डॉग स्क्वायड व श्रीनगर पुलिस टीम ने किया छापामारी, नहीं मिला कुछ कुमारखंड,निज संवाददाता। जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड टीम स्थानीय थाना श्रीनगर के पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड 2 में विभिन्न स्थानों पर मिली सूचना व पहले की गई छापामारी के आधार पर देसी शराब बनाने वाले के यहां छापा मारा गया। लेकिन मौके पर कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ । मौके पर डॉग स्क्वायड टीम के बारे में अपर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बतलाया कि डीआईजी के सख्त निर्देश पर थाना क्षेत्र में जहां-जहां देसी शराब बनाने का काम किया जाता है, उन्हें चिन्हित कर उन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर श्रीनगर थाना के सहयोग से परमानंदपुर वार्ड 2 में डॉग स्क्वॉड के साथ छापा मारा गया। लेकिन कहीं से कुछ बरामद नहीं हो पाया। मौके पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ श्रीनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष एसआई नागेंद्र कुमार, एएसआई राकेश कुमार सिंह , पीटीसी नवीन मंडल सहित श्रीनगर थाना पुलिस फोर्स मौजूद थे।