गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर VIP पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग। हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर गोंडा निवासी विनोद साहनी की हत्या के मामले को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) में उबाल है। सोमवार 14 सितंबर 2026 को VIP पार्टी के जिला अध्यक्ष सौखी निषाद के नेतृत्व में जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सौखी निषाद ने बताया कि वे ग्राम जंगल नौगांवा, थाना विशुनपुरा, जिला कुशीनगर के निवासी हैं और VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह ज्ञापन दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विनोद साहनी की हत्या मुख्यमंत्री की स्वजाति के लोगों द्वारा की गई है। ज्ञापन में पार्टी ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं - 1- हत्यारों का एनकाउंटर और उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। 2-मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए। 3- पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए और आरोपियों पर NSA की कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द अमल नहीं किया तो VIP पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा है कि किसी भी व्यक्ति पर होने वाला जुल्म-अत्याचार उनकी अपनी लड़ाई है।
गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर VIP पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग। हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर गोंडा निवासी विनोद साहनी की हत्या के मामले को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) में उबाल है। सोमवार 14 सितंबर 2026 को VIP पार्टी के जिला अध्यक्ष सौखी निषाद के नेतृत्व में जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सौखी निषाद ने बताया कि वे ग्राम जंगल नौगांवा, थाना विशुनपुरा, जिला कुशीनगर के निवासी हैं और VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह ज्ञापन दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया
कि विनोद साहनी की हत्या मुख्यमंत्री की स्वजाति के लोगों द्वारा की गई है। ज्ञापन में पार्टी ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं - 1- हत्यारों का एनकाउंटर और उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। 2-मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए। 3- पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए और आरोपियों पर NSA की कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द अमल नहीं किया तो VIP पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा है कि किसी भी व्यक्ति पर होने वाला जुल्म-अत्याचार उनकी अपनी लड़ाई है।
- *********दो महीने बाद छठ पूजा, अभी से बदहाल पड़ा घाट** # **दो महीने बाद छठ पूजा, अभी से बदहाल पड़ा घाट** ### **चमाडिया के छठ घाट पर जलकुंभी और झाड़ियां जमा, सफाई को लेकर जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल** **बंजारी पट्टी।** छठ महापर्व में अभी करीब दो महीने का समय बाकी है, लेकिन बंजारी पट्टी क्षेत्र के **चमाडिया गांव स्थित छठ घाट** की स्थिति अभी से चिंता बढ़ाने वाली है। घाट के पानी में जगह-जगह **जलकुंभी जमा है**, जबकि किनारों पर घास-फूस और झाड़ियां उग आई हैं। तस्वीरें देखकर सवाल उठ रहा है कि आखिर छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने से पहले इस घाट की सफाई कौन कराएगा? ग्रामीणों का कहना है कि छठ पूजा आस्था का बड़ा पर्व है। व्रती महिलाएं इसी घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं। ऐसे में घाट की सफाई और पानी से जलकुंभी हटाने का काम समय रहते शुरू हो जाना चाहिए। **जब सफाई के लिए अभी पर्याप्त समय है, तो जिम्मेदार विभाग की नजर इस घाट की बदहाल स्थिति पर क्यों नहीं पड़ रही है?** ### **क्या धार्मिक स्थल को साफ रखना भी जिम्मेदारी नहीं?** ग्रामीणों का सवाल है कि **क्या धार्मिक स्थलों और छठ घाटों की साफ-सफाई करना भी अब किसी की जिम्मेदारी नहीं रह गई है?** यदि अभी से सफाई अभियान शुरू कर दिया जाए तो छठ पर्व तक घाट को पूरी तरह व्यवस्थित किया जा सकता है। लेकिन यदि अंतिम समय तक इंतजार किया गया तो सफाई के लिए जल्दबाजी में काम करना पड़ेगा और श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों से मांग की है कि **चमाडिया छठ घाट का निरीक्षण कराकर जलकुंभी, झाड़ियों और अन्य गंदगी को समय रहते हटाया जाए**, ताकि छठ पर्व के दौरान व्रती और श्रद्धालु साफ-सुथरे एवं सुरक्षित घाट पर पूजा कर सकें।4
- थाना साइबर क्राइम व साइबर सेल संयुक्त पुलिस टीम साइबर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा मोबाइल चोरी कर यूपीआई पिन रिसेट कर फ्लिपकार्ट व अन्य वेवसाइट के माध्यम से 08 लाख 70 हजार रुपये की खरीदारी करने वाले 02 नफर शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर डा0 राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में CY-VAJRA-02 अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम व साइबर सेल कुशीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना साइबर क्राइम, कुशीनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-14/2026 से संबंधित साइबर ठगी की घटना का अनावरण करते हुए मोबाइल चोरी कर यूपीआई पिन रिसेट कर फ्लिपकार्ट व अन्य वेबसाइट के माध्यम से 08 लाख 70 हजार रुपये की खरीददारी करने वाले खरीदारी किये गये सामान के साथ 02 नफर शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अपराध का तरीका पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि वे फोन चोरी करते थे। चोरी किए गए फोन का लॉक तोड़कर उसे रीसेट और फॉर्मेट कर देते थे। इसके बाद मोबाइल को पुनः चालू करते थे। चालू करने के बाद चोरी किए गए मोबाइल में लगे सिम कार्ड नंबर का उपयोग करके जीमेल आईडी प्राप्त करते थे। आवश्यक डेटा रिकवर करके यूपीआई पिन रीसेट करते थे और बैंक बैलेंस चेक करते थे। इसके पश्चात चोरी किए गए मोबाइल में फ्लिपकार्ट आईडी तथा अन्य वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी करते थे। सामान फर्जी पते पर मंगवाकर डिलीवरी प्राप्त कर लेते थे। फिर उन सामानों को उचित दाम पर बेच देते थे अथवा कुछ सामान स्वयं इस्तेमाल कर लेते थे।3
