logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*98.75 लाख से बनेगा वजीरपुर का पैंटून पुल* *किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रही योगी सरकार: हरि प्रकाश* *जनपद में जल्द मिलेगी कई विकास कार्यों की मंजूरी: डीएम* शाहजहांपुर 14/मार्च/2026 जनपद के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के वजीरपुर में पैंटून पुल की मांग को लेकर किसानों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। जिसको संज्ञान लेते हुए जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याओं को अवगत कराते हुए पैंटून पुल बनाए जाने की मांग की । माननीय मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक हरि प्रकाश वर्मा की मांग पर 100 वर्ष पुराने घाट वजीरपुर और मनिहार घाट पर पैंटून पुल की स्वीकृति के बाद शनिवार को मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन किया गया। इस दौरान विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार लगातार किसानों नौजवानों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में शिक्षा सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग को लेकर काफी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर संकल्पबद्ध है साथ ही जो कार्य बिना किसी मांग के ही पूरे हो रहे हैं। किसान नेता नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने सर्व प्रथम पैंटून पुल बनाए जाने के लिए बीजेपी विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने पैंटून पुल के साथ दोनों ओर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की और छुट्टा गौ वंशों से निजात दिलाने के लिए गौ शाला के निर्माण की मांग की। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गौ शाला के निर्माण के लिए जब भी सैलाफ मुक्त एरिया में जगह मिल जाएगी तो किसानों की समस्या को देखते हुए स्थाई गौ शाला का निर्माण अवश्य कराया जाएगा।

15 hrs ago
user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

*98.75 लाख से बनेगा वजीरपुर का पैंटून पुल* *किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रही योगी सरकार: हरि प्रकाश* *जनपद में जल्द मिलेगी कई विकास कार्यों की मंजूरी: डीएम* शाहजहांपुर 14/मार्च/2026 जनपद के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के वजीरपुर में पैंटून पुल की मांग को लेकर किसानों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। जिसको संज्ञान लेते हुए जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याओं को अवगत कराते हुए पैंटून पुल बनाए जाने की मांग की । माननीय मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक हरि प्रकाश वर्मा की मांग पर 100 वर्ष पुराने घाट वजीरपुर और मनिहार घाट पर पैंटून पुल की स्वीकृति के बाद शनिवार को मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन किया गया। इस दौरान विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार

लगातार किसानों नौजवानों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में शिक्षा सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग को लेकर काफी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर संकल्पबद्ध है साथ ही जो कार्य बिना किसी मांग के ही पूरे हो रहे हैं। किसान नेता नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने सर्व प्रथम पैंटून पुल बनाए जाने के लिए बीजेपी विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने पैंटून पुल के साथ दोनों ओर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की और छुट्टा गौ वंशों से निजात दिलाने के लिए गौ शाला के निर्माण की मांग की। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गौ शाला के निर्माण के लिए जब भी सैलाफ मुक्त एरिया में जगह मिल जाएगी तो किसानों की समस्या को देखते हुए स्थाई गौ शाला का निर्माण अवश्य कराया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    10
