गुना में 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा गुना जिले में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकट उत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल (गुरुवार) को विशाल चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा शाम 4:00 बजे श्री चित्रगुप्त मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचेगी। आयोजन समिति के अनुसार, यात्रा के समापन के बाद शाम 7:00 से 8:00 बजे तक मंदिर में विधिवत आरती एवं पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि 8:00 बजे से भोजन प्रसादी का वितरण प्रारंभ होगा। इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग भी अर्पित किया जाएगा। समाज के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और वरिष्ठजनों की सहमति से इस वर्ष भी परंपरागत रूप से शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। 12 अप्रैल से मंदिर सभागार में नियमित बैठकें चल रही हैं, वहीं 18 अप्रैल को हुई बैठक में विभिन्न सुझावों पर चर्चा कर अंतिम रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन सक्सेना एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा अनुशासित ढंग से निकाली जाएगी, जिसमें महिलाओं और पुरुषों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं से पीली साड़ी तथा पुरुषों से सफेद या पीले कुर्ता-पायजामा में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और प्रतिनिधियों के माध्यम से दूरभाष व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों को जोड़ा जा रहा है। आमंत्रण कार्ड घर-घर पहुंचाना संभव न होने के कारण व्हाट्सएप और कॉलिंग के जरिए भी सूचना दी जा रही है। समिति ने गुना जिले के सभी कायस्थ बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

- Post by Shivkumar Jogi1
- *बारां में 24 अप्रैल को मनाया जाएगा पंचायती राज दिवस, चुनाव कराने की उठेगी मांग।* छबड़ा:(बारां)राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस द्वारा 24 अप्रैल को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालयों पर पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें कांग्रेस के नए-पुराने पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम मतदाता भाग लेंगे। जिला प्रवक्ता शंकर लाल नागर एवं जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम सेन ने बताया कि जिला अध्यक्ष मीणा की सहमति से जिलेभर के सभी कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बारां पहुंचने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में जागरूकता बढ़ाना और पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे तथा राज्य सरकार से पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव शीघ्र कराने की मांग करेंगे। साथ ही, इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों की एक जूम मीटिंग भी आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि एवं समय शीघ्र ही जिला अध्यक्ष की सहमति से तय कर लिंक ग्रुफ में साझा किया जाएगा। पंचायती राज दिवस के इस आयोजन को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और इसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।2
- ऐसे लोगों को जेल में डालिए उम्र खेत की सजा सुनाए1
- चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंजी जी ने दि सभी को बधाइयां मक्सूदनगढ़ में निशुल्क मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह कार्यक्रम हुआ संपन्न शासन प्रशासन ने की शानदार व्यवस्था #viralreelschallenge #viralreelsfacebook #viralshorts #gunacity #viralphotochallenge #viralreels #maksudangarh #gunamp #GunaNews #guna #gunamp #viralreelschallenge #viralreelsfacebook #viralshorts #gunacity #viralphotochallenge #viralreels #maksudangarh #gunamp #GunaNews #guna #gunamp1
- पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी शुभम रैकवार उम्र 37 वर्ष निवासी गांधीनगर कॉलोनी चंदेरी ने बताया कि 18 अप्रैल की रात करीबन 9:30 बजे मनोज रैकवार निवासी गांधीनगर ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी जब मैंने गाली देने से मना किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की और मुझे जान से मारने की धमकी दी। चंदेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- करैरा में IPS अधिकारी आयुष जाखड़ को विधायक प्रीतम लोधी की खुली चुनौती..... करैरा एसडीओपी IPS आयुष जाखड़ से लिए कहा कि वह अपनी औकात में रहें, करैरा तेरे डैडी का नहीं है। मेरा बेटा करैरा आयेगा भी और करैरा से चुनाव भी लड़ेगा, अगर तुम्हारे डैडी में दम हो हो तो रोक लेना... गरीब का केस होता है वहां कोई नहीं जाता आप लोग वहां जाते हैं जहां पैसा मिलता है- प्रीतम लोधी1
- शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम अनुराग निंगवाल ने नरवर तहसील के ग्राम अंदौरा में अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पनडुब्बी (रेत उत्खनन में प्रयुक्त मशीन) को मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देशन में राजस्व एवं प्रशासनिक टीम द्वारा की गई। ग्राम अंदौरा के नदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर एसडीएम श्री निंगवाल ने तहसीलदार ललित शर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक पनडुब्बी मशीन से अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जिसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस सख्ती का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है आज दोपहर में भी करेरा तहसील अंतर्गत थनरा चौकी के पास एक रेत से भरा ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। उक्त ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवहन कर रहा था।1