लोकेशन मैहर *मध्यप्रदेश सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खुली बम्हंगवा में जर्जर स्कूल भवन की दीवार गिरने से 5 वीं के छात्र की मौत क्षेत्र में शोक और आक्रोश प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया ब्राम्हण विरोधी बयान में व्यस्त* विजयराघवगढ़। औद्योगिक नगरी कैमोर से सटे विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बम्हंगवा में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल की पुरानी जर्जर बिल्डिंग की दीवार गिरने से कक्षा 5 वीं के छात्र राजकुमार बर्मन की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार बर्मन सुबह लगभग 11 बजे शौच के लिए स्कूल परिसर में गया था। उसी दौरान पुरानी इमारत की दीवार अचानक ढह गई और वह उसके नीचे दब गया। कुछ समय तक छात्र दबा रहा, बाद में जब एक अन्य छात्र उसे खोजते हुए वहां पहुंचा तो उसने राजकुमार को मलबे के नीचे दबा देखा। तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो से छात्र को शासकीय अस्पताल विजयराघवगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि जर्जर भवन को पहले ही हटाया जाना चाहिए था। उनका कहना है कि लापरवाही के कारण एक मासूम की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता का एक वर्ष पहले बीमारी से निधन हो चुका था और उसकी मां फुल्की का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करती है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय के पास स्थित अदानी एसीसी BMG माइंस में होने वाली भारी ब्लास्टिंग से नई इमारत की दीवारों में भी दरारें पड़ चुकी हैं, जबकि पुराना भवन पहले से ही जर्जर था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब भवन की स्थिति खतरनाक थी तो उसे समय रहते हटाया क्यों नहीं गया। इस हादसे ने शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई स्कूल भवनों की हालत दयनीय है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। अब लोग दोषियों पर कार्रवाई और जर्जर भवनों के तत्काल सर्वे व ध्वस्तीकरण की मांग कर रहे हैं।

- जिला मैहर बठिया बरहिया से हो रहे अवैध उत्खंनन के साथ ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर खनिज विभाग रोक लगाने में असमर्थ । *मैहर - बठिया बरहिया से हो रहा अवैध खनन खनिज अधिकारी को जानकारी होने के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही , अमित राय की खदान से ओवरलोड गाड़िया और आए दिन हो रही मौतें कुछ दिन पूर्व भाजपा नेताओं द्वारा किया गया आन्दोलन भी फीका पड़ा जहाँ ओवरलोड वाहनों को खड़ा कराया गया था ग्राम अजमाइन में कार्यवाही का आश्वासन मिला लेकिन आज तक खनिज विभाग या प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई ।*1
- सतना-हवाई पट्टी मोड़ के सामने बोलेरो ने वैन को मारी टक्कर महिला सहित एक बच्चा घायल भेजा गया जिला अस्पताल #reels #reelsinstagram #vairal #news #vairalvideo1
- सतना। शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मैत्री पार्क के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही ओमिनी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रमुख विवरण: स्थान: मैत्री पार्क के पास, कोलगवां थाना क्षेत्र, सतना। हादसा: बोलेरो और ओमिनी वैन की आमने-सामने की भिड़ंत। घायल: ओमिनी वैन में सवार एक महिला और उनका मासूम बच्चा। पहचान: घायल महिला कांग्रेस की स्थानीय नेत्री बताई जा रही हैं।1
- Post by Pushpendra Kumar Ravi1
- Post by Rudra Pratap Singh Parihar1
- Post by Rajjan dwivedi Tikartala House1
- Post by Durgesh Kumar Gupta1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *कूनो में फिर गूंजी किलकारी: 'गामिनी' ने दिया 3 शावकों को जन्म* श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता मिली है। दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता 'गामिनी' ने 3 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। प्रोजेक्ट के तीन वर्ष पूरे होने पर यह 9वां सफल प्रसव है। इसके साथ ही भारत में अब चीतों का कुनबा बढ़कर 38 हो गया है।1