सिधारी थाना की पुलिस टीम ने मनचले को किया गिरफ्तार! महिलाओं से अभद्रता करना पड़ा भारी आजमगढ़: जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों से अभद्र व्यवहार करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मिशन शक्ति टीम महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चला रही थी। इसी दौरान नरौली तिराहे के पास एक व्यक्ति महिलाओं और लड़कियों के साथ अश्लील हरकत व छींटाकशी करते हुए पाया गया। मौके पर मौजूद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशहद (55 वर्ष) निवासी देवलीखालसा थाना मुबारकपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सिधारी थाना में धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई उ0नि0 पूनम विश्वकर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा की गई। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

- 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, दाहिने पैर में लगी गोली आजमगढ़। जनपद के थाना तहबरपुर क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की। दिनांक 9 मई 2026 को थाना तहबरपुर क्षेत्र के ग्राम महुवार निवासी नखडू उर्फ साहब (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र बेचन ने घर के बाहर खेल रही लगभग 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। इस मामले में थाना तहबरपुर में मुकदमा नंबर 70/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। 10 मई 2026 की शाम को थानाध्यक्ष तहबरपुर उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान पर थी। सूचना मिली कि आरोपी नखडू उर्फ साहब रैसिंहपुर से मंझारी बाजार की ओर पैदल जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी को देखते ही भागने लगा। जब वह घिरता महसूस किया तो उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी ने दोबारा तमंचा तान दिया। इस पर थानाध्यक्ष उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर), एक मोबाइल फोन और 820 रुपये नकद बरामद किए गए। 11 मई को आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी तहबरपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना के संबंध में थाना तहबरपुर में मुकदमा नंबर 71/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धारा 9/25/27 के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।सम्मिलित पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह, उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी, उ0नि0 मानचन्द्र यादव, उ0नि0 मानसिंह यादव सहित कई कांस्टेबल शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आजमगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है।1
- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक विवादित भूमि पर चहारदीवारी तोड़ने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 5 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने निर्माणधीन दीवार गिराने के साथ सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के उद्देश्य से सूअर का कटा सिर और अन्य अंग भी फेंके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।1
- पचास हजार रुपये की इनामिया माफिया मृत मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी की तलाश में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका मऊ तैयब पालकी के घर पर गाजीपुर एवं मऊ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाईट।1
- Post by SONI DEVI1
- saf safai1
- पंजाब में बिहार के लड़कों को बेरहमी से पीटा गया पंजाब में यह कोई नई बात नहीं है हर बार चहे बिहार का हो या युपी का थोडी सी गलती की सज़ा ज्यादा मिलती है पुलिस भी बिहार के लड़कों की गलती देती है1
- Jay ghatna Gram Sabha Etawah ki hai dance mein kuchh pagal Ho Gaye bakchod ho gaye hain Mar Gaye DJ Rohit1
- आजमगढ़ में रविवार को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की 'नई किरण' पहल के तहत एक मध्यस्थता बैठक आयोजित हुई। इसमें 11 मामलों की सुनवाई के बाद काउंसलरों की मदद से 2 टूटते परिवारों के बीच सफलतापूर्वक समझौता कराया गया। यह प्रोजेक्ट पारिवारिक न्यायालयों का बोझ कम कर सामाजिक सौहार्द बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।1