Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजय शर्मा जी ने देखिए क्या कहा महिला आरक्षण बिल के ऊपर सुनिए #himachalpunjabnews अजय शर्मा जी ने देखिए क्या कहा महिला आरक्षण बिल के ऊपर सुनिए #himachalpunjabnews
Himachal Punjab News
अजय शर्मा जी ने देखिए क्या कहा महिला आरक्षण बिल के ऊपर सुनिए #himachalpunjabnews अजय शर्मा जी ने देखिए क्या कहा महिला आरक्षण बिल के ऊपर सुनिए #himachalpunjabnews
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल का विरोध विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।कमलेश कुमारी ने कहा कि जो दल महिलाओं को अधिकार, सम्मान और भागीदारी देने की बात करते रहे, आज वही अपने असली चेहरे के साथ जनता के सामने आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं और महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने के पक्षधर कभी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक बड़ा और क्रांतिकारी कदम है, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया यह साबित करता है कि वे कभी भी महिलाओं को समान अधिकार देने के पक्षधर नहीं रहे। वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिला आरक्षण को केवल चुनावी मुद्दा बनाकर रखा, लेकिन उसे लागू करने का साहस नहीं दिखाया। अब जब भाजपा सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाया है तो विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा ही महिला विरोधी रही है।उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और वे उन ताकतों को पहचान चुकी हैं, जो सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं। आने वाले समय में महिलाएं ऐसे दलों को करारा जवाब देंगी।कमलेश कुमारी ने विश्वास जताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगा और महिलाओं को लोकतंत्र की निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी दिलाएगा। वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक बड़ा और क्रांतिकारी कदम है, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया यह साबित करता है कि वे कभी भी महिलाओं को समान अधिकार देने के पक्षधर नहीं रहे। वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिलाओं के आरक्षण को केवल चुनावी मुद्दा बनाकर रखा, लेकिन उसे लागू करने का साहस नहीं दिखाया। अब जब भाजपा सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाया है तो विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।1
- घुमारवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डंगार के गाँव भोला (हरितल्याङ्गर) में सोमवार दोपहर के समय एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। इस हादसे में रतनी देवी पत्नी अमरनाथ का स्लेटपोश मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय परिवार के सदस्य घर का कामकाज निपटाकर खेतों की ओर गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर के समय अचानक घर से धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। जब तक रतनी देवी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि पूरा मकान देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में घर का सारा सामान, अनाज और जरूरी वस्तुएं नष्ट हो गईं, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घुमारवी की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं, हल्का पटवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया और अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।4
- थ्रेशिंग के दौरान सुलगी आग, ट्रैक्टर व 18 क्विंटल गेहूं जली अभयपुर में हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू क्षेत्र के गांव अभयपुर में मंगलवार दोपहर गेहूं की थ्रेशिंग करते समय अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। इस हादसे में करीब 18 क्विंटल गेहूं और तूड़ी जलकर राख हो गई, जबकि ट्रैक्टर और थ्रेशर को भी काफी क्षति पहुंची है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंबरदार दीपक दत्ता उर्फ भोलू अपने खेतों में गेहूं की थ्रेशिंग कर रहे थे। इसी दौरान थ्रेशर से निकली एक चिंगारी गेहूं के गठ्ठों पर गिर गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी पीड़ित किसान दीपक दत्ता (भोलू)ने तहसीलदार घनारी, पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं खेतों में आग और धुआँ उठते देख स्थानीय ग्रामीण भी पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस चौकी दौलतपुर चौक से एएसआई कुलभूषण ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।उधर तहसीलदार घनारी कुलताज सिंह ने बताया कि पीड़ित दीपक दत्ता की गेहूं की फसल व पीड़ित का ट्रैक्टर/थ्रेशर आग लगने के कारण क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है।मौका पर फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू कर लिया गया है एवम आगामी कार्यवाही जारी है।1
- विक्रम राणा मंडल अध्यक्ष बमसन सुजानपुर भाजपा ने कहा कि विधायक महिला मंडलो को समानित करे इसमें सुजानपुर भाजपा को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए ! लेकिन पैसा कहा से आया इसको लेकर जानकारी करें सार्वजनिक1
- उन्नाव में गौ सेवा की मिसाल 🙏🐄 ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में उन्नाव जिला उपाध्यक्ष और उनकी टीम चौबीसों घंटे गौ माताओं की सेवा व रक्षा में जुटी है। आज घायल गौ माता की सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और डॉक्टर बुलाकर उपचार कराया। 27 अप्रैल को “गौ सम्मान दिवस” के अवसर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों व मुख्यमंत्रियों के नाम ज्ञापन सौंपने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है।1
- Post by JAI पंडित1
- राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की शोभायात्रा का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू #himachalpunjabnews1
- विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत सिंह की बड़ी घोषणा की हैं! उन्होंने कहा कि जो पंचायत निर्विरोध चुनी जाएगी, उसे सरकार की ओर से मिलने वाले 10 लाख रुपये के अतिरिक्त, विधायक अपनी विधायक निधि से भी 10 लाख रुपये प्रदान करेंगे। यानी निर्विरोध पंचायत को कुल 20 लाख रुपये का सीधा लाभ मिलेगा और विकास को मिलेगी नई रफ्तार।1
- बहरोड़ में श्री कृष्ण गौशाला का शुभारंभ | गौ पुत्रों का सम्मान | Brajvasi Gau Rakshak Sena Event 20261