"स्मार्ट मीटर बना संकट: पैसे देने के बाद भी अंधेरे में फिरोजाबाद के लोग" फिरोजाबाद में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोग बिना पानी, बिना हवा और अंधेरे में कई-कई दिन बिताने को मजबूर हैं। आसफाबाद स्थित बिजली फीडर कार्यालय के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें इस नाराजगी की गवाही दे रही हैं। लाइन में खड़े महिला और पुरुष उपभोक्ताओं का कहना है कि बिल जमा करने के बाद भी बिजली चालू नहीं हो रही, बल्कि उनसे एडवांस जमा कराने की बात कही जा रही है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि पैसा जमा करने के बाद भी यह साफ नहीं बताया जाता कि आखिर बिजली कब आएगी। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल पहले से ज्यादा आने लगा है। कई उपभोक्ता सवाल उठा रहे हैं कि जब पुराना मीटर सही चल रहा था तो आखिर इस नए सिस्टम की जरूरत क्यों पड़ी। दरअसल, प्रीपेड स्मार्ट मीटर की सही जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। बिजली विभाग के दफ्तरों में भी पर्याप्त स्टाफ नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा और परेशानी और बढ़ती जा रही है।

- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- फ़िरोज़ाबाद बीएसए आशीष पांडेय और डीआईओएस धीरेंद्र कुमार ने प्राइवेट स्कूल में मनमानी रेटो की बेची जा रही किताबो की शिकायत पर की छापेमार कार्यवाही कई स्कूलों पर किये नोटिस चस्पा विभागीय जांच के आदेश, मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद MTF News | संपर्क: 7599884036 MTF News देश का एक भरोसेमंद और प्रमुख हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो 24×7 लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचाता है। राजनीति, खेल, मनोरंजन और सिनेमा जगत की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें MTF News के साथ। 👉 सटीक, तेज़ और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे YouTube चैनल को Subscribe करें और Facebook पेज को Follow करें। MTF News — खबर वही, जो मायने1
- Post by देवेंद्र सिंह पत्रकार1
- अभिभावक ,पत्रकार और नेता सभी ने आवाज उठाई। कि निजी स्कूलों की मनमानी किताब , ड्रेस आदि की विद्यालय या चुनिंदा दुकान से बिक्री बंद हो। संज्ञान भी लिया जाता है। और खानापूर्ति कर मामला ठंडे बस्ते में पहुंचाने का काम होता है। कुछ दिन बाद सभी अभिभावक बच्चों की किताब, ड्रेस आदि ले चुके होंगे। धीरे धीरे पिछले वर्ष की तरह सभी शांत हो जाएंगे। और निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए एक वर्ष का इंतजार करना होगा। न सरकारी आदेश का पालन, न शिक्षा मंत्री के आदेश का पालन, न अभिभावकों की मजबूरी दिखी। क्या यह कार्यवाही है। MYogiAdityanath Narendra Modi Manish Asija Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh1
- Post by Bahujan Samachar1
- *फिरोजाबाद में पैदल गश्त: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया शहर का दौरा* फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने आज शहर के मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार और मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने आमजनों को सुरक्षा का एहसास दिलाया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों को सीज करने, आगामी त्योहारों के संदर्भ में पीस कमेटी मीटिंग आयोजित करने और सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानदारों को अपने-अपने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों और जनपदवासियों से जनसंवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद पुलिस आपकी सुरक्षा और जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। #Firozabad1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1