भोपाल में बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, नासिक आईटी कंपनी के ‘लव जिहाद’ मामले पर पुतला दहन भोपाल भोपाल में बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, नासिक आईटी कंपनी के ‘लव जिहाद’ मामले पर पुतला दहन नासिक में कथित यौन शोषण और धार्मिक उत्पीड़न के विरोध में एमपी नगर में प्रदर्शन, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग एंकर:_ महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी में सामने आए कथित ‘लव जिहाद’, यौन शोषण और धार्मिक उत्पीड़न के गंभीर आरोपों को लेकर राजधानी भोपाल में शुक्रवार को बजरंग दल ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीबी मॉल के सामने एकत्रित होकर पैदल मार्च निकाला और जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोपियों का पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नासिक की एक आईटी कंपनी में कार्यरत 9 युवतियों और एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में टीम लीडर्स और एचआर मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें— मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप हैं धार्मिक दबाव और पहचान बदलने का कथित प्रयास लंबे समय तक कार्यस्थल पर शोषण पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। महाराष्ट्र पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । वहीं राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है। प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मांग की कि— सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए पीड़ितों को न्याय और सुरक्षा प्रदान की जाए इस प्रकार के मामलों को रोकने के लिए सख्त कानून लागू किए जाएं संगठन ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा सामाजिक और राजनीतिक संदर्भ मे पेंच उलझा हैं और यह मामला एक बार फिर ‘लव जिहाद’ जैसे संवेदनशील मुद्दे को लेकर बहस छेड़ रहा है। हालांकि इस तरह के मामलों में जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं माना जाता, लेकिन घटनाओं ने सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर हलचल जरूर बढ़ा दी है। भोपाल में हुआ यह प्रदर्शन दिखाता है कि नासिक की घटना का असर अब अन्य राज्यों में भी दिखाई देने लगा है। अब सबकी नजर SIT जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आरोपों में कितनी सच्चाई है। बाइट_ जितेंद्र चौहान प्रांतीय सह मंत्री

- Post by शाहिद खान रिपोर्टर2
- भोपाल गेहूं खरीदी में बड़ा घोटाला! पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के गंभीर आरोप यूपी से सस्ता गेहूं लाकर एमएसपी पर खरीद का दावा, भिंड में हजारों क्विंटल का फर्जीवाड़ा उजागर एंकर:__ मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने राज्य सरकार पर बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के माफिया के साथ मिलकर गेहूं खरीदी में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। गोविंद सिंह के अनुसार, भिंड जिले के लहार क्षेत्र में खरीदी शुरू होने से पहले ही केंद्र पर 4 से 5 हजार क्विंटल गेहूं मौजूद था। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 2100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा गया गेहूं, फर्जी तरीके से मध्य प्रदेश में 2625 रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचा गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में खाद्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है। “जहां खरीदी केंद्र की जरूरत नहीं थी, वहां भी केंद्र बनाए गए और करीब 5 लाख रुपए रिश्वत लेकर उपार्जन केंद्र खोले गए,” उन्होंने आरोप लगाया। गोविंद सिंह ने यह भी कहा कि कई केंद्रों पर पहले से ही गेहूं पहुंचा दिया गया था, जिससे स्थानीय किसानों को स्लॉट बुकिंग में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि मंडियों में गेहूं 2100 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल में बिक रहा है, जबकि सरकारी खरीदी में ऊंचे दाम पर फर्जी खरीद दिखाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस घोटाले का वीडियो भी सामने आया है, जिसे उन्होंने मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। उनके अनुसार, भिंड में तहसीलदार द्वारा की गई कार्रवाई में इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। महिला आरक्षण को लेकर भी गोविंद सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बिल पहले ही पारित हो चुका है और राहुल गांधी द्वारा संसद में कही गई बातों से वे सहमत हैं। वही सरकार पर निशाना साधा है पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के नाम पर योजनाएं बनाकर उनके साथ छल किया जा रहा है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश से लगे जिलों के किसानों को अपनी फसल बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- *मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित जहां हर राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है, तो वही बंगाल पिछड़ रहा है।* *उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब जंगलराज से मुक्ति चाहती है, वह विकास की ओर देखना चाहती है। जनता यहां प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनना चाहती है।* *उन्होंने कहा कि वैसे भी विकास के लिए भाजपा को चुनना जरूरी है।*1
- Post by Badsha Khan2
- निशातपुरा में दबंग पेट्रोल पंप संचालक का तांडव, घर में घुसकर युवती का सिर फोड़ा, परिवार को बेरहमी से पीटा। पुलिसिया बेरुखी की हद लहूलुहान फरियादी को ही बनाया आरोपी, पीड़ित भाइयों पर ही दर्ज की गई FIR। थाने पहुंचे घायल परिवार से बोले साहब— चोट असली नहीं है, खुद ही अपना हाथ काट लिया होगा। पुलिस की कार्यप्रणाली से टूटकर फरियादी रवि त्रिगुणायत ने जारी किया वीडियो, दी आत्मदाह की चेतावनी। नशे में धुत दबंग कमल पाल ने बुलाए भाड़े के गुंडे, विरोध करने पर पूरे परिवार को लहूलुहान किया। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को पड़ोसियों में हुआ था विवाद । फरियादियों के नाम रवि शंकर त्रिगुणायत गौतम त्रिगुणायत। जानकारी के मुताबिक निशातपुरा पुलिस ने अभी तक नहीं दर्ज एफआईआर1
- Post by मो। शादाब पत्रकार1
- Post by Naved khan1
- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित जहां हर राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है, तो वही बंगाल पिछड़ रहा है। बंगाल की जनता अब जंगलराज से मुक्ति चाहती है, वह विकास की ओर देखना चाहती है। जनता यहां प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनना चाहती है। वैसे भी विकास के लिए भाजपा को चुनना जरूरी है। *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव*1