कुशीनगर में लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत **सिंहपुर (हाटा), कुशीनगर।** सिंहपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय 11 हजार वोल्ट की लाइन में अचानक करंट आने से एक लाइनमैन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो हाटा 33 केवीए बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। वह हाटा वार्ड नं. 20 गोपालनगर मदरहा के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह सिंहपुर में ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शटडाउन लेने के बावजूद अचानक लाइन में बिजली प्रवाहित हो गई, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोग तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हाटा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष, एसडीएम हाटा एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
कुशीनगर में लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत **सिंहपुर (हाटा), कुशीनगर।** सिंहपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय 11 हजार वोल्ट की लाइन में अचानक करंट आने से एक लाइनमैन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो हाटा 33 केवीए बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। वह हाटा वार्ड नं. 20 गोपालनगर मदरहा के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह सिंहपुर में ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य कर रहे
थे। बताया जा रहा है कि शटडाउन लेने के बावजूद अचानक लाइन में बिजली प्रवाहित हो गई, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोग तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हाटा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष, एसडीएम हाटा एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
- कुशीनगर – बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही अनियमितता, नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां कुशीनगर जनपद में बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही अनियमितता का मामला सामने आया है। परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र विभागीय गाड़ियों से भेजे जाने का स्पष्ट नियम है, लेकिन इसके विपरीत एक प्राइवेट गाड़ी में परीक्षा पेपर ले जाए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रश्न पत्र पडरौना स्थित कन्या इंटर कॉलेज से भेजा जाना था। इसी दौरान प्रिंसिपल द्वारा स्वयं प्रश्न पत्र लेकर चक्कर लगाए जाने की सूचना भी सामने आई है, जिससे पूरे मामले पर संदेह गहरा गया है। नियमों के अनुसार बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों का परिवहन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय वाहनों के माध्यम से किया जाना अनिवार्य है,U ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और गोपनीयता बनी रहे। ऐसे में प्राइवेट वाहन के उपयोग से कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज है। यदि मामले की पुष्टि होती है तो यह परीक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस पूरे प्रकरण में क्या कार्रवाई करता है।1
- नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी एक गरीब पिता ने विदेश भेजने वाले एजेंट पर बेटे को विदेश में बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र देकर बेटे को सकुशल घर वापसी की गुहार लगाई है। लक्ष्मीपुर गांव निवासी रामप्रवेश यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि धर्मपुर गांव का रहने वाला एजेंट ने करीब छह माह पूर्व उनके बेटे संजय यादव को दुबई में एक कंपनी में वेल्डर के पद पर नौकरी दिलाने की बात कही। उन्होंने गहने और खेत बंधक रखकर 75000 हजार रुपए एजेंट को दिये। पिता ने आरोप लगाया है कि बेटे को वेल्डर कार्य करने की बात कह कर भेजा गया। वहां स्टरींग लेबर कार्य पर लगा दिया गया है, विरोध किया तो एजेंट ने उसका वीजा, पासपोर्ट छीन लिये है। पिता ने आरोप लगाया है कि उसे बंधक बनाकर जबरन काम करवाया जा रहा है। एजेंट से बेटे को वापस बुलाने की बात कही एजेंट ने 2 फरवरी को टिकट के नाम पर ₹36,500 हजार रुपये अपने खाते में मंगवा लिए लेकिन बेटे को घर नहीं भेजा गया। अब एजेंट ने पुनः वापसी भेजने के नाम पर ₹1,00,000 लाख रुपये की मांग की जा रही हैं ।पूरा परिवार सदमे और भय में है। पिता ने बताया कि संजय मैट्रिक पास है। वह गुजरात में रह कर एक कम्पनी में वेल्डर का कार्य करता था। लेकिन मजदूरी कम होने के चलते वह सुनहरे सपने लेकर विदेश गया था। लेकिन एजेंट ने फसा दिया है। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को शिकायती पत्र देकर बेटे को सकुशल वापसी कराने और मामले की जांच करा एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।3
- समय बड़ा अनमोल रतन1
- कुशीनगर,सुकरौली ब्लॉक परिसर में प्रशासनिक लापरवाही की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। एडीओ पंचायत कार्यालय के ठीक बगल में स्थित प्राचीन कुआं, जो कभी आस्था और परंपराओं का केंद्र था, आज कूड़ेदान में बदल चुका है। ब्लॉक की सफाई के बाद निकलने वाला कचरा इसी कुएं में डाल कर पाट दिया जाता है। बरसात में सड़ते कचरे की दुर्गंध पूरे परिसर को प्रदूषित कर देती है। स्थानीय लोग नाराज हैं और सवाल उठा रहे हैं कि अधिकारियों की नजर रोज पड़ने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं होती। क्या ऐतिहासिक धरोहर यूं ही दम तोड़ती रहेगी, या जिम्मेदार जागेंगे?1
- साधु की वेशभूषा पहनकर अब्दुल हि....दू लड़की के साथ पकड़ा गया// ये अपने काम में हर तरीके से लगे है1
- बेतिया–कुमारबाग रेलखंड पर 17 फरवरी, मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसके साथ ही इस खंड पर परिचालन की नई शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो गया। सुबह 7:45 बजे डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा अधिकारियों की टीम के साथ बेतिया स्टेशन पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। करीब 9:15 बजे सीआरएस श्रीगुरू प्रकाश विशेष निरीक्षण वाहन से पहुंचे और सिग्नलिंग सिस्टम, पैनल, सुरक्षा उपकरण व अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण दल ने ट्राली से बेतिया से कुमारबाग तक ट्रैक, स्लीपर, बैलास्ट, पुल-पुलिया, समपार फाटक और सिग्नलिंग व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा होने से ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, समयबद्ध संचालन संभव होगा और माल परिवहन को भी गति मिलेगी। साथ ही, बेतिया स्टेशन पर बने 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया गया, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिलेगा। सीआरएस निरीक्षण के सफल समापन के साथ बेतिया–कुमारबाग रेलखंड क्षेत्रीय विकास, यात्री सुविधा और सुरक्षित रेल परिचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बन गया है।1
- भारत का पहला पत्र जिसने भूत का इंटरव्यू लिए है1
- जिस बजरंगदल को तुम गुंडे कहते हो वो तुम्हारी माँ बेटियों की दिन रात रक्षा करते है मध्य प्रदेश के छतरपुर में मोहम्मद शकील पर कई 10 वर्षीय हिंदू लड़कियों के साथ बलात्कार करने का आरोप है। बजरंग दल ने उसे एक होटल से पकड़ा और नंगा कर बाजार में उसकी जमके सेवा की।1