Shuru
Apke Nagar Ki App…
261203 थाना रामपुर मथुरा के अंतर्गत ग्राम चांदपुर बाजार जब भी बारिश होता है तो ऐसे ही गंदगी हो जाता है उसके बारे में कोई प्रधान कोई जांच प्रदान नहीं करते हैं और निकलने में दिक्कत होने लगती है
Bholu Verma
261203 थाना रामपुर मथुरा के अंतर्गत ग्राम चांदपुर बाजार जब भी बारिश होता है तो ऐसे ही गंदगी हो जाता है उसके बारे में कोई प्रधान कोई जांच प्रदान नहीं करते हैं और निकलने में दिक्कत होने लगती है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र महुली गांव के पास आज शाम नहर पटरी पर दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने ऐसी भिड़ीं कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि किशोरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।मृतकों में राम पटेसर (65) निवासी अत्तानगर और सुरेश चंद्र मिश्रा निवासी इनायतनगर,अयोध्या शामिल हैं। वहीं तिलकराज (42) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि मानसी (16) का इलाज सीएचसी बल्दीराय में चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे। नहर पटरी का संकरा रास्ता और तेज रफ्तार हादसे की बड़ी वजह मानि जा रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अशुतोष कुमार ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।शाम की इस भीषण दुर्घटना से अत्तानगर व आसपास के गांवों में मातम छा गया !!1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | ओडिशा बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई, देखकर दंग रह गए कर्मचारी ओडिशा के क्योंझर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति अपनी मृत बहन का कंकाल कब्र से निकालकर सीधे बैंक पहुंच गया। घटना के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। मामला जिले के पतना थाना क्षेत्र के मलिपाशी गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, डियानाली गांव निवासी जीतू मुंडा अपनी दिवंगत बहन कलारा मुंडा के खाते से पैसे निकालने के लिए कई बार बैंक के चक्कर लगा चुका था, लेकिन कथित तौर पर बैंक कर्मचारियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि लगातार अनसुना किए जाने से नाराज जीतू मुंडा ने बहन के शव के अवशेष कब्र से निकाले और उन्हें लेकर ग्रामीण बैंक पहुंच गया। उसने बैंक परिसर के सामने कंकाल रखकर विरोध जताया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना ने बैंकिंग प्रक्रिया और ग्रामीण इलाकों में लोगों को होने वाली परेशानियों पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- बाराबंकी ब्रेकिंग संवाददाता बाराबंकी बाराबंकी। सबसे सुरक्षित सोसाइटी मानी जाने वाली सालीमार पैराडाइज में हाई प्रोफाइल हुई चोरी बिला सी 5 अजय बघेल के आवास में काई करोड़ों के जेवरात व नगदी चोरी के मामले में नया मोड़ गिरफ्तार ड्राइवर की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से की अपील, मामले में गिरफ्तार अजय बघेल के ड्राइवर अनिल यादव की पत्नी लक्ष्मी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया की अजय बघेल की पत्नी रेनू यादव के द्वारा लगातार फोन पर व मेरे घर पहुंच कर मेरे पति को जान से मरवाने की धमकी दे रही है,और पुरे परिवार को गायब करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़ित लक्ष्मी ने बताया हमारे पति अनिल यादव की जान को खतरा है पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने की अपील की है पूरे मामले की जांच पड़ताल एसटीएफ कर रही है कोतवाली माती सालीमार पैराडाइज मोहम्मदपुर चौकी का मामला।1
- ये बेहद दुखद समाचार है कि उप्र के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी की सीढ़ी टूटने से एक किशोर की मौत हो गयी, दो किशोर गिरकर घायल हुए व दो लड़कों को घंटों की मशक़्क़त के बाद सेना की सहायता से बचाया गया। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी एक और टंकी जानलेवा साबित हुई है।1
- महसी/बहराइच जिले में दिनदहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, बाजार से बाइक पार खैरीघाट थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला कोटवा बाजार का है, जहां सब्जी खरीदने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरों ने दिन के उजाले में ही उड़ा दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति कुछ देर के लिए बाजार में खरीदारी करने गया था, इसी दौरान चोर मौके का फायदा उठाकर बाइक लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद आक्रोश है और लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की वारदातों से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 👉 लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।3
- बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के शालीमार पैराडाइज में ठेकेदार अजय सिंह बघेल के विला से करीब 10 करोड़ रुपये की चोरी के मामले की जांच अब एसटीएफ को सौंप दी गई है। इस हाई-प्रोफाइल वारदात के मद्देनजर एसटीएफ ने तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से जांच तेज कर दी है।गोरखपुर निवासी अजय सिंह बघेल 19 अप्रैल को अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। 30 अप्रैल को घर लौटने पर उन्होंने पाया कि बेडरूम की अलमारी टूटी हुई थी। अलमारी से हीरे, सोने-चांदी और पन्ने के आभूषणों के साथ एक लाइसेंसी असलहा भी गायब था। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।जांच से पता चला है कि चोरों ने 27 अप्रैल को सीसीटीवी सिस्टम को निष्क्रिय कर इस वारदात को अंजाम दिया। घर की दो चाबियों में से एक बघेल ने छिपाकर रखी थी, जबकि दूसरी पड़ोसी के पास थी, जिसका उपयोग ड्राइवर और मेड के प्रवेश के लिए होता था। यह पहलू अब जांच का मुख्य केंद्र बन गया है।पुलिस ने सोसाइटी के मुख्य गेट से आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड खंगाला है। इसके अतिरिक्त, आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा चुकी है। शुरुआती जांच में पांच पुराने नौकरों को संदेह के दायरे में रखा गया है।पुलिस ने मंगलवार करीब 9 बजे बताया कि अब तक 6-7 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एसटीएफ के जांच में शामिल होने के बाद इस मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद के मोदीनगर में हिंदू संगठनों ने St. टेरेसा स्कूल के गेट पर "जय श्रीराम" लिख दिया आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने एक हिन्दू शिक्षिका पर धार्मिक मान्यताओं को बदलने का दबाव बनाया हाथ पर बने 'ओम' व 'महादेव' के टैटू हटाने को कहा गया1
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- थाना सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्रान्तर्गत खाली प्लाट में शव मिलने के सम्बन्ध में उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनन्द द्वारा दी गई बाइट1