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • शाहजहांपुर,आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बहुजन नायक कांशीराम के 92 वीं जयंती के अवसर पर "बहुजन समाज दिवस अर्थात पी०डी०ए० दिवस" के रूप में विशाल जनसमूह के साथ महानगर के ईदगाह रोड कोहिनूर मैरिज लांन में मनाई गई। इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और कांशीराम जी के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी अमित यादव ने सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का चित्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर समाज को जोड़कर व अपने साथ लेकर पीडीए और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी व बहुजन नायक मान्यवर काशीराम के सपनों को साकार करने का कार्य समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बहुजन नायक काशीराम ने दबे कुचले व सोते हुए समाज को जगाने का काम किया था जिन जातियों को तोड़ा गया था और बांटा गया था उन सभी को जोड़ने का काम किया था। इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश के विकास कार्य ठप हो चुके हैं और महानगर शाहजहांपुर में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं नगर विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से विकास कार्य से अछूत है। इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार बदले के भावना से कार्य कर रही है भाजपा सिर्फ देश और प्रदेश में नफरत का जहर घोलकर और जनता को धर्म के नाम पर बाटकर देश और प्रदेश का भाईचारे वाला माहौल खराब कर रही है। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल,सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी,सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह यादव, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जिला अध्यक्ष सचिन कुमार कनौजिया, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष मनोज़ वर्मा, सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल, लल्ला सिंह यादव, नसीम खान, पार्वती सैनी,नीलम, सर्वेश राठौर, जाफरीन,सरताज अली इदरीसी, कौशल यादव, मोहम्मद ज़की , तस्लीम अंसारी,श्यामलाल जाटव,सचिन सक्सेना,अनिल भोजवाल,अमन गुर्जर,बृजपाल सिंह यादव,राम रतन लाल सोनी,जितेंद्र सिंह,मोहम्मद फैसल, शब्बन अंसारी,अरशद खान, पवन वर्मा, शफीकुर रहमान, प्रमोद यादव मोहसिन खान,आरिफ खान,दिनेश कुमार,इमरान खान, राजकुमार शर्मा,अरविंद कश्यप, दिनेश कश्यप,महावीर सिंह यादव, सरदार कुलजीत सिंह,सरदार मंजीत सिंह, अनवर सईद, उजैर खान, अब्दुल समद, फराज इदरीस, असलम खान, अनिल भोजवाल, अक्षय भोजवाल,पिंटू भोजवाल, रामकुमार यादव सुनील सागर मोहित पटेल राजपाल यादव गौरव भारती, उमेंद्र यादव नौशाद खान डॉक्टर आदेश मनोज शंखवार पी. एल गौतम, सचिन गौतम, जितेंद्र सिंह वर्मा आनंद कुमार गौतम,सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव ने किया।
    1
    शाहजहांपुर,आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बहुजन नायक कांशीराम के 92 वीं जयंती के अवसर पर "बहुजन समाज दिवस अर्थात पी०डी०ए० दिवस" के रूप में विशाल जनसमूह के साथ महानगर के ईदगाह रोड कोहिनूर मैरिज लांन में मनाई गई।
इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।
इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और कांशीराम जी के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी अमित यादव ने सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का चित्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर समाज को जोड़कर व अपने साथ लेकर पीडीए और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी व बहुजन नायक मान्यवर काशीराम के सपनों को साकार करने का कार्य समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बहुजन नायक काशीराम ने दबे कुचले व सोते हुए समाज को जगाने का काम किया था जिन जातियों को तोड़ा गया था और बांटा गया था उन सभी को जोड़ने का काम किया था।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश के विकास कार्य ठप हो चुके हैं और महानगर शाहजहांपुर में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं नगर विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से विकास कार्य से अछूत है।
इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार बदले के भावना से कार्य कर रही है भाजपा सिर्फ देश और प्रदेश में नफरत का जहर घोलकर और जनता को धर्म के नाम पर बाटकर देश और प्रदेश का भाईचारे वाला माहौल खराब कर रही है।
इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल,सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी,सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह यादव, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जिला अध्यक्ष सचिन कुमार कनौजिया, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष मनोज़ वर्मा, सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल, लल्ला सिंह यादव, नसीम खान, पार्वती सैनी,नीलम, सर्वेश राठौर, जाफरीन,सरताज अली इदरीसी, कौशल यादव, मोहम्मद ज़की , तस्लीम अंसारी,श्यामलाल जाटव,सचिन सक्सेना,अनिल भोजवाल,अमन गुर्जर,बृजपाल सिंह यादव,राम रतन लाल सोनी,जितेंद्र सिंह,मोहम्मद फैसल, शब्बन अंसारी,अरशद खान, पवन वर्मा, शफीकुर रहमान, प्रमोद यादव मोहसिन खान,आरिफ खान,दिनेश कुमार,इमरान खान, राजकुमार शर्मा,अरविंद कश्यप, दिनेश कश्यप,महावीर सिंह यादव, सरदार कुलजीत सिंह,सरदार मंजीत सिंह, अनवर सईद, उजैर खान, अब्दुल समद, फराज इदरीस, असलम खान, अनिल भोजवाल, अक्षय भोजवाल,पिंटू भोजवाल, रामकुमार यादव सुनील सागर मोहित पटेल राजपाल यादव गौरव भारती, उमेंद्र यादव नौशाद खान डॉक्टर आदेश मनोज शंखवार पी. एल गौतम, सचिन गौतम, जितेंद्र सिंह वर्मा आनंद कुमार गौतम,सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव ने किया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • =========================== थाना सदर बाज़ार पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी =================== ======== दिनांक 14.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना सदर बाजार पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-98/2026 धारा-75 /351(3) बीएनएस व 9M/10 पॉक्सो एक्ट बावत अभियुक्त द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ छेडछाड करना व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया था । =========================== शाहजहाँपुर आज दिनांक 15.03.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सत्यवीर सिंह पुत्र चिरंजीलाल उम्र-53 वर्ष नि0 आर्य नगर कॉलोनी चिनौर, थाना सदर बाजार शाहजहाँपुर को चिनौर तिराहे (अवनती बाई पार्क) के पास से समय लगभग- 15.00 बजे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
    4
    ===========================
थाना सदर बाज़ार पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी 
=================== ========    
दिनांक 14.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना सदर बाजार पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-98/2026 धारा-75 /351(3) बीएनएस व  9M/10 पॉक्सो एक्ट बावत अभियुक्त द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ छेडछाड करना व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने  के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया था ।
===========================
शाहजहाँपुर आज दिनांक 15.03.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सत्यवीर सिंह पुत्र चिरंजीलाल उम्र-53 वर्ष नि0  आर्य नगर कॉलोनी चिनौर, थाना सदर बाजार शाहजहाँपुर को चिनौर तिराहे (अवनती बाई पार्क) के पास से समय लगभग- 15.00 बजे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शाहजहाँपुर: दबंगों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरे में एम्बुलेंस को फूंका; स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रहार ​शाहजहाँपुर। जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में अपराधियों के बेखौफ होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मक्कू बजरिया इलाके में देर रात अज्ञात युवकों ने खड़ी एक एम्बुलेंस में आग लगा दी। देखते ही देखते एम्बुलेंस आग का गोला बन गई और जलकर पूरी तरह स्वाहा हो गई। ​क्या है पूरा मामला? ​मिली जानकारी के अनुसार, यह एम्बुलेंस ओसीएफ (OCF) अस्पताल में अपनी सेवाएँ दे रही थी। रोजाना की तरह चालक ने गाड़ी को मक्कू बजरिया क्षेत्र में पार्क किया था। रात करीब 2:00 बजे कुछ अज्ञात शरारती तत्व वहां पहुंचे और एम्बुलेंस को आग के हवाले कर फरार हो गए। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक गाड़ी का ढांचा ही शेष बचा।
    1
    शाहजहाँपुर: दबंगों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरे में एम्बुलेंस को फूंका; स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रहार
​शाहजहाँपुर। जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में अपराधियों के बेखौफ होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मक्कू बजरिया इलाके में देर रात अज्ञात युवकों ने खड़ी एक एम्बुलेंस में आग लगा दी। देखते ही देखते एम्बुलेंस आग का गोला बन गई और जलकर पूरी तरह स्वाहा हो गई।
​क्या है पूरा मामला?
