केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से शिष्टाचार मुलाकात कस्बा विधायक ने की, सीमांचल के ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा। आज करीब 12 बजे कस्बा विधायक नितेश कुमार सिंह ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री नित्यानंद राय से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सीमांचल क्षेत्र से जुड़े कई ज्वलंत और गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस सार्थक संवाद में विशेष रूप से सीमांचल में अनियंत्रित घुसपैठ के कारण बिगड़ते सामाजिक संतुलन एवं उससे उत्पन्न चुनौतियों की ओर मंत्री महोदय का ध्यान आकर्षित कराया गया। मुलाकात के दौरान बताया गया कि घुसपैठ का विषय सीमांचल की अस्मिता, सामाजिक समरसता एवं सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस पर गंभीर पहल की आवश्यकता है। इस संदर्भ में मंत्री महोदय ने आश्वस्त किया कि घुसपैठ की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर मोदी सरकार कृतसंकल्प है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त कसबा विधानसभा क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा स्थानीय समस्याओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। मंत्री महोदय ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा सीमांचल और कसबा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।अंत में कहा गया कि क्षेत्र की प्रगति, सुरक्षा और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

- जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत के वार्ड संख्या 4 एवं 5 में तीन स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब रहने से किसानों को सिंचाई की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रबी सीजन में विशेषकर मकई की फसल के लिए नियमित सिंचाई अत्यंत आवश्यक होती है, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से खेतों में पटवन पूरी तरह ठप हो गया है। स्थानीय किसानों—महेश महतो, उमेश महतो, गुलटेन महतो, बबलू महतो, चेतनारायण महतो, जनकलाल सिंह एवं अवधेश सिंह—ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व बिलरिया बांध, कुआं बहियार तथा वार्ड 4 स्थित चक नहर के समीप लगे 25 केवीए के तीन ट्रांसफार्मरों से तेल और कॉइल की चोरी हो गई थी। घटना के बाद से अब तक न तो ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराई गई और न ही नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। आज 3 बजे किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के कर्मियों और मिस्त्रियों को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वर्तमान समय मकई की फसल की बढ़वार का महत्वपूर्ण चरण है। ऐसे में समय पर पानी नहीं मिलने से फसल के प्रभावित होने और उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है। बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण किसान डीजल पंप के सहारे सिंचाई करने को विवश हैं। इससे खेती की लागत में भारी वृद्धि हो रही है। डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब ट्रांसफार्मर की मरम्मत अथवा नए ट्रांसफार्मर की स्थापना की मांग की है, ताकि समय पर सिंचाई सुनिश्चित हो सके और फसल को नुकसान से बचाया जा सके। इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता अमित शुक्ला ने बताया कि विभाग मामले से अवगत है। किसानों की समस्या को प्राथमिकता दी गई है तथा एक सप्ताह के भीतर नए ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।1
- Post by Radhe krishna1
- कल तो तुम बोल रही थी मैं होती तो पवन सिंह को स्टेज से फेक देती मुझे छू देते तो ये अपना ga... मारा रही थी पवन सिंह से उस दिन तो मज़ा ले रही थी क्यू नही फेकी थी भरे मंच पर गोदी मे कूद के चढ़ जाती थी #pawansingh #akshrasingh #viral #trending #FB #reels1
- 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब राजू कलाकार को कर रहा कॉपी ▶️▶️▶️1
- काकन टोल टैक्स के समीप सरसो तेल ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी,चालक घायल अल्लामा ग़ज़ाली काकन टोल टैक्स के समीप शुक्रवार देर रात सरसों तेल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और जोकीहाट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला।घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया। चालक ने बताया कि ट्रक राजस्थान से सिलीगुड़ी जा रही थी। इसी दौरान काकन टोल टैक्स के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।दुर्घटना में कच्ची घानी ब्रांड का सरसों तेल लदा कई कार्टन क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे काफी नुकसान हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने और किसी अनहोनी से बचाव के लिए पुलिस ने मौके पर दो चौकीदारों को तैनात किया।शनिवार देर संध्या पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त ट्रक से सरसों तेल को दूसरी गाड़ी में सुरक्षित रूप से लोड कराया गया।1
- yah Road bahut Khatarnak1
- baccha chori ka ghatna araria1
- जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन और ढुलाई का धंधा खुलेआम जारी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा कारोबार प्रशासन की नाक के नीचे संचालित हो रहा है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि देर शाम से लेकर रात के अंधेरे तक ट्रैक्टरों के माध्यम से सरकारी जमीन, निजी खेतों और कोशी नदी के किनारे से मिट्टी काटकर विभिन्न स्थानों पर गिराई जा रही है। कई जगहों पर बिना किसी वैध अनुमति के जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर खुदाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से जहां पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, वहीं किसानों की उपजाऊ भूमि भी बर्बाद हो रही है। नदी किनारे अंधाधुंध कटाव से भविष्य में बाढ़ और भूमि धंसान की आशंका भी बढ़ गई है। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कों की स्थिति जर्जर होती जा रही है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सूत्रों की मानें तो मिट्टी माफिया बेखौफ होकर यह कारोबार चला रहे हैं। क्षेत्र में प्रशासनिक निगरानी की कमी या संभावित मिलीभगत को लेकर भी चर्चा तेज है। हालांकि, इस मामले में अब तक स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो अवैध खनन का यह सिलसिला और बढ़ सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब सक्रिय होता है और अवैध मिट्टी ढुलाई पर प्रभावी रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाता है।1