामांकन करवाने पर जोर दिया गया। संगोष्ठी में शिक्षक व अभिभावक ने शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने का संकल्प लिया। मौके पर सुनीता देवी, गुड्डू कुमार, मोना कुमारी, अंकिता कुमारी, शिवानी कुमारी, विकास कुमार , रविन्द्र कुमार, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार संतवाणी, अजीत प्रकाश, मीरा कुमारी, राजकुमार राजा, श्रवण मंडल, नीरज कुमार मंडल, जीतेंद्र मंडल, शशी भूषण कुमार, राजदीप राज, प्रमोद झा, रुबी देवी, बबीता देवी, सुनिता देवी, सविता कुमारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व दर्जनों अभिभावक मौजूद थे।

- Post by मो फिजाकत1
- बिहार के मधेपुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर तालाबंदी कर दी है। इस विरोध के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो गई हैं। दरअसल मधेपुरा जिले के मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार सुबह आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से उनके बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कई बार आवेदन और प्रदर्शन के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण वे आर्थिक संकट से गुजर रही हैं और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बाइट --कंचन कुमारी,आशा कार्यकर्ता हम लोग कई साल से अपना पैसा मांग रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक तालाबंदी जारी रहेगी।" अस्पताल में तालाबंदी के कारण दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीज बिना इलाज के वापस लौटने को मजबूर हो गए। फिलहाल आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़ी हुई हैं और जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दे रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कोई ठोस कदम उठाता है। मधेपुरा से रमण कुमार कि रिपोर्ट। बाइट -आम लोग4
- baba Kapoor karnama2
- Post by Gaurav kumar mehata1
- Post by Om Kumar1
- ✍️जन:संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार📍#जsd निगरानी एवं परामर्श समिति सदस्य प्रो.डॉ.Sudhanshu Shekhar को नई चुनौती पूर्ण जिम्मेवारी के रूप में बीएनएमयू सीनेट सदस्य चुने जाने पर Advocate of Jsd Council के तरफ से ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एंव बधाई।💐 Dr.Sumant Rao #बिहार1
- Post by मो फिजाकत1
- गैस सिलेंडर के महंगा होने के बाद सौर बाजार में चल रहे ढाबा दुकानदारों ने अब धीरे धीरे लकड़ी एवं कोयले से जलने वाले चूल्हे की तरफ रुख मोड़ना शुरू कर दिया है। इसको लेकर दुकानदारों का कहना है की पहले कोयला भी आसानी से मिल जाता था मगर अब मुश्किल हो गया है जबकि लकड़ी से जलने वाले चूल्हे में देर से आग पकड़ता है फिर भी बराबर आग नहीं जलने के कारण लिट्टी एवं समोसे सहित अन्य वस्तु बनाने में काफी दिक्कत होती है। जबकि चाय की चुस्की लेने वाले का कहना है की लकड़ी से जलने वाले चूल्हे पर बनाए गए चाय में पहले से बेहतर स्वाद है जो सेहत पर भी ज्यादा बुरा असर नहीं पड़ता है। हालाकि गैस सिलेंडर के महंगा होने से दुकानदारों ने भी अपने समानों का दर बढ़ा दिया है जिसका असर भी आमलोगों पर ही हो रहा है।1
- रामनवमी एवं बजरंग बली की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सुखानगर चौक स्थित नव निर्मित मंदिर परिसर में 48 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन कार्यक्रम विधिवत रूप से शुरू हो गया है। इस धार्मिक आयोजन के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बन गया है। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन, रामधुन एवं धार्मिक गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी जा रही है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है।1