​मिली जानकारी के अनुसार, यह एम्बुलेंस ओसीएफ (OCF) अस्पताल में अपनी सेवाएँ दे रही थी। रोजाना की तरह चालक ने गाड़ी को मक्कू बजरिया क्षेत्र में पार्क किया था। रात करीब 2:00 बजे कुछ अज्ञात शरारती तत्व वहां पहुंचे और एम्बुलेंस को आग के हवाले कर फरार हो गए। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक गाड़ी का ढांचा ही शेष बचा।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 15 मार्च। शाहजहांपुर ने प्रवर्तन दल ने दुकानों पर इस्तेमाल हो रहे घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त करते हुए दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत की कार्यवाही की है। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। रविवार को टीम ने नगर निगम क्षेत्र में  पक्का पुल के पास महेश चंद्र की दुकान का औचक निरीक्षण किया इस दौरान टीम ने दो घरेलू सिलेंडर, कंपनी के पांच किलोग्राम के दो छोटे सिलेंडर तथा 29 अधोमानक छोटे गैस सिलिण्डर को जब्त किया। टीम को मोहल्ला महमानगढ़ी में आर. के. टी. स्टॉल पर दो घरेलू गैस सिलेंडरों एवं तहसील तिलहर के खैरपुर चौराहा के पास से एक दुकान पर दो घरेलू गैस सिलेंडरों तथा दो खाली का दुरूपयोग होता मिला। । जिसपर टीम ने गैस सिलिण्डरों को जब्त कर लिया। टीम द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई व्यक्ति घरेलू एलपीजी की रिफिलिंग करते या कालाबाजारी करते पाया गया,तो उसके विरूद्ध कठोर  कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया की कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू एलपीजी को कॉमर्शियल सिलिण्डर में रिफिल कराकर उसका उपयोग किया जाता है। कॉमर्शियल सिलिण्डर की रिफिल का बिल प्रस्तुत न करने पर ऐसे लोगो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
    1
    शाहजहांपुर, 15 मार्च। शाहजहांपुर ने प्रवर्तन दल ने दुकानों पर इस्तेमाल हो रहे घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त करते हुए दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत की कार्यवाही की है।
जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। 
रविवार को टीम ने  नगर निगम क्षेत्र में  पक्का पुल के पास महेश चंद्र की दुकान का औचक निरीक्षण किया इस दौरान टीम ने दो घरेलू सिलेंडर, कंपनी के पांच किलोग्राम के दो छोटे सिलेंडर तथा 29 अधोमानक छोटे गैस सिलिण्डर को जब्त किया। टीम को मोहल्ला महमानगढ़ी में आर. के. टी. स्टॉल पर दो घरेलू गैस सिलेंडरों एवं तहसील तिलहर के खैरपुर चौराहा के पास से एक दुकान पर दो घरेलू गैस सिलेंडरों तथा दो खाली का दुरूपयोग होता मिला। । जिसपर टीम ने गैस सिलिण्डरों को जब्त कर लिया। टीम द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई व्यक्ति घरेलू एलपीजी की रिफिलिंग करते या कालाबाजारी करते पाया गया,तो उसके विरूद्ध कठोर  कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया की कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू एलपीजी को कॉमर्शियल सिलिण्डर में रिफिल कराकर उसका उपयोग किया जाता है। कॉमर्शियल सिलिण्डर की रिफिल का बिल प्रस्तुत न करने पर ऐसे लोगो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाहजहाँपुर: पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
    1
    शाहजहाँपुर: पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 98/2026 धारा 75/351(3) बीएनएस व 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर चिनौर तिराहे (अवनती बाई पार्क) के पास से वांछित अभियुक्त सत्यवीर सिंह (उम्र करीब 53 वर्ष) पुत्र चिरंजीलाल निवासी आर्य नगर कॉलोनी चिनौर, थाना सदर बाजार, से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह, महिला उपनिरीक्षक साक्षी चौधरी तथा कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।
    1
    शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 98/2026 धारा 75/351(3) बीएनएस व 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर चिनौर तिराहे (अवनती बाई पार्क) के पास से वांछित अभियुक्त सत्यवीर सिंह (उम्र करीब 53 वर्ष) पुत्र चिरंजीलाल निवासी आर्य नगर कॉलोनी चिनौर, थाना सदर बाजार, से  गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह, महिला उपनिरीक्षक साक्षी चौधरी तथा कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.