Shuru
Apke Nagar Ki App…
वैशाली में SP का जनता दरबार, SP विक्रम सिहाग ने सुनी फरियाद। वैशाली में नए एसपी विक्रम सिहाग ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी पहल करते हुए थाना परिसर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान 100 से अधिक फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां एसपी ने सभी की समस्याएं गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वैशाली गढ़ स्थित एक होटल में अवैध गतिविधियों का मुद्दा उठाया। इस पर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए दोबारा कार्रवाई का भरोसा दिया। एसपी विक्रम सिहाग ने साफ कहा कि जिले में किसी भी तरह का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
Republic Vaishali
वैशाली में SP का जनता दरबार, SP विक्रम सिहाग ने सुनी फरियाद। वैशाली में नए एसपी विक्रम सिहाग ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी पहल करते हुए थाना परिसर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान 100 से अधिक फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां एसपी ने सभी की समस्याएं गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वैशाली गढ़ स्थित एक होटल में अवैध गतिविधियों का मुद्दा उठाया। इस पर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए दोबारा कार्रवाई का भरोसा दिया। एसपी विक्रम सिहाग ने साफ कहा कि जिले में किसी भी तरह का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
More news from Vaishali and nearby areas
- Post by Vaanishree News1
- धरती के भगवान डॉक्टर बने हैवान गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का पुलिस से मिल कर इंजरी रिपोर्ट हीं बदल दिया1
- Post by Rajesh Kumar1
- पटनासिटी,नदी थाना की पुलिस ने बीते रात सबलपुर स्थित सिक्स लेन पुल के नीचे से एक 16 चक्के की ट्रक जब्त की है। पुलिस ने ट्रक से 10•25 किलो गांजा व 508 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से पुलिस ने ट्रक मालिक व उसके बेटे समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के पास से पुलिस ने तीन बाॅकी टॉकी तथा पांच मोबाइल फोन व एक बुलेट वाइक भी जब्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की है। लेकिन पुलिस जबतक सूचना स्थल पर पहुंचती तबतक दियारा क्षेत्र का एक तस्कर ट्रक से छह से सात क्विंटल गांजा व विदेशी शराब की खेप एक सीमेंट लोड ट्रैक्टर पर अनलोडिंग कर ले भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार लोगों में मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकाब गंज निवासी ट्रक मालिक कृष्णा राय, उसके बेटे सुमित कुमार, आकाश कुमार, विकास कुमार व ट्रक चालक सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के खोडी पाकड निवासी राजु कुमार शामिल है। एक प्रेस वार्ता के जरिए फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार ने बताया कि ट्रक मालिक व उसके बेटे अपने ट्रक से दुसरे राज्यों से मादक पदार्थ लाकर स्थानीय तस्करों को सप्लाई देने का काम करता था। इस बार वह पश्चिम बंगाल के मिदनापुर साइड से गांजा व शराब की खेप लाया था। सिक्स लेन पुल के नीचे ट्रक को खड़ी कर दियारा क्षेत्र के मोहनपुर के रहने वाले एक तस्कर से सौदा किया। सौदा तय होते ही गांजा व विदेशी शराब की खेप को एक ट्रैक्टर पर अनलोड किया गया। शेष दस केजी गांजा व 508 लीटर शराब ट्रक पर ही थी कि पुलिस को सूचना मिल गयी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दियारा क्षेत्र का तस्कर गांजा व शराब लोड ट्रैक्टर को ले भागने में सफल हो गया। बुलेट वाइक ट्रक मालिक कृष्णा राय का बताया गया है। ट्रक मालिक व उसके बेटे इस तरह की धंधा इतनी शातिर तरीके से कर रहे थे कि पुलिस इनकी मोबाइल को लोकेट भी नही कर पाती। ट्रक को बंगाल से सबलपुर लाने के लिए ट्रक मालिक व उसके बेटे लगातार वाकी टॉकी का इस्तेमाल कर रहे थे। फतुहा वन डीएसपी अवधेश कुमार ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान कर ली गयी है,उसके विरुद्ध अग्रतर कारवाई की जा रही है।3
- मुंगेर जिले के कोतवाली थानांतर्गत दिनांक-11.03.26 को सूचना मिली कि गीता बाबू रोड, लाल दरवाजा निवासी कुंदन सहनी और चंदन सहनी जिनके द्वारा दिनांक 04.03.26 को होली के अवसर पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हर्ष फायरिंग की गई है तथा उनके घर में भारी मात्रा में अवैध हथियार मौजूद हैं। मामले में गठित टीम द्वारा उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। पुलिस को आते देख दोनों अपराधकर्मी मौके से फरार हो गए। साक्षियों की उपस्थिति में की गई तलाशी में घर के किचन से 05 देशी कट्टा और 08 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। bihar Hain TaiyaarHum Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Munger Police1
- दिनांक 22.02.2026 को गोपालपुर थाना अंतर्गत ग्राम शाहपुर में एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान 02 भाइयों की गोली मारकर घायल कर दिया गया था जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, थानाध्यक्ष गोपालपुर, अनुसंधानकर्ता एवं SIU Patna (East) को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कांड में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के उपरांत घटना में प्रयुक्त 02 देशी कट्टा एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। प्रारंभिकी जांच में हत्या का मुख्य कारण जमीनी विवाद सामने आया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस सम्बन्ध में श्री_परिचय_कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना द्वारा किए गए प्रेस वार्ता का महत्वपूर्ण अंशः- Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Central, PatnaSP Rural PatnaPatna Traffic policeDD News Bihar Patna Police Bihar Police1
- समस्तीपुर का लाल सीताराम यादव शहीद, जम्मू-कश्मीर में दी शहादत। समस्तीपुर का लाल सीताराम यादव शहीद, जम्मू-कश्मीर में दी शहादत।1
- Post by Vaanishree News1
- सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। लोग पैनिक बुकिंग न करें। एलपीजी घरेलू गैस के पारदर्शी एवं सुचारू रूप से आपूर्ति के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। जिला गैस हेल्पलाइन क्रियाशील है। ब्लैकमार्केटिंग, होर्डिंग या अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत आने पर अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध तुरत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ताओं के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता.... जिलाधिकारी, पटना हेल्पलाइन नंबर: 0612-2219810 Nitish Kumar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Bihar Police Patna Police1