- एक माह बाद भी नहीं हुआ अजमत अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पीड़ित पिता ने डीएम से लगाई उच्चस्तरीय जांच की गुहार। रामकोला, कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अजमत अंसारी हत्याकांड का पुलिस एक माह बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। इससे नाराज मृतक के पिता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उच्चस्तरीय और समयबद्ध जांच कराकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। क्या है पूरा मामला ? प्रार्थी मनोवर अंसारी पुत्र रहीम अंसारी, निवासी ग्राम भवानी टोला, पोस्ट टेकुआटार ने बताया कि उनके लड़के अजमत अंसारी की 26 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदगी हो गई थी। जिसकी सूचना 27 जुलाई 2026 को थाना रामकोला में गुमशुदगी संख्या 0053/2026 के तहत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 29 जुलाई 2026 को अजमत का शव थाना कप्तानगंज के गंभीरिया टोला के सामने बाड़ी नाले में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी उसी दिन की है। परिजनों का आरोप है कि अजमत की निर्मम हत्या कर शव को नाले में फेंका गया था। SP से लेकर ADG तक लगा चुके हैं गुहार पीड़ित पिता का कहना है कि घटना को एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। वह अब तक 5 बार पुलिस अधीक्षक से और एक बार ADG महोदय से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि - 1. मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारी या SIT से कराई जाए। 2. CCTV फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, पोस्टमार्टम और फोरेंसिक साक्ष्यों की गहन जांच हो। 3. संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। 4. अगर थाना स्तर पर लापरवाही हुई है तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार ने खुद को गरीब और असहाय बताते हुए सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की है।1
- दो मामलों में युवतियों की बरामदगी को लेकर एसपी से मुलाकात तमकुहीराज और पडरौना के दो मामलों को लेकर राजन जायसवाल ने पीड़ित परिवारों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। दोनों युवतियों की जल्द बरामदगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई। एसपी की ओर से जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिलने की बात कही गई है। पूरे मामले की जानकारी वीडियो में देखिए और सुनिए राजन जायसवाल ने क्या कहा। 👇1
- हाटा में जमीन विवाद में महिला और उसकी वृद्ध सास को लाठी-रॉड से पीटा, सोने के जेवर छीने। हंगामा टाइम्स न्यूज़ हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरी मलाव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों द्वारा एक महिला और उसकी वृद्ध सास के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला ? प्रार्थिनी आशा देवी पत्नी उपेन्द्र यादव ने बताया कि वह अपनी निजी भूमि पर दिनांक 21 अगस्त 2026 को बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रही थी। इसी रंजिश को लेकर 22 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 8:30 बजे उनके पट्टीदार रामायन पुत्र रामजीत, निखिल पुत्र रामायन, पूजा व कल्पना पुत्रियां रामायन और कोमल पत्नी रामायन एकराय होकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने लगे। विरोध करने पर सभी ने आशा देवी और उनकी वृद्ध सास रामकली देवी पत्नी स्व. बाबूलाल के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वृद्धा के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशा देवी को भी शरीर में काफी चोटें आई हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जेवरात छीनने का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर हमलावरों ने उनका मंगलसूत्र, कान की बाली और सोने की जिउतिया जबरन छीन ली। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए और बीच-बचाव किया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार घटना की सूचना थाना हाटा पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने 14 सितंबर को जिलाधिकारी कुशीनगर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और लूटे गए जेवरात बरामद करने की मांग की है।1
- नवलपुर सरकारी योजना में धांधली जांच का विषय जनता का मांग1
- हाटा में जमीन विवाद में महिला और उसकी वृद्ध सास को लाठी-रॉड से पीटा, सोने के जेवर छीने। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरी मलाव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों द्वारा एक महिला और उसकी वृद्ध सास के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला ? प्रार्थिनी आशा देवी पत्नी उपेन्द्र यादव ने बताया कि वह अपनी निजी भूमि पर दिनांक 21 अगस्त 2026 को बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रही थी। इसी रंजिश को लेकर 22 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 8:30 बजे उनके पट्टीदार रामायन पुत्र रामजीत, निखिल पुत्र रामायन, पूजा व कल्पना पुत्रियां रामायन और कोमल पत्नी रामायन एकराय होकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने लगे। विरोध करने पर सभी ने आशा देवी और उनकी वृद्ध सास रामकली देवी पत्नी स्व. बाबूलाल के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वृद्धा के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशा देवी को भी शरीर में काफी चोटें आई हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जेवरात छीनने का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर हमलावरों ने उनका मंगलसूत्र, कान की बाली और सोने की जिउतिया जबरन छीन ली। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए और बीच-बचाव किया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार घटना की सूचना थाना हाटा पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने 14 सितंबर को जिलाधिकारी कुशीनगर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और लूटे गए जेवरात बरामद करने की मांग की है।1
- पॉक्सो मामले में दोषी को आजीवन कारावास, 1.10 लाख रुपये का अर्थदंड1