हेल्पलाइन नम्बर 1947 पर सम्पर्क कर आमजन करा सकते हैं आधार सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण औरैया। जनपद स्तरीय आधार समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गयी। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में आधार नामांकन तथा संशोधन 127 मशीनों के माध्यम से इस माह में 3423 नए नामांकन तथा 17124 आधार संशोधन/ अपडेट किए गए हैं साथ ही यह भी बताया गया कि जनपद में भारतीय डाक सेवा के विभिन्न कार्यालयों में 55 से अधिक संयंत्र क्रियाशील हैं जहां पर 0 से 05 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन की सुविधा है उक्त के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अधीक्षक भारतीय डाक सेवा को निर्देश दिए गए कि अपने कार्यालयों में संचालित आधार नामांकन/ संशोधन संयंत्रों के माध्यम से अधिक से अधिक व्यक्तियों के नामांकन/ संशोधन करायें साथ ही इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जाए। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षारत सभी छात्र- छात्राओं का आधार नामांकन कराना सुनिश्चित करें तथा जिन छात्र-छात्राओं के आधार नामांकन नहीं हुए हैं उनका खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शत-प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें इस हेतु संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी का उत्तर दायित्व भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित जन सेवा केन्द्रों तथा अन्य आधार नामांकन/ संशोधन केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित कार्यों हेतु निर्धारित दरों का पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शन करने के साथ-साथ संशोधन/ अपडेशन हेतु आवश्यक दस्तावेजों का विवरण भी प्रदर्शित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उक्त के संबंध में बताया गया की शासन द्वारा नए आधार नामांकन तथा 05 वर्ष से 17 वर्ष के बच्चों का प्रथम बार बायोमैट्रिक अपडेशन पूर्णतः निःशुल्क है साथ ही यह भी अवगत कराया कि जनपद में यूआईडीएआई द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र प्लाट नम्बर 13/1716 ए अपर ग्राउण्ड तिलक नगर दक्षिण इटावा बाईपास रोड पर संचालित किया जा रहा है जहां पर आधार नामांकन के साथ-साथ आधार संशोधन/ अपडेशन की समस्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आधार कार्ड से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु आमजन हेल्पलाइन नम्बर- 1947 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि जनपद में आधार नामांकन/संशोधन हेतु संचालित समस्त केन्द्रों की सूची जनपदीय वेबसाइट पर अपलोड करायी जाए साथ ही इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जाए। उक्त अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट/ प्रशिक्षु आईएएस विनोद कुमार मीना, अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनायक शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार,ई- डिस्ट्रिक मैनेजर विपिन पाल, आशुतोष सिंह आधार प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
हेल्पलाइन नम्बर 1947 पर सम्पर्क कर आमजन करा सकते हैं आधार सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण औरैया। जनपद स्तरीय आधार समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गयी। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में आधार नामांकन तथा संशोधन 127 मशीनों के माध्यम से इस माह में 3423 नए नामांकन तथा 17124 आधार संशोधन/ अपडेट किए गए हैं साथ ही यह भी बताया गया कि जनपद में भारतीय डाक सेवा के विभिन्न कार्यालयों में 55 से अधिक संयंत्र क्रियाशील हैं जहां पर 0 से 05 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन की सुविधा है उक्त के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अधीक्षक भारतीय डाक सेवा को निर्देश दिए गए कि अपने कार्यालयों में संचालित आधार नामांकन/ संशोधन संयंत्रों के माध्यम से अधिक से अधिक व्यक्तियों के नामांकन/ संशोधन करायें साथ
ही इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जाए। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षारत सभी छात्र- छात्राओं का आधार नामांकन कराना सुनिश्चित करें तथा जिन छात्र-छात्राओं के आधार नामांकन नहीं हुए हैं उनका खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शत-प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें इस हेतु संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी का उत्तर दायित्व भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित जन सेवा केन्द्रों तथा अन्य आधार नामांकन/ संशोधन केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित कार्यों हेतु निर्धारित दरों का पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शन करने के साथ-साथ संशोधन/ अपडेशन हेतु आवश्यक दस्तावेजों का विवरण भी प्रदर्शित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उक्त के संबंध में बताया गया की शासन द्वारा नए आधार नामांकन तथा 05 वर्ष से 17 वर्ष के बच्चों का प्रथम बार बायोमैट्रिक अपडेशन पूर्णतः निःशुल्क है साथ ही यह
भी अवगत कराया कि जनपद में यूआईडीएआई द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र प्लाट नम्बर 13/1716 ए अपर ग्राउण्ड तिलक नगर दक्षिण इटावा बाईपास रोड पर संचालित किया जा रहा है जहां पर आधार नामांकन के साथ-साथ आधार संशोधन/ अपडेशन की समस्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आधार कार्ड से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु आमजन हेल्पलाइन नम्बर- 1947 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि जनपद में आधार नामांकन/संशोधन हेतु संचालित समस्त केन्द्रों की सूची जनपदीय वेबसाइट पर अपलोड करायी जाए साथ ही इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जाए। उक्त अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट/ प्रशिक्षु आईएएस विनोद कुमार मीना, अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनायक शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार,ई- डिस्ट्रिक मैनेजर विपिन पाल, आशुतोष सिंह आधार प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
- ओरैया पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है।” जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *सावन के अंतिम सोमवार पर अटसू में पुलिस ने पेश की सेवा की मिसाल* औरैया। सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवार पर जब पूरा देश शिवमय नजर आया, वहीं जनपद औरैया के अटसू चौराहे से पुलिस की मानवता और सेवा भावना की तस्वीर सामने आई। यहां पुलिस ने डंडे के बजाय सेवा का हाथ बढ़ाते हुए शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की। अजीतमल थाना क्षेत्र के अटसू चौराहे पर मिशन हेल्पिंग अभियान के तहत पुलिस-पब्लिक के संयुक्त सहयोग से कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। रविवार रात से सोमवार सुबह तक चले शिविर में कांवड़ियों को फल, चाय, कॉफी, पानी और प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही उनके विश्राम के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अजीतमल कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह एवं अटसू चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया। इस दौरान चौकी पुलिस स्टाफ, नगर के व्यापारी, नगर पंचायत के सभासदगण और क्षेत्रीय प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस और जनता के इस संयुक्त सेवा अभियान की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। कांवड़ियों की सेवा के जरिए पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता की भी मिसाल पेश की।1
- बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस *आगामी पर्व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*1
- अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* *अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। वाइट - क्षेत्राधिकार अजीतमल मनोज गंगवार1
- क्या एड़ी का दर्द आपको जीने नहीं देता रोज सुबह उठते ही ईदी का दर्द परेशान कर देता है क्या आपके एड़ी में सुबह उठते ही तेज दर्द होता है? या ज्यादा देर खड़े रहने और चलने पर दर्द बढ़ जाता है? इसे नजरअंदाज न करें—यह Plantar Fasciitis का संकेत हो सकता है। सही एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और समय पर फिजियोथेरेपी से दर्द में राहत मिल सकती है। दर्द को सहते न रहें—आज ही सही सलाह लें!” डॉ. ब्रिजेश सुदामा लाल सविता ग्राम शमशेर गंज जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश +91 96917 201611
- औरैया पुलिस 28 अगस्त को रक्षाबंधन, त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट। बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी। PRV और चीता मोबाइल टीमों को प्रमुख स्थानों पर सक्रिय किया गया। थानों की फर्स्ट मोबाइल, सेकंड मोबाइल और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे। महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीम और कंट्रोल रूम भी रहेंगे सक्रिय। SP अभिषेक भारती के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट। औरैया पुलिस 28 अगस्त को रक्षाबंधन, त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट। बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी। PRV और चीता मोबाइल टीमों को प्रमुख स्थानों पर सक्रिय किया गया। थानों की फर्स्ट मोबाइल, सेकंड मोबाइल और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे। महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीम और कंट्रोल रूम भी रहेंगे सक्रिय। SP अभिषेक भारती के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट।2
- रक्षाबंधन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक *आगामी पर्व रक्षाबंधन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*1
- बीपी मंडल ने पिछड़ों की दिशा और दशा बदलने का किया प्रयास: सर्वेश बाबू गौतम औरैया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय ककोर में मंगलवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद उर्फ बीपी मंडल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। इस दौरान उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि बीपी मंडल सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उन्होंने पिछड़े वर्ग की दिशा और दशा बदलने के लिए जीवनभर प्रयास किया। मंडल आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पिछड़े वर्गों की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक स्थिति का अध्ययन कर उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण सिफारिशें प्रस्तुत कीं। उनके प्रयासों से देश में सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि बीपी मंडल के पिता रास बिहारी लाल मंडल ने भी सामाजिक रूढ़ियों और भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया था। बीपी मंडल ने इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। मंडल आयोग ने वर्ष 1980 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसकी सिफारिशों को वर्ष 1990 में लागू किया गया। इसके बाद पिछड़े वर्गों को आरक्षण का लाभ मिलने का रास्ता मजबूत हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बीपी मंडल के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी सामाजिक समानता और न्याय की दिशा में प्रासंगिक हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर स्नातक एमएलसी के प्रत्याशी शंशाक यादव, पूर्व राज्य मंत्री राम बाबू यादव, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, लाल जी शुक्ला, महेंद्र त्रिपाठी, मधु यादव, भगवती निषाद, रंजना पाल, सुमन दिवाकर, अनवर यादव, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, डॉक्टर राज्यपाल कश्यप, हरिशंकर दिवाकर, मूलचंद पाल, राजू मिश्रा, बैकुंठ यादव, राकेश यादव, हरिशंकर यादव, रामरतन दोहरे, अर्पित पोरवाल समेत सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- औरैया में संयमित जीवनशैली से ही शरीर और मन रहेंगे स्वस्थ : योगेंद्र मिश्र औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से मंगलवार सुबह ब्लॉक परिसर में योग साधकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान साधकों ने सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग इंस्ट्रक्टर एवं योग वैलनेस सेंटर के प्रभारी योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि शरीर और मन को सहज एवं शांत रखने के लिए आसन, प्राणायाम और ध्यान महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल खान-पान पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवनशैली में संयम और नियमितता भी जरूरी है। जब तक व्यक्ति सहज भाव से स्वयं को संयमित नहीं रखेगा, तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहना कठिन है। उन्होंने कहा कि शरीर और मन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए शांत और सकारात्मक रहने से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकता है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, शरीर में स्फूर्ति बनाए रखने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योग वैलनेस सेंटर की ओर से पिछले आठ वर्षों से लगातार निःशुल्क योग शिविर की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन शिविरों का हजारों लोग लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवन के लिए संयमित जीवनशैली अपनाने की अपील